Friday, May 1, 2020

इतिहास में पहली बार, नहीं बिकी एक भी मारुति सुजुकी कार May 01, 2020 at 07:58PM

नई दिल्ली इतिहास में पहली बार भारत के सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी की मंथली सेल जीरो रही है। अप्रैल का महीना कंपनी के लिए सेल्स के हिसाब से सबसे बुरा रहा और मारुति के अलावा बाकी ऑटोमोबाइल मेकर्स का भी यही हाल है। अप्रैल में लॉकडाउन के चलते मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स और प्लान्ट्स पूरी तरह बंद रहे। साथ ही नई गाड़ियों की बुकिंग भी पूरी तरह रोक दी गई है। भारत सरकार की ओर से मारुति को गुजरात में ऑपरेशंन की परमिशन दे दी गई है और कार मेकर कंपनी ने मुंद्रा पोर्ट से 632 गाड़ियां एक्सपोर्ट की हैं। साथ ही मारुति सुजुकी ने अपने हरियाणा के मानेसर प्लांट में भी कुछ ऑपरेशंस शुरू कर दिए हैं और कंपनी को सिंगल शिफ्ट में ऑपरेशंस की अनुमति जिला प्रशासन की ओर से दी गई है। कुछ शर्तों के साथ परमिशन मारुति सुजुकी को होम मिनिस्ट्री की ओर से दी गईं नई गाइडलाइन्स भी फॉलो करनी पडे़ंगी और इनमें 20 अप्रैल के बाद से रूरल एरिया में इंडस्ट्रियल ऑपरेशंस शुरू करने को कहा गया है। हालांकि, कंपनियों को कुछ शर्तें भी इसके लिए माननी होंगी। मानेसर प्लांट को केवल 50 वीइकल्स और 4,696 वर्कर्स के साथ ऑपरेट करने की परमिशन दी गई है। मार्च में भी 47 प्रतिशत सेल कम 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगने के बाद से ही कंपनी ने सेल्स और प्रॉडक्शन पूरी तरह बंद कर दिया था। मारुति सुजुकी की ओवरऑल सेल मार्च 2020 में 47 प्रतिशत कम हुई और कंपनी ने 2019 में इस महीने में बेचे गए 158,076 यूनिट्स के मुकाबले इस साल केवल 83,792 यूनिट्स की ही सेल की। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कंपनी की ओर से भी जरूरी कदम उठाए गए हैं। बाकी कंपनियों को भी नुकसान मारुति सुजुकी के अलावा MG मोटर इंडिया और ह्यूंदै को भी बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। दोनों की कंपनियों की सेल अप्रैल महीने में जीरो रही है। ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अप्रैल महीना बेशक सबसे बुरा रहा हो लेकिन कंपनियों की कोशिश आगे इसकी भरपाई करने की है।

लॉकडाउन में भी खूब बुक हुई यह Hyundai कार, बुकिंग 20 हजार पार May 01, 2020 at 07:17PM

नई दिल्ली। नई (Hyundai Creta) भारत में हुई इस साल की बड़ी कार लॉन्चिंग में से एक है। इस कार की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नई ह्यूंदै क्रेटा को 20 हजार बुकिंग मिल गई है। खास बात यह है कि सेकेंड-जेनरेशन क्रेटा की बुकिंग लॉकडाउन के दौरान भी बंद नहीं हुई। बता दें कि मार्च में हुई लॉन्चिंग से पहले ही कार को 14 हजार प्री-बुकिंग मिल गई थी और अब यह आंकड़ा 20 हजार पार कर गया है। लॉकडाउन में 75 फीसदी बुकिंग सिर्फ क्रेटा को कारऐंडबाइक से बातचीत में ह्यूंदै मोटर इंडिया के डायरेक्टर (सेल्स, मार्केटिंग व सर्विस) तरुण गर्ग ने कहा, 'हमें क्रेटा के लिए करीब 20 हजार बुकिंग मिली है। जब लॉकडाउन शुरू हुआ तब तक 18 हजार बुकिंग मिल चुकी थी। अच्छी बात यह है कि लॉकडाउन के दौरान भी इसकी पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमें लॉकडाउन में जो टोटल बुकिंग मिली है इसमें से 75 फीसदी सिर्फ क्रेटा की है।' बता दें कि बुकिंग शुरू होने के एक हफ्ते में ही क्रेटा ने 10 हजार यूनिट का आंकड़ा पार कर दिया था। ह्यूंदै ने 2 मार्च को नई Creta की बुकिंग शुरू की थी। इसका बुकिंग अमाउंट 25 हजार रुपये है। कार के इंजन पांच वेरियंट- E, EX, S, SX, SX (O) में आती है। इसमें इंजन के तीन ऑप्शन दिए गए हैं। 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 113 bhp की पावर और 144 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है। इसका 1.4-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 138 bhp की पावर और 242 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा तीसरा 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन 113 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। तीनों ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है। 12 फीसदी बुकिंग टर्बो पेट्रोल और 55 फीसदी बुकिंग बीएस6 डीजल वेरियंट को मिली है। कार की कीमत और माइलेज नई ह्यूंदै क्रेटा की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 17.20 लाख रुपये तक जाती है। मार्केट में इसकी टक्कर किआ सेल्टॉस, एमजी हेक्टर और टाटा हैरियर जैसी एसयूवी से रहेगी। ह्यूंदै का दावा है कि क्रेटा का 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का मैन्युअल गियरबॉक्स में 16.8 Kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में 16.9 Kmpl का माइलेज देता है। डीजल इंजन मैन्युअल गियरबॉक्स में 21.4 Kmpl और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स में 18.5 Kmpl का माइलेज देता है। वहीं, इसका टर्बो-पेट्रोल इंजन 16.8 Kmpl का माइलेज देता है।

Treat auto sector akin to 'essential services': Industry body urges govt May 01, 2020 at 05:10AM

Three industry bodies of the automotive sector, SIAM, ACMA and FADA, on Friday urged the government to allow the entire value chain in the auto industry to resume operations. The sector is losing revenue to the tune of Rs 2,300 crore per day and therefore starting of economic activity in the sector is critical.

Lockdown-hit automakers score nil domestic sales in April for first time May 01, 2020 at 04:29AM

India's top carmakers, including Maruti Suzuki and Hyundai, on Friday reported zero monthly domestic sales for the first time ever in April after the nationwide lockdown halted output and shut sales network.

Bentley Bentayga and Continental GT family get optional styling kit May 01, 2020 at 04:07AM

Bentley customers can add an extra sporting edge to their Continental GT, Continental GT Convertible or Bentayga with the addition of the styling specification, the luxury automobile maker said on Thurdsay.

2020 Skoda Rapid to get petrol-only version with manual transmission May 01, 2020 at 03:33AM

The BS6-complaint Skoda Rapid will be equipped with a new 1.0-litre, turbo-charged, petrol engine. Skoda Rapid will be available only in 6-speed manual gearbox. The sedan is likely to get a DSG gearbox, much like the Volkswagen Polo and Vento.

Toyota HiAce-based vehicle converted into ambulance May 01, 2020 at 02:50AM

Toyota Motor Corporation on Thursday announced it provided Showa University Hospital a specially designed transport vehicle for seriously ill Covid-19 patients.