Friday, February 17, 2023

Toyota भारत में Ethanol को देगी बढ़ावा, इंडियन सुगर मिल्स एसोसिएशन से समझौते का दिखेगा बड़ा असर February 16, 2023 at 11:25PM

Ethanol Flex Fuel Se Chalne Wali Car: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने भारत में निरंतर उपलब्ध होने वाले जैव ईंधन के रूप में इथेनॉल के उपयोग को बढ़ावा देने और इस बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए आज 17 फरवरी को इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (आईएसएमए) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) एक्सचेंज करने की घोषणा की है। इस मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग का आदान-प्रदान उत्तर प्रदेश राज्य में पहली चीनी मिल की स्थापना के 120 साल पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में हुआ। इस कार्यक्रम में टीकेएम ने अपने फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल के साथ-साथ अनुभव के लिए एक ड्राइव का भी प्रदर्शन किया।

6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली SUV चाहिए तो Nissan Magnite के सभी वेरिएंट्स के प्राइस-फीचर्स देखें February 16, 2023 at 09:44PM

6 Lakh Se Sasti SUV Nissan Magnite Ke Sabhi Variants Ke Daam: सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी निसान मैग्नाइट के XE, XL, XV Executive, XV और XV Premium (O) जैसे 5 ट्रिम लेवल में कुल 22 वेरिएंट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। मैग्नाइट एसयूवी की कीमत 6 लाख रुपये से शुरू होकर 10.94 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है। निसान मैग्नाइट अपने सेगमेंट में टाटा पंच और रेनो काइगर के साथ ही टॉप सेलिंग टाटा नेक्सॉन और मारुति ब्रेजा, हुंडई वेन्यू जैसी कारों से मुकाबला करती है।

Thursday, February 16, 2023

17 साल बाद हुंडई अपनी इस कार को कर रही अपडेट, ADAS फीचर्स के साथ 21 मार्च को होगी लॉन्च February 16, 2023 at 08:47PM

2023 Hyundai Verna Kab Launch Hogi Aur Kya Khas Khoobiyaan hongi: नई हुंडई वरना लॉन्च को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। जी हां, आगामी 21 मार्च को न्यू जेनरेशन हुंडई वरना की कीमत का खुलासा होगा। इस मिडसाइज प्रीमियम सेडान के न्यू जेनरेशन अवतार में बेहतर एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ ही काफी सारे लेटेस्ट फीचर्स देखने को मिलेंगे। वरना को इंडियन मार्केट में आज से 17 साल पहले साल 2006 में पहली बार पेश किया गया था। दुनियाभर में वरना के 23 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं। इस सेडान का इंडियन मार्केट में होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया और फॉक्सवैगन वर्चुस समेत अन्य पॉपुलर सेडान से मुकाबला होता है।

XUV700 और Scorpio-N से मुकाबले को नई 7 सीटर SUV लाएगी Toyota, देखें क्या होगा खास February 16, 2023 at 07:44PM

Toyota Ki Nai 7 Seater SUV Kab Launch Hogi: भारतीय बाजार में 7 सीटर एसयूवी की बिक्री रफ्तार पकड़ रही है और ऐसे में आने वाले समय में कई और कंपनियां भी मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अपने धांसू प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी में है। अब खबर चलने लगी है कि टोयोटा भी इंडियन मार्केट में अपनी नई मिडसाइज 7 सीटर एसयूवी पेश कर सकती है, जिसका नाम कोरोला क्रॉस होगा। टोयोटा कोरोला क्रॉस का मुकाबला मुख्य रूप से महिंद्रा एक्सयूवी700, स्कॉर्पियो-एन, टाटा सफारी और जीप मेरिडियन जैसी एसयूवी से होगा। चलिए, आपको बताते हैं कि टोयोटा की अपकमिंग एसयूवी में क्या कुछ खास होगा?

मारुति, टाटा और महिंद्रा के साथ ही इन 6 कंपनियों की 10 पॉपुलर SUV पर कितना वेटिंग पीरियड, देखें सारी डिटेल February 16, 2023 at 03:25AM

Maruti Tata Mahindra Hyundai Kia Aur Toyota SUV Par Waiting Period: एसयूवी लवर्स के लिए इंडियन मार्केट में कई कंपनियों के अच्छे विकल्प हैं, लेकिन डिमांड ही इतनी है कि लोगों को उनकी फेवरेट एसयूवी की डिलीवरी में महीनों लग जाते हैं। टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ ही मारुति सुजुकी, हुंडई मोटर इंडिया, किआ इंडिया और टोयोटा जैसी कंपनियों ने अलग-अलग सेगमेंट में कई धांसू एसयूवी पेश किए हैं। आप भी अगर इन दिनों इन 6 कंपनियों की ब्रेजा, क्रेटा, हाइराइडर, सेल्टॉस, स्कॉर्पियो और पंच जैसी एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो पहले देख लें कि इनपर कितनी वेटिंग चल रही है?

आलिया से लेकर कैटरीना और मलाइका से लेकर करीना तक, रेंज रोवर की दीवानी हैं ये 8 हीरोइन, देखें फोटो February 16, 2023 at 12:30AM

Indian Heroine Ko Sabse Jyada Pasand Aane Wali Cars: दुनियाभर के सिलेब्रिटीज को फिल्मों के साथ ही लग्जरी और महंगी कारों का बड़ा शौक होता है। लाजिम है कि यह शौक भारत में भी सिलेब्रिटीज को है और जब उनकी फेवरेट कारों की बात होती है तो जिस एक एसयूवी का नाम आता है, वो है लैंड रोवर कंपनी की रेंज रोवर। भारत में ऐक्ट्रेस को तो जैसे इस एसयूवी से प्यार है। चाहे आलिया भट्ट हो, कैटरीना कैफ, करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अनुष्का शर्मा, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडीज के साथ ही श्रुति हसन हो, ये सभी रेंज रोवर एसयूवी चढ़ती हैं। चलिए, आज आपको इन ऐक्ट्रेस की लैंड रोवर रेंज रोवर कारों की तस्वीरें दिखाते हैं।

जस्टिन बीबर ने खरीदी Lamborghini Urus, बेबी सॉन्ग स्टार के पास फेरारी से लेकर रॉल्स रॉयस तक, देखें कीमत February 15, 2023 at 11:23PM

Justin Bieber Latest News: कनाडा के पॉपुलर सिंगल जस्टिन बीबर को महंगी कारों का इतना शौक है कि उनकी गैराज में फेरारी से लेकर रॉल्स रॉयस और कैडिलेक से लेकर मर्सिडीज समेत कई कंपनियों की महंगी कारें हैं। अब जस्टिन बीबर ने लैम्बोर्गिनी ऊरुस (Lamborghini Urus) एसयूवी खरीदी है, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये से ज्यादा है। हाल ही में जस्टिन बीबर अपनी पिंक लैम्बोर्गिनी ऊरुस के साथ देखे गए हैं। 29 साल के जस्टिन बीबर दुनिया के सबसे पॉपुलर सिंगर में से हैं, जिनको लोग सबसे ज्यादा उनके बेबी गाने (Justin Bieber Baby Song) के लिए जानते हैं। आइए, आपको जस्टिन बीबर के कार कलेक्शन दिखाते हैं।