Saturday, October 17, 2020
Innova Crysta Facelift से उठा पर्दा, जानें क्या है खास October 17, 2020 at 08:32PM
नई दिल्ली Toyota ने अपनी पॉप्युलर MPV टोयोटा इनोवा क्रिस्टा का फेसलिफ्ट मॉडल पेश कर दिया है। कंपनी ने इंडोनेशिया में इस मॉडल से पर्दा उठाया। इस कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर में कंपनी ने कुछ बदलाव किए हैं। भारत में की लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है लेकिन माना जा रहा है कंपनी इस कार को अगले साल भारतीय बाजार में उतारेगी। दो वर्जन में हुई पेश इंडोनेशिया में इस कार को दो वर्जन में पेश किया गया है। कार को वर्जन में पेश किया गया है। वहीं भारत में इन दोनों वर्जन को Innova Crysta और मॉडल्स के नाम से सेल किया जाता है। नई इनोवा फेसलिफ्ट की खूबियां इंडोनेशिया में में फ्रंट क्रोम गिल्स का इस्तेमाल किया गया है। वहीं वेंचरर वर्जन को पियानो ब्लैक ग्रिल के साथ पेश किया गया है। स्टैडर्ड वर्जन में ड्यूल टोन 16 इंच अलॉय वील का दिये गए हैं वहीं वेंचरर में 17 इंच अलॉय वील्ज दिए गए हैं। इस MPV में ज्यादा शार्प प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा कार में फॉक्स स्किड प्लेट, नए फॉग लैम्प्स, ब्लैक टेलगेट गार्निश समेत कई नए फीचर्स दिए गए हैं। कार की टेललाइट डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मिलेगा आधुनिक इंटीरियर इनोवा के दोनों मॉडल्स में ऑल ब्लैक इंटीरियर के साथ वुडेन फिनिशिंग दी गई है। कार में 6 सीटर कंफिग्रेशन दिया गया है जिसमें बीच में कैप्टन सीट्स का इस्तेमाल किया गया है। कार में ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कार प्ले, रियर सीटर एंटरटेंनमेंट यूनिट, एयर प्यूरिफायर, रियर व्यू कैमरा, ड्यूल एयरबैग्स, कर्टेन एयरबैग्स, नी एयरबैग्स, साइट एयरबैग्स, वीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे कई लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। इंजन और पावर यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है। कार में 2.0 लीटर ड्यूल VVT-i इंजन दिया गया है जो 137bhp पावर और 183.3Nm पीक टॉर्क जेनेरेट करता है। इसके लावा कार में 2.4 लीटर VNT यूनिट भी दी गई है जो 148bhp पावर और वेरियंट के आधार पर 343Nm और 360Nm पावर जेनेरेट करता है। कार में 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन दिए गए हैं।
Toyota Fortuner फेसलिफ्ट का जलवा, क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग October 17, 2020 at 02:54AM
नई दिल्ली ने हाल ही में अपनी पॉप्युलर SUV टोयोटा फॉर्च्यूनर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया था। कंपनी यह फेसलिफ्ट भारत में 2021 में लॉन्च करेगी। इस कार के थाईलैंड मॉडल का हाल ही में ASEAN NCAP ने क्रैश टेस्ट किया। इस टेस्ट में कार को 5 में से 5 स्टार मिले हैं। क्रैश टेस्ट में टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट का स्कोर इस कार को क्रैश टेस्ट में 87.46 पर्सेंट स्कोर मिले हैं जिसके आधार पर कार की रेटिंग 5 स्टार रही। अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रटेक्शन (AOP) 34.03 पॉइंट और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रटेक्शन (COP) और सेफ्टी असिस्ट टेक्नॉलजी कैटिगरी में 18 में से 13 पॉइंट मिले हैं। नई टोयोटा फॉर्च्यूनर का लुक टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट का फ्रंट लुक नया है। इसमें LED डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ रिडिजाइन्ड LED हेडलाइट्स, मेश-पैटर्न बड़ी ग्रिल, अलग डिजाइन का बंपर और नए डिजाइन के 18-इंच अलॉय वील्ज दिए गए हैं। पीछे की तरफ बड़ा बदलाव स्लिम लुक वाले एलईडी टेल-लाइट्स के रूप में हुआ है। इंजन और पावर फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट में एक और बड़ा बदलाव इसके इंजन में हुआ है। एसयूवी का 2.4-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन पहले की तरह 150hp पावर और 400Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, 2.8-लीटर वाला डीजल इंजन अब पहले के मुकाबले ज्यादा पावरफुल कर दिया गया है। पुराने मॉडल में यह इंजन 177hp की पावर देता है, जबकि नए मॉडल में यह 204hp का पावर के साथ आया है। भारतीय बाजार की बात करें, तो यहां नई फॉर्च्यूनर को मौजूदा मॉडल वाले बीएस6 कम्प्लायंट 2.7-लीटर पेट्रोल और अपग्रेडेड 2.8-डीजल इंजन के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Subscribe to:
Posts (Atom)
नई दिल्ली होंडा मोटरसाइकल ऐंड स्कूटर इंडिया ने फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ कई ऑफर्स की घोषणा की है। अब कंपनी अपने कस्टमर्स के लिए Honda Super 6 ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर के तहत कस्टमर्स होंडा की बाइक या स्कूटर की खरीद पर 11,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। यानी अगर आप Honda Activa स्कूटर या Honda Shine बाइक खरीदते हैं तो आप काफी बचत कर सकते हैं।






