नई दिल्ली होंडा का सबसे बड़ा और दमदार स्कूटर आ रहा है। होंडा ने अपने इस नए स्कूटर Forza 750 का नया टीजर विडियो रिलीज किया है। नए टीजर विडियो में फोर्जा रेंज के नए मैक्सी-स्कूटर Forza 750 के कई डीटेल्स सामने आए हैं। टीजर विडियो से पता लगता है कि नए मैक्सी-स्कूटर में इंजन पुश टू स्टार्ट/स्टॉप बटन होगा। साथ ही, स्कूटर में फुली डिजिटल और कलर्ड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जो कि स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर, एवरेज फ्यूल कंज्प्शन, गियर पोजिशन इंडीकेटर और क्लॉक जैसी इंफॉर्मेशन को शो करेगा। यह भी पढ़ें- स्कूटर में होंगे कुछ ऐसे धांसू फीचर नए होंडा फोर्जा 750 स्कूटर में टू-वीलर के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ स्मार्टफोन्स पेयर करने के लिए ब्लूटूथ कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी। होंडा के इस नए स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन, कॉल और म्यूजिक मैनेजमेंट जैसे दूसरे फीचर्स भी होंगे। स्कूटर में डेडिकेटेड मोबाइल ऐप्लीकेशन दिया जा सकता है, जो कि सर्विस इंटरवल, ओडोमीटर और ट्रिप मीटर रीडिंग जैसे डेटा को शो करेगा। होंडा को अभी नए फोर्जा 750 स्कूटर के इंजन डीटेल्स की घोषणा करनी है। यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- अलग-अलग राइडिंग मोड्स के साथ आएगा स्कूटर टीजर वीडियो से पता लगता है कि आने वाले मैक्सी स्कूटर में अलग-अलग राइडिंग मोड्स होंगे। जहां तक स्कूटर के कॉस्मेटिक्स की बात है तो इसमें LED DRL और स्टायलिश LED टेललैंप के साथ ट्विन LED हेडलैंप समेत फुल LED लाइटिंग दी गई है। स्कूटर की स्टायलिंग कुल मिलाकर स्पोर्टी होगी, जो कि दूसरे फोर्जा मॉडल्स से मिलती-जुलती होगी। नया होंडा फोर्जा 750 स्कूटर 14 अक्टूबर को पेश होगा और इसके बाद यह इंटरनेशनल मार्केट्स में आएगा। जहां तक इंडियन मार्केट की बात है तो कंपनी आने वाले महीनों में Forza 300 स्कूटर ला सकती है।
1802cc का दमदार इंजन पावरफुल बाइक में एयर/ऑइल कूल्ड टू-सिलेंडर फोर स्ट्रोक बॉक्सर 1802cc इंजन मिलता है। यह इंजन 4,750rpm पर 91bhp की पावर और 3,000rpm पर 158nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह यूनिट 6-स्पीड गियरबॉक्स और एक शाफ्ट ड्राइव सेटअप के साथ आती है। BMW R18 Cruiser में तीन ड्राइविंग मोड्स- रेन, रोल और रॉक दिए गए हैं। बेहतरीन कंट्रोल के लिए यह बाइक ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और हाई-हिल असिस्ट के साथ आती है। इसमें ऑटोमैटिक स्टैबेलिटी कंट्रोल (ASC) भी दिया गया है, जो रियर टायर स्लिप होने से रोकता है। पढ़ें:
बाइक का डिजाइन खास सबसे खास BMW R18 Cruiser मोटरसाइकल का डिजाइन है। बाइक में गोल हेडलैंप के अलावा चौड़े हैंडलबार्स और क्रोम फिनिश वाला एग्जॉस्ट पाइप दिया गया है। स्पोक्ड वील्स के साथ आने वाली BMW R18 के दो वेरियंट्स भारतीय मार्केट में उतारे जाएंगे। स्टैडर्ड वेरियंट पूरी तरह ब्लैक्ड आउट वर्जन है और फर्स्ट एडिशन में वाइट पिनस्ट्राइप्स और क्रोम के चलते खास लुक देखने को मिलता है। फर्स्ट एडिशन में कुछ खास एलिमेंट्स भी होंगे और सीट बैज पर भी 'First Edition' मार्किंग दी गई है। टैंक पर कॉपर-लेटर लोगो के अलावा इसमें ब्लैकस्टॉर्म मटैलिक पेंट जॉब की गई है।