Sunday, July 11, 2021

पहली बार इस जबरदस्त स्मार्ट फीचर के साथ आ रही Mahindra XUV 700 July 10, 2021 at 10:58PM

नई दिल्ली स्वदेशी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) जल्द ही आने वाले कुछ हफ्तों में अपनी नई एसयूवी () लॉन्च करेगी। इस कार को कंपनी 75th स्वतंत्रता दिवस पर लॉन्च कर सकती है। बीते काफी समय से कंपनी इस कार के लिए विडियो टीजर लॉन्च कर रही है। टीजर में नजर आया स्मार्ट डोर हैंडल कार के लेटेस्ट विडियो टीजर में स्मार्ट डोर हैंडल नजर आया। इस फीचर के जरिए जब आप कार को अनलॉक करते हैं तो हैंडल ऑटोमेटिकली पॉप आउट करता है। इसे आप की (Key) से अनलॉक कर सकते हैं और या फिर डोर पर लगा सेंसर टच करके भी इसे अनलॉक किया जा सकता है। है न बिल्कुल कूल ! 15 अगस्त को होगी लॉन्च इससे पहले कंपनी ने पिछले साल अपनी पॉप्युलर ऑफरोडर महिंद्रा थार को 15 अगस्त 2020 को लॉन्च किया था और अब एक्सयूवी 700 के साथ भी कंपनी ऐसा ही कुछ करने की तैयारी कर रही है। स्पीड लिमिट के लिए पर्सनलाइज वॉइस मेसेज लेटेस्ट रिपोर्ट्स से जानकारी मिली है कि इस कार में कंपनी पर्सनलाइज्ड सेफ्टी अलर्ट्स फीचर भी दे रही है। जब भी आप सेट स्पीड लिमिट से ज्यादा स्पीड पर ड्राइव करेंगे तो कार आपको पर्सनलाइज्ड ऑडियो सेफ्टी अलर्ट मेसेज देगी। इन कारों से होगी टक्कर महिंद्रा एक्सयूवी 700 की टक्कर , और Hyundai Alcazar जैसी कारों से होगी। बात करें इस कार की कीमत की तो इसे 15 लाख की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा बेहतर सुरक्षा के लिए कंपनी इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट के साथ 4 डिस्क ब्रेक दे सकती है।

Saturday, July 10, 2021

जून महीने में कौन है Tata की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, 2 मिनट में पढ़ें टॉप-6 लिस्ट July 09, 2021 at 09:20PM

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी जून महीने में बिकने वाली सभी कारों की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जून 2021 में Tata Nexon कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 8,033 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा। आज हम आपको जून महीने की टाटा की सभी कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
नंबर टाटा की कारें जून 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Tata Nexon 8,033 3,040 164 फीसदी बढ़ी बिक्री
2 Tata Altroz 6,350 3,104 105 फीसदी बढ़ी बिक्री
3 Tata Tiago 4,881 4,069 20 फीसदी बढ़ी बिक्री
4 Tata Harrier 2,041 653 213 फीसदी बढ़ी बिक्री
5 Tata Safari 1,730 0 - फीसदी बढ़ी बिक्री
6. Tata Tigor 1,076 553 95 फीसदी बढ़ी बिक्री
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
नंबर टाटा की कारें जून 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Tata Nexon 8,033 6,439 25 फीसदी बढ़ी बिक्री
2 Tata Altroz 6,350 2,896 119 फीसदी बढ़ी बिक्री
3 Tata Tiago 4,881 2,582 89 फीसदी बढ़ी बिक्री
4 Tata Harrier 2,041 1,360 50 फीसदी बढ़ी बिक्री
5 Tata Safari 1,730 1,536 13 फीसदी बढ़ी बिक्री
6. Tata Tigor 1,076 367 193 फीसदी बढ़ी बिक्री
जून 2021 में टाटा की कुल 24,111 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जून 2020 में कंपनी के कुल 11,419 यूनिट्स भारत में बिके थे। यानी पिछले साल के जून महीने की तुलना में टाटा की कारों की बिक्री में 111 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, इस साल के मई महीने की तुलना में टाटा की बिक्री 59 फीसदी बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में टाटा के 15,180 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री ई थी। Source: AutoPunditz

जून महीने में कौन है होंडा की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, पढ़ें टॉप-6 लिस्ट July 09, 2021 at 08:50PM

नई दिल्ली। होंडा कार्स () ने अपनी सभी गाड़ियों की जून महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ऐसे में आज हम आपको होंडा की सभी 6 कारों की जून महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इन कारों की जून 2020 और मई 2021 में हुई बिक्री के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे के होंडा की जो कार आपको पसंद है उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर... पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम जून 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Honda City 2,571 यूनिट्स 585 यूनिट्स 339 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda Amaze 1,487 यूनिट्स 139 यूनिट्स 970 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda WRV 466 यूनिट्स 658 यूनिट्स 29 फीसदी घटी बिक्री
Honda Jazz 243 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
Honda Civic 0 यूनिट्स 14 यूनिट्स 100 फीसदी घटी बिक्री
Honda CR-V 0 यूनिट्स 2 यूनिट्स -
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम जून 2021 में कितनी बिक्री हुई मई 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Honda City 2,571 यूनिट्स 1,148 यूनिट्स 124 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda Amaze 1,487 यूनिट्स 478 यूनिट्स 211 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda WRV 466 यूनिट्स 192 यूनिट्स 143 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda Jazz 243 यूनिट्स 214 यूनिट्स 14
Honda Civic 0 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
Honda CR-V 0 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
जून 2021 में होंडा कार्स की कारों के कुल 4,767 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जून 2020 में कुल 1,398 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के जून महीने की तुलना में कंपनी की कारों की बिक्री में 241 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, इस साल के मई महीने की तुलना में होंडा कार्स की बिक्री 135 फीसदी बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में होंडा के 2,032 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। Source: AutoPunditz

Friday, July 9, 2021

लॉकडाउन खत्म होने के बाद देश में कितने दोपहिया वाहन बिके, पढ़ें जून महीने की रिपोर्ट July 09, 2021 at 06:10PM

नई दिल्ली। सभी दोपहिया वाहन कंपनियों ने जून महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। लॉकडाउन खत्म होने का असर दोपहिया वाहनों की बिक्री पर साफ देखने को मिला है। जून महीने में केवल () को छोड़ दिया जाए, तो बजाज (Bajaj), टीवीएस (), हीरो मोटोकॉर्प () और होंडा 2-व्हीलर (HMSI) जैसी सभी दोपहिया कंपनियों की बिक्री बढ़ी है। आज हम आपको इन सभी दोपहिया वाहन कंपनियों की जून महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के जून महीने और इस साल के मई महीने के मुकाबले इन दोपहिया वाहन कंपनियों की बिक्री में कितना अंतर आया है। तो डालते हैं एक नजर... बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने जून 2021 में कुल 1,55,640 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में Bajaj के 1,46,695 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में Bajaj की बिक्री में 6 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, मई महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 60,342 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। TVS Motor Company टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने जून 2021 में कुल 1,45,413 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में TVS के 1,44,817 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा मई महीने की तुलना में भी बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 52,084 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Hero Motocorp हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने जून 2021 में कुल 4,38,514 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में हीरो मोटोकॉर्प के 4,30,889 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में कंपनी की बिक्री बढ़ी है। इसके अलावा मई महीने की तुलना में भी बढ़त दर्ज की गई है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 1,59,561 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। Royal Enfield रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने जून 2021 में कुल 35,815 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में Royal Enfield के 36,510 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में Royal Enfield की बिक्री में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, मई महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 20,073 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने जून 2021 में कुल 2,12,446 दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी के 2,02,837 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, जून 2021 की तुलना इस साल जून महीने में होंडा की बिक्री बढ़ी है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इस साल के मई महीने के मुकाबले दर्ज की गई है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी के कुल 38,763 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

लॉकडाउन खत्म होने के बाद देश में कितनी गाड़ियां बिकीं, 2 मिनट में पढ़ें जून महीने की रिपोर्ट July 09, 2021 at 05:58PM

नई दिल्ली। सभी कार कंपनियों ने जून महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। लॉकडाउन खत्म होने का असर कारों की बिक्री पर दिखने लगा है। जून महीने में (मारुति सुजुकी), (ह्यूंदै), (महिंद्रा), (टाटा मोटर्स), (किया) और (टोयोटा) जैसी सभी कार कंपनियों की बिक्री बढ़ी है। आज हम आपको इन सभी कार कंपनियों की जून महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के जून महीने और इस साल के मई महीने के मुकाबले इन कंपनियों की बिक्री में कितना अंतर आया है। तो डालते हैं एक नजर... मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने जून 2021 में कुल 1,47,368 वाहनों (घरेलू+निर्यात) की बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 57,428 यूनिट्स की बिक्री की थी। जून 2020 के मुकाबले जून 2021 में कंपनी की बिक्री 157 फीसदी बढ़ी है। पैसेंजर सेगमेंट की बात करें, तो जून 2021 में कंपनी ने 1,24,280 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने कुल 51,274 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। टाटा मोटर्स (Tata Motors) टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने जून 2021 में 24,110 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 11,419 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जून महीने में Tata की बिक्री में 111 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं इस साल के मई महीने की तुलना में भी कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने 15,181 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने जून 2021 में 40,496 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 21,320 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जून महीने में ह्यूंदै की बिक्री में 90 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं इस साल के मई महीने की तुलना में भी कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने केवल 25,001 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) जून 2021 में महिंद्रा के 16,913 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 8,075 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जून महीने में महिंद्रा की बिक्री में 109 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं इस साल के मई महीने की तुलना में भी कंपनी की बिक्री बढ़ी है। बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने केवल 8,004 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) जून 2021 में टोयोटा के 8801 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जून 2020 में कंपनी ने 3,866 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल जून महीने में जापान की दिग्गज कार निर्माता की बिक्री में 128 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि मई 2021 में कंपनी ने केवल 707 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। किया इंडिया (Kia India) जून 2021 में Kia की कुल 15,015 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई, जो पिछले साल के जून महीने की तुलना में 106 फीसदी ज्यादा है। इससे पहले कंपनी ने मई 2021 में कुल 11,050 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। जबकि, अप्रैल 2021 में कंपनी ने कुल 16,111 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, मई महीने की तुलना में कंपनी की बिक्री बढ़ी है, लेकिन अप्रैल 2021 के मुकाबले कंपनी को बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ा।

खुशखबरी! 19,300 रुपये तक सस्ती हुईं ये 3 धांसू मोटरसाइकिलें, मिलता है 250 सीसी का दमदार इंजन July 09, 2021 at 04:44PM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन 3 मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में सस्ती हुई हैं। इन बाइक्स में (), () और () शामिल हैं। इन बाइक्स पर ग्राहकों को कुल 19,300 रुपये तक की बचत होगी। ऐसे में हम आपको इनकी नई और पुरानी दोनों ही कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि इनकी कीमतों में कितनी कटौती हुई है। ताकी, आप अपने बजट में अपनी पसंद की बाइक को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर इन बाइक्स पर... Yamaha FZ25 (यामाहा एफजेड25)
मॉडल नई कीमत पुरानी कीमत कीमत में कितना अंतर आया
Yamaha FZ25 1,34,800 रुपये 1,53,600 रुपये 18,800 रुपये
Yamaha FZ25 में पावर के लिए 249 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8,000 आरपीएम पर 20.8 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 20.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Yamaha FZS25 (यामाहा एफजेडएस25)
मॉडल नई कीमत पुरानी कीमत कीमत में कितना अंतर आया
Yamaha FZS25 1,39,300 रुपये 1,58,60 रुपये 19,300 रुपये
Yamaha FZS25 के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 249 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 8,000 आरपीएम पर 20.8 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 20.1 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Bajaj Dominar 250 (बजाज डोमिनार 250)
मॉडल नई कीमत पुरानी कीमत कीमत में कितना अंतर आया
Bajaj Dominar 250 1.54 लाख रुपये 1,70,720 रुपये 16,800 रुपये
Bajaj Dominar 250 की पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें BS6 कंप्लाइंट वाला 248.77 सीसी सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, DOHC, 4-वाल्व, लिक्विड-कूल्ड, ट्विन स्पार्क, FI इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 27 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 23.5 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

कोरोना योद्धाओं को Yamaha का तोहफा, Fascino 125 Fi और Ray ZR 125 Fi पर मिल रहा 5000 रुपये का कैशबैक July 09, 2021 at 07:34AM

नई दिल्ली। ने 1 जुलाई 2021 को 66 साल पूरे कर लिए। कंपनी ने 1 जुलाई 1955 को जापान में अपना सफर शुरू किया था। ऐसे में 66 साल पूरा करने पर यामाहा मोटर इंडिया (YMI) ग्रुप ने फ्रंटलाइन वारियर्स के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए और उनके लिए ‘ग्रेटिट्यूड बोनस’ का एलान किया। इस स्कीम के तहत यामाहा के स्कूटर मॉडल Fascino 125 Fi और Ray ZR 125 Fi की खरीद पर इन वारियर्स को 5,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इन वारियर्स में मेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी और सशस्त्र बलों के जवान और नगर निगम के कर्मी शामिल हैं। हालांकि, यह ऑफर 1 से 7 जुलाई तक के लिए था, लेकिन अब कंपनी ने इस ऑफर को बढ़ा दिया है। यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के बारे में यामाहा मोटर ने भारत में सबसे पहले 1985 में एक संयुक्त बिजनेस के जरिए कदम रखा था। अगस्त, 2001 को यह जापान की यामाहा मोटर कंपनी लिमिटेड (YMC) की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली पूर्ण अनुषंगी कंपनी बन गई। 2008 में मित्सुई एंड कंपनी लिमिटेड ने इंडिया यामाहा मोटर प्राइवेट लिमिटेड (IYM) में संयुक्त निवेशक बनने के लिए YMC से समझौता किया। बता दें कि IYM के कारखानों में स्टेट ऑफ द आर्ट प्लांट सूरजपुर (उत्तर प्रदेश) और कांचीपुरम (तमिलनाडु) में हैं। अभी यामाहा के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में YZF-R15 version 3.0 (155 cc) एबीएस के साथ, MT-15 (155 cc) एबीएस के साथ; ब्लू कोर तकनीक से लैस मॉडल जैसे FZ 25 (249 cc) एबीएस के साथ, FZ S 25 (249 cc) एबीएस के साथ, FZ-S FI (Fuel-Injected, 149 cc) एबीएस के साथ, FZ FI (Fuel-Injected, 149 cc) एबीएस के साथ, FZ-X (Fuel-Injected, 149 cc) एबीएस के साथ और यूबीएस से लैस Fascino 125 FI, Ray ZR 125 FI, Street Rally 125 FI जैसे स्कूटर मॉडल शामिल हैं।