Thursday, June 3, 2021

Mahindra का धांसू ऑफर, अभी खरीदें कार, 90 दिन बाद दें पैसे June 03, 2021 at 08:15PM

नई दिल्ली कोविड 19 संक्रमण के चलते भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर में सेल पर काफी बुरा असर पड़ा है। मई 2021 में लगभग सभी कंपनियों ने सेल में गिरावट दर्ज की। अब कंपनियां अपनी सेल को बूस्ट करने की कोशिश कर रही है। स्वदेशी कंपनी महिंद्रा के पास काफी वेटिंग पारियड है जिसका बड़ा कारण कंपनी की ऑफरोडर है। अब कंपनी अपनी सेल बूस्ट करने के लिए नई स्कीम लाई है। Mahindra लाई 'बाय नाउ पे लेटर' स्कीम महिंद्रा ने बाई नाउ पे लेटर स्कीम लॉन्च की है। इस स्कीम के तहत आप महिंद्रा की कार बिना पैसे दिए खरीद सकते हैं। कार खरीदने की 90 दिन बाद आपको पेमेंट करनी होगी। इस स्कीम के तहत आप महिंद्रा की कोई भी कार खऱीद सकते हैं। कंपनी आपको EMI का ऑप्शन भी देती है। यानी अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपके पास फिलहाल पैसे नहीं है तो आप इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं। हाल ही में स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Mahindra ने कन्फर्म कर दिया है कि कंपनी अपनी पॉप्युलर ऑफरोड एसयूवी Mahindra Thar का 5 डोर वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कंपनी इस कार का 5 डोर वर्जन ला सकती है। इसके अलावा खबर है कि कंपनी थार का नया सस्ता बेस वेरियंट भी लाने की तैयारी कर रही है। थार के इस बेस वेरियंट में 1.5 लीटर, 3 सिलिंडर इंजन दिया जाएगा साथ ही यह कार मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ आएगी। यह कार 4 वील ड्राइव के साथ नहीं आएगी। कार में रियर वील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। Global NCAP ऑर्गनाइजेशन ने हाल ही में स्वदेशी ऑफरोडर कार Mahindra Thar का क्रैश टेस्ट किया। इस टेस्ट में महिंद्रा थार को 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इस क्रैश टेस्ट में मिले स्कोर के दम पर थार ने बहुत ही पॉप्युलर विदेशी कंपनी की कार को पीछे छोड़ दिया है।

थोड़ा इंतजार ! भारत में लॉन्च होगी 4 'छोटी' SUV, कम दाम में धांसू फीचर्स June 03, 2021 at 07:35PM

नई दिल्ली सेल्स डेटा से पता चलता है कि भारत में एसयूवी सेगमेंट बहुत तेजी से बढ़ रहा है। पहले के मुकाबले एसयूवी कारों की सेल काफी अधिक हो गई है। कॉम्पैक्ट और एंट्री लेवल एसयूवी कारों को भी भारत में खूब पसंद किया जाता है। यहां हम आपको भारत में लॉन्च होने 4 छोटी एसयूवी के बारे में बताएंगे जो आपके बजट में भी फिट होंगी। टाटा एचबीएक्स को कंपनी ने पिछले साल ऑटो एक्सपो में पेश किया था। इसके प्रॉडक्टशन रेडी मॉडल का नाम ‘’ हो सकता है। यह एक छोटी एसयूवी है जिसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये हो सकती है। Citroen CC21 यह एक फ्रेंच कार है। इस कार के साथ कंपनी भारत के स्मॉल एसयूवी सेगमेंट में एंट्री करेगी। इस कार की शुरुआती कीमत 5-6 लाख रुपये के बीच हो सकती है। कंपनी के Cubed प्रोग्राम के तहत यह पहली कार होगी। Hyundai AX1 यह कंपनी की छोटी एसयूवी कारों में से एक है। आने वाले कुछ महीनों में कंपनी इसका ग्लोबल डेब्यू करेगी। उसके कुछ समय बाद ही इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इस कार प्राइस रेंज 5.5 लाख रुपये से 8.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। Mahindra XUV100 आने वाले कुछ महीनों में कंपनी इस छोटी एसयूवी को भारतीय बाजार में उतार देगी। कंपनी ने कुछ वक्त पहले ही XUV100, XUV400 और XUV900 नेमप्लेट्स ट्रेडमार्क कराए थे।

Aprilia SXR 125 या Hero Destini 125 में कौन है सबसे धाकड़ स्कूटर? पढ़ें कम्पेरिजन June 03, 2021 at 06:39PM

नई दिल्ली। हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। हालांकि, Piaggio India ने अपनी इस मैक्सी स्कूटर की कीमतों पर से पिछले महीने ही पर्दा उठा दिया था। भारतीय बाजार में Aprilia SXR 125 का से सीधा और कड़ा मुकाबला है। आज हम इन दोनों ही स्कूटरों का स्पेसिफिकेशन कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इनकी कीमतों के बारे में भी बताएंगे। ताकी, आप अपने बजट में अपनी पसंद का स्कूटर खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर... इंजन
  • Aprilia SXR 125 में पावर के लिए 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, 3 वाल्व इंजन दिया गया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
  • Hero Destini 125 में पावर के लिए बीएस6 कम्प्लायंट वाला 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस
  • Aprilia SXR 125 का इंजन 7,600 आरपीएम पर 9.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 9.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Hero Destini 125 का इंजन 7000 आरपीएम 9 Bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
  • Aprilia SXR 125 और Hero Destini 125 दोनों ही स्कूटरों का इंजन CVT यूनिट से लैस है।
सस्पेंशन
  • Aprilia SXR 125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में हाईड्रॉलिक शॉक सस्पेंशन दिया है।
  • Hero Destini 125 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक हाईड्रॉलिक शॉक अब्जॉर्बर सस्पेंशन और रियर में सिंगल क्वाइल स्प्रिंग हाईड्रॉलिक टाइप दिया है।
ब्रेक
  • Aprilia SXR 125 के फ्रंट में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 140 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके आगे के पहिए में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) दिया गया है।
  • Hero Destini 125 के फ्रंट और रियर दोनों में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
डायमेंशन
  • Aprilia SXR 125 की लंबाई 1985 मिलीमीटर, चौड़ाई 703 मिलीमीटर और ऊंचाई 1166 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 775 मिलीमीटर है।
  • Hero Destini 125 की लंबाई 1809 मिलीमीटर, चौड़ाई 729 मिलीमीटर, ऊंचाई 1154 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1245 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 155 मिलीमीटर है।
कीमत
  • Aprilia SXR 125 की भारतीय बाजार में 1.15 लाख रुपये पुणे एक्स-शोरूम कीमत है।
  • Hero Destini 125 BS-6 मॉडल की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 67,990 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 72,050 रुपये है।

भारत के 'कार बाजार' को कोरोना की दूसरी लहर से कितना नुकसान हुआ? हैरान कर देंगे ये आंकड़े June 03, 2021 at 05:53AM

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर से , , , , , और जैसी कार कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा है।दरअसल, कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए मई महीने में देश के ज्यादा तर राज्यों में लॉकडाउन लगा रहा, जिसके कारण इन सभी कार कंपनियों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज हम आपको इन सभी कार कंपनियों की मई महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के मई महीने और इस साल के अप्रैल महीने के मुकाबले इन कंपनियों की बिक्री में कितना अंतर आया है। तो डालते हैं एक नजर... मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) Maruti Suzuki ने मई 2021 में 32,903 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की है। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 13,702 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। यानी, मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 140 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 के मुकाबले मई 2021 में मारुति सुजुकी की बिक्री में 76 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि अप्रैल 2021 में मारुति की 1,35,879 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री हुई थी। किया इंडिया (Kia India) Kia ने मई 2021 में कुल 11,050 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2021 में कंपनी ने कुल 16,111 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, अप्रैल 2021 के मुकाबले Kia की बिक्री में मई 2021 में 31 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, पिछले साल के मई महीने के मुकाबले Kia की बिक्री में 85 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि Kia ने मई 2020 में केवल 1661 कारों की भारत में बिक्री की थी। एमजी मोटर इंडिया (MG Motor India) MG Motor ने मई 2021 में कुल 1016 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2021 में कंपनी ने कुल 2565 कारों की बिक्री की थी। यानी, अप्रैल 2021 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 60 फीसदी की भारी गिरावट आई है। हालांकि, पिछले साल के मई महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 43 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि मई 2020 में एमजी मोटर इंडिया ने केवल 710 गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने मई 2021 में 8,004 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 3,867 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री की। मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 107 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 में कंपनी के 18,285 पैसेंजर वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में कंपनी की बिक्री में 56.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने मई 2021 में 25,001 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 6,883 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 263.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 में कंपनी के 49,002 पैसेंजर वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में कंपनी की बिक्री में 48.97 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने मई 2021 में केवल 707 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 1,639 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में कंपनी की बिक्री में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगर इस साल के अप्रैल महीने से तुलना करें, तो कंपनी की बिक्री में 93 फीसदी की भारी गिरावट आई है। बता दें कि अप्रैल 2021 में कंपनी ने 9,622 गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ह्यूंदै मोटर इंडिया (Hyundai Motor India) ने मई 2021 में 25,001 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 6,883 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 263.22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 में कंपनी के 49,002 पैसेंजर वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में कंपनी की बिक्री में 48.97 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। टाटा मोटर्स (Tata Motors) टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने मई 2021 में 15,181 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 3,152 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 382 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, अप्रैल 2021 में कंपनी के 25,095 पैसेंजर वाहनों की भारत में बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल महीने के मुकाबले मई महीने में कंपनी की बिक्री में 40 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

भारत की सबसे बड़ी कार कंपनी को कोरोना और लॉकडाउन से कितना नुकसान हुआ? June 03, 2021 at 05:31AM

नई दिल्ली। इंडिया ( India) ने मई 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि मई 2021 में उसने 32,903 पैसेंजर गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की है। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 13,702 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। यानी, मई 2020 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री में 140 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल मई महीने में कोरोना महामारी के कारण देश के ज्यादातर राज्यों में डीलरशिप्स बंद थे, जिसके कारण कंपनी की बिक्री बहुत कम हुई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का देश की सबसे बड़ी कार कंपनी पर बहुत बुरा असर पड़ा है। अप्रैल 2021 के मुकाबले मई 2021 में मारुति सुजुकी की बिक्री में 76 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि अप्रैल 2021 में मारुति की 1,35,879 पैसेंजर गाड़ियों की भारत में बिक्री हुई थी। भारत से बाहर Maruti Suzuki की कितनी कारों की बिक्री हुई?
मई 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ कितना अंतर आया
11,262 यूनिट्स 17,237 यूनिट्स -
मिनी सब-सेगमेंट
मई 2021 में Alto और S-Presso की कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2021 में Alto और S-Presso की कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
4,760 यूनिट्स 25,041 यूनिट्स -
कॉम्पैक्ट सेगमेंट
मई 2021 में Swift, Celerio, Ignis, Dzire, Tour S, WagonR और Baleno की बिक्री अप्रैल 2021 में Swift, Celerio, Ignis, Dzire, Tour S, WagonR और Baleno की बिक्री कितना अंतर आया
20,343 यूनिट्स 72,318 यूनिट्स - फीसदी बढ़ी बिक्री
सेडान सेगमेंट
मई 2021 में Ciaz की कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2021 में Ciaz की कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
349 यूनिट्स 1,567 यूनिट्स - फीसदी घटी बिक्री
यूटीलिटी सेगमेंट
मई 2021 में Vitara Brezza, Ertiga, XL6, S-Cross और Eeco की कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2021 में Vitara Brezza, Ertiga, XL6, S-Cross और Eeco की कितनी बिक्री हुई -
7451 यूनिट्स 1,35,879 यूनिट्स -

ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस Volkswagen Polo का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत 8.51 लाख रुपये June 03, 2021 at 01:49AM

नई दिल्ली। () ने अपनी का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस नया Comfortline ट्रिम भारत में लॉन्च कर दिया है। भारतीय बाजार में नए ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 8.51 लाख रुपये है। बता दें कि इससे पहले ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प केवल Polo के Highline ट्रिम में मिलता था, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.45 लाख रुपये है। यानी, अब इस कार में ग्राहकों को कम कीमत में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा मिलेगी। यही कारण है कि नया वेरिएंट अब करीब 1 लाख रुपये सस्ता हो गया है। इस ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर यूनिट मिलेगा। Volkswagen Polo के Comfortline वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के अलावा अब ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम भी मिलेगा, जो 17.7 सेंटीमीटर Blaupunkt म्यूजिक सिस्टम के साथ आएगा। बता दें कि यह फीचर केवल इसी ट्रिम में मिलेगा। इसके इंजन में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पावर के लिए 1-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Volkswagen Polo का नया वेरिएंट भारतीय बाजार में पांच कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें फ्लैश रेड, सनसेट रेड, कैंडी व्हाइट, रिफ्लेक्स सिल्वर और कार्बन स्टील शामिल हैं।

कोरोना का प्रभाव: मई महीने में घटी Kia की गाड़ियों की बिक्री, एक महीने में आई 31% की भारी गिरावट June 03, 2021 at 01:14AM

नई दिल्ली। किया इंडिया (Kia India) ने मई 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी की बिक्री पर कोरोना की दूसरी लहर से बहुत बुरा असर पड़ा है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि मई 2021 में उसने कुल 11,050 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2021 में कंपनी ने कुल 16,111 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, अप्रैल 2021 के मुकाबले Kia की बिक्री में मई 2021 में 31 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। दरअसल, कोरोना महामारी के कारण देश के ज्यादा तर राज्यों में मई महीने में लॉकडाउन लगा रहा, जिससे Kia की बिक्री में भारी गिरावट आई। वहीं, इस दौरान कंपनी का प्रोडक्शन भी प्रभावित रहा। यहां ध्यान देना जरूरी है कि अप्रैल 2021 के मुकाबले मई 2021 में कंपनी की बिक्री भले ही घटी है, लेकिन अगर पिछले साल के मई महीने से तुलना करें तो Kia की बिक्री में 85 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि Kia ने मई 2020 में केवल 1661 कारों की भारत में बिक्री की थी। हालांकि, इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण पिछले साल कोरोना और लॉकडाउन के कारण मई महीने में कंपनी की बिक्री और प्रोडक्शन में आई गिरावट थी। इससे पहले किया इंडिया (Kia India) ने अपनी 2021 और Seltos को भारत में लॉन्च किया। भारतीय बाजार में 2021 Kia Sonet की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.79 लाख रुपये है। वहीं, 2021 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये है। दोनों कारों में Kia का नया ब्रांड लोगो दिया गया है। नई Sonet सबकॉम्पैक्ट एसयूवी और Seltos कॉम्पैक्ट एसयूवी में पहले के मुकाबले 17 नए अपडेट्स दिए गए हैं। 2021 Sonet सबकॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में 17 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। वहीं, 2021 Seltos कॉम्पैक्ट एसयूवी देश में कुल 16 वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।