Friday, April 24, 2020

नए अवतार में आ रहा TVS का सस्ता स्कूटर April 24, 2020 at 01:02AM

नई दिल्लीTVS जल्द BS6 Scooty Zest 110 लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट पर अपडेटेड स्कूटर का टीजर जारी कर इसकी जानकारी दी है। टीजर इमेज के अलावा कंपनी ने BS6 की कोई और डीटेल नहीं शेयर की है। यह स्कूटर कई सालों से भारतीय बाजार में मौजूद है। टीवीएस 110 सबसे पॉप्युलर किफायती स्कूटर्स में से एक है, जिसे खासतौर पर महिला खरीदारों को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा गया है। अपडेटेड टीवीएस स्कूटी जेस्ट में बीएस6 कम्प्लायंट इंजन मिलेगा। स्कूटर के लुक में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। टीवीएस के इस हल्के और स्टाइलिश स्कूटर में 109.7cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। बीएस6 वर्जन में यह इंजन फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम के साथ मिलेगा। बीएस4 वर्जन की तुलना में बीएस6 इंजन का पावर आउटपुट थोड़ा कम हो सकता है। बीएस4 स्कूटी जेस्ट में यह इंजन 7,500 rpm पर 7.8 bhp का पावर और 5,500 rpm पर 8.4 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। फीचर्सबीएस6 स्कूटी जेस्ट 110 की डिजाइन बीएस4 मॉडल की तरह ही रहने की उम्मीद है। अपडेटेड स्कूटर एलईडी हेडलैम्प, इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललैम्प, ड्यूल-टोन सीट कवर, स्मार्टफोन यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 19-लीटर स्टोरेज स्पेस, टेक्सचर्ड फ्लोरबोर्ड, पार्किंग ब्रेक और ट्यूबलेस टायर के साथ आएगा। ब्रेकिंग की बात करें, तो इसके फ्रंट में 110 mm ड्रम और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक मिलेंगे। कीमत स्कूटी जेस्ट 110 स्कूटर दो वेरियंट- मैट सीरीज और हिमालयन हाइज सीरीज में आता है। इनकी कीमत क्रमश: 54,025 रुपये और 52,525 रुपये है। बीएस6 मॉडल को भी इन्हीं दो वेरियंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, लेकिन कीमत ज्यादा होगी। अपडेटेड स्कूटर का दाम बीएस4 मॉडल से 6-8 हजार रुपये ज्यादा हो सकती है।

Thursday, April 23, 2020

बजाज प्लैटिना हुई महंगी, जानें नई कीमत April 23, 2020 at 07:13PM

नई दिल्ली ने बीएस6 कम्प्लायंट Platina 110 H-Gear लॉन्च कर दी। की कीमत 59,802 रुपये है। खास बात यह है कि अब यह बाइक सिर्फ एक वेरियंट- डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है, जबकि ड्रम ब्रेक वेरियंट को बंद कर दिया गया है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले बीएस6 110 एच-गियर की कीमत 3,431 रुपये है। बीएस4 डिस्क वेरियंट की कीमत 56,371 रुपये थी। अपडेटेड 110 एच-गियर में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में हुआ है। बाइक में पहले वाला 115cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड इंजन है, जो अब बीएस6 कम्प्लायंट है। अपडेटेड इंजन 8.44hp का पावर और 9.81Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। बीएस4 वर्जन के मुकाबले बीएस6 इंजन का पावर थोड़ा कम है। बीएस4 वर्जन में यह 8.5hp का पावर जेनरेट करता था। फीचर्स बीएस6 इंजन के अलावा प्लैटिन 110 एच-गियर में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यानी इसकी डिजाइन, साइकल पार्ट्स और फीचर्स पहले की तरह ही हैं। इस कम्यूटर बाइक में एलईडी डीआरएल के साथ हैलोजन हेडलैम्प, ब्लैक अलॉय वील्ज और गियर शिफ्ट गाइड के साथ डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलते हैं। सस्पेंशन और ब्रेकिंग बजाज प्लैटिना 110 एच-गियर के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में नाइट्रॉक्स-चार्ज्ड ट्विन स्प्रिंग शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेंशन सिस्टम दिए गए हैं। ब्रेकिंग की बात करें, तो फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक हैं। बाइक दो कलर ऑप्शन- ब्लैक और रेड में उपलब्ध है।

मारुति ने बंद कर दी ऑल्टो K10, जानें वजह April 23, 2020 at 02:53AM

नई दिल्ली ने अपनी ऑफिशल वेबसाइट से को हटा दिया है। माना जा रहा है कंपनी ने को बंद कर दिया है। मारुति ने इस कार को में अपग्रेड नहीं किया था, जबकि कंपनी की बाकी कारें अब बीएस6 कम्प्लायंट हैं। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी के ज्यादातर डीलर बीएस4 Maruti Suzuki Alto K10 का स्टॉक दिसंबर में ही खत्म कर चुके थे और इसकी बुकिंग भी बंद कर दी थी। साल 2010 में को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। 2014 में इसका फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हुआ, जिसमें कार के लुक और फीचर्स में बड़े देखने को मिले। इसके बाद 2019 में इस कार में अनिवार्य सेफ्टी फीचर दिए गए, जिनमें एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ड्राइवर साइड एयरबैग और स्पीड अलर्ट जैसे फीचर शामिल हैं। कितनी पावरफुल थी ऑल्टो के10?मारुति ऑल्टो के10 में बीएस4 कम्प्लायंट 998cc K10B पेट्रोल इंजन दिया गया था। यह इंजन 6,000 rpm पर 67 bhp का पावर और 3,500 rpm पर 90 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन थे। मारुति की यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध थी, जिसमें फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट दिया गया था। कितना देती थी माइलेज?ऑल्टो के10 वाला 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मारुति एस-प्रेसो, सिलेरियो और वैगनआर में भी दिया गया है। इन तीनों कारों में यह इंजन अब बीएस6 कम्प्लायंट है। ऑल्टो के10 में यह इंजन पेट्रोल वर्जन में 23.95 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी वर्जन में 32.26 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता था। बता दें कि ने ऑल्टो के10 को बंद करने की अभी ऑफिशली घोषणा नहीं की है।

डिजायर-अमेज की टक्कर में टाटा की धांसू कार April 22, 2020 at 08:56PM

नई दिल्लीTata Motors एक नई सब-कॉम्पैक्ट सिडैन कार लाने वाला है। यह Maruti Suzuki Dzire और जैसी कारों को टक्कर देगी। कोडनाम वाली यह नई कार कंपनी के ALFA (ऐजल, लाइट, फ्लेक्सिबल और अडवांस्ड) प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसी प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज और आने वाली माइक्रो एसयूवी HBX में हुआ है। अभी यह साफ नहीं है कि Tata Goshaq नेक्स्ट-जेनरेशन टाटा टिगोर होगी, या फिर एक नई कार होगी, जो टिगोर को रिप्लेस कर सकती है। टाटा की इस नई सब-कॉम्पैक्ट सिडैन में अल्ट्रॉज वाले इंजन दिए जाने की उम्मीद है। इनमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन शामिल हैं। इसमें मैन्युअल और ऑटोमैटिक, दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन हो सकते हैं। मारुति डिजायर, होंडा अमेज और ह्यूंदै ऑरा जैसी कारों के मुकाबले आने वाली टाटा की यह नई कार साल 2022 में लॉन्च की जा सकती है। इस छोटी सिडैन को ऑटो एक्सपो 2022 में शोकेस किए जाने की उम्मीद है। क्या है ALFA प्लैटफॉर्म? के नए अल्फा मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर अलग-अलग बॉडी स्टाइल की कारें बनाई जा सकती हैं, जिनमें हैचबैक से लेकर सिडैन, एमपीवी और कॉम्पैक्ट एसयूवी तक शामिल हैं। कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि इस प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल 4.3 मीटर लंबाई तक की कारों को डिवेलप करने के लिए किया जाएगा। ALFA आर्किटेक्चर में फ्लैट फ्लोर दिया गया है, ताकि इस पर बनने वाली कार में बेहतर लेगरूम मिले। कंपनी का दावा है कि यह प्लैटफॉर्म कई पावरट्रेन सपोर्ट करता है, जिनमें पेट्रोल और डीजल के अलावा हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन शामिल हैं। पढ़ें: आने वाली है 7-सीटर एसयूवीटाटा मोटर्स फिलहाल अपनी 7-सीटर एसयूवी ग्रैविटस लाने की तैयारी में है। इसे फरवरी की शुरुआत में हुए ऑटो एक्सपो में अनवील किया गया था। टाटा की यह नई एसयूवी एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा एक्सयूवी500 जैसी एसयूवी को टक्कर देगी। इसमें 170bhp पावर वाला 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जिसके साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी साल 2021 की शुरुआत में भारतीय बाजार में अपनी माइक्रो एसयूवी लॉन्च करेगी। पढ़ें:

Wednesday, April 22, 2020

रेनॉ की 7-सीटर कार हुई महंगी, जानें नई कीमत April 22, 2020 at 07:20PM

नई दिल्ली की सब-कॉम्पैक्ट एमपीवी महंगी हो गई है। जनवरी में कंपनी ने BS6 लॉन्च की थी। तब वेरियंट के आधार पर इसकी कीमत में 4 हजार से 29 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई थी। अब रेनॉ ने एक बार फिर ट्राबइर की कीमत बढ़ा दी है। इस बार के बेस वेरियंट RXE की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है, यानी यह 7-सीटर कार अभी भी 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। वहीं, RXS, RXTऔर RXZ वेरियंट्स की कीमत अब क्रमश: 5.78 लाख, 6.28 लाख और 6.82 लाख रुपये हो गई है। इन तीनों वेरियंट्स के दाम 4 हजार रुपये बढ़े हैं। रेनॉ ट्राइबर में 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6250rpm पर 72PS का पावर और 3500rpm पर 96Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। आने वाली है ट्राइबर एएमटीरेनॉ इस सब-कॉम्पैक्ट एमपीवी का एएमटी वेरियंट भी ला रहा है। 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स वाली ट्राइबर को ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था। इसे इस साल की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जाएगा। आएगा ज्यादा पावरफुल मॉडलएएमटी वेरियंट के अलावा ट्राइबर का ज्यादा पावरफुल मॉडल भी आने वाला है, जिसमें 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 99bhp का पावर और 160Nm टॉर्क जेनरेट करता है। पढ़ें: ट्राइबर में मिलने वाला टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन रेनॉ की आने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी दिया जाएगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह रेनॉ काइगर नाम से लॉन्च होगी। यह एसयूवी मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन और ह्यूंदै वेन्यू जैसी एसयूवी के मुकाबले बाजार में उतारी जाएगी। पढ़ें:

बजाज ने बंद कर दी अपनी यह क्रूजर बाइक? April 22, 2020 at 12:13AM

नई दिल्ली ने अपनी क्रूजर बाइक को ऑफिशल वेबसाइट से हटा दिया है। अभी कंपनी की वेबसाइट पर अवेंजर रेंज के तहत दो बाइक- Avenger Cruise 220 और Avenger Street 160 लिस्टेड हैं। इनमें क्रूज 220 की कीमत 1.16 लाख और स्ट्रीट 160 की कीमत 94,893 रुपये है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी Avenger Street 220 को बीएस6 में अपग्रेड करेगी या नहीं। स्ट्रीट 220 में बीएस4 कम्प्लायंट 220cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया था, जो 19bhp का पावर और 17.5Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसी पावरट्रेन को फ्यूल-इंजेक्शन सिस्टम के साथ हाल में बीएस6 बजाज अवेंजर क्रूज 220 बाइक में दिया गया है। फ्यूल-इंजेक्शन टेक्नॉलजी के अलावा, अवेंजर के 220सीसी इंजन के बीएस6 वर्जन में एक अतिरिक्त कैटलिटिक कन्वर्टर और अपडेटेड इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) दी गई है। बजाज-ट्रायम्फ ला रहे 2 लाख से कम की नई बाइक के फ्यूचर प्लान की बात करें, तो कंपनी एक नई बाइक पर काम कर रही है, जिसे ट्रायम्फ के साथ डिवेलप किया जाएगा। बजाज-ट्रायम्फ की यह नई बाइक 2 लाख रुपये से कम कीमत में आएगी। इसे साल 2022 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा दोनों कंपनियां जॉइंट वेंचर के तहत कई मोटरसाइकल पर काम कर रही हैं, जो 200cc से 750cc के बीच की होंगी। पढ़ें: Avenger 700 भी ला सकती है कंपनी रिपोर्ट्स में कहा गया है कि बजाज-ट्रायम्फ 700cc की एक बाइक लाने की तैयारी में हैं। इसे Bajaj Avenger 700 नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह ट्रायम्फ के एंट्री-लेवल और बजाज के फ्लैगशिप मॉडल के रूप में पेश की जाएगी। अवेंजर 700 अगर लॉन्च होती है, तो यह रॉयल एनफील्ड की कॉन्टिनेंटल जीटी 650 व इंटरसेप्टर 650 और हार्ली-डेविडसन स्ट्रीट 750 जैसी बाइक्स को टक्कर देगी। पढ़ें:

नए अवतार में आई महिंद्रा की छोटी SUV, जानें कीमत April 21, 2020 at 09:33PM

नई दिल्ली ने अपनी छोटी एसयूवी KVU100 NXT का बीएस6 कम्प्लायंट मॉडल लॉन्च कर दिया। 2020 की शुरुआती कीमत 5.54 लाख रुपये है। इसे चार वेरियंट (K2+, K4+, K6+ और K8) में बाजार में उतारा गया है। इनमें बेस वेरियंट K2+ सिर्फ 6-सीटर, जबकि अन्य तीनों वेरियंट 6-सीटर और 5-सीटर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। महिंद्रा KVU100 NXT में अब बीएस6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 5500rpm पर 82bhp का पावर और 3500-3600rpm पर 115Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। दूसरी ओर, कंपनी ने KVU100 NXT का डीजल मॉडल बंद कर दिया, जो 1.2-लीटर डीजल इंजन के साथ आता था। सभी वेरियंट की कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली)
वेरियंट कीमत
K2+ 5.54 लाख
K4+ 6.02 लाख
K6+ 6.53 लाख
K8 7.16 लाख
कई कलर ऑप्शन बीएस6 केयूवी100 एनएक्सटी 8 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें डिजाइनर ग्रे, रेड, मिडनाइट ब्लैक, डैजलिंग सिल्वर, फेयरी ऑरेंज और पर्ल वाइट शामिल हैं। इनके अलावा दो ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शन- सिल्वर-ब्लैक और रेड-ब्लैक भी उपलब्ध हैं। फीचर्स महिंद्रा की इस छोटी एसयूवी में 7-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कॉल कंट्रोल, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट और 6-सीटर वेरियंट में फ्रंट-रो आर्मरेस्ट जैसे फीचर मिलते हैं। सेफ्टी के लिए एबीएस, ईबीडी, ड्यूल-एयरबैग्स और रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक जैसे फीचर स्टैंडर्ड, यानी बेस वेरियंट से दिए गए हैं। पढ़ें: बता दें कि KVU100 NXT महिंद्रा की भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे छोटी और सबसे सस्ती एसयूवी है। यह अपने सेगमेंट की एकमात्र एसयूवी है, जो 6-सीटर ऑपन में आती है। पढ़ें: