Tuesday, September 28, 2021

Jaguar I-PACE Black की भारत में शुरू हुई बुकिंग, महज 4.8 सेकंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार September 28, 2021 at 07:35AM

नई दिल्ली। जगुआर लैंड रोवर इंडिया (Jaguar Land Rover India) ने भारत में अपनी नई () के लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। दुनियाभर में अपनी शानदार डिजाइन के लिए पहचानी जाती है। आई-पेस ब्लैक के निर्माण से ऑल-इलेक्ट्रिक परफॉर्मेंस एसयूवी की अपील और बढ़ गई है। I-PACE रेंज में शामिल इस नए एडिशन में ब्लैक पैक और पैनोरमिक रूफ जैसे कई अतिरिक्त फीचर्स शामिल किए गए हैं। 48.26 सेमी (19) डायमंड टर्न्ड विद ग्लॉस डार्क ग्रे कंट्रास्ट व्हील्स द्वारा स्वच्छ, समकालीन लुक को और अधिक आकर्षक बनाया गया है। आई-पेस ब्लैक आकर्षक रंगों की पूरी श्रृंखला में उपलब्ध है, जिसमें अरूबा और फैरलॉन पर्ल ब्लैक प्रीमियम मैटेलिक पेंट शामिल हैं। इसके परफॉर्मेंस की बात करें तो पावर के लिए इसमें 90 kWh की बैटरी दी गई है, जो 294 kW का मैक्सिमम पावर और 696 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार रफ्तार के मामले में भी बेमिसाल है। यह महज 4.8 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें डोर मिरर कैप के साथ-साथ ग्रिल, ग्रिल सराउंड, साइड विंडो सराउंड और रियर बैज पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डायमंड टर्न्ड फिनिश के साथ फुल पैनोरमिक रूफ और 48.26 सेमी (19) व्हील आई-पेस के विजुअल प्रेजेंस को और भी शानदार बनाते हैं। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, " I-PACE Black इस बहु-पुरस्कार विजेता बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन की अपील को बढ़ाता है, जिससे यह और भी विशिष्ट और वांछनीय बन जाता है।"

Tata Altroz ने छुआ एक और मील का पत्थर, कंपनी ने बनाए 1 लाख मॉडल September 28, 2021 at 05:51AM

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने पुणे में अपने प्रोडक्शन प्लांट (विनिर्माण सुविधा) से भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक, () की 1,00,000वीं इकाई को रोलआउट कर दिया है। कोविड -19 के कारण सभी चुनौतियों और प्रतिबंधों के बावजूद, 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग के साथ Tata Altro ने अपने लॉन्च के केवल 20 महीनों के भीतर यह मील का पत्थर हासिल कर लिया है। ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) आर्किटेक्चर का उपयोग करने वाला पहला वाहन होने के नाते, Altroz ने वित्त वर्ष २०१२ में प्रीमियम हैचबैक श्रेणी में 20 फीसदी से अधिक की बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष के २ स्थान पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कार ने मार्च 2021 में अपनी अधिकतम 7550 इकाइयों की बिक्री की।

बुरी खबर! Toyota की कारें 1 अक्तूबर से होने जा रही हैं महंगी, बचत करने का आखिरी मौका September 28, 2021 at 04:30AM

नई दिल्ली। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor-TKM) अपने ग्राहकों को झटका देने जा रही है। कंपनी 1 अक्तूबर से अपनी गाड़ियों की कीमतों को महंगा () करने जा रही है। हालांकि, कीमतों को कितना बढ़ाया जाएगा इसके बारे में कंपनी ने अभी कोई भी जानकारी नहीं दी है। बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट्स पर अलग-अलग होंगी। ऐसे में अगर आप टोयोटा की कारों को मौजूदा कीमतों पर खरीदना चाहते हैं, तो आपको इनकी खरीदारी 30 सितंबर 2021 तक करनी होगी। Toyota Glanza की बढ़ी थी कीमतें इससे पहले टोयोटा ने अपनी Toyota Glanza की कीमतों को बड़ी खामोशी से महंगा कर दिया था। कंपनी ने Toyota Glanza G ट्रिम्स की कीमतों में 15,700 रुपये, हाइब्रिड वर्जन में 33,900 रुपये और टॉप स्पेसिफिकेशन ट्रिम में 20,00 रुपये की बढ़ोतरी की थी। बढ़ी कीमतों के बाद Toyota Glanzar की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 7.34 लाख रुपये हो गई। वहीं, इसके टॉप एंड वेरिएंट की कीमत 9.30 लाख रुपये हो गई।

TVS Raider 125, Bajaj Pulsar 125, Hero Glamour और Honda SP 125 में कौन है सबसे धांसू बाइक? September 28, 2021 at 12:51AM

नई दिल्ली। आज हम आपके लिए 125 सीसी सेगमेंट (125cc bikes) की 4 धांसू बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें स्टाइलिश लुक के साथ डीसेंट परफॉर्मेंस मिलता है।इन बाइक्स में (), Bajaj Pulsar 125(), Hero Glamour(हीरो ग्लेमर ) और Honda SP 125 (होंडा एसपी 125) शामिल हैं। हम इन चारों बाइक्स का स्पेसिफिकेशन औऱ प्राइस कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेस्ट रहेगी। तो डालते हैं एक नजर... TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Vs : परफॉर्मेंस
TVS Raider Honda SP 125 Bajaj Pulsar 125 Hero Glamour
इंजन 124.8 सीसी, सिंगल सिलिंडर, एयर एंड ऑयल कूल्ड SI 123.94 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI 124.45 सीसी, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, ट्विन स्पार्क, DTS-i Ei 124.7 सीसी, 4-स्ट्रोक एयरकूल्ड
मैक्सिमम पावर 7500 आरपीएम पर 11.22 bhp 7,500 आरपीएम पर 10.72 bhp 8500 आरपीएम पर 12 PS 7,500 आरपीएम पर 10.73 hp
टॉर्क 6000 आरपीएम पर 11.2 Nm 6,000 आरपीएम पर 10.9 Nm 6500 आरपीएम पर 11 Nm 6,000 आरपीएम पर 10.6 Nm
ट्रांसमिशन 5-स्पीड गियरबॉक्स 5-स्पीड गियरबॉक्स 5-स्पीड गियरबॉक्स 5-स्पीड गियरबॉक्स
TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Bajaj Pulsar 125 Vs Hero Glamour: डायमेंशन
TVS Raider Honda SP 125 Bajaj Pulsar 125 Hero Glamour
लंबाई 2070 मिलीमीटर 2020 मिलीमीटर 2055 मिलीमीटर, 2051 मिलीमीटर
चौड़ाई 785 मिलीमीटर 785 मिलीमीटर 755 मिलीमीटर (ड्रम-720 मिलीमीटर, डिस्क 743 मिलीमीटर)
ऊंचाई 1028 मिलीमीटर 1103 मिलीमीटर 1060 मिलीमीटर 1074 मिलीमीटर
व्हीलबेस 1326 मिलीमीटर 1285 मिलीमीटर 1320 मिलीमीटर 1273 मिलीमीटर
ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर 160 मिलीमीटर 165 मिलीमीटर 180 मिलीमीटर
TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Bajaj Pulsar 125 Vs Hero Glamour: फ्यूल क्षमता
TVS Raider Honda SP 125 Bajaj Pulsar 125 Hero Glamour
10 लीटर 11 लीटर 11.5 लीटर 10 लीटर
TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Bajaj Pulsar 125 Vs Hero Glamour: ब्रेक
TVS Raider Honda SP 125 Bajaj Pulsar 125 Hero Glamour
फ्रंट ब्रेक 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर ड्रम ब्रेक 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर ड्रम ब्रेक 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 170 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर ड्रम ब्रेक
रियर ब्रेक 130 मिलीमीटर सिंक्रो ब्रेक 30 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक
TVS Raider Vs Honda SP 125 Vs Bajaj Pulsar 125 Vs Hero Glamour: कीमत
TVS Raider Honda SP 125 Bajaj Pulsar 125 Hero Glamour
98,234 रुपये 78,381 रुपये 80,698 रुपये 77,700 रुपये
सभी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

Monday, September 27, 2021

TVS ला रहा 125cc का नया स्कूटर, यहां जानें पूरी डीटेल September 27, 2021 at 05:23AM

नई दिल्ली TVS Jupiter 125 में 124.8cc, एयर कूल्ड इंजन मिलेगा। इस इंजन को TVS Ntorq में भी इस्तेमाल किया गया था। यह इंजन 10.8Nm टॉर्क जेनेरेट करता है और साथ यह CVT गियरबॉक्स के साथ आने वाला है। TVS Motor Company भारत में नया टू वीलर लाने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है यह टू वीलर TVS Jupiter 125 होगा। इस स्कूटर का डेब्यू 7 अक्टूबर को हो सकता है। नया जूपिटर 125 ज्यादा हैवी 125cc इंजन के साथ आने वाला है। इसके अलावा ब्लूटूथ इनेबल्ड डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल, USB चार्जर और LED लाइटिंग के साथ आने वाला है। मिलेंगे 12 इंच अलॉय वील्ज TVS Jupiter 125 सिंगल पीस सीट, फ्लैट फुडबोर्ड, डीसेंट अंडरसीट स्टोरेज और स्लीक LED DRLs फ्रंट अप्रॉन मिलेगा। इस स्कूटर में डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। यह स्कूटर 12 इंच अलॉय वील्ज के साथ आएगा। CVT गियरबॉक्स TVS Jupiter 125 में 124.8cc, एयर कूल्ड इंजन मिलेगा। इस इंजन को TVS Ntorq में भी इस्तेमाल किया गया था। यह इंजन 10.8Nm टॉर्क जेनेरेट करता है और साथ यह CVT गियरबॉक्स के साथ आने वाला है। कितनी होगी कीमत TVS Jupiter 125 की टक्कर इंडियन मार्केट में मौजूद पॉप्युलर स्कूटर Honda Activa 125, Hero Destini 125 और Suzuki Access 125 से होगी। टीवीएस जूपिटर भारत के सबसे पॉप्युलर स्कूटर्स में से एक है। अगर आप भी यह स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको बस अगले महीने तक इंतजार करना होगा।

लॉन्च हुई पावरफुल नई 2021 Force Gurkha, जानें कीमत और खूबियां September 27, 2021 at 04:39AM

नई दिल्ली बहुप्रतीक्षित कार का न्यू जेनेरेशन मॉडल लॉन्च हो गया है। भारत में इस कार को 13.59 लाख रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया है। इस कार की भारत में टक्कर महिंद्रा थार () से होने वाली है जिसकी कीमत 12.98 लाख रुपये से 15.08 लाख रुपये के बीच है। दशहरा से शुरू होंगी डिलिवरी इस कार के लॉन्च के बाद अब 15 अक्टूबर यानी दशहरे के त्योहार से शुरू होंगी। अगर आप इस कार को प्री-बुक करना चाहते हैं तो 25,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। इस कार को मॉड्युलर आर्किटेक्चर प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है. इस कार का नया मॉडल पुराने वर्जन से ज्यादा लंबा है। 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध यह कार भारतीय बाजार में रेड, ऑरेंज, वाइट, ग्रीन और ग्रे जैसे 5 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। नई गुरखा 4,116mm लंबी, 1,812mm चौड़ा और 2,075mm लंबा होगा। कार का वीलबेस 2,400mm होगा। पुराने मॉडल से नया मॉडल 124mm ज्यादा लंबा, 22mm ज्यादा चौड़ा और 20mm ज्यादा लंबा है। कार की टर्निंग रेडियस 5.65 मीटर है। फोर्स गुरखा : स्पेसिफिकेशन नई फोर्स गुरखा 2.6 लीटर मर्सेडीज कॉमन रेल, डायरेक्ट इंजेक्टेड टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है जो 91bhp पावर और 250Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। पावरट्रेन को 5 स्पीड Mercedes G-28का गियरबॉक्स से पेयर किया गया है। कार के BS6 कंप्लायंट इंजन को Ad Blue की जरूरत नहीं है क्योंकि नए एमिशन नॉर्म्स को मैच करने के लिए यह Lean NOX ट्रैप का इस्तेमाल करता है।

12 वेरियंट्स और 6 कलर में आ रही टाटा की 'सस्ती' एसयूवी September 27, 2021 at 03:01AM

नई दिल्ली स्वदेशी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स () जल्द ही अपनी माइक्रो एसयूवी कार टाटा पंच () से पर्दा उठाने वाली है. इस कार को कंपनी आगामी 4 अक्टूबर को पेश करने वाली है. कार अनवील इवेंट से पहले इसके वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन के बारे में जानकारी सामने आई है. कंपनी ने नए मॉडल को डीलरशिप्स तक डिस्पैच करना शुरु कर दिया है। शुरू हुई प्री-बुकिंग अगर आप भी यह कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही मौका है क्योंकि डीलरशिप्स ने इस कार के लिए टोकन अमाउंट लेना शुरू कर दिया है. इस कार की बुकिंग के लिए आपको 5,000 रुपये से 21,000 रुपये तक देने होंगे. कैंशलेशन की सूरत में यह अमाउंट रिफंड हो जाएगा. कितनी होगी कीमत ? इस कार तय कीमत की जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पर माना जा रहा है कि यह कार 5 लाख से 8.30 लाख रुपये के बीच हो सकती है. यानी यह कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी में से एक होगी. कलर और वेरिएंट्स ICN की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कार के लीक डॉक्युमेंट्स से जानकारी मिली है कि यह कार 4 ट्रिम और 12 वेरिएंट्स में आने वाली है. हालांकि इस बारे में कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट अभी नहीं किया गया है. यह कार वाइट, ग्रे, ब्रॉन्ज, ऑरेंज, ब्लू और स्टोनहेंज कलर ऑप्शन में आने वाली है. टाटा की इस कार को मार्केट में कड़ी टक्कर मिलने वाली है. इस कार के बजट प्राइस को ध्यान में रखते हुए कंपनी कार को शानदार रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद कर रही है.