Tuesday, March 30, 2021

2021 Honda CB650R भारत में लॉन्च, स्टाइलिश लुक के साथ मिलेगा पावरफुल इंजन March 30, 2021 at 09:07AM

नई दिल्ली। 2021 भारत में लॉन्च हो गई है। भारतीय बाजार में कंपनी ने इसकी 8.67 लाख रुपये गुरुग्राम एक्स-शोरूम कीमत रखी है। इसकी डिजाइन की बात करें, टाईटली रैप्ड और एग्रेसिव CB650R का नियो स्पोर्ट्स कैफे स्टाइल, शॉर्ट, स्टबी टेल और शॉर्ट ओवरहैंग हेडलाइट के साथ सिग्नेचर कॉम्पैक्ट ट्रैपेजाइड प्रोपोशन इसके और भी स्टाइलिश लुक देता है। छोटे साइड पैनेल और स्टील से बने रियर मडगार्ड इसे मिनिमलिस्टिक बनाते हैं। इसकी बिक्री होंडा के बिगबिंग पर होगी। बता दें कि बिगबिंग कंपनी का प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क है। कलर ऑप्शन्स कंपनी ने अपनी 2021 Honda CB650R को भारतीय बाजार में दो कलर ऑप्शन्स के साथ उतारा है। इनमें कैंडी क्रोमोसफीयर रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं। इंजन में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 648.72 सीसी का 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है। परफॉर्मेंस 2021 Honda CB650R के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका इंजन 12,000 आरपीएम पर 86 bhp की मैक्सिमम पावर और 8,500 आरपीएम पर 57.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन 2021 Honda CB650R का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। फ्यूल टैंक 2021 Honda CB650R में 15.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। डायमेंशन 2021 Honda CB650R की लंबाई 2128 मिलीमीटर, चौड़ाई 784 मिलीमीटर और ऊंचाई 1076 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1449 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 148 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की लंबाई 635 मिलीमीटर है। कर्ब वजन 2021 Honda CB650R का कर्ब वजन 206 किलोग्राम है। सस्पेंशन 2021 Honda CB650R के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक 2021 Honda CB650R के फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके रियर में डिस्क ब्रेक लगा है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।

2021 ​Honda CBR650R भारत में हुई लॉन्च, 649 सीसी का धांसू इंजन देता है दमदार अनुभव March 30, 2021 at 07:57AM

नई दिल्ली। 2021 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी 8.88 लाख रुपये गुरुग्राम एक्स-शोरूम कीमत रखी है। इसकी डिजाइन की बात करें, तो चार-सिलिंडर पावर युनिट CBR650 पर डिस्प्ले की गई है, जो इसे स्पोर्टिंग अपील देता है। इसमें शार्प नए रिफलेक्टर प्रोफाइल के साथ डुअल LED हैडलाईट क्लस्टर दिए गए हैं। इसका सीट यूनिट बेहद कॉम्पैक्ट है, जो इसके रियर को बेहतरीन लुक देता है। स्टील रियर मडगार्ड/ नंबर प्लेट माउन्ट के साथ नए साइड पैनल इसे मिनिमलिस्टिक अहसास देते हैं। इसकी बिक्री होंडा के बिगबिंग पर होगी। बता दें कि बिगबिंग कंपनी का प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क है। इंजन 2021 Honda CBR650R में पावर के लिए 648.72 सीसी, 4-स्ट्रोक, बीएस6 इंजन दिया गया है। परफॉर्मेंस 2021 Honda CBR650R के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका इंजन 12,000 आरपीएम पर 86 bhp की मैक्सिमम पावर और 8,500 आरपीएम पर 57.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन 2021 Honda CBR650R का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। फ्यूल टैंक 2021 Honda CBR650R में 15.4 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। डायमेंशन 2021 Honda CBR650R की लंबाई 2128 मिलीमीटर, चौड़ाई 749 मिलीमीटर और ऊंचाई 1149 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1449 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 132 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की लंबाई 635 मिलीमीटर है। कर्ब वजन 2021 Honda CBR650R का कर्ब वजन 211 किलोग्राम है। सस्पेंशन 2021 Honda CBR650R के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेक 2021 Honda CBR650R के फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके रियर में डिस्क ब्रेक लगा है। सेफ्टी के लिए डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है। कलर वेरिएंट्स 2021 Honda CBR650R भारतीय बाजार में दो कलर ऑप्शन्स के साथ लॉन्च हुई है। इनमें ग्रैंड प्रिक्स रेड और मैट गनपाउडर ब्लैक मैटेलिक शामिल हैं।

Studds ने भारत में लॉन्च किया नया हेलमेट, जानें आपके बजट में कितना है फिट? March 30, 2021 at 04:18AM

स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड (STUDDS Accessories Ltd) ने भारतीय बाजार में अपना नया हेलमेट लॉन्च किया है।कंपनी ने इसका नाम रखा है, जिसकी कीमत 1,595 रुपये है। Ninja Elite Super D4 Decor हेलमेट लॉन्च कर दिया है। यह फ्लिप अप-फुल फेस हेलमेट है, जिसमें बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए एरोडायनेमिक डिजाइन, यूवी रेजिस्टेंट पेंट, रेगुलेटेड डेंसिटी EPS, हाइपोएलर्जिक लाइनर, क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप के साथ चिन एयर वेंट्स और एयर एग्जॉस्ट फीचर दिए गए हैं। इसमें एक्ट्रा प्रोटेक्शन के लिए आउटर शेल में स्पेशल हाई इम्पैक्ट ग्रेड इंजेक्ट किए गए हैं। इसके हेलमेट का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। साइज कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor हेलमेट को पांच बेसिक साइज में लॉन्च किया है। इनमें,
  • 540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल
  • 560 मिलीमीटर- स्मॉल
  • 570 मिलीमीटर- मीडियम
  • 580 मिलीमीटर- लार्ज और
  • 600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं।
फिनिश ऑप्शन कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor को ग्लॉस और मैट फिनिश में लॉन्च किया है। कलर डीकेल्स कंपनी ने Ninja Elite Super D5 Decor हेलमेट को 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। इनमें,
  • Black N2
  • Black N3
  • Black N5
  • Black N10
  • Matt Black N1
  • Matt Black N2
  • Matt Black N3
  • Matt Black N5
  • Matt Black N6
  • Matt Black N10
इसका एयरोडायनेमिक शेप तेज रफ्तार पर हेलमेट को प्रेशर से बचाता है। इसमें एयरोडायनेमिक्स डिजाइन के साथ यूवी रेजिस्टेंट पेंट दिया गया है। इसके हेलमेट का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। इससे पहले STUDDS ने भारतीय बाजार में अपना Ninja Elite Super D4 Decor हेलमेट लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 1,595 रुपये है। यह एक फ्लिप अप-फिल फेस हेलमेट है। इसका आउटर शेल काफी मजबूत है। इसका एयरोडायनेमिक शेप तेज रफ्तार पर हेलमेट को प्रेशर से बचाता है। Ninja Elite Super D4 Decor और 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में उपलब्ध है। ग्राहकों को इसमें ग्लॉस और मैट फिनिश दोनों चुनने का विकल्प मिलता है।

1 अप्रैल से महंगी होने जा रही हैं इन 4 कंपनियों की कारें, जानें कैसे करें बचत March 30, 2021 at 02:05AM

नई दिल्ली।अगर आप एक नई कार खरीदने वाले हैं, तो हमारी यह खबर आपको मायूस कर सकती है। दरअसल कई कार कंपनियां अप्रैल 2021 से अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में इन कारों को मौजूदा कीमतों पर खरीदने का आखिरी मौका है। यानी, अगर आप इन कंपनियों की कारों को 31 मार्च 2021 तक खरीद लेते हैं, तो आपको बढ़ी हुई कीमतें नहीं देनी होंगी। आज हम आपको उन सभी कार कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कारें अप्रैल 2021 से महंगी हो जाएंगी। तो डालते हैं एक नजर...

Maruti Suzuki, Toyota, Renault और Isuzu की कारें 1 अप्रैल 2021 से महंगी हो जाएंगी।


1 अप्रैल से महंगी होने जा रही हैं इन 4 कंपनियों की कारें, जानें कैसे करें बचत

नई दिल्ली।

अगर आप एक नई कार खरीदने वाले हैं, तो हमारी यह खबर आपको मायूस कर सकती है। दरअसल कई कार कंपनियां अप्रैल 2021 से अपनी गाड़ियों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। ऐसे में इन कारों को मौजूदा कीमतों पर खरीदने का आखिरी मौका है। यानी, अगर आप इन कंपनियों की कारों को 31 मार्च 2021 तक खरीद लेते हैं, तो आपको बढ़ी हुई कीमतें नहीं देनी होंगी। आज हम आपको उन सभी कार कंपनियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी कारें अप्रैल 2021 से महंगी हो जाएंगी। तो डालते हैं एक नजर...



Maruti Suzuki
Maruti Suzuki

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी, 1 अप्रैल 2021 से अपने पूरे लाइन-अप की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। बता दें कि इस साल 18 जनवरी को कंपनी ने लागत में बढ़ोतरी का हवाला देते हुए अपने चुनिंदा कारों की कीमतों में 34,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी।

मारुति ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि पिछले साल से कंपनी के वाहनों पर कच्चे माल की लागत में वृद्धि का असर हुआ है। लागत के कुछ हिस्से का भार ग्राहकों पर पड़ेगा।



Renault
Renault

Renault ने अपनी कारों की कीमतों को अप्रैल 2021 से बढ़ाने का ऐलान किया है। अगले महीने से कंपनी अपनी सभी मॉडल लाइन-अप की कीमतों को बढ़ाएगी। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में अभी कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, इतना जरूर तय है कि कारों के वेरिएंट्स के हिसाब से किमतों को बढ़ाया जाएगा।

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया जा रहा है।

इससे पहले कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी कारों की कीमतों को 28,000 रुपये तक बढ़ाया था।



Isuzu D-MAX S-CAB
Isuzu D-MAX S-CAB

इसुजु मोटर्स इंडिया अपनी D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। कंपनी इन गाड़ियों की कीमतों को 1 लाख रुपये महंगा करने जा रही है। बढ़ी हुई कीमतें 1 अप्रैल 2021 से लागू हो जाएंगी।

इससे पहले इसी साल जनवरी महीने में कंपनी ने अपने कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों को बढ़ा दिया था। उस समय कंपनी ने अपने पिकअप रेंज D-MAX Regular Cab और D-MAX S-CAB की कीमतों को 10,000 रुपये तक महंगा कर दिया था।



Toyota
Toyota

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर भी 1 अप्रैल 2021 से अपने पूरे लाइन-अप में कीमतों को बढ़ाने जा रही है। बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होंगी।

टोयोटा का कहना है कि उसने लागत में बढ़ोतरी को कंट्रोल करने की कोशिश की है और केवल एक न्यूनतम हिस्सा ही ग्राहकों को दिया जाएगा। बढ़ती कीमतों के पीछे कंपनी का कहना है कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी के कारण वाहनों को बनाने में लागत काफी बढ़ गई है, जिसके कारण यह फैसला लिया जा रहा है।




​'बाहुबली' के घर आया 5.75 करोड़ रुपये का महमान, सोशल मीडिया ने दी सलामी March 30, 2021 at 12:09AM

नई दिल्ली। बाहुबली (Baahubali) फिल्म में अपने दमदार अभिनय से देशभर में तहलका मचा देने वाले दक्षिण फिल्म जगत के सुपरस्टार 'प्रभास' () के घर एक नया मेहमान आया है। यह मेहमान कोई और नहीं बल्कि, Lamborghini की प्रीमियम स्पोर्ट्स कार Aventador S Roadster है। दरअसल प्रभास ने अपने ट्विटर (Twitter) पर Lamborghini Aventador S Roadster की वीडियो को शेयर करते हुए अपने फैन्स को इसकी जानकारी दी। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.75 करोड़ रुपये है। प्रभास को इस कार की डिलीवरी उनके पिता सूर्य नारायण राजू की जयंती पर हुई है। Lamborghini Aventador S Roadster में शानदार मेटरवर्क दिया गया है। इसमें V12 इंजन दिया गया है, जो इसे रफ्तार का बादशाह बनाता है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 6.5-लीटर का नेचुलरी एस्पीरेटेड इंजन दिया गया है, जो 8400 आरपीएम पर 730 bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 630 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। रफ्तार के मामले में यह कार कितनी बेमिसाल है इसका अंजादा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह कार महज 3 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है। वहीं, 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इस कार को महज 9 सेकंड का वक्त लगता है। इस कार में 350 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। यह टू-सीटर कार है, जिसमें केवल दो लोग ही बैठ सकते हैं। प्रभास के गैरेज में Lamborghini Aventador S Roadster के अलावा Rolls-Royce Phantom VII, Land Rover Range Rover, BMW X3, और Jaguar XJR जैसी गाड़ियां पहले से मौजूद हैं। प्रभास ने Lamborghini Aventador S Roadster की तस्वीर से लेकर वीडियो तक को पोस्ट किया है। इनमें उनका Aventador S Roadster को खुद चलाना भी शामिल है। इन सभी पोस्ट पर प्रभास के फैन्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Monday, March 29, 2021

बुरी खबर! 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी Toyota की कारें, बचत करने का आखिरी मौका March 29, 2021 at 07:27PM

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor-TKM) ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपने पूरे लाइन-अप में किमतों को बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। यानी, 1 अप्रैल 2021 से टोयोटा की गाड़ियां महंगी हो जाएंगी। हालांकि, कारों की कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी इसको लेकर अभी कंपनी ने कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इतना जरूर तय है कि बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग होंगी। ऐसे में अगर आप टोयोटा की कारों को मौजूदा कीमतों पर खरीदना चाहते हैं, तो आपको इनकी खरीदारी 31 मार्च 2021 तक करनी होगी। टोयोटा का कहना है कि उसने लागत में बढ़ोतरी को कंट्रोल करने की कोशिश की है और केवल एक न्यूनतम हिस्सा ही ग्राहकों को दिया जाएगा। बढ़ती कीमतों के पीछे कंपनी का कहना है कच्चे माल की कीमतों में आई बढ़ोतरी के कारण वाहनों को बनाने में लागत काफी बढ़ गई है, जिसके कारण यह फैसला लिया जा रहा है। टोयोटा ने एक बयान मेंकहा, "लागत में आई भारी बढ़ोतरी को कम करने के लिए वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की जरूरत पड़ी है। हमने बढ़ी कीमतों को कंट्रोल करने की पूरी कोशिश की है और केवल एक छोटा सा हिस्सा ही ग्राहकों को दिया जा रहा है।" ऐसा नहीं है कि केवल Toyota ही अपने कारों की कीमतों को बढ़ा रही है। Toyota के अलावा मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), रेनो इंडिया (Renault India) और Isuzu भी अपनी कारों की कीमतों को बढ़ाने जा रही हैं। इन सभी कंपनियों की कारें अप्रैल 2021 से महंगी हो जाएंगी। इससे पहले फरवरी 2021 में टोयोटा की कुल 14,075 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, फरवरी 2020 में टोयाटा के कुल 10,352 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। फरवरी 2020 की तुलना में फरवरी 2021 में टोयोटा की बिक्री में 36 फीसदी की बढ़ोतरी आई। हालांकि, इसकी तुलना अगर जनवरी 2021 से की जाए, तो इस दौरान कंपनी की बिक्री में 27 फीसदी की महीना दर महीना बढ़त दर्ज की गई।

2021 TVS Star City Plus नए रंग में हुई लॉन्च, कीमत 65,865 रुपये March 29, 2021 at 06:49PM

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपनी 2021 TVS Star City Plus को नए डुअल टोन कलर में लॉन्च कर दिया है। अब ग्राहक इस बाइक को पर्ल ब्लू-सिल्वर कलर में भी खरीद सकते हैं। यह नया कलर ड्रम और डिस्क दोनों ही वेरिएंट में मिलेगा। TVS Star City Plus के पर्ल ब्लू-सिल्वर कलर ऑप्शन की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 65,865 रुपये है। बता दें कि इसी महीने कंपनी ने 2021 TVS Star City Plus को लॉन्च किया, जिसमें ET-Fi तकनीक (इकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन) दी गई है। इस तकनीक की मदद से यह मोटरसाइकिल पहले की तुलना में 15 फीसदी ज्यादा माइलेज (फ्यूल इफिशियंट) देती है। इसमें नई LED हेडलाइट के साथ यूएसबी मोबाइल चार्जर दिया गया है। बता दें कि TVS Star City Plus कंपनी की एक लोकप्रिय बाइक है, जिसने भारतीय बाजार में पिछले 15 सालों से अपनी धाक जमा रखी है। इसके अब तक 30 लाख से भी ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है। नई Star City Plus के Roto Petal Disc ब्रेक्स की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 68,465 रुपये है। इसमें रेड ब्लैक डुअल टोन कलर स्कीम भी उपलब्ध है। TVS Star City Plus में बीएस6 कम्प्यांट वाला 110 सीसी, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 7,350 आरपीएम पर 8.08 bhp की मैक्सिमम पावर और 4,500 आरपीएम पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 17 इंच का व्हील दिया गया है, जो ट्यूबलेस टायर्स के साथ आता है। इसमें 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 5-स्टेप अडजस्टेबल रियर शॉक्स दिया गया है। बता दें कि सीबीएस फीचर से लैस 2़021 TVS Star City Plus के ड्रम वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 65,865 रुपये है। इसका रेगुलर मॉडल पांच कलर ऑप्शन्स के साथ आता है। इनमें ब्लैक रेड, ब्लैक ब्लू, ग्रे ब्लैक, रेड ब्लैक और व्हाइट ब्लैक शामिल हैं।