Tuesday, October 11, 2022

₹10.44 लाख वाली इस धांसू कॉम्पैक्ट SUV की बंपर डिमांड, दिवाली से पहले टूटी ग्राहकों की भीड़ October 11, 2022 at 05:38AM

Best Selling Sub Compact SUV September 2022: सितंबर महीने की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों की लिस्ट आ गई है। Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) ने एक बार फिर इस लिस्ट में अपनी बादशाहत को कायम रखा है। दिवाली से पहले Creta और Kia Seltos (किया सेल्टॉस) की जबरदस्त बिक्री देखने को मिली। इस लिस्ट में हाल ही में लॉन्च हुई ​Maruti Suzuki की Grand Vitara ने तगड़ी एंट्री मारी है।

₹8.49 लाख वाली इस इलेक्ट्रिक कार का सिर चढ़कर बोल रहा जादू, 24 घंटे में बुक हो गए 10000 यूनिट्स October 11, 2022 at 02:48AM

Tata Tiago EV Booking: टाटा मोटर्स ने अपनी Tata Tiago EV को पिछले महीने (28 सितंबर) लॉन्च किया था। हालांकि, तब कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू नहीं की थी। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये है। इसे ग्राहकों का जबरदस्त साथ मिल रहा है, जहां इसने 10,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है।

सेकेंड हैंड गाड़ियों की मेगा SALE! इस दिवाली ₹40000 में बिक रही Alto, ₹45000 में खरीदें WagonR October 10, 2022 at 09:50PM

Maruti Suzuki Used Cars Sale: इस दिवाली अगर आप सेकेंड हैंड कार खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको Maruti Suzuki True Value पर बिक रही सेकेंड हैंड मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) और यूज्ड मारुति सुजुकी ऑल्टो (Maruti Suzuki Alto) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप मोटरसाइकिल से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

इस दिवाली खरीदने जा रहे Hyundai की नई कार? महज 2 मिनट में पढ़ें सभी 11 गाड़ियों की नई प्राइस लिस्ट October 10, 2022 at 08:22PM

Hyundai Cars Price List of September 2022: अगर आप इस दिवाली ह्यूंदै की नई कार खरीदने जा रहे हैं, तो आपको नई कीमतों के बारे में पता लगा लेना चाहिए। आज हम आपको ह्यूंदै की सभी 11 गाड़ियों की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको इन सभी कारों के बेस वैरिएंट के साथ इनके टॉप एंड वैरिएंट की कीमतों के बारे में भी बताएंगे।

Monday, October 10, 2022

MG डेवलपर प्रोग्राम एंड ग्रांट सीजन 4 की घोषणा, इस बार इंडस्ट्री और यूजर्स के लिए EV सॉल्यूशन पर फोकस October 10, 2022 at 01:53AM

एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) और इसके कंसोर्टियम मेंबर्स ने एमजी डेवलपर प्रोग्राम एंड ग्रांट (एमजीडीपी) का चौथा सीजन लॉन्‍च किया है। ‘इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इनोवेट फॉर इंडिया’ थीम के साथ इस साल का एमजी डेवलपर प्रोग्राम स्‍टार्टअप्‍स, डेवलपर्स और इनोवेटर्स के लिए इनोवेशन के प्‍लेटफॉर्म का विस्‍तार करने पर केंद्रित होगा।

Mercedes-Benz EQS 580 Review: अब तक की सबसे जबरदस्त लग्जरी इलेक्ट्रिक कार ? October 10, 2022 at 01:27AM

Mercedes-Benz EQS 580 4Matic की कीमत 1.55 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो कि AMG के मुकाबले करीब 90 लाख रुपये सस्ती है और S-Class से भी करीब 5 लाख रुपये सस्ती है। ऑटो जर्नलिस्ट Ankit Dubey ने इस गाड़ी को पुणे की सड़कों पर चलाया और इस मेड-इन-इंडिया लग्जरी कार के बारे में उनकी क्या राय है आपको इर रिव्यू में पता चल जाएगा।

आ रहा है ओला का 80 हजार रुपये से सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, कम दाम में ज्यादा फीचर्स, 22 अक्टूबर को लॉन्चिंग October 10, 2022 at 12:51AM

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) आगामी दिवाली से पहले 22 अक्टूबर को नया इलेक्ट्रिक स्कूटर ओला एस1 लाइट (Ola S1 Lite) लॉन्च करने वाली है, जो कि कम दाम में ज्यादा फीचर्स और 100 किलोमीटर तक की बैटरी रेंज के साथ आ सकती हैं। देखें ओला के अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर की खास बातें।