Sunday, May 23, 2021

Maruti Suzuki भारत में लॉन्च करेगी 3 नई एसयूवी, जानें डीटेल May 23, 2021 at 08:49PM

नई दिल्ली भारत का सबसे पॉप्युलर कार निर्माता ब्रैंड है। कंपनी की कारों को बेहद पसंद किया जाता है। अब मारुति सुजुकी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। कंपनी 3 नई SUV भारत में लॉन्च करने की तैयारी है। यानी नई कार खरीदने के लिए थोड़ा सा इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। नेक्स्ट जेनेरेशन विटारा ब्रेजा विटारा ब्रेजा एक वक्त लंबे समय के लिए अपने सेगमेंट की सबसे पॉप्युलर कार थी। अब इस कार को कंपनी नए अवतार में दोबारा लॉन्च करेगी। कंपनी इस कार को साल 2021 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने यह ऑफिशल तौर पर कन्फर्म नहीं किया है। मारुति सुजुकी जिम्नी कंपनी अपनी जिम्नी एसयूवी का लॉन्ग वील बेस वर्जन ला रही है। भारतीय बाजार के साथ साथ कंपनी इंटरनेशनल बाजार में भी इसे लॉन्च करेगी। इस कार को यूरोप की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। मारुति-टोयोटा मिड साइज एसयूवी मारुति सुजुकी और टोयोटा जॉइंट वेंचर के तहत कंपनी एक नई मिड साइज एसयूवी लाएगी। इस कार की भारत में टक्कर , , , और जैसी कारों से होगी।

Maruti की इन 12 धांसू कारों पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, 54000 रुपये की होगी भारी बचत May 23, 2021 at 07:02PM

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी () इस महीने अपनी 12 कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर दे रही है। इन कारों में Nexa की प्रीमियम कारें भी शामिल हैं। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर्स में कैश डिस्काउंट से लेकर कॉर्पोरेट बोनस और एक्सचेंज डिस्काउंट तक दिया जा रहा है, जहां ग्राहक कुल 54,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। आज हम आपको मारुति सुजुकी की इन सभी 12 कारों पर दिए जा रहे ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर.... 1. Maruti Suzuki Swift: कुल डिस्काउंट 54,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
30,000 रुपये 20,000 रुपये तक 4,000 रुपये
2. S-Cross : कुल डिस्काउंट 50,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
30,000 रुपये 15,000 रुपये तक 5,000 रुपये
3. Maruti Suzuki Alto: कुल डिस्काउंट 36,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
17,000 रुपये 15,000 रुपये तक 4,000 रुपये
4. Maruti Suzuki NEXA Ignis: कुल डिस्काउंट 33,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
15,000 रुपये 15,000 रुपये तक 3,000 रुपये
5. Maruti Suzuki S-Presso: कुल डिस्काउंट 33,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
14,000 रुपये 15,000 रुपये तक 4,000 रुपये
6. Maruti Suzuki Brezza: कुल डिस्काउंट 34,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
10,000 रुपये 20,000 रुपये तक 4,000 रुपये
Maruti Suzuki Wagon R सीएनजी: कुल डिस्काउंट 32,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
13,000 रुपये 15,000 रुपये तक 4,000 रुपये
7. Maruti Suzuki Dzire: कुल डिस्काउंट 32,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
8,000 रुपये 20,000 रुपये तक 4,000 रुपये
8. Maruti Suzuki NEXA Ciaz: कुल डिस्काउंट 30,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
10,000 रुपये 15,000 रुपये तक 5,000 रुपये
9. Maruti Suzuki Eeco: कुल डिस्काउंट 29,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
10,000 रुपये 15,000 रुपये तक 4,000 रुपये
10. Maruti Suzuki Wagon R पेट्रोल: कुल डिस्काउंट 29,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
8,000 रुपये 15,000 रुपये तक 4,000 रुपये
11. Maruti Suzuki NEXA Baleno: कुल डिस्काउंट 28,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
15,000 रुपये 10,000 रुपये तक 3,000 रुपये
12. Maruti Suzuki NEXA XLS: कुल डिस्काउंट 3,000 रुपये
कैश डिस्काउंट/ कंज्यूमर ऑफर एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
- रुपये - रुपये तक 3000 रुपये
नोट- बता दें कि मारुति सुजुकी और Nexa की तरफ से दिए जा रहे ये ऑफर्स सीमित समय के लिए है, जो अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। ऐसे में अपनी पसंद की कार को खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर सभी ऑफर्स के बारे में पता लगा लें।

Bajaj Chetak की ताबड़तोड़ सेल, 464.44% की बंपर ग्रोथ May 22, 2021 at 09:38PM

नई दिल्ली भारतीय बाजार में कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स मौजूद हैं। लेकिन मेनस्ट्रीम ई-स्कूटर्स की बात करें तो Chetak और iQube दो ही मॉडल आपके लिए उपलब्ध हैं। पेट्रोल स्कूटर्स की तुलना में इलेक्ट्रिक स्कूटर की सेल अभी बहुत कम है। बात करें की सेल की तो इस स्कूटर ने अप्रैल में 464.44 फीसदी मंथ ऑन मंथ (MoM) सेल दर्ज की। मार्च में इस स्कूटर की 90 यूनिट्स बिकीं थी वहीं अप्रैल में यह आंकड़ा 508 यूनिट्स बिकीं। अब चेतक ने आइक्यूब को पीछे छोड़ दिया है इससे पहले आइक्यूब मार्च में 308 यूनिट सेल करके चेतक से आगे रहा। नया स्कूटर भारतीय बाजार में Urban और Premium जैसे दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। सिंगल चार्ज पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 95 किलोमीटर तक का रेंज देता है। आसान भाषा में कहें, तो एक बार फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक स्कूटर बिना रुके 95 किलोमीटर तक का सफर तय करती है। हालांकि, इको मोड में इस स्कूटर में 85 किलोमीटर का रेंज मिलता है। इसमें रेट्रो लुक के साथ राउंड DRL दिए गए हैं। इसमें ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को स्मार्टफोन से भी कनेक्ट किया जा सकता है, जहां रियर टाइम में ग्राहकों को सारी जानकारी मिलती है। इसमें दो राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इनमें City और Sport शामिल हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.1 किलोवॉट का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो 16 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। चार्जिंग की बात करें, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक घंटे में 25 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। वहीं, फुल चार्ज होने में इसे 5 घंटे का समय लगता है।

Tata की इस कार मचाया धमाल, सबको पीछे छोड़ बनी इंडिया की नंबर 1 May 22, 2021 at 08:55PM

नई दिल्ली ने पिछले साल लॉन्च की थी। शुरू में इस इलेक्ट्रिक कार को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला लेकिन कुछ वक्त बाद इस कार को लोगों ने काफी पसंद किया जिससे कार की सेल में अच्छी बढ़ोतरी देखी गई। अब इस कार की सेल को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। सबको पीछे छोड़ नंबर 1 बनी नेक्सॉन ईवी रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने नेक्सॉन ईवी की 525 यूनिट्स अप्रैल 2021 में सेल की। टाटा के बाद दूसरे नंबर पर रही जिसकी मजह 156 यूनिट्स अप्रैल 2021 में बिकीं। 56 यूनिट्स के साथ टाटा टिगोर तीसरे नंबर पर रही। सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार इस इलेक्ट्रिक कार की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसकी कीमत है। दरअसल, Nexon EV देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये, जो 15.99 लाख रुपये तक जाती है। इस रेंज में किसी दूसरी इलेक्ट्रिक कार का न होना कंपनी की लिए एक बड़ी बढ़त है, जिसका असर इसकी बिक्री पर भी दिखाई देता है। Tata Nexon EV में परमानेंट मैगनेट AC मोटर दिया गया है। इसमें पावर के लिए लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो लिक्विड कूल्ड और IP67 सर्टिफाइड है। यानी इसकी बैटरी वाटर और रेजिस्टेंट है। और भी आसान भाषा में कहें, तो इसकी बैटरी पर पानी और धूल दोनों का असर नहीं पड़ता है। Nexon EV में 30.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 312 किलोमीटर का रेंज देती है। यानी, एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार बिना रुके 312 किलोमीटर तक का सफर देती है। इसका नया इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्काट्ररि 9.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है।

Saturday, May 22, 2021

125 सीसी इंजन से लैस इन 4 धांसू स्कूटरों पर आ जाएगा आपका दिल, जानें आपके बजट में कौन है सबसे किफायती? May 22, 2021 at 04:37AM

नई दिल्ली।आज हम आपके लिए चार ऐसे स्कूटर्स लेकर आए हैं, जिनमें 125 सीसी का इंजन मिलता है। इन स्कूटरों में Aprilia SXR 125, Hero Destini 125, Suzuki Burgman Street और Yamaha Fascino 125 FI शामिल हैं। हम आपको इन सभी स्कूटरों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सा स्कूटर सबसे किफायती रहेगा। तो डालते हैं एक नजर....

Aprilia SXR 125, Hero Destini 125, Suzuki Burgman Street और Yamaha Fascino 125 FI इन सभी स्कूटरों में 125 सीसी का इंजन मिलता है।


इन 4 धांसू स्कूटरों में मिलता है 125 सीसी का पावरफुल इंजन, जानें आपके बजट में कौन है सबसे किफायती?

नई दिल्ली।

आज हम आपके लिए चार ऐसे स्कूटर्स लेकर आए हैं, जिनमें 125 सीसी का इंजन मिलता है। इन स्कूटरों में Aprilia SXR 125, Hero Destini 125, Suzuki Burgman Street और Yamaha Fascino 125 FI शामिल हैं। हम आपको इन सभी स्कूटरों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सा स्कूटर सबसे किफायती रहेगा। तो डालते हैं एक नजर....



Hero Destini 125
Hero Destini 125

Hero Destini 125 में बीएस6 कम्प्लायंट वाला 125 सीसी का सिंगल सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 7000 आरपीएम 9 Bhp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10.4 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है।

Hero Destini 125 BS-6 मॉडल की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 67,990 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 72,050 रुपये है।



Aprilia SXR 125
Aprilia SXR 125

Aprilia SXR 125 में 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, 3 वाल्व इंजन दिया गया है। इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इसका इंजन 7,600 आरपीएम पर 9.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 9.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है।

Aprilia SXR 125 की भारतीय बाजार में 1.15 लाख रुपये पुणे एक्स-शोरूम कीमत है।



Yamaha Fascino 125 FI
Yamaha Fascino 125 FI

Yamaha Fascino 125 FI में BS-6 नॉर्म्स वाला नया 125 सीसी का ब्लू कोर सिंगल-सिलिंडर, एयर कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया है। इसका इंजन 6500 आरपीएम पर 8.2 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है।

Yamaha Fascino 125 FI की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 74,530 रुपये है।



Suzuki Burgman Street
Suzuki Burgman Street

Suzuki Burgman Street में 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6750 आरपीएम पर 8.7 ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है।

Suzuki Burgman Street की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 82,700 रुपये है।




Piaggio का बड़ा ऐलान, Aprilia और Vespa वाहनों पर 31 जुलाई तक बढ़ी फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा May 22, 2021 at 03:04AM

नई दिल्ली। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू है। इसी को देखते हुए ने भारत में अपने सभी डीलरशिप्स में 31 जुलाई, 2021 तक वारंटी और फ्री सर्विस की सुविधा की सीमा को बढ़ाने की घोषणा की है। कंपनी ने ऐलान किया है कि उसके और के वाहनों पर ग्राहकों को 31 जुलाई तक फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा मिलेगी। हालांकि, इस सुविधा का फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकेंगे, जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी। Aprilia SXR 125 इस महीने भारत में हुई लॉन्च इससे पहले India ने इसी महीने आधिकारिक रूप से Aprilia SXR 125 को भारत में लॉन्च किया। कंपनी ने अपनी इस मैक्सी स्कूटर को भारतीय बाजार में 1.15 लाख रुपये की पुणे एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमतों पर से पिछले महीने तब पर्दा हटा दिया था, जब इसे कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किया था। कंपनी ने इसकी बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। ग्राहक 5000 रुपये की टोकन राशि देकर इसे बुक कर सकते हैं। भारतीय बाजार में Aprilia SXR 125 चार कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें ग्लॉसी रेड, मैट ब्लू, ग्लॉसी व्हाइट और मैट ब्लैक शामिल हैं। Aprilia SXR 125 के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 125 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, एयर कूल्ड, 3 वाल्व इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7,600 आरपीएम पर 9.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,250 आरपीएम पर 9.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन CVT यूनिट से लैस है। इस स्कूटर में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय बाजार में Aprilia SXR 125 मैक्सी स्कूटर का Suzuki Burgman Street और TVS NTorq जैसे स्कूटरों से सीधा और कड़ा मुकाबला है।

Volkswagen की गाड़ियों पर 30 जून तक बढ़ी फ्री सर्विस और वारंटी की सीमा May 22, 2021 at 02:47AM

नई दिल्ली। () ने भारत में अपने सभी डीलरशिप्स में 30 जून, 2021 तक वारंटी और फ्री सर्विस की सुविधा की सीमा को बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से जिन सर्विसेज की समय सीमा को बढ़ाया गया है उनमें वारंटी, एक्सटेंडेड वारंटी, आरएसए और सर्विस वैल्यू पैकेज शामिल हैं। दरअसल, कोरोना के मौजूदा हालात को देखते हुए कई राज्यों में लॉकडाउन लागू है, जिसके कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। हालांकि, इस फैसले से केवल उन ग्राहकों को ही फायदा होगा, जिनकी फ्री सर्विस और वारंटी की सुविधा 1 अप्रैल, 2021 और 31 मई, 2021 के बीच खत्म हो रही थी। अब ग्राहक जून के आखिर तक एक्टेंडेड वारंटी खरीद सकते हैं। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच देश के ज्यादातर राज्यों में लॉकडाउन लागू है। इसके कारण लोग अपने घरों में रहने के लिए मजबूर है। यही कारण है कि फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया (Volkswagen Passenger Cars India) के अलावा और भी कई कार कंपनियां हैं, जिन्होंने अपनी कारों पर फ्री सर्विस और वारंटी की अवधि को बढ़ाया है। इनमें निसान इंडिया (Nissan India), टाटा मोटर्स (Tata Motors), ह्यूंदै (Hyundai), एमजी मोटर (MG Motor) और होंडा कार्स (Honda Cars) जैसी कई कार कंपनियां शामिल हैं।