Monday, January 6, 2020

हैरियर, कंपस को पछाड़ हेक्टर SUV नई 'किंग' January 06, 2020 at 01:51AM

दीपांशु तोमर, नई दिल्लीचीन की कार निर्माता SAIC के मालिकाना हक वाले ब्रिटिश ब्रैंड MG Motor ने पिछले साल Hector एसयूवी के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की। जून 2019 के अंत में लॉन्च हुई इस एसयूवी को भारत में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके चलते हेक्टर साल 2019 की दूसरी छमाही में बिक्री के मामले में अपने सेगमेंट (मिड-साइज एसयूवी) की नंबर-1 एसयूवी बन गई। इंडस्ट्री से मिले डेटा के अनुसार, जुलाई से दिसंबर 2019 के बीच 15,930 हेक्टर बिकी हैं। इसके बाद 6,962 यूनिट बिक्री के साथ दूसरे नंबर पर महिंद्रा की एक्सयूवी500 रही। इसी दौरान हेक्टर की अन्य दो प्रतिद्वंद्वी एसयूवी टाटा हैरियर और जीप कंपस की बिक्री क्रमश: 5836 यूनिट और 3951 यूनिट रही। साल 2019 में भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में सुस्ती रही, लेकिन इसका असर हेक्टर की बिक्री पर नहीं पड़ा। लॉन्चिंग के बाद से पूरे छह महीने तक हेक्टर ने बिक्री की अपनी रफ्तार बनाए रखी, जबकि इसकी सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी मानी जा रही टाटा हैरियर सेल्स के मामले में काफी पीछे रही। नीचे देखें जुलाई से दिसंबर 2019 के बीच इन चारों एसयूवी की किस महीने कितनी बिक्री हुई।
मॉडल जुलाई अगस्त सितंबर अक्टूबर नवंबर दिसंबर दूसरी छमाही कुल बिक्री
एमजी हेक्टर 1,508 2,018 2,608 3,536 3,239 3,021 15,930
महिंद्रा एक्सयूवी500 1,116 968 1,120 1,378 981 1,399 6,962
टाटा हैरियर 740 635 941 1,258 762 1,507 5,836
जीप कंपस 509 605 603 854 638 742 3,951
पढ़ें: छह महीने में हैरियर से ज्यादा बिकी हेक्टर हेक्टर की सीधी टक्कर टाटा हैरियर से मानी जाती है। हैरियर 23 जनवरी 2019 में लॉन्च हुई थी और हेक्टर 27 जून को मार्केट में आई। दिलचस्प बात यह है कि हैरियर की साल भर में जितनी बिक्री हुई, उससे ज्यादा हेक्टर छह महीने में ही बिक गई। 2019 में टाटा हैरियर की कुल बिक्री 15,276 यूनिट रही, जबकि हेक्टर की 15,930 यूनिट बिक्री हुई। इस तरह हेक्टर की सेल्स हैरियर से 654 यूनिट ज्यादा रही। बता दें कि हैरियर और एक्सयूवी500 सिर्फ डीजल इंजन में आती हैं, जबकि हेक्टर और जीप कंपस पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन ऑप्शन में उपलब्ध हैं। पढ़ें:

भारतीय बाजार में BS6 एक्सेस 125 स्कूटर लॉन्च, शुरुआती कीमत 64800 रुपए January 06, 2020 at 12:53AM

ऑटो डेस्क. सुजुकी मोटरसाइकिल ने भारतीय बाजार में अपने पॉपुलर स्कूर एक्सेस 125 का BS6 इंजन वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 64,800 रुपए है। कंपनी ने इसे ड्रम और डिस्क ब्रेक वाले 5 वैरिएंट में लॉन्च किया है। बता दें कि अप्रैल 2020 से लागू हो रहे नए नॉर्म्स में गाड़ियों में BS6 इंजन होना अनिवार्य है।

लॉन्चिंग इवेंट पर सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर कोइचिरो हीरा ने कहा कि हम सुजुकी मोटरसाइकिल को नए मुकाम पर लेकर जा रहे हैं। अब सुजुकी एक्सेस 125 में नया BS6 इंजन मिलेगा। कंपनी की ग्रोथ में एक्सेस का बड़ा योगदान रहा है। इसके लिए हम अपने ग्राहकों का धन्यवाद करते हैं। हम आगे भी ग्राहकों की जरूरत के हिसाब से बदलाव करते रहेंगे।

एक्सेस 125 के वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमतें

वैरिएंट एक्स-शोरूम कीमत
एक्सेस 125 ड्रम CBS 64,800 रुपए
एक्सेस 125 ड्रम Cast CBS 66,800 रुपए
एक्सेस 125 ड्रम Cast SE 68,500 रुपए
एक्सेस 125 डिस्क CBS 67,800 रुपए
एक्सेस 125 डिस्क CBS SE 69,500 रुपए

सुजुकी एक्सेस 125 के स्पेसिफिकेशन

इसमें नया 125cc का BS6 इंजन है, जो 6750rpm पर 8.7hp का पावर और 5500rpm पर 10Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसका पावर BS4 इंजन के बराबर है। स्कूटर में एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग, एलईडी हेडलाइट और स्पीडोमीटर पर ईको लाइट दी है। इसकी डिजिटल स्क्रीन पर वोल्टेज मीटर डिस्प्ले मिलेगा, जो बैटरी लाइफ के बारे में बताएगा। इसे पर्ल सुजुकी डीप ब्लू, पर्ल मिराज व्हाइट, ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटेलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर और मेटेलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे कलर्स वैरिएंट में खरीद पाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BS6 Access 125 scooter launched in Indian market, starting price Rs 64800

नई टाटा टियागो की तस्वीर लीक, बदल गया फ्रंट लुक January 06, 2020 at 12:30AM

नई दिल्लीTata Motors अपनी एंट्री-लेवल कार का फेसलिफ्ट मॉडल लाने की तैयारी में है। इस कार को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अब की नई तस्वीर लीक हुई है, जिसमें यह बिना कवर के है। इससे माना जा रहा है कि यह जल्द लॉन्च हो सकती है। के लुक में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। लीक तस्वीर से साफ हुआ है कि टियागो फेसलिफ्ट के फ्रंट लुक में कई चेंज हुए हैं, जिनमें स्लिम हेडलैम्प, स्लीक ग्रिल और ग्रिल के नीचे क्रोम अंडरलाइन दी गई है। इसके बोनट की डिजाइन में भी बदलाव हुआ है, ताकि नई टियागो इस साल अक्टूबर से लागू होने वाले नए पेडेस्ट्रियन सेफ्टी नॉर्म्स (पैदल यात्री सुरक्षा मानदंड) पर खरी उतर सके। बोनट की डिजाइन में बदलाव होने से टियागो फेसलिफ्ट का फ्रंट लुक शार्प लगा रहा है और यह कुछ हद तक टाटा की आने वाली प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रॉज की तरह दिख रही है। कार के फ्रंट में बड़े एयरडैम के साथ नया बंपर दिया गया है। साथ ही फॉग लैम्प हाउसिंग की डिजाइन में भी बदलाव हुए हैं। कार का साइड प्रोफाइल काफी हद तक टियागो के मौजूदा मॉडल की तरह ही रहने की उम्मीद है। लीक तस्वीर में टियागो फेसलिफ्ट ब्लैक रूफ और ब्लैक विंग मिरर्स में है, जिससे साफ है कि नई कार भी मौजूदा मॉडल की तरह ड्यूल-टोन पेंट शेड में आएगी। कार के पीछे की तरफ नया बंपर और अपडेटेड टेललैम्प मिलने की उम्मीद है। इंटीरियर टियागो फेसलिफ्ट के कैबिन को फ्रेश लुक देने के लिए कंपनी इसमें नई सीट-अपहोल्स्ट्री फैब्रिक समेत कुछ हल्के बदलाव कर सकती है। कार के मौजूदा मॉडल में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक एसी, ड्राइव मोड्स और प्रोजेक्टर हेडलैम्प जैसे फीचर हैं, जो फेसलिफ्ट मॉडल में भी मिलने की उम्मीद है। सेफ्टी के लिए कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और हाई-स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड होंगे। पावर नई टियागो में मौजूदा मॉडल वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो बीएस6 कम्प्लायंट होगा। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं। टाटा अपने छोटे डीजल इंजन को बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड नहीं करेगा, जिसके चलते फेसलिफ्ट टियागो में डीजल इंजन का ऑप्शन नहीं मिलेगा। टियागो के मौजूदा मॉडल में 70hp पावर वाला 1.05-लीटर डीजल इंजन है। पढ़ें: कीमत टियागो के मौजूदा पेट्रोल मॉडल की कीमत 4.40 लाख से 6.37 लाख रुपये के बीच है। टियागो फेसलिफ्ट की कीमत इससे कुछ ज्यादा रहने की उम्मीद है। नई टियागो मार्केट में मारुति वैगनआर, सिलेरियो और ह्यूंदै सैंट्रो जैसी कारों की टक्कर में आएगी। पढ़ें:

नया सुजुकी ऐक्सेस स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत January 05, 2020 at 10:14PM

रुपयेनई दिल्लीSuzuki ने भारतीय बाजार में Access 125 स्कूटर का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया। की कीमत 64,800 से 69,499 रुपये के बीच है। यह सुजुकी मोटरसाइकल्स इंडिया का पहला बीएस6 मॉडल है। नया ऐक्सेस 125 स्कूटर 5 वेरियंट में बाजार में उपलब्ध है। बेहतर परफॉर्मेंस और सिंपल अट्रैक्टिव लुक के चलते सुजुकी का यह स्कूटर ग्राहकों में काफी पसंद किया जाता है। यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाला 125 cc का स्कूटर है। का बीएस6 इंजन 6,750rpm पर 8.7hp का पावर और 5,500rpm पर 10Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस6 इंजन का पावर आउटपुट बीएस4 इंजन के बराबर ही है। हालांकि, टॉर्क फिगर 0.2Nm कम हुआ है। बीएस6 इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्शन फ्यूलिंग सिस्टम भी शामिल किया गया है। अपडेटेड ऐक्सेस 125 में कंपनी ने कुछ नए फीचर्स भी दिए हैं। इसमें एक्सटर्नल फ्यूल फिलिंग, एलईडी हेडलाइट और स्पीडोमीटर पर ईको लाइट शामिल हैं। सुजुकी ने कहा है कि स्कूटर में दी गई डिजिटल स्क्रीन पर अब वोल्टेज मीटर डिस्प्ले होगा, जो बैटरी हेल्थ की जानकारी देगा। किस वेरियंट की कितनी कीमत?
वेरियंट कीमत
सीबीएस के साथ ड्रम ब्रेक वेरियंट 64,800 रुपये
सीबीएस के साथ ड्रम ब्रेक-अलॉय वील वेरियंट 66,800 रुपये
सीबीएस के साथ डिस्क ब्रेक वेरियंट 67,800 रुपये
स्पेशल एडिशन सीबीएस के साथ ड्रम ब्रेक-अलॉय वील वेरियंट 68,500 रुपये
स्पेशल एडिशन सीबीएस के साथ डिस्क ब्रेक वेरियंट 69,499 रुपये
पढ़ें: कई कलर ऑप्शन सुजुकी ऐक्सेस 125 का स्टैंडर्ड वेरियंट पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इनमें पर्ल सुजुकी डीप ब्लू, पर्ल मिराज वाइट, ग्लास स्पार्कल ब्लैक, मेटैलिक मैट प्लेटिनम सिल्वर और मेटैलिक मैट फाइब्रोइन ग्रे शामिल हैं। स्कूटर के स्पेशल एडिशन में कलर के चार ऑप्शन हैं, जिनमें मेटैलिक डार्क ग्रीनिश ब्लू, मेटैलिक मैट ब्लैक, मेटैलिक मैट बोर्डो रेड और पर्ल मिराज वाइट शामिल हैं। पढ़ें:

Sunday, January 5, 2020

टोयोटा इनोवा का नया अवतार, 1.3 लाख तक बढ़ी कीमत January 05, 2020 at 08:53PM

नई दिल्ली Toyota ने अपनी पॉप्युलर एमपीवी का बीएस6 मॉडल लॉन्च कर दिया। BS6 Crysta के पेट्रोल मॉडल की शुरुआती कीमत 15.36 लाख और डीजल मॉडल की 16.14 लाख रुपये है। ये दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत हैं। बीएस6 इंजन वाली इनोवा क्रिस्टा की बुकिंग शुरू हो गई है, जबकि डिलिवरी देश भर में अगले महीने से शुरू हो जाएगी। बीएस4 मॉडल के मुकाबले बीएस6 इंजन वाली इनोवा क्रिस्टा की कीमत 1.3 लाख रुपये तक बढ़ी है। बीएस6 पेट्रोल इंजन वाली इनोवा क्रिस्टा की कीमत वेरियंट्स के आधार पर 31 हजार से 63 हजार रुपये तक ज्यादा है। डीजल इंजन मॉडल के दाम में 59 हजार से 1.3 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है। वहीं, इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट मॉडल की कीमत 41 हजार से 1 लाख रुपये तक बढ़ी है। बीएस6 इनोवा में सिर्फ एक डीजल इंजनटोयोटा ने बीएस6 इनोवा क्रिस्टा को सिर्फ एक डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया है। कंपनी ने इनोवा के 2.4-लीटर डीजल इंजन को बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप अपग्रेड किया है। वहीं, बीएस4 मॉडल में मिलने वाले 174hp पावर वाले 2.8-लीटर डीजल इंजन को अब इनोवा में बंद कर दिया गया है। यह इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आता था। पढ़ें: दोनों इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स बीएस4 मॉडल में 2.4-लीटर वाला डीजल इंजन सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता था, जबकि बीएस6 इनोवा में अब इस इंजन के साथ 6-स्पीड ऑटामैटिक गियरबॉक्स का भी ऑप्शन दिया गया है। बीएस6 पेट्रोल इंजन भी 5-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में उपलब्ध है। पेट्रोल और डीजल इंजन को बीएस6 में अपग्रेड करने के अलावा इनोवा क्रिस्टा में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। (पीटीआई से इनपुट के साथ)पढ़ें:

आ रही नई टाटा नेक्सॉन, लीक तस्वीरों में दिखा अलग लुक January 05, 2020 at 07:30PM

नई दिल्लीTata Motors अपनी पॉप्युलर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी का फेसलिफ्ट मॉडल ला रहा है। नई की कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं, जिनसे साफ हुआ है कि एसयूवी में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। की स्टाइलिंग काफी हद तक दिसंबर में पेश की गई कंपनी की इलेक्ट्रिक नेक्सॉन की तरह है। नई की फ्रंट स्टाइलिंग में काफी बदलाव हुए हैं। मौजूदा मॉडल के मुकाबले नेक्सॉन फेसलिफ्ट की डिजाइन सामने से ज्यादा स्क्वॉयर लुक में है, जिनमें अपडेटेड बंपर, हेडलैम्प और ग्रिल शामिल हैं। एसयूवी में नया बोनट और नए डिजाइन का फ्रंट बंपर दिया गया है। लीक तस्वीरों से साफ हुआ है कि के फॉग लैम्प क्लस्टर में बदलाव किए गए हैं। एसयूवी में स्लिम ग्रिल दी गई है, जो काफी हद तक हैरियर की तरह लग रही है। इसके अलावा इसमें डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ नई हेडलाइट यूनिट दी गई है। हालांकि, नेक्सॉन फेसलिफ्ट के एक्सटीरियर पर नेक्सॉन ईवी की तरह ब्लू इंसर्ट्स नहीं मिलेंगे। नए नॉर्म्स पर खरी उतरने में होगी सक्षम नेक्सॉन फेसलिफ्ट की डिजाइन में किए गए बदलाव से यह एसयूवी अक्टूबर 2020 में लागू होने वाले नए पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन नॉर्म्स (पैदल यात्री सुरक्षा मानदंड) पर खरी उतरने में सक्षम होगी। पावर नेक्सॉन फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाले 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो-डीजल इंजन मिलेंगे। इनके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन होंगे। नेक्सॉन फेसलिफ्ट में ये दोनों इंजन बीएस6 कम्प्लायंट होंगे। पढ़ें: कीमत नई नेक्सॉन में बीएस6 इंजन, डिजाइन में बदलाव और नए फीचर्स मिलेंगे, जिसके चलते इसकी कीमत मौजूदा मॉडल के मुकाबले करीब 50 हजार रुपये ज्यादा रहने की उम्मीद है। मार्केट में इसकी टक्कर मारुति सुजुकी की आने वाली विटारा ब्रेजा फेसलिफ्ट समेत फॉर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300 और ह्यूंदै वेन्यू जैसी एसयूवी से होगी। पढ़ें:

Daimler AG ने 744,000 मर्सेडीज बेंज बुलाई वापस, जानें वजह January 05, 2020 at 03:14AM

नई दिल्ली जर्मन ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी ने अपने 744,000 मर्सेडीज बेंज ( ) मॉडल्स को रिकॉल करने की घोषणा की है। कंपनी 2001 से 2011 के बीच के मॉडल्स को वापस बुला रही है। इस बड़े रिकॉल में , , और के दो दर्जन से ज्यादा वीकल्ज शामिल हैं। क्यों रिकॉल हुए लाखों मर्सेडीज मॉडल रिकॉल के पीछे वजह बताते हुए कंपनी ने कहा कि इन मॉडल्स में ग्लास पैनल और स्लाइडिंग रूम फ्रेम के बीच बॉन्डिंग में खामी के चलते इन्हें रिकॉल किया जा रहा है। बॉन्डिंग कमजोर होने से सनरूफ डिटैच हो सकती है। लिहाजा कंपनी ने इन्हें रिकॉल करने का फैसला किया। हाल ही में पेश हुई थी Mercedes-Benz GLA कंपनी ने हाल ही में नई Mercedes-Benz GLA कार पेश की थी। मर्सेडीज GLA 200 में 1.3 लीटर, फोर सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 163hp पावर जनरेट करता है। कार में 7 स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। कार की टॉप स्पीड 211 kmph है। वहीं दूसरी ओर फोर वील ड्राइव मॉडल Mercedes-AMG GLA 35 में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है जो 306hp पावर जनरेट करता है।कार के कैबिन में फ्री स्टैंडिंग डिजिटल डिस्प्ले पैनल दिया गया है। कैबिन में 7.0 इंच की दो स्क्रीन दिए गए हैं। अगर आपको ज्यादा बड़ी स्क्रीन चाहिए तो आपको 10.3 इंच स्क्रीन का ऑप्शन भी मिलता है। 4 वील ड्राइव मॉडल ऑफ रोड पैकेज के साथ आता है जिसमें एडिशनल ऑफ रोड हेडलाइट फंक्शन के साथ ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड, डाउनहिल स्पीड रेग्यूलेशन फीचर भी मिलता है। नई मर्सेडीज GLA में पहले की तुलना में 9mm ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस है। हालांकि कंपनी की तरफ से कार के इंडिया लॉन्च के बारे में कोई ऑफिशल जानकारी नहीं दी गई है पर माना जा रहा है कि भारत में यह कार 2020 के अंत में लॉन्च की जा सकती है। बात करें इस कार के राइवल्स की तो इसकी सीधी टक्कर Volvo XC40 और BMW X1 से होगी।