Thursday, May 13, 2021

6 लाख रुपये से सस्ती इन 7-सीटर कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 55000 रुपये तक की होगी भारी बचत May 12, 2021 at 08:20PM

नई दिल्ली। आज अगर 6 लाख रुपये से कम कीमत में एक शानदार फीचर वाली कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इस मई और जैसी 7-सीटर कारों पर ग्राहकों को कुल 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम आपको इन मल्टी परपज व्हीकल (MPV) पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि. यहां ध्यान देना जरूरी है कि इन गाड़ियों पर मिल रहे ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये ऑफर्स अलग-अलग राज्यों या डीलरशिप पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर... Datsun Go Plus पर क्या है ऑफर? Datsun Go Plus भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती 7-सीटर कार है। इस महीने ग्राहकों को इस पर कुल 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी की तरफ से इस पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, पुरानी कार को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 20,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।
  • परफॉर्मेंस- Datsun Go Plus में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 1.2 लीटर का 3-सिलिंडर वाला HR12 DE पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका मैनुअल ट्रांसमिशन 5000 आरपीएम पर 68 Ps की मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 104 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका CVT गियरबॉक्स 6000 आरपीएम पर 77 Ps की मैक्सिमम पावर और 4400 आरपीएम पर 104 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • डायमेंशन- Datsun Go Plus का व्हीलबेस 2450 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर है। इसकी लंबाई 3995 मिलीमीटर, चौड़ाई 1636 मिलीमीटर और ऊंचाई 1507 मिलीमीटर है।
  • कीमत- Datsun Go Plus की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.25 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 6.99 लाख रुपये तक जाती है।
Renault Triber: क्या है ऑफर?हाल ही में Renault ने अपनी Triber का 2021 वर्जन भारत में लॉन्च किया है। इस महीने ग्राहकों को Renault Triber पर कुल 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। जबकि, 2021 Renault Triber पर ग्राहकों को कुल 45,000 रुपये तक की बचत हो सकती है।
  • परफॉर्मेंस- Renault Triber में 999 सीसी, 3-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6250 आरपीएम पर 72 PS की पावर और 3500 आरपीएम पर 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
  • डायमेंशन- इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है। इसकी लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है।
  • कीमत- Renault Triber की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 7.82 लाख रुपये तक जाती है।

Aprilia SXR 125 भारत में हुआ लॉन्च, दमदार इंजन के साथ दिए गए हैं कई धांसू फीचर्स May 13, 2021 at 03:13AM

नई दिल्ली। Piaggio India ने आधिकारिक रूप से को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपनी इस मैक्सी स्कूटर को 1.15 लाख रुपये की पुणे एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। बता दें कि कंपनी ने इसकी कीमतों पर से पिछले महीने ही पर्दा हटा दिया था। तभी कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर इसे लिस्ट कर दिया था। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक 5000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। Aprilia SXR 125 भारतीय बाजार में चार कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें ग्लॉसी रेड, मैट ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और मैट ब्लैक शामिल हैं। Aprilia SXR 125 के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, 3 वाल्व इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 7,600 आरपीएम पर 9.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 9.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है। सस्पेंशन फीचर की बात करें, तो इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में हाईड्रॉलिक शॉक सस्पेंशन दिया है। इसमें 12 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके फ्रंट में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 140 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके आगे के पहिए में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है। Aprilia SXR 125 में LED हेडलाइट्स, LED टेललाइट्स के साथ LED DRLs दिए गए हैं। इसमें फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें ऑप्शनल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर मिलेगा, जिसकी मदद से ग्राहक अपने स्मार्टफोन को स्कूटर से कनेक्ट कर सकते हैं। दूसरे फीचर्स की बात करें, तो इसमें USB चार्जिंग पोर्ट, स्प्लिट ग्लवबॉक्स और 20 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलेगा। भारतीय बाजार में Aprilia SXR 125 का Suzuki Burgman Street और TVS NTorq जैसे स्कूटरों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।

2021 Kawasaki Ninja 300 का इंतजार अब होगा खत्म, भारत में शुरू हुई डिलीवरी May 13, 2021 at 01:17AM

नई दिल्ली। BS6 की भारत में डिलीवरी शुरू हो गई है। ऐसे में जिन ग्राहकों ने इस प्रीमियम स्पोर्ट्स बाइक को पहले बुक कर रखा है, उन्हें जल्द इसकी डिलीवरी होगी। बता दें कि कावासाकी इंडिया () ने अपनी इस बाइक को इसी साल मार्च महीने में लॉन्च किया था। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसे 3.18 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में उतारा है। यह कावासाकी की भारत में सबसे किफायती मोटरसाइकिल है। कंपनी ने इसकी डिलीवरी शुरू होने की जानकारी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी है। बता दें कि में बीएस6 कम्प्यांट वाला इंजन दिया गया है। इसके अलावा इस नए मॉडल में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बावजूद इसके Ninja 300 का बीएस 6 मॉडल बीएस 4 की तुलना में करीब 20,000 रुपये महंगा है। कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च किया है। इनमें लाइम ग्रीन, एबोनी और कैंडी लाइम ग्रीन शामिल हैं। वहीं, अगर 2021 Kawasaki Ninja 300 की परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें बीएस6 कम्प्यांट वाला 296 सीसी पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 38.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है और स्लिपर कल्च के साथ आता है। भारतीय बाजार में 2021 Ninja 300 का TVS Apache RR 310 से सीधा और कड़ा मुकाबला है। इस बाइक की असेंबलिंग भारत में हो रही है। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि नए मॉडल की कीमतों में गिरावट देखी जाएगी, लेकिन बीएस6 मॉडल की कीमत बीएस4 मॉडल से ज्यादा है। इसके फ्रंट में 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिया गया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें बीएस4 मॉडल से लिया गया Endurance सोर्स्ड ब्रेक लगा है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल- चैनल एबीएस फीचर दिया गया है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको सेमी- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। इसमें 17- इंच के व्हील्स दिए गए हैं।

Wednesday, May 12, 2021

कोरोना के बावजूद इन 25 कारों की भारत में हुई धुंआधार खरीदारी, 2 मिनट में चुनें अपनी पसंद की कार May 12, 2021 at 06:24PM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन 25 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अप्रैल महीने में भारतीय ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा गया। हम आपको बताएंगे कि इन 25 कारों के कितने यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। यहां जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में कोरोना के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू था। इस वजह से पिछले साल अप्रैल महीने में इनमें से एक भी कार की भारत में बिक्री नहीं हुई थी। ऐसे में पिछले साल हुई बिक्री से इनकी तुलना नहीं की जा सकती है। डालते हैं अप्रैल 2021 की टॉप-25 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट पर एक नजर...
नंबर कार अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
1 Maruti Suzuki Wagon R 18,656 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
2 Maruti Suzuki Swift 18,316 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
3 Maruti Suzuki Alto 17,303 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
4 Maruti Suzuki Baleno 16,384 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
5 Maruti Suzuki Dzire 14,073 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
6 Hyundai Creta 12,463 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
7 Hyundai Grand i10 11,540 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
8 Maruti Suzuki Eeco 11,469 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
9 Hyundai Venue 11,245 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
10 Maruti Vitara Brezza 11,220 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
11 Maruti Ertiga 8,664 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
12 Kia Seltos 8,086 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
13 Maruti Suzuki S Presso 7,738 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
14 Kia Sonet 7,724 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
15 Tata Nexon 6,938 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
16 Tata Tiago 6,656 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
17 Tata Altroz 6,649 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
18 Mahindra Bolero 6,152 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
19 Hyundai i20 Elite 5,002 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
20 Maruti Ignis 4,522 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
21 Mahindra XUV300 4,144 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
22 Honda Amaze 3,920 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
23 Ford Ecosport 3,820 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
24 Toyota Innova 3,600 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
25 Mahindra Scorpio 3,577 यूनिट्स 0 यूनिट्स -

कोरोना की दूसरी लहर से भारत में खड़ी हुई नई मुसीबत, लेकिन चीन मचा रहा जश्न, जानें क्यों? May 12, 2021 at 03:50AM

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर में जहां भारत में हर रोज 3 लाख से ज्यादा कोविड-19 के मामले आ रहे हैं। वहीं, इस महामारी के कारण हर रोज 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। कोरोना का असर न सिर्फ लोगों की सेहत पर हुआ है बल्कि, इसका बुरा असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे में कोरोना की दूसरी लहर ने ऑटो सेक्टर को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। दरअसल, अप्रैल महीने के आखिरी 20 दिनों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे, जिसके कारण देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया। इसकी वजह से वाहनों की बिक्री में भारी गिरावर्ट दर्ज की गई है। वहीं, कई कंपनियों ने बिगड़ते हालात को देखते हुए अपने कारखानों में वाहनों के प्रोडक्शन को अस्थाई रुप से बंद कर दिया है। हालांकि, इस बीच चीन के आटो सेक्टर में काफी तेजी दर्ज की जा रही है। चीन के कार बाजार में बढ़ी रौनक चाइना एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (CAAM) की एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले महीने (अप्रैल 2021) में चीन में कुल 22,50,000 वाहनों की बिक्री हुई। अप्रैल 2020 की तुलना में अप्रैल 2021 में चीन में 8.6 फीसदी ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। इतना ही नहीं, यह लगातार 13वां महीना है जब चीन के बाजारों में वाहनों की जबरदस्त बिक्री बढ़ी है। भारत में घटी वाहनों की बिक्री फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस ( )की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय बाजार में मार्च महीने के मुकाबले अप्रैल महीने में वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट आई है। इस दौरान दोपहिया, तीनपहिया से लेकर पैसेंजरऔर कॉमर्शियल वाहनों जैसे सभी सेगमेंट में भारी गिरावट दर्ज की गई है। फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल 2021 में 11,85,374 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि, मार्च 2020 में 16,49,678 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ था। यानी, मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में वाहनों की बिक्री में 28.1 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि पिछले साल कोरोना महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू था, जिसके कारण बिक्री और प्रोडक्शन दोनों बंद रहे। ऐसे में फाडा ने पिछले महीने (अप्रैल 2021) में हुई वाहनों की बिक्री की तुलना मार्च 2021 से की है।

कोरोना के बीच 'सस्ती' मिल रही Volkswagen की कारें, पूरी डीटेल May 12, 2021 at 12:21AM

नई दिल्ली जर्मन कार निर्माता कंपनी इस महीने अपनी कारों पर डिस्काउंट और डील्स ऑफर कर रही है। अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। यहां हम आपको बताते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है। फॉक्सवैगन पोलो ट्रेंडलाइन पोलो के इस वेरिंयट पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है और 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी ऑफर किया जा रहा है। कैश बेनेफिट के साथ इस कार 5.84 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। फॉक्सवैगन पोलो GT SI कैश बेनेफिट के साथ इसे 9.79 लाख रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा कार पर एक्सचेंज और लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है जो क्रमश: 20,000 रुपये और 10,000 रुपये है। फॉक्सवैगन वेंटो कंफर्टलाइन TSI कैश बेनेफिट के बाद 8.69 लाख रुपये में खरीदी जा सकती है। इसके अलावा इस कार पर 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस भी मिल रहा है। फॉक्सवैगन वेंटो हाइलाइन प्लस TSI AT कार पर मिल रहे कैश बेनेफिट का आप फायदा इस महीने उठा सकते हैं। कार को 13.19 लाख रुपये के स्पेशल प्राइज पर खरीदा जा सकता है। कार पर क्रमश: 25,000 रुपये और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बोनस मिल रहा है।

Creta, Seltos को टक्कर देनी आ रही 'देसी' कंपनी की कार May 11, 2021 at 11:39PM

नई दिल्ली Mahindra ने आधिकारिक रूप से मौजूदा बंद करने की घोषणा कर दी है क्योंकि कंपनी जल्द ही बाजार में उतरने वाली है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक को XUV 700 के 5 सीटर वर्जन के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। ह्यूंदै क्रेटा से होगी टक्कर महिंद्रा XUV 500 की टक्कर ह्यूंदै क्रेटा से होगी। क्रेटा एसयूवी सेगमेंट में सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। इसके अलावा किआ सेल्टॉस से भी इसकी टक्कर होगी। इस कार को भी भारत में एसयूवी सेगमेंट में काफी पसंद किया जाता है। महिंद्रा इस साल पॉप्युलर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra eKUV100 और Mahindra eXUV300 लॉन्च करने वाली है। ये दोनों कारें पिछले साल ऑटो एक्सपो में दिखी थीं। इसके बाद कंपनी New Mahindra Treo, Treo Zor के साथ ही Mahindra Atom electric quadricycle भी लॉन्च करेगी। दरअसल, महिंद्रा आने वाले समय में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर काफी जोर देने वाली है, जो कि समय की मांग है। इस कार में कंपनी नया 2.0L mStallion टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है। XUV 500 का 2.0 लीटर mStallion गैसोलीन मोटर 190bhp पावर और 350Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। Mahindra XUV500 कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी है, जिसे महिंद्रा ने साल 2011 में भारतीय बाजार में उतारा था। कंपनी ने इसे 15 लाख रुपये से कम के सेगमेंट में पेश किया था। तब इस सेगमेंट में यह एक लोकप्रिय एसयूवी थी, लेकिन , , और Jeep Compass जैसी एसयूवी के आने के बाद इसकी बिक्री में काफी गिरावट दर्ज की गई।