Wednesday, April 12, 2023

हर दिन चलाने के लिए ये 10 मोटरसाइकल हैं माइलेज में जबरदस्त, हीरो स्प्लेंडर प्लस है टॉप सेलिंग, देखें कीमत April 12, 2023 at 07:00PM

‌Best Commuter Bikes Under 1 Lakh Rupees: कम्यूटर बाइक का मतलब ऐसे मोटरसाइकल से है, जिसकी माइलेज अच्छी हो और लोग उसे हर दिन 30-50 किलोमीटर तक आराम से चला सके। इस सेगमेंट में हीरो मोटोकॉर्प की तूती बोलती है और इस कंपनी ने स्प्लेंडर प्लस और एचएफ डीलक्स जैसी धांसू मोटरसाइकल पेश की हैं, जो कि किफायती भी हैं। वहीं, टीवीएस, बजाज और होंडा जैसी कंपनियों ने भी एक लाख रुपये से कम प्राइस रेंज में एक से बढ़कर एक मोटरसाइकल पेश की हैं। आप भी अगर अपने लिए इन दिनों एक लाख से सस्ती अच्छी मोटरसाइकल देख रहे हैं तो हम आपको टॉप 10 कम्यूटर बाइक्स के बारे में बताते हैं।

ओकाया के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर इस महीने बंपर छूट, मिल सकता है 5000 रुपये तक का कैशबैक April 12, 2023 at 01:52AM

Okaya Electric Scooter Offers: ओकाया ईवी इंडियन मार्केट में Faast F4, Faast F3, Faast F2F, Freedum और Faast F2B जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है।

मोहनलाल ने खरीदी 4 करोड़ रुपये की नई रेंज रोवर एसयूवी, दृश्यम 3 स्टार लग्जरी कार के दीवाने April 12, 2023 at 12:43AM

दृश्यम (Drishyam), लुसिफर (Lucifer), ब्रो डैडी (Bro Daddy) और मॉन्स्टर (Monster) जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली मलयालम ऐक्टर (Malayalam Actor) मोहनलाल (Mohan Lal) ने हाल ही एक नई एसयूवी (New SUV) लैंड रोवर रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी (Range Rover Autobiography) खरीदी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है।

122 करोड़ के नंबर प्लेट की लगी बोली, इतने में 300 से ज्यादा फॉर्च्यूनर और 1700 से ज्यादा स्विफ्ट आ जाएगी April 11, 2023 at 11:44PM

Most Expensive Number Plate: दुबई में P7 नंबर प्लेट के लिए एक शख्स ने 122.6 करोड़ रुपये की बोली लगाई और यह अब दुनिया का सबसे महंगा नंबर प्लेट हो गया है।

इन 5 इलेक्ट्रिक कारों का लोगों को है इंतजार, किफायती दाम में बंपर रेंज और स्पीड April 11, 2023 at 09:45PM

Upcoming Electric Car Launch In India: इलेक्ट्रिक कारों का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी रफ्तार से लोगों का फोकस इलेक्ट्रिक कारों की तरफ भी बढ़ रहा है। दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद समेत अन्य शहरों में अर्बन मोबिलिटी के रूप में इलेक्ट्रिक कारों की स्वीकार्यता बढ़ने की वजह से अब कार कंपनियां भी अब एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च कर रही हैं। आप भी अगर इन दिनों नई इलेक्ट्रिक कारों का इंतजार कर रहे हैं तो बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में एमजी मोटर इंडिया एमजी कॉमेट ईवी नाम से अर्बन इलेक्ट्रिक कार ला रही है। इसके बाद टाटा पंच ईवी भी इस साल लॉन्च हो सकती है।

Tuesday, April 11, 2023

टाटा की इस एसयूवी के आगे सभी भरते हैं पानी, 6 साल से कम समय में 5 लाख लोगों के घर की बनी रौनक April 11, 2023 at 06:59PM

टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) ने इंडियन मार्केट में 5 लाख यूनिट बिक्री का आंकड़ा पार कर धमाल मचा दिया है। लॉन्च के महज 6 साल के अंदर टाटा की यह टॉप सेलिंग एसयूवी (Top Selling SUV) 5 लाख लोगों की फेवरेट सवारी बन गई है और जल्द ही इसका अपडेटेड मॉडल (Tata Nexon Facelift) लॉन्च होने वाला है।

मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सॉन के टक्कर की नई एसयूवी ला सकती है जीप, लोगों को है इंतजार April 11, 2023 at 02:24AM

इंडियन मार्केट में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी की अच्छी डिमांड के बीच अमेरिकी कंपनी जीप आने वाले समय में 10 लाख रुपये से कम प्राइस रेंज में नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च कर सकती है, जिसका मुकाबला सेगमेंट की टॉप सेलिंग मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ ही टाटा नेक्सॉन और हुंडई वेन्यू से होगा।