Monday, February 20, 2023

Delta Electronics ने ELECRAMA 2023 में लॉन्च किया ग्रीन ईवी चार्जिंग स्टेशन और वीपी3000 एसी मोटर ड्राइव्स February 20, 2023 at 08:04PM

डेल्टा इलेक्ट्रॉनिक्स (Delta Electronics India) ने ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो सेंटर में आयोजित इलेक्रामा 2023 (ELECRAMA 2023) में माइक्रोग्रिड बेस्ड ग्रीन ईवी चार्जिंग स्टेशन और एक नया ओपन-लूप वैरिएबल-टॉर्क स्टैंडर्डर्ड ड्राइव वीपी3000 सीरीज शोकेस किया है। डेल्टा रेजिडेंशियल और कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए 22 किलोवॉट एसी मैक्स से लेकर फास्ट चार्जिंग स्टेशनों के लिए 240 किलोवॉट डीसी चार्जर तक विभिन्न ईवी चार्जर के विकल्प मुहैया करता है।

10 लाख से सस्ती मारुति और टाटा की ये 8 सीएनजी कारें हर महीने कराएंगी हजारों रुपये की बचत, माइलेज में 1 नंबर February 20, 2023 at 07:15PM

8 Lakh Rupaye Se Sasti Maruti Aur Tata Ki Popular CNG Car: अच्छी माइलेज वाली कार किसे नहीं चाहिए और ऐसे में सीएनजी कारें लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प के रूप में होती हैं। आप भी अगर इन दिनों पेट्रोल खर्च से निजात पाने के लिए सीएनजी कार ढूंढ रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये तक है तो आपके लिए मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ने कई धांसू कारें पेश की हैं। आज हम आपको 10 लाख रुपये से सस्ती 8 पॉपुलर कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें टॉप सेलिंग बलेनो सीएनजी और ऑल्टो के10 सीएनजी के साथ ही सिलेरियो सीएनजी, वैगनआर सीएनजी, स्विफ्ट सीएनजी, डिजायर सीएनजी और टाटा मोटर्स की टिएगो सीएनजी और टिगोर सीएनजी प्रमुख है। चलिए, आपको इन पॉपुलर सीएनजी कारों की कीमत के साथ ही माइलेज के बारे में भी बताते हैं।

Mahindra XUV300 Facelift लॉन्च डिटेल देखें, इस बार लुक और फीचर्स में होगा बहुत कुछ नया February 20, 2023 at 02:18AM

2023 Mahindra XUV300 Facelift Ki Keemat Ka Khulasa Kab Hoga: भारतीय बाजार में सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में भारी जंग है और इस सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, किआ सॉनेट, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसे पॉपुलर मॉडल हैं। इस सेगमेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी पावरफुल लुक और फीचर्स वाली एसयूवी एक्सयूवी300 भी है, जिसे कंपनी अब नए अवतार में पेश करने की तैयारी में है। जी हां, आने वाले समय में अपडेटेड महिंद्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट लॉन्च होने जा रही है, जिसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी कुछ खास देखने को मिलेगा।

ऊबर इंडिया को 25000 XPRES-T इलेक्ट्रिक गाड़ियां देंगी टाटा मोटर्स, दिल्ली समेत कई शहरों में चलेंगी February 20, 2023 at 12:52AM

Tata Motors and Uber India Signs MoU For 25000 XPRES-T EV: टाटा मोटर्स ने पॉपुलर राइड शेयरिंग ऐप ऊबर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत ऊबर की प्रीमियम कैटिगरी सर्विस में 25,000 एक्सप्रेस-टी इलेक्ट्रिक गाड़ियां दी जाएंगी। ये इलेक्ट्रिक गाड़ियां दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नै, हैदराबाद, बैंगलुरु और अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में ऊबर फ्लीट में इस्तेमाल होंगी।

किआ सेल्टॉस और सॉनेट खरीदने पर डिलीवरी में कितना समय लगेगा, देखें पूरी डिटेल February 19, 2023 at 11:55PM

Kia Seltos Aur Sonet Par Kitni Waiting Hai: किआ इंडिया ने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है और इसके पीछे सेल्टॉस और सॉनेट की बंपर बिक्री है। हर महीने हजारों लोग सेल्टॉस और सॉनेट खरीदते हैं। आप भी अगर इस महीने किआ सेल्टॉस या किआ सॉनेट खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले जान लें कि इसके मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स पर इन दिनों कितनी वेटिंग चल रही है। ऐसे में आपको पता चल जाएगा कि आप जो एसयूवी खरीदने जा रहे हैं, उसकी डिलीवरी के लिए आपको कितना इंतजार करना पड़ सकता है?

Sunday, February 19, 2023

Maruti Brezza SUV सिर्फ एक लाख रुपये डाउनपेमेंट कर फाइनैंस कराएं, देखें लोन-EMI की सारी जानकारी February 19, 2023 at 07:53PM

Maruti Brezza LXI Aur VXI Kaise Finance Karayen: मारुति सुजुकी ब्रेजा की एक्स शोरूम प्राइस 8.19 लाख रुपये से शुरू होती है। मारुति सुजुकी की इस सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी को LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे 4 ट्रिम लेवल के कुल 11 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 14.04 लाख रुपये है। ब्रेजा एसयूवी देखने में शानदार है और इसमें बेहतर डैशबोर्ड के साथ ही एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला 9 इंच का स्मार्टप्ले इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हेडअप डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वॉयस कमांड, वायरलेस चार्जिंग जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स और 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, ईबीडी के साथ एबीएस और 7 एयरबैग्स समेत कई सेफ्टी फीचर्स हैं।

प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Toyota bZ4X मचाएगी धूम, ऑटो एक्सपो में दिखी थी झलक, जानें भारत में कब होगी लॉन्च February 19, 2023 at 06:55PM

Toyota bZ4X Electric SUV Bharat Mein Kab Launch Hogi: ऑटो एक्स्पो 2023 में इस बार कई कंपनियों ने अफनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक एसयूवी को शोकेस किया था, जिनमें टोयोटा की बीजेड4एक्स भी थी। यह प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने शानदार लुक और डिजाइन के साथ ही फीचर्स की वजह से आकर्षक का केंद्र थी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को आने वाले समय में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Toyota bZ4X का मुकाबला किआ ईवी6 के साथ ही हालिया लॉन्च हुंडई आयोनिक 5 से होगा। चलिए, आपको बताते हैं कि यह यह इलेक्ट्रिक एसयूवी कैसी है और इसमें क्या-क्या खूबियां हैं?