Monday, September 27, 2021

TVS Raider 125 या Honda SP 125 में किसे खरीदें? 2 मिनट में खुद करें फैसला September 26, 2021 at 09:18PM

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने हाल ही में अपनी TVS Raider 125 () बाइक को भारत में लॉन्च किया है। 125 सीसी सेगमेंट में आने वाली इस बाइक में कई डीसेंट फीचर्स मिलते हैं। भारतीय बाजार में इसका Honda SP 125() से सीधा और कड़ा मुकाबला है। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का स्पेसिफिकेशन कम्पेरिजन (TVS Raider 125 Vs Honda SP 125 specification comparison) करने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर... TVS Raider 125 Vs Honda SP 125: इंजन
  • TVS Raider 125 में पावर के लिए 124.8 सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर एंड ऑयल कूल्ड SI इंजन दिया गया है।
  • Honda SP 125 में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 123.94 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है।
TVS Raider 125 Vs Honda SP 125: परफॉर्मेंस
  • TVS Raider 125 का इंजन 7500 आरपीएम पर 11.22 bhp की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Honda SP 125 का इंजन 7,500 आरपीएम पर 10.72 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
TVS Raider 125 Vs Honda SP 125: ट्रांसमिशन
  • TVS Raider 125 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Honda SP 125 का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
TVS Raider 125 Vs Honda SP 125: सस्पेंशन
  • TVS Raider 125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में गैस चार्ज्ड, मोनोशॉक, 5-स्टेप एडजस्टेबल दिया गया है।
  • Honda SP-125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में हाईड्रॉलिक टाइप सस्पेंशन दिया गया है।
TVS Raider 125 Vs Honda SP 125: ब्रेकिंग
  • TVS Raider 125 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर सिंक्रो ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंक्रोनस ब्रेक टेकनोलॉजी दी गई है।
  • Honda SP 125 के फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है।
TVS Raider 125 Vs Honda SP 125: फ्यूल क्षमता
  • TVS Raider 125 में 10 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • Honda SP 125 में 11 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक मिलता है।
TVS Raider 125 Vs Honda SP 125: डायमेंशन
  • TVS Raider 125 की लंबाई 2070 मिलीमीटर, चौड़ाई 785 मिलीमीटर और ऊंचाई 1028 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1326 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर है।
  • Honda SP 125 की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 785 मिलीमीटर और ऊंचाई 1103 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1285 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 160 मिलीमीटर है।
TVS Raider 125 Vs Honda SP 125: कीमत
  • भारतीय बाजार में TVS Raider 125 की शुरुआती (ड्रम ब्रेक) एक्स-शोरूम कीमत 98,234 रुपये है।
  • Honda SP 125 के ड्रम ब्रेक वैरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 78,381 रुपये है, जो इसके डिस्क ब्रेक वैरिएंट पर 82,677 रुपये तक जाती है।

Sunday, September 26, 2021

2-व्हीलर खरीदने से पहले जान लें क्या है देश का मूड? इन 10 दोपहिया वाहनों ने मचा रखी है धूम, चुनें अपनी पसंद September 26, 2021 at 05:58PM

नई दिल्ली। आज हम आपको अगस्त महीने के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों () के बारे में बताने जा रहे हैं। (हीरो स्पेंलडर) ने इस बार भी बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर और बेस्ट सेलिंग बाइक (best selling motorcycle) का खिताब अपने नाम किया है। वहीं, इस लिस्ट में () दूसरे नंबर पर है। हालांकि, अगर स्कूटर सेगमेंट की बात करें तो Activa बेस्ट सेलिंग स्कूटर (best selling scooter) है। तो डालते हैं अगस्त महीने के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स पर एक नजर...
रैंक दोपहिया कंपनियों के नाम अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hero Splendor 2,41,703 यूनिट्स 2,32,201 यूनिट्स 4.09 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 Honda Activa 2,04,659 यूनिट्स 1,93,607 यूनिट्स 5.71 फीसदी बिक्री बढ़ी
3 Honda CB Shine 1,29,926 यूनिट्स 1,06,133 यूनिट्स 22.42 फीसदी बिक्री बढ़ी
4 Hero HF Deluxe 1,14,575 यूनिट्स 1,77,168 यूनिट्स 35.33 फीसदी बिक्री घटी
5 Bajaj Pulsar 66,107यूनिट्स 87,202 यूनिट्स 24.19 फीसदी बिक्री घटी
6 Bajaj Platina 56,615 यूनिट्स 40,294 यूनिट्स 40.50 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 TVS XL 100 52,607 यूनिट्स 70,126 यूनिट्स 24.98 फीसदी बिक्री घटी
8 Suzuki Access 49,135 यूनिट्स 41,484 यूनिट्स 18.44 फीसदी बिक्री बढ़ी
9 TVS Jupiter 52,378 यूनिट्स 5,625 यूनिट्स 12.89 फीसदी बिक्री घटी
10 Honda Dio 26,897 यूनिट्स 42,957 यूनिट्स 37.39 फीसदी बिक्री घटी
कुल बिक्री 9,87,849 यूनिट्स 10,43,550 यूनिट्स 5.34 फीसदी बिक्री घटी
Hero Splendor, अगस्त 2021 में देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला टू-व्हीलर रहा, जहां इसके 2,41,703 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, इस दौरान Honda Activa दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा, जहां इसके 2,04,659 यूनिट्स बिके। टॉप-3 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स में Honda CB Shine ने अपनी जगह बनाई। टॉप-5 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट में Active एक मात्र ऐसा स्कूटर है, जिसने अपनी जगह बनाई है। अगस्त 2021 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट में Honda के सबसे ज्यादा 3 वाहन शामिल हैं। वहीं, Hero, Bajaj, और TVS के दो-दो वाहन शामिल हैं। जबकि, इस लिस्ट में Suzuki का 1 दोपहिया वाहन शामिल है।

TVS की इस बाइक ने मचा दिया धमाल, लॉन्च होते ही हुई सोल्ड आउट September 25, 2021 at 10:21PM

नई दिल्ली ने हाल ही में अपनी पॉप्युलर बाइक 2021 लॉन्च की थी. इस बाइक को इंडियन बायर्स ने हाथों हाथ लिया. आलम यह है कि इस बाइक की सारी बिल्ट टु ऑर्डर (BTO) यूनिट्स सोल्ड आउट हो गई हैं. लॉन्च के पहले महीने में सारी यूनिट्स सोल्ड आउट हो गई हैं. आपको बता दें कि इस बाइक की सिर्फ 100 यूनिट्स ही एक महीने में सेल के लिए उपलब्ध कराई जाती हैं. कंपनी ने बढ़ाई लिमिट जैसा कि आपको पहले बताया कि शुरुआती दौर में इस बाइक की सिर्फ 100 यूनिट ही सेल के लिए उपलब्ध थीं. बाइक को मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते कंपनी इस बाइक प्रॉडक्शन बढ़ाएगी और सितंबर और अक्टूबर के लिए 150 यूनिट्स सेल के लिए उपलब्ध होंगी. इसके अलावा एक और कारण यह भी है कि भारत में फेस्टिव सीजन आने वाला है. अब जब कंपनी के पास पहले मंथ के लिए 100 पर्सेंट ऑर्डर हैं तो कंपनी ज्यादा यूनिट्स सेल करने की तैयारी कर रही है. पावर एंड परफॉर्मेंस टीवीएस की यह बाइक डायनामिक और रेस के साथ आती है जिसमें पूरी तरह से इंटीग्रेट सस्पेंशन, रेस किट और यहां तक कि नए रेस नेचुरल ग्राफिक्स जैसे शानदार फीचर्स मौजूद हैं. डायनेमिक किट केवाईबी फ्रंट फोर्क्स के साथ पूरी तरह से एडजस्टेबल सस्पेंशन सेट-अप लाता है जिसमें 20-स्टेप कंप्रेशन और रिबाउंड डंपिंग के साथ-साथ 15 मिमी प्रीलोड एडजस्टमेंट मिलता भी है और रियर मोनोशॉक में 20-स्टेप रिबाउंड डंपिंग और 10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टर भी आपको इस बाइक में मिलते हैं. रेस किट नई TVS Apache RR 310 बाइक को ज्यादा ट्रैक-फ्रेंडली बनाती है. भारत में फेस्टिव सीजन अब दूर नहीं है इसलिए सभी कंपनियां अपने प्रॉडक्शन और सेल को बढ़ा रही हैं तो अगर आप नई बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो फेस्टिव सीजन आपके लिए सबसे अच्छा मौका है.

Saturday, September 25, 2021

Volkswagen Taigun का सर्विस पैकेज लॉन्च, कीमत 21,999 रुपये से शुरू September 25, 2021 at 04:09AM

नई दिल्ली। फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने अभी हाल ही में अपनी (फॉक्सवैगन टाइगुन) को भारत में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका 'सर्विस वैल्यू पैकेज' भी लॉन्च कर दिया है, जिसकी 4 साल के लिए शुरुआती कीमत 21,999 रुपये है। बता दें कि नई VW Taigun दो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च हुई है। इनमें 1.0-लीटर TSI और 1.5-लीटर TSI शामिल हैं। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.50 लाख रुपये है, जो इसके टॉप वैरिएंट पर 17.50 लाख रुपये तक जाती है। Volkswagen Taigun 1.0-लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन के लिए कंपनी ने 21,999 रुपये का सर्विस वैल्यू पैकेज लॉन्च किया है। वहीं, इसके 1.0-लीटर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन के लिए कंपनी ने 27,999 रुपये का सर्विस वैल्यू पैकेज लॉन्च किया है। Volkswagen Taigun 1.5-लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन वर्जन के लिए कंपनी ने 23,999 रुपये का सर्विस वैल्यू पैकेज लॉन्च किया है। वहीं, इसके 1.5-लीटर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वर्जन में भी 27,999 रुपये का सर्विस वैल्यू पैकेज कंपनी की तरफ से ऑफर किया जा रहा है। Volkswagen Taigun में कंपनी की तरफ से 4एवर केयर पैकेज दिया जा रहा है। इसमें स्टैंडर्ड 4 साल या 1,00,000 किलोमीटर की वारंटी मिलेगी, जिसे ग्राहक 11,999 रुपये देकर 7 साल तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा 4एवर पैकेज में 4-साल का रोड-साइड असिस्टेंस (RSA) मिल रहा है, ग्राहक 10 साल और 3 फ्री सर्विस तक बढ़ा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को Taigun के 1.0 लीटर वाले मॉडल पर 37 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा। जबकि, Taigun के 1.5 लीटर मॉडल पर 40 पैसे प्रति किलोमीटर का खर्च आएगा।

2021 Volkswagen Taigun या Skoda Kushaq में कौन है सबसे किफायती? पढ़ें पूरी प्राइस लिस्ट September 25, 2021 at 02:57AM

नई दिल्ली। (फॉक्सवैगन टाइगुन) अभी हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है। खास बात यह है कि फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) ने इसे 10,49,900 रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है। बता दें कि लगभग इसी कीमत (10,49,999 रुपये) पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध है, जिसे ग्राहकों का बंपर साथ मिल रहा है। अभी हाल ही में ने 10000 बिक्री का आंकड़ा पार किया है। आज हम आपको Taigun और Kushaq के सभी मॉडलों की कीमतों (2021 )के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
Volkswagen Taigun एक्स-शोरूम कीमत Skoda Kushaq एक्स-शोरूम कीमत
1.0 लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन Comfortline 10,49,900 रुपये 1.0लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन Active 10,49,999 रुपये
1.0 लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन Highline 12,79,900 रुपये 1.0 लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन Ambition 12,79,999 रुपये
1.0 लीटर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन Highline 14,09,900 रुपये 1.0 लीटर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन Ambition 14,19,999 रुपये
1.0 लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन Topline 14,56,900 रुपये 1.0 लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन Style 14,59,999 रुपये
1.0 लीटर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन Topline 15,90,900 रुपये 1.0 लीटर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन Style 15,79,999 रुपये
1.5 लीटर मैनुअल ट्रांसमिशन GT 14,99,900 रुपये 1.5 लीटर Style ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन 16,19,999 रुपये
1.5 लीटर DSG GT Plus 17,49,900 रुपये 1.5 लीटर Style DSG 17,59,999 रुपये
Skoda Kushaq एसयूवी दो पेट्रोल इंजन के साथ आती है। इनमें, 1.0 लीटर,3-सिलिंडर TSI और 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर TSI इंजन शामिल है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं, इसके 1.0 लीटर TSI इंजन में 6-स्पीड AMT और 1.5-लीटर TSI इंजन में 7-स्पीड DSG का विकल्प मिलता है।Skoda Kushaq की बात करें तो इसका 1.0 लीटर TSI Dynamic Line का इंजन 5000-5500 आरपीएम पर 115 PS की मैक्सिमम पावर और 1750-4500 आरपीएम पर 178 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड MT के साथ 6-AMT का विकल्प मिलता है। वहीं, इसका1.5 लीटर TSI EVO Performance Line का इंजन5000-6000 आरपीएम पर 150 PS की मैक्सिमम पावर और 1600-3500 आरपीएम पर 178 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड MT के साथ 6-DSG का विकल्प मिलता है।

जानें Hero Motocorp का पहला Electric Scooter कब होगा लॉन्च और फीचर्स होंगे कैसे? September 25, 2021 at 02:10AM

नई दिल्ली।Hero Motocorp Electric Scooter Launch Price Features: भारत में सबसे ज्यादा टू-व्हीलर बेचने वाली कंपनी Hero MotoCorp मौजूदा समय की जरूरत और लोगों की डिमांड को देखते हुए जल्द ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने वाली है, जो कि TVS iQube, Bajaj Chetak, Ather 450X के साथ ही हालिया लॉन्च Simple One और Ola S1 Series Electric Scooters से मुकाबला करेगी। हीरो मोटोकॉर्प आने वाले समय में ताइवान बेस्ट ईवी मेकर Gogoro के साथ मिलकर किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने की कोशिश में लगेगी। ये भी पढ़ें- दिखा था प्रोटोटाइपमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हीरो मोटोकॉर्प के सीएफओ निरंजन गुप्ता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा है कि मार्च 2022 तक इलेक्ट्रिक वीइकल (EV) सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प का पहला स्कूटर लॉन्च हो जाएगा। इसे हीरो मोटोकॉर्प स्वतंत्र रूप से डिवेलप करने की कोशिश में है। हाल ही में हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और सीईओ डॉ. पवन मुंजाल को कंपनी के पहले प्रीज-प्रोडक्शन इलेक्ट्रिक स्कूटर प्रोटोटाइन के साथ देखा गया था। आने वाले समय में हीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिटेल सामने आ जाएगी। ये भी पढ़ें- दिख सकते हैं लेटेस्ट फीचर्सहीरो मोटोकॉर्प के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के संभावित लुक और फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 इंच का रियर ब्लैक अलॉय व्हील और 12 इंच का फ्रंट अलॉय व्हील देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही कई लेटेस्ट फीचर्स भी हीरो के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिखेंगे। फिलहाल आपको बता दें कि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक की डिमांड बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने की वजह से लोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को ही फ्यूचर मोबिलिटी मान रही है। ये भी पढ़ें- कारें

1 लाख रुपये से कम कीमत में कौन है 125cc सेगमेंट में सबसे धांसू बाइक? 2 मिनट में चुनें अपनी पसंद September 25, 2021 at 12:32AM

नई दिल्ली। अगर आप 125 सीसी सेगमेंट (125cc bikes) में नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो हमारी आज की यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको इस सेगमेंट की 4 लोकप्रिय बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें (), Bajaj Pulsar 125(), Hero Glamour Xtec () और Honda SP 125 (होंडा एसपी 125) शामिल हैं। बता दें कि Raider 125 और Glamour Xtec अभी हाल ही में लॉन्च हुई हैं। तो डालते हैं इन बाइक्स के परफॉर्मेंस और कीमतों पर एक नजर... TVS Raider 125 (टीवीएस रेडर 125) TVS Raider 125 में 124.8 सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर एंड ऑयल कूल्ड SI इंजन दिया गया है, जो 7500 आरपीएम पर 11.22 bhp की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • इसमें 10 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • इसकी शुरुआती (ड्रम ब्रेक) एक्स-शोरूम कीमत 98,234 रुपये है।
(बजाज पल्सर 125) Bajaj Pulsar 125 में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 124.45 सीसी, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, ट्विन स्पार्क, DTS-i Ei इंजन दिया गया है, जो 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • इसमें 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,698 रुपये है।
Hero Glamour Xtec (हीरो ग्लेमर एक्सटेक) Hero Glamour Xtec एक तरह से स्टैंडर्ड Glamour का टॉप स्पेसिफिकेशन वाला मॉडल है। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट वाला 125 सीसी का सिंगल सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 10.7 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.6 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें Hero का पेटेंड i3s (आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम) बतौर स्टैंडर्ड फिटमेंट दिया गया है।
  • Hero Glamour Xtec (हीरो ग्लेमर एक्सटेक) की में शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 78,900 रुपये है।
Honda SP 125 (होंडा एसपी 125) Honda SP 125 में 125 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 7,500 आरपीएम पर 10.7 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • इसमें 11 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • इसके फ्रंट में डिस्क या ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है।