Tuesday, February 14, 2023

अगले 4 महीनों में मारुति, टाटा और किआ समेत इन कंपनियों की 8 नई कारें होंगी लॉन्च, Fronx और Jimny का इंतजार February 14, 2023 at 07:58PM

Maruti Tata Hyundai Kia Honda Ki Nai Car Launch: भारत में अगले 3 से 4 महीने में कई कार कंपनियां अपने नए मॉडल पेश करने वाली हैं और इनमें मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स और जिम्नी का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इसके साथ ही होंडा, टाटा मोटर्स हुंडई मोटर्स, किआ मोटर्स, बीवाई और सिट्रोएन जैसी कंपनियां भी अपनी नई कारें लॉन्च करने वाली हैं और इनमें इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी हैं। आप भी अगर इन दिनों नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यहां जान लें कि आने वाले समय में कौन-कौन सी नई गाड़ियां आपके लिए आ रही हैं और इनमें क्या कुछ खास है?

गुरदास मान ने खरीदी Toyota Land Cruiser 300, इस पावरफुल SUV की दुनिया दीवानी February 14, 2023 at 02:23AM

Gurdas Maan ‌Ne Nai Car Toyota Land Cruiser 300 Ki Delivery Li: पॉपुलर पंजाबी ऐक्टर, सिंगर और सॉन्ग राइटर गुरदास मान ने लग्जरी और पावरफुल एसयूवी टोयोटा लैंड क्रूजर 300 खरीदी है और उन्हें यह एसयूवी डिलीवर भी हो गई है। हाल ही में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया ने लैंड क्रूजर 300 की डिलीवरी शुरू की है। पिछले महीने ऑटो एक्सपो में भी लैंड क्रूजर 300 की झलक दिखी थी। इस पावरफुल एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 2.17 करोड़ रुपये है और इसकी ऑन-रोड प्राइस करीब ढाई करोड़ रुपये हो जाती है। (फोटो- सोशल मीडिया)

गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने गुरुग्राम में खोला शोरूम, बिकेंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की अच्छी रेंज February 14, 2023 at 12:40AM

गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स (Godawari Electric Motors) ने दिल्ली-एनसीआर इलाके में गुरुग्राम स्थित सोहना रोड पर अपने नए शोरूम ग्‍लोबल ट्रांसअटलांटिक सप्‍लाई एलएलपी का शुभारंभ किया है, जहां इलेक्ट्रिक ऑटो (L5M) इबलु रोजी और ई-बाइसकल रेंज इबलु स्पिन भी शोकेस की जाएगी।

Mercedes-Benz ने फिर शुरू की AMG G63 और Maybach GLS 600 की बुकिंग, वेटिंग पीरियड घटा February 14, 2023 at 12:04AM

Mercedes Benz AMG G63 And Maybach GLS 600 ‌Booking Starts Again: लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी मर्सिडीज बेंज ने अपनी पावरफुल एसयूवी मायबैक जीएलएस 600 के साथ ही ऑफ रोडर एएमजी जी63 की बुकिंग फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही अब AMG G63 पर वेटिंग पीरियड 16 महीने और Maybach GLS 600 पर वेटिंग पीरियड 10 महीनों तक का हो गया है। अब तक मर्सिडीज की इन एसयूवी के लिए और ज्यादा वेटिंग पीरियड चल रहा था। इन दोनों एसयूवी को लेकर भारतीयों में इतना जबरदस्त क्रेज है कि मायबैक जीएलएस की लॉन्च से पहले ही सारी यूनिट बिक गई थी।

Ola कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं तो पहले सभी मॉडल के दाम और सारी जानकारी देख लें February 13, 2023 at 10:09PM

Ola Electric Scooter Ke Sabhi Model Ke Daam: ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में तहलका मचा दिया है और डेढ़ साल के अंदर ही टॉप सेलिंग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी बन गई है। बेंगलुरु बेस्ड ओला इलेक्ट्रिक हर महीने 20-25 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है। शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स वाले ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को एस1 एयर, एस 1 प्रो और एस1 स्टैंडर्ड जैसे 3 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनकी कीमत के साथ ही खूबियां भी अलग-अलग हैं। आप भी अगर इन दिनों अपने लिए या अपनी फैमिली के वास्ते ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले यहां जान लें कि इनके सभी वेरिएंट्स के दाम कितने हैं और इनमें क्या कुछ खास है, जो औरों से इन्हें अलग बनाती है?

Monday, February 13, 2023

चाय बेचकर इस बंदे ने खरीद ली 90 लाख रुपये की कार, सपनों की उड़ान का जीता-जागता उदाहरण February 13, 2023 at 08:09PM

MBA Chai Wala Prafull Billore: कवि दुष्यंत कुमार की एक इंस्पायरिंग कविता की एक पंक्ति है, ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारो’... जी हां, यह भले सुनने में मुश्किल लग रहा हो, लेकिन इसे आसान कर दिया है एमबीए चाय वाला नाम से पॉपुलर प्रफुल्ल बिल्लोर ने। प्रफुल्ल देशभर में चाय बेचते हैं और एमबीए चाय वाला नाम से उनके देशभर में 100 से ज्यादा आउटलेट्स हैं। एमबीए करने के बाद चाय बेचने से जुड़ा स्टार्टअप शुरू करने के बाद प्रफुल्ल की हैसियत आज इतनी ज्यादा हो गई है कि उन्होंने 90 लाख रुपये की लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज जीएलई 300डी खरीदी है।

Renault और Nissan ने भारत में 6 नए कार मॉडल के लिए 5300 करोड़ का निवेश किया, 2000 लोगों को रोजगार February 13, 2023 at 06:54PM

Renault Aur Nissan Ki Partnership Aur Nayi Car Launch: रेनॉ और निसान ने भारतीय बाजार के लिए नई स्ट्रैटजी के साथ ही लॉन्ग टाइम निवेश की घोषणा की है, जिसमें प्रोडक्‍शन और आर-एंड-डी के साथ ही इलेक्ट्रिक वीइकल्स के प्रोडक्शन पर जोर देने और आने वाले समय में कार्बन-न्‍यूट्रल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग की तरफ बढ़ने के बारे में विस्ताप से जानकारी दी गई है। दोनों कंपनियों के बीच लंबे समय से साझेदारी है और अब इन्होंने अपनी पार्टनरशिप को और ज्यादा मजबूत करने ता ऐलान किया है। नए प्रोजेक्‍ट्स को समर्थन देने के लिए करीब 600 मिलियन डॉलर, यानी 5300 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनी है, जिसमें चेन्‍नै स्थित रेनॉ निसान टैक्‍नॉलजी एंड बिजनेस सेंटर में नौकरियों के 2000 नए अवसर उपलब्‍ध होंगे।