नई दिल्ली Honda Cars India Limited ने लॉकडाउन के बाद अपने मॉडल्स को BS6 इंजन में अपग्रेड किया। सरकार की तरफ से लॉकडाउन में छूट के बाद कंपनी ने डीलरशिप ऑपरेशंस शुरू किए। अब कंपनी अपनी सेल को बूस्ट करने के लिए अपने कई मॉडल्स पर अट्रैक्टिव ऑफर्स दे रही है। होंडा अमेज से लेकर होंडा सिटी तक आप डिस्काउंट और बेनेफिट्स के साथ खरीद सकते हैं।होंडा की इस धांसू कार पर 10 हजार रुपये का डिस्काउंट कंपनी अगस्त 2020 में ऑफर कर रही है। इसमें 6,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस भी मिल रहा है।
होंडा की इस पॉप्युलर सब 4 मीटर (4 मीटर से कम लंबी) कॉम्पैक्ट सिडैन पर कंपनी 25,000 रुपये तक फायदे दे रही है। इसमें 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 6000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है।
होंडा सिटी के 4th जेनेरेशन मॉडल पर 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस, 6000 रुपये का लॉयल्टी बोनस और 8000 रुपये कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है।
होंडा सिविक- 2.5 लाख रुपये तक डिस्काउंट
होंडा सिविक पर अगस्त महीने में बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के पेट्रोल वेरियंट पर 1 लाख रुपये कैश डिस्काउंट और डीजल मॉडल पर 2.5 लाख रुपये का तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा इस कार की खरीद पर इस महीने लॉयल्टी बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
नई दिल्लीमारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने जुलाई 2020 का सेल्स ब्रेकअप डेटा शेयर किया है। कंपनी ने सेल के मामले घरेलू बाजार में 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की। कंपनी के लिए यह बढ़त बेहद खास है क्योंकि कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते ज्यादातर कंपनियों को काफी नुकसान हुआ है। देश में लॉकडाफन के चलते ज्यादातर कार कंपनियों की सेल शून्य हो गई थी। तो आइए जानते हैं पिछले महीने भारत में मारुति की किस कार की कितनी से हुई।
नई दिल्लीमहिंद्रा ने अपनी न्यू थार (Mahindra Thar 2020) को पेश कर दिया है। थार 2020 में नया डिजाइन, मॉडर्न इंटीरियर और नया पेट्रोल इंजन तो दिया ही गया है साथ दूसरे भी कई फीचर्स हैं जो इस कार में पहली बार मिलने जा रहे हैं। हालांकि ढेर सारे बदलाव के बावजूद इसके लुक को कंपनी ने ट्रडिशनल ही रखा है। इस ऑफ-रोड एसयूवी को कंपनी 2 अक्टूबर को लॉन्च करेगी, उसी समय कार की कीमत का भी खुलासा किया जाएगा। तो आइए हम बात करते हैं उन फीचर्स के बारे में जो महिद्रा थार में पहली बार मिलने जा रहे हैं और इसे एक कमाल की SUV बनाते हैं।