Monday, January 30, 2023

Budget 2023 को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर काफी आशावान, जानें इंडस्ट्री के दिग्गजों ने क्या कहा January 30, 2023 at 03:59AM

इस हफ्ते एक फरवरी को बजट 2023-24 (Budget 2023-24) पेश होना है और इससे पहले ऑटोमोबाइल सेक्टर के दिग्गजों ने क्या कुछ उम्मीदें जताई हैं, ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

जाकिर खान ने खरीदी 90 लाख रुपये की Range Rover Velar, देखें स्टैंड-अप कॉमेडियन का खास लम्हा January 30, 2023 at 01:56AM

नई दिल्ली।Zakir Khan Brings Home Range Rover Velar SUV: स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान को कौन नहीं जानता। गजब के सेंस ऑफ ह्यूमर, शायरी के उस्ताद और हर महफिल में अपनी सादगी और मुस्कान से हर किसी का दिल लूट लेने वाले जाकिर खान ने लग्जरी कार लैंड रोवर रेंज रोवर वेलार खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 90 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इंस्टाग्राम पर म्यूजिशियन जीशान खान ने जाकिर खान की नई कार के साथ फोटो शेयर की है, जिसमें जाकिर अपनी नई लग्जरी कार के साथ खड़े हैं।

Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG भारत में 13.23 लाख रुपये में लॉन्च, 26.6 KM/KG माइलेज January 29, 2023 at 11:41PM

नई दिल्ली।टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया ने अपनी पावरफुल एसयूवी अर्बन क्रूजर हाइराइडर को सीएनजी अवतार में पेश कर दिया है। जी हां, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी की कीमत का खुलासा हो गया है। दो वेरिएंट्स में आई इस सीएनजी एसयूवी में Toyota Urban Cruiser Hyryder G CNG की कीमत 15.29 लाख रुपये और Toyota Urban Cruiser Hyryder S CNG की कीमत 13.23 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। शानदार लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही 26.6 KM/KG माइलेज वाली इस हाइराइडर सीएनजी की डिलीवरी जल्द शुरू होगी।

Mahindra Scorpio पर स्टंट करना शख्स को पड़ा भारी, भारी जुर्माने के साथ खाई जेल की हवा January 29, 2023 at 10:01PM

हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ब्लैक कलर की महिंद्रा स्कॉर्पियो से एक शख्स स्टंट कर रहा था और इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और भारी जुर्माने के साथ उसे जेल में भी डाल दिया गया।

Sunday, January 29, 2023

बाइक चलाते समय यूपी के इस भैया की तरह बिल्कुल न करें, नहीं तो भरना पड़ेगा हजारों रुपये जुर्माना January 29, 2023 at 08:47PM

नई दिल्ली।Instagram Reel UP Expressway Bike Riding And Drinking Viral Video: हाल ही में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स मोटरसाइकल पर बीयर पीते हुए दिखता है और बाद में उसे यूपी पुलिस ने उसपर 31000 रुपये का फाइन लगाया था। जी हां, यह शख्स इंस्टाग्राम रील्स बनाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहा था। यहां तक की एक्सप्रेसवे पर जहां सैकड़ों की स्पीड में हजारों गाड़ियां गुजरती हैं और जहां टू-व्हीलर चलाने पर पाबंदी है, वहां यूपी के इस भैया की कारगुजारी से उसपर कई तरह कै ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है और कुल 31,000 रुपये का जुर्माना लगा है। (फोटोज- सोशल मीडिया और TOI)

मारुति बलेनो और टाटा अल्ट्रोज समेत ये 5 प्रीमियम हैचबैक पर लगा सकते हैं दांव, कीमत और बिक्री चार्ट देखें January 29, 2023 at 07:19PM

नई दिल्ली।Premium Hatchback Car Sales India: भारत में प्रीमियम हैचबैक कारों की खूब बिक्री होती है और लोगों के लिए टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, ह्यूंदै मोटर्स और टोयोटा जैसी कंपनियों ने अच्छे लुक और फीचर्स के साथ ही धांसू माइलेज वालीं हैचबैक पेश की हैं। इनमें सबसे ज्यादा बिकने वाली मारुति सुजुकी बलेनो के साथ ही मारुति स्विफ्ट, टाटा अल्ट्रोज, टोयोटा ग्लैंजा और ह्यूंदै आई20 प्रमुख हैं। आप भी अगर अपने लिए इन दिनों प्रीमियम हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको इन सभी कारों की कीमत के साथ ही साल 2022 में इनकी कुल बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं।

Ola Electric Car भारत में कब होगी लॉन्च, क्या कुछ खास फीचर्स और कितनी रेंज January 28, 2023 at 10:42PM

नई दिल्ली।Ola Electric Car Launch: भारत में इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक की भी आने वाले समय में धमक दिख सकती है और यह देसी कंपनी काफी जोरो-शोरों से तैयारी कर रही है। ओला इलेक्ट्रिक फिलहाल इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में नंबर 1 कंपनी है और इसने ओला एस1 और ओला एस1 के साथ ही ओला एस1 ऐयर जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं, जिनकी बंपर सेल होती है। आइए, आपको बताते हैं कि ओला इलेक्ट्रिक के सर्वेसर्वा भाविश अग्रवाल ने बीते साल ओला इलेक्ट्रिक कार पहली झलक दिखलाई थी, उससे क्या कुछ पता चलता है?