Saturday, January 1, 2022

मार्केट में धमाल मचाने की तैयारी में ह्यूंदै, 3 धांसू कारों की होने वाली है एंट्री December 31, 2021 at 09:52PM

नई दिल्ली मारुति के बाद ह्यूंदै देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। भारत में इस कंपनी का काफी बड़ा कस्टमर बेस है। लगभग हर सेगमेंट में यह कंपनी भारत में कार सेल करती है। आइए जानते हैं कंपनी की उन कारों के बारे में जिनकी भारत में जल्द ही एंट्री होने वाली है। कंपनी भारतीय बाजार में एक नई कॉम्पैक्ट एमपीवी लाने की तैयारी कर रही है। इसकी भआरत में टक्कर मारुति की अर्टिगा से होगी। इस कार की कीमत 10 लाख से 16 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस कार को कंपनी 7/8 सीटर प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च करेगी। यह कार इंटरनेशनल मार्केट में सेल के लिए पहले से उपलब्ध है। साल 2023 में इस कार को लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 35 लाख रुपये से 45 लाख रुपये होगी। इस का फेसलिफ्ट भारत में अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो जाएगी। नया मॉडल अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आने वाला है। इस कार के जरिए कंपनी इलेक्ट्रिक वीकल मार्केट में अपना शेयर बढ़ाने की कोशिश कर रही है।

ज्यादा लंबी रेंज के साथ आ रही इंडिया की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार, यहां जानें पूरी डीटेल December 31, 2021 at 10:10PM

नई दिल्ली देसी कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी पॉप्युलर इलेक्ट्रिक कार टाटा नेक्सॉन ( Electric) का अपडेटेड वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। नई नेक्सॉन ईवी ज्यादा दमदार बैटरी और बेहतर रेंज के साथ आने वाली है। नई नेक्सॉन 40kWh बैटरी के साथ लॉन्च की जा सकती है। कंपनी इसे मार्च 2022 में लॉन्च कर सकती है। टाटा नेक्सॉन ईवी भारतीय बाजार में मौजूद वक्त में सबसे पॉप्युलर इलेक्ट्रिक एसयूवी है। कंपनी ने नई नेक्सॉन की सेल आउटगोइंग मॉडल के साथ ही करेगी। मौजूदा मॉडल 312 किमी की रेंज ऑफर करती है। इस इलेक्ट्रिक कार की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण इसकी कीमत है। दरअसल, Nexon EV देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये, जो 15.99 लाख रुपये तक जाती है। इस रेंज में किसी दूसरी इलेक्ट्रिक कार का न होना कंपनी की लिए एक बड़ी बढ़त है, जिसका असर इसकी बिक्री पर भी दिखाई देता है। Tata Nexon EV में परमानेंट मैगनेट AC मोटर दिया गया है। इसमें पावर के लिए लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो लिक्विड कूल्ड और IP67 सर्टिफाइड है। यानी इसकी बैटरी वाटर और रेजिस्टेंट है। और भी आसान भाषा में कहें, तो इसकी बैटरी पर पानी और धूल दोनों का असर नहीं पड़ता है। Nexon EV में 30.2 kWh की बैटरी दी गई है। यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 312 किलोमीटर का रेंज देती है। यानी, एक बार फुल चार्ज करने पर यह कार बिना रुके 312 किलोमीटर तक का सफर देती है। इसका नया इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 245 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इलेक्काट्ररि 9.9 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है।

नई Maruti Suzuki Alto का ब्रेसब्री से इंतजार, जान लें 5 बड़ी बातें December 31, 2021 at 10:04PM

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) इस साल यानी 2022 में कई नए मॉडल भारतीय बाजार में उतारेगी। इसमें , के अपडेटेड मॉडल शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी की बजट कार मारुति सुजुकी ऑल्टो () का भी ग्राहकों को बेसब्री से इंतजार है। मिलेगा ऑल न्यू प्लेटफॉर्म ऑल्टो का यह नया मॉडल ऑल न्यू प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। इस कार में मारुति के मॉड्यूलर हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी की कई और कारों में भी किया जाता है। एक्सटीरियर एंड स्टाइलिंग नए मॉडल की स्टाइलिंग पुराने से अलग हो सकती है। हालांकि कंपनी एसयूवी स्टाइलिंग नहीं अपनाएगी और अपने सिग्नेचर हैचबैक डिजाइन पर ही कायम रहेगी लेकिन नए मॉडल का लुक पहले से अलग जरूर होगा। नई ऑल्टो कई बदलाव के साथ बाजार में आएगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नया मॉडल HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जिसका इस्तेमाल वैगन आर और एस-प्रेसो में किया जाता है। बड़ा होगा साइज ऑल्टो के अलावा ग्राहको को नई सिलैरियो का भी इंतजार है। बात करें इस कार की डिजाइन की तो सिलैरियो का नया मॉडल मौजूदा मॉडल की तुलना में बड़ा होगा जिससे आपको पहले से ज्यादा स्पेसियस कैबिन मिलेगा इसके अलावा ओवरऑल न्यू डिजाइन कार को फ्रेश लुक देगा। इंजन और पावर नई सिलैरियो में 1.0 लीटर थ्री सिलिंडर K10B नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा जिसका इस्तेमाल करेंट जेनेरेशन मॉडल में भी किया जाता है। कार 660cc नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो 49bhp पावर जेनेरेट करता है।

लॉन्च से पहले Tata Tiago CNG का टीजर जारी, WagonR CNG को देगी टक्कर, देखें खास बातें December 31, 2021 at 10:11PM

नई दिल्ली। Date Price Features: देसी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स नए साल में ग्राहकों के लिए बहुत कुछ खास लेकर आ रही है और इसकी शुरुआत कंपनी की सबसे सस्ती कार टाटा टिएगो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट से होगी। जी हां, लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इस महीने टाटा टिएगो सीएनजी भारत में लॉन्च होने जा रही है और कंपनी ने लॉन्च से पहला टिएगो सीएनजी का टीजर जारी किया गया है। नए टीजर वीडियो में कंपनी ने अपनी नई सीएनजी कार को लेकर बहुत कुछ साफ कर दिया है, जिससे पता चलता है कि पेट्रोल और डीजल के इस सस्ते विकल्प से मारुति सुजुकी और ह्यूंदै की किफायती सीएनजी कारों को कड़ी टक्कर मिलेगी। ये भी पढ़ें- टाटा की और भी सीएनजी कारें आएंगीहाल के महीने में सीएनजी कारों की बंपर डिमांड के बीच अब टाटा भी अपनी पहली सीएनजी कार पेश करने वाली है। जल्द ही टाटा की सिडैन टिगोर का भी सीएनजी वेरिएंट लॉन्च होने वाला है और आने वाले समय में टाटा पंच सीएनजी और टाटा नेक्सॉन सीएनजी भी सड़कों पर दौड़ती दिख सकती है। फिलहाल आपको टाटा टिएगो सीएनजी के इंजन और अन्य खूबियां बताएं तो इसमें 1.2 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ ही फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट देखने को मिलेगा। माना जा रहा है कि टाटा टिगोर सीएनजी भी टिएगो सीएनजी के साथ ही लॉन्च हो सकती है और इसके बारे में जल्द ही डिटेल जानकारी आ जाएगी। खबर तो यह भी है कि टाटा डीलरशिप पर इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू हो गई है। ये भी पढ़ें- संभावित कीमतमीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा टिएगो सीएनजी और टिगोर सीएनजी को सिर्फ मैनुअल ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ मार्केट में पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत मौजूदा फॉसिल फ्यूल वेरिएंट से करीब 50 हजार रुपये तक ज्यादा हो सकती है। टाटा टिएगो की मौजूदा कीमत 4.99 लाख रुपये से लेकर 7.07 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। टाटा की अपकमिंग सीएनजी कारों का रनिंग कॉस्ट भी कम होगा, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। आपको बता दें कि फिलहाल मार्केट में मारुति ऑल्टो सीएनजी, मारुति वैगनआर सीएनजी के साथ ही ह्यूंदै सेंट्रो सीएनजी जैसी कारों की अच्छी बिक्री हो रही है और इस सेगमेंट में टाटा की एंट्री से हंगामा मचना तय है। ये भी पढ़ें-

नए साल में 6 लाख से सस्ती इन 2 फैमिली कारों का रहेगा जलवा, शानदार माइलेज से हर महीने होगी तगड़ी बचत December 31, 2021 at 10:05PM

नई दिल्ली। अगर आप नए साल में 6 लाख रुपये से कम कीमत में एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर सिर्फ आपके लिए है। आज हम आपको 6 लाख से सस्ती उन दो कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पिछले साल के आखिरी कुछ महीनों में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन कारों में () और () शामिल हैं। आज हम आपको इन दोनों ही बजट कारों के परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की कार को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर... Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) मारुति सुजुकी की सेलेरियो में 998 सीसी का K10C इंजन दिया गया है, जो 5500 आरपीएम पर 66.6 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 89 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के साथ ऑटो गियर शिफ्ट का विकल्प मिलता है। की लंबाई 3695 मिलीमीटर, चौड़ाई 1655 मिलीमीटर और ऊंचाई 1555 मिलीमीटर है। इसमें 2435 मिलीमीटर का व्हीलबेस दिया गया है। इसमें 32 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। मारुति सुजुकी की नई सेलेरियो के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। वहीं, बेहतर राइड के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ Mcpherson Strut और रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ टॉरशन बीम सस्पेंशन दिया गया है। नई Maruti Suzuki Celerio में 26.68 kmpl तक का माइलेज मिलता है। Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सेलेरियो) की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो 6.94 लाख रुपये तक जाती है। Tata Punch (टाटा पंच) टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है, जो 6000 आरपीएम पर 86 PS का पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के साथ 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। इसमें Eco और City जैसे दो ड्राइव मोड्स दिए गए हैं। यह चार वैरिएंट्स में आती है। इसके डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 3827 मिलीमीटर, चौड़ाई 1742 मिलीमीटर और ऊंचाई 1615 मिलीमीटर है। इसमें 2445 मिलीमीटर का व्हीलबेस दिया गया है। इसमें 37 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। टाटा पेंच के फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसके फ्रंट में इंडीपेंडेंट, लोवर विशबोन, क्वाइल स्प्रिंग के साथ Mcpherson Strut और रियर में सेमी-इंडीपेंडेंट ट्विस्ट बीम के साथ क्वाइल स्प्रिंग और शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। Tata Punch की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.49 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 9.39 लाख रुपये तक जाती है।

Friday, December 31, 2021

बड़ी फैमिली के लिए ये 10 एसयूवी और एमपीवी हैं जबरदस्त, पावरफुल लुक के साथ कंफर्ट का मजा December 31, 2021 at 09:18PM

नई दिल्ली।Best 7 Seater SUV And MPV In India: भारत में पिछले कुछ वर्षों से एसयूवी की खूब बिक्री हो रही है और फुल साइज एसयूवी और एमपीवी की भी अच्छी डिमांड है। फुल साइज एसयूवी और एमपीवी यानी 7 सीटर कारें, जिनमें 6-7 से 9 लोग तक आसानी से बैठ सकते हैं और लॉन्ग ड्राइव में भी इनमें सफर काफी कंफर्टेबल रहता है। बड़ी फैमिली कार की बात आती है तो आपके मन में मारुति अर्टिगा, टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, एमजी ग्लॉस्टर, किआ कार्निवल, महिंद्रा अल्टुरास जी4, महिंद्रा एक्सयूवी700, ह्यूंदै अल्कजार जैसी बड़ी कारों की इमेज जरूर आती है। तो आइए, आज हम आपको इंडियन मार्केट में बिक रहीं 10 शानदार एसयूवी और एमपीवी की कीमत बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप समझ पाएंगे कि आपके बजट में कौन सी कार फिट बैठती है? ये भी पढ़ें- बेहद कम दाम में मारुति अर्टिगा ऑप्शनभारत में कम दाम की 7 सीटर कार की बात करें तो मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga) की खूब बिक्री होती है और इसकी कीमत 7.96 लाख रुपये से लेकर 10.69 लाख रुपये तक है। इसके बाद पॉपुलर एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट की कारों की बात करें तो टोयोटा इनोवा क्रिस्टा (Toyota Innova Crysta) की कीमत 17.18 लाख रुपये से लेकर 24.99 लाख रुपये तक है। महिंद्रा एक्सयूवी700 (Mahindra XUV7000) की कीमत 12.49 लाख रुपये से लेकर 22.99 लाख रुपये तक है। यह एसयूवी 5 और 7 सीटर ऑप्शन में है। लग्जरी एसयूवी चाहिए तो आप महिंद्रा अल्टुरास जी4 (Mahindra Alturas G4) 28.77 लाख रुपये से लेकर 31.77 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में खरीद सकते हैं। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं। ये भी पढ़ें- किआ कार्निवल तो 9 सीटर ऑप्शन में भी हैआपके लिए 7 सीटर कारों के कई और ऑप्शन हैं और इनमें लग्जरी एमपीवी की बात करें किआ कार्निवल (Kia Carnival) आपको 7, 8 और 9 सीटर ऑप्शन में मिल जाएंगी और इनकी कीमतें 24.95 लाख रुपये से लेकर 33.99 लाख रुपये तक है। आपको 6-7 सीटर ऑप्शन में एमजी ग्लॉस्टर (MG Gloster) भी मिल जाएगी, जिसकी कीमत 29.98 लाख रुपये से लेकर 37.68 लाख रुपये तक है। आपके लिए टाटा सफारी (Tata Safari) एसयूवी भी शानदार ऑप्शन है, जो कि 6-7 सीटर ऑप्शन में है और इनकी कीमते 14.99 लाख रुपये से लेकर 23.19 लाख रुपये तक है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं। ये भी पढ़ें- टोयोटा फॉर्च्यूनर भी है...बड़ी फैमिली के लिए एमजी हेक्टर प्लस (MG Hector Plus) एसयूवी भी अच्छी है, जो कि 6 और 7 सीटर ऑप्शन में है और इनकी कीमतें 15.38 लाख रुपये से लेकर 19.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक हैं। आप चाहें तो ह्यूंदै अल्कजार (Hyundai Alcazar) एसयूवी भी खरीद सकते हैं, जो 6-7 सीटर ऑप्शन में है और इसकी कीमत 16.30 लाख रुपये से लेकर 20.14 लाख रुपये तक है। वहीं पावरफुल एसयूवी खरीदनी है तो फिर आप टोयोटा फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) भी देख सकते हैं, जो 7 सीटर लग्जरी एसयूवी है और इसकी कीमत 30.73 लाख रुपये से लेकर 42.33 लाख रुपये तक है। ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं। ये भी पढ़ें-

लोगों की फेवरेट इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सॉन ईवी फुल चार्ज में 312 KM चलती है, देखें प्राइस और टॉप स्पीड December 31, 2021 at 06:39PM

नई दिल्ली।Tata Nexon EV Price Features Battery Range: टाटा मोटर्स की धांसू इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा नेक्सॉन ईवी भारतीय कार मार्केट में तहलका मचा रही है। टाटा नेक्सॉन के डीजल और पेट्रोल मॉडल के जितनी इसकी बिक्री भले ना हो, लेकिन नेक्सॉन ईवी भारत की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार है। अन्य कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारों के मुकाबले कम कीमत और अच्छी बैटरी रेंज की वजह से टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक भारत में हजारों लोगो की फेवरेट इलेक्ट्रिक कार है। आप भी अगर नए साल में कोई अच्छी इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं और आपकी विश लिस्ट में टाटा नेक्सॉन ईवी भी है तो आज हम आपको इस देसी इलेक्ट्रिक कार की हर डिटेल बताने जा रहे हैं। ये भी पढ़ें- पांच वेरिएंट, कीमत 14.24 लाख रुपये से शुरूटाटा नेक्सॉन ईवी (Tata Nexon EV) को 5 वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 14.24 लाख रुपये से लेकर 16.85 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। अब नेक्सॉन ईवी के हर वेरिएंट की ऑन रोड प्राइस देखें तो Tata Nexon EV XM वेरिएंट की कीमत 15.05 लाख रुपये रुपये है। Tata Nexon EV XZ+ वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस 15.51 लाख रुपये है। Tata Nexon EV XZ+ Dark Edition वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत 16.87 लाख रुपये है। Tata Nexon EV XZ+ Lux वेरिएंट की कीमत 17.55 लाख रुपये और Tata Nexon EV XZ+ LUX Dark Edition वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस 17.75 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- टॉप स्पीड और बैटरी रेंज देखेंटाटा नेक्सॉन ईवी की पावर की बात करें तो इसमें 30.2kWh की लिथियम आयन बैटरी लगी है, जो 125bhp की पावर और 245Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह 5 सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। टाटा मोटर्स का दावा है कि नेक्सॉन ईवी को एक बार फुल चार्ज करने पर 312 किलोमीटर तक चला सकते हैं। नेक्सॉन ईवी को स्टैंडर्ड एसी चार्जर से 8-9 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है, वहीं डीसी फास्ट चार्जिंग से इसे महज एक घंटे में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। टाटा नेक्सॉन ईवी की टॉप स्पीड 120kmph तक की है। जल्द ही 400 किलोमीटर बैटरी रेंज वाली टाटा नेक्सॉन ईवी लॉन्च होने वाली है। ये भी पढ़ें-