Monday, May 29, 2023

जल्द ही सड़कों पर दौड़ेंगी टाटा नेक्सॉन सीएनजी ये 3 नई CNG SUV, होगी अच्छी-खासी बचत May 29, 2023 at 08:00PM

नई दिल्ली।Tata nexon CNG And Punch CNG Launch Date: भारतीय कार बाजार में मारुति सुजुकी ब्रेजा सीएनजी लॉन्च के साथ ही सीएनजी पावर्ड कॉम्पैक्ट एसयूवी भी आने लगी और ऐसे में टॉप ऑटोमोबाइल कंपनियां भी जल्द सीएनजी से चलने वाली एसयूवी लाने की तैयारियों में लग गई है। बीते दिनों टाटा मोटर्स ने ऑल्ट्रोज सीएनजी लॉन्च की और अब पॉपुलर माइक्रो एसयूवी पंच के साथ ही टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सॉन को भी सीएनजी अवतार में पेश करने वाली है। किआ मोटर्स भी जल्द ही अपनी पहली सीएनजी एसयूवी सॉनेट सीएनजी लॉन्च कर सकती है। आइए, आपको आगामी सीएनजी एसयूवी के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Mahindra Thar 5 Door जल्द भारत में होगी लॉन्च, मारुति जिम्नी को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी May 29, 2023 at 06:17PM

मारुति सुजुकी की 5 डोर जिम्नी (Maruti Suzuki Jimny 5 Door) को कड़ी टक्कर देने महिंद्रा थार भी जल्द 5 डोर (Mahindra Thar 5 Door India Launch) ऑप्शन में आने वाली है और फिलहाल इसकी टेस्टिंग चल रही है। 5 दरवाजों वाली थार में ज्यादा स्पेस होने के साथ ही बेहतर फीचर्स भी देखने को मिलेंगे।

अजय देवगन ने खरीदी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, कीमत और खासियत देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे May 29, 2023 at 01:19AM

लग्जरी कारों के शौकीन फिल्म स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अब नई लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान बीएमडब्ल्यू आई7 (BMW i7) खरीदी है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा है। सिंघम स्टार के पास रोल्स रॉयस से लेकर मर्सिडीज-बेंज समेत अन्य कंपनियों की ढेर सारी लग्जरी कार है।

क्लासिक 350 और हंटर समेत रॉयल एनफील्ड की इन 9 मोटरसाइकल की दुनिया दीवानी, देखें इनकी प्राइस May 28, 2023 at 11:08PM

Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड की पॉपुलर बाइक्स में क्लासिक 350, हंटर 350, बुलेट 350, मीटियॉर 350, हिमालयन, स्क्रैम 411, एलेक्ट्रा 350, 650 ट्विन्स (इंटरसेप्टर 650 और कंटीनेंटल जीटी 650) के साथ ही सुपर मीटियॉर 650 प्रमुख हैं। देखें इनकी अप्रैल 2023 सेल्स रिपोर्ट और मई 2023 प्राइस लिस्ट।

महिंद्रा की इन 3 SUV की डिलीवरी के लिए 2.5 लाख लोग तरस रहे, जानें कब मिलेंगी गाड़ियां May 28, 2023 at 09:00PM

Mahindra XUV700 Thar Scorpio N Delivery: इंतहा हो गई इंतजार का... जी हां, वैसे तो यह फिल्मी गाना प्रेमी और प्रेमिका की विरह वेदना को दर्शाता है, लेकिन अब लोग यह गाना महिंद्रा की एसयूवी बुक कराने के बाद गा रहे हैं। दरअसल, हालात ही ऐसे हैं तो क्या करे ग्राहक। लोग आज बुक कराएं महिंद्रा थार, स्कॉर्पियो-एन या एक्सयूवी700 तो उन्हें डिलीवरी टाइम 6 महीने या साल भर बताया जाता है। बीते 28 मई तक के ही आंकड़े देखें तो स्कॉर्पियो-एन, थार और एक्सयूवी700 जैसी 3 एसयूवी की डिलीवरी के लिए 2 लाख 53 हजार ग्राहक इंतजार कर रहे हैं। महिंद्रा लगातार अपनी गाड़ियों के प्रोडक्शन बढ़ाने को लेकर बयान देती रहती है, लेकिन हकीकत कुछ और ही नजर आती है।

Sunday, May 28, 2023

Hyundai Creta EV की भारत में टेस्टिंग, जानें लॉन्च टाइमलाइन और फीचर्स डिटेल May 28, 2023 at 08:19PM

Hyundai Creta EV India Launch Timeline: भारत में मिडसाइज एसयूवी खरीदने वालों के बीच बीते 8 साल से हुंडई क्रेटा का जबरदस्त क्रेज है और ऐसे में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती डिमांड के बीच आने वाले समय में हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड क्रेटा ईवी भी लॉन्च करने की तैयारी में है। क्रेटा ईवी को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

8 लाख से सस्ती ये 6 SUV लाखों लोगों की फेवरेट, टाटा पंच सेफ्टी तो मारुति फ्रॉन्क्स फीचर्स में करती है कमाल May 28, 2023 at 07:03PM

Family SUV Under 8 Lakh Rupees: नई एसयूवी खरीदने का मन हैं और 8 लाख रुपये तक का बजट है तो फिर सोचना क्या, आपके पास टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी से लेकर हुंडई और किआ के साथ ही निसान और रेनॉ जैसी कंपनियों की किफायती एसयूवी खरीदने का विकल्प है। ये एसयूवी लुक और फीचर्स के साथ ही पावर के मामले में भी अच्छी हैं और शानदार माइलेज होने की वजह से हैचबैक और सेडान खरीदने वाले भी इसे खरीदने की सोचते हैं। आज हम आपको माइक्रो एसयूवी सेगमेंट की टॉप सेलिंग टाटा पंच के साथ ही हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स, हुंडई की वेन्यू और किआ की सॉनेट समेत कुछ 6 ऐसी एसयूवी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लाखों लोगों की फेवरेट हैं।