Thursday, June 11, 2020

Mitsubishi Electric to acquire plant from Sharp to boost EV power chip output June 11, 2020 at 02:44AM

Mitsubishi, a major supplier of such chips to Toyota Motor Corp, said it would invest about 20 billion yen ($187 million) to acquire two idled facilities at Sharp's chip plant and launch production lines there

RR Global to launch two EVs, plans to manufacture 80,000 units in FY21 June 11, 2020 at 02:35AM

बजाज पल्सर और TVS अपाचे में क्या अंतर? जानें यहां June 11, 2020 at 01:36AM

नई दिल्ली।प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकल सेगमेंट में Bajaj Pulsar 150 और TVS Apache 160 काफी पॉप्युलर हैं। मार्केट में इन दोनों की एक-दूसरे से सीधी टक्कर मानी जाती है। 150-160cc की बाइक खरीदने की प्लानिंग करने वाले ज्यादातर लोग इन दोनों मोटरसाइकल के बारे में जरूर विचार करते हैं। अगर आप पल्सर 150 या अपाचे 160 खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां दी गई डीटेल जरूर देखें। यहां हम आपको इन दोनों पॉप्युलर बाइक्स की खूबियां और इनमें अंतर के बारे में बता रहे हैं।

बजाज की पल्सर 150 में 149.50cc का इंजन है, जो 14 PS की पावर और 13.25 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। अपाचे 160 में 159.7cc का इंजन मिलता है, जो 15.53 PS की पावर और 13.9 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। पल्सर के मुकाबले अपाचे का इंजन ज्यादा कपैसिटी का है, जिससे इसमें पावर भी ज्यादा मिलती है।

पल्सर 150 की लंबाई 2055 mm, चौड़ाई 765 mm, ऊंचाई 1060 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm है। वहीं, अपाचे 160 की लंबाई 2085 mm, चौड़ाई 730 mm, ऊंचाई 1105 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 180 mm है। चौड़ाई को छोड़कर, बाकी सभी मामले में पल्सर 150 के मुकाबले अपाचे 160 बाइक बड़ी है।

बजाज पल्सर का फ्यूल टैंक 15-लीटर का है, जबकि अपाचे की फ्यूल टैंक कपैसिटी 12-लीटर है। पल्सर का वजन (कर्ब वेट) 148 किलोग्राम और अपाचे के ड्रम वेरियंट का वजन 139 किलोग्राम और डिस्क वेरियंट का 140 किलोग्राम है।

बजाज और टीवीएस की इन दोनों बाइक के वील्ज 17-इंच के हैं और इनमें ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। ब्रेकिंग की बात करें, तो पल्सर 150 के फ्रंट में 260 mm डिस्क और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक हैं। अपाचे 160 के फ्रंट में 270mm डिस्क ब्रेक मिलता है। वहीं, रियर में ड्रम वेरियंट में 130mm ड्रम ब्रेक और डिस्क वेरियंट में 200mm डिस्क ब्रेक मिलता है। दोनों बाइक एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस हैं।

अपाचे 160 में कलर के 6 ऑप्शन हैं, जिनमें पर्ल वाइट, मैट ब्लू, ग्लॉस रेड, ग्लॉस ब्लैक, टी ग्रे और मैट रेड शामिल हैं। वहीं, पल्सर 150 सिर्फ दो कलर ऑप्शन में आती है, जिनमें ब्लैक ग्रे और ब्लैक रेड शामिल हैं।

पढ़ें: टियागो से हैरियर तक, टाटा की कारों पर तगड़ी छूट

बजाज पल्सर 150 की कीमत 96,960 रुपये है। अपाचे 160 के ड्रम ब्रेक वेरियंट का दाम 97 हजार और डिस्क वेरियंट का दाम 1 लाख रुपये है। ये कीमत दिल्ली में एक्स शोरूम की हैं। ड्रम ब्रेक वेरियंट के आधार पर दोनों बाइक के दाम लगभग बराबर हैं।


पढ़ें: हीरो स्प्लेंडर और पैशन में क्या अंतर? जानें यहां


Which two-wheeler can you buy online June 11, 2020 at 12:19AM

BMW लाया धांसू SUV, जानें कीमत और खूबियां June 10, 2020 at 11:25PM

नई दिल्लीBMW ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई BMW X6 लॉन्च कर दी। यह कूप-एसयूवी दो वेरियंट (xLine और M Sport) में बाजार में उतारी गई है। दोनों वेरियंट की कीमत 95 लाख रुपये है। इस नई एसयूवी में अभी सिर्फ पेट्रोल इंजन दिया गया है। उम्मीद है कि कुछ समय बाद इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है। नई BMW X6 में बड़ी ट्विन किडनी ग्रिल, ट्विन-पॉड एलईडी हेडलाइट्स, L-शेप LED टेल लाइट्स और स्लोपिंग रूफलाइन दी गई हैं। एसयूवी के xLine वेरियंट में ऐल्युमिनियम फिनिश ग्रिल, xLine स्पेसिफिक एयर इनलेट्स, ग्लॉस ब्लैक लेटरल ग्रिल्स, ऐल्युमिनिशन फिनिश के साथ एग्जॉस्ट टिप और एयर ब्रीथर सराउंड हैं। एसयूवी का M Sport वेरियंट M एरोडायनैमिक्स पैकेज के साथ आता है। इसमें अलग बंपर, साइड स्कर्ट्स, M बैज, ब्लू ब्रेक कैलिपर्स, M डोर सिल फिनिशर्स, M स्पेसिफिक पैडल्स व कार-की और M स्पोर्ट एग्जॉस्ट शामिल हैं। इंटीरियर बीएमडब्ल्यू की इस नई एसयूवी में 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इन्फोटेनमेंट iDrive टच, वॉयस कंट्रोल, गेस्चर कंट्रोल और ऐपल कारप्ले सपॉर्ट के साथ आता है। इसके अलावा इस शानदार एसयूवी में रेन-सेंसिंग वाइपर्स, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, पैनोरमिक रूफ ग्लास, 2.5-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर व्यू कैमरा जैसे फीचर हैं। ऑप्शनल फीचर्सएसयूवी में सॉफ्ट क्लोज डोर, 4-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, BMW लेजर लाइट, स्टॉप और गो फंक्शन के साथ ऐक्टिव क्रूज कंट्रोल, हेड्स-अप डिस्प्ले और हार्मन कार्डन ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर ऑप्शनल दिए गए हैं। पावर और रफ्तार नई BMW X6 में 3.0-लीटर, 6-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 5,500-6,500 rpm पर 335 bhp की पावर और 1,500-5,200 rpm पर 450 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है और यह ऑल-वील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि यह कूप-एसयूवी मात्र 5.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

BMW India drives in 2020 X6 at Rs 95 lakh June 10, 2020 at 08:30PM

Ford recalls about 2.5 million vehicles for latch, brake troubles June 10, 2020 at 08:13PM

Ford is recalling about 2.5 million vehicles in the U.S., Canada and elsewhere because of a nagging door latch problem and a brake fluid leak.