Friday, December 24, 2021

बंपर बचत! 96.9 Kmpl का शानदार माइलेज देती हैं ये 5 धांसू बाइक्स, कीमत 51000 रुपये से शुरू December 23, 2021 at 10:59PM

नई दिल्ली। अगर आप देश की उन पांच सबसे सस्ती बाइक्स (cheapest motorcycles in India) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें शानदार माइलेज मिलता है। इन बाइक्स में आपको हर महीने भारी बचत होगी। इसके अलावा इनमें आपको डीसेंट परफॉर्मेंस के साथ स्टाइलिश लुक मिलता है। इन बाइक्स में Hero HF 100 () से लेकर (बजाज सीटी100) और (टीवीएस स्पोर्ट) जैसी बाइक्स शामिल हैं। इसके अलावा इन टॉप-5 बाइक्स में आपको () और (होंडा एसपी-125) जैसी बाइक्स की दमदार मौजूदगी दिखाई देगी। आज हम आपको इन बाइक्स के परफॉर्मेंस, माइलेज (best mileage bikes) और कीमत के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट (cheapest bikes) में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेस्ट रहेगी। तो डालते हैं एक नजर... Hero HF 100 (हीरो एचएफ 100) Hero HF 100 में 97.2 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7.91 bhp का पावर और 8.05 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 9.1 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसमें 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। यह Hero HF 100 (हीरो एचएफ 100) की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 50,900 रुपये है। यह कंपनी की सबसे सस्ती बाइक (hero cheapest bike) है। Bajaj CT100 (बजाज सीटी100) इसमें 102 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, इलेक्ट्रॉनिक इंजेक्शन इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7.9 PS का पावर और 8.34 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसमें 10.5 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसमें 89.5 किलोमीटर प्रति लीटर का शानदार मिलता है। Bajaj CT100 (बजाज सीटी100) की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 53,696 रुपये है। यह बजाज की सबसे सस्ती (bajaj cheapest bike) बाइक है। TVS Sport (टीवीएस स्पोर्ट) TVS Sport में 99.7 सीसी का 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया है। इसका इंजन 8.1 bhp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।इसमें 10 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया गया है। इसमें 74 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और 76.4 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। TVS Sport (टीवीएस स्पोर्ट) की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 58,130 रुपये है, जो 64,655 रुपये तक जाती है। यह टीवीएस की सबसे सस्ती बाइक्स (TVS cheapest bikes) में से एक है। Bajaj Platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) इसमें 102 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, DTS-i इंजन दिया गया है। इसका इंजन 7.9 PS का पावर और 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलता है। यह बजाज की सबसे लोकप्रिय बाइक्स में से एक है। इसमें 96.9 Kmpl का माइलेज मिलता है। Bajaj Platina 100 (बजाज प्लेटिना 100) की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 59,040 रुपये है। Honda SP-125 (होंडा एसपी-125) इसमें पावर के लिए 123.94 सीसी का 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है, जो 8kW का मैक्सिमम पावर और 10.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 65 Kmpl का माइलेज मिलता है। इसके ड्रम वैरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 78,947 रुपये है, जो इसके डिस्क वैरिएंट पर 83,242 रुपये तक जाती है। यह होंडा की सबसे सस्ती बाइक्स (honda cheapest bike) में से एक है।

125cc मोटरसाइकल चाहिए तो Honda CB Shine समेत ये 6 बाइक हैं धांसू ऑप्शन, देखें डिटेल्स December 23, 2021 at 10:42PM

नई दिल्ली। Price Features: भारत में 125 सीसी मोटरसाइकल्स की खूब डिमांड है और इस सेगमेंट में होडा का जलवा है। बीते महीने भी 125 सीसी बाइक सेगमेंट में होंडा सीबी शाइन बेस्ट सेलिंग बाइक रही। इसके बाद बजाज पल्सर 125, हीरो ग्लैमर, हीरो स्प्लेंडर और टीवीएस रेडर के साथ ही केटीएम 125 जैसी पॉपुलर मोटरसाइकल का नंबर आता है। आप भी इन दिनों अगर 125 सीसी की कोई बाइक खरीदना चाहते हैं तो हम आपके लिए नवंबर सेल्स रिपोर्ट के आधार पर 6 पॉपुलर बाइक की जानकारी लेकर आए हैं। ये भी पढ़ें- बजाज पल्सर सीरीज के दो मोटरसाइकल125 सीसी बाइक सेगमेंट में पिछले महीने की बेस्ट सेलिंग बाइक रही होंडा सीबी शाइन, जिसकी कुल 83,622 यूनिट बिकी। होंडा की यह बाइक शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स के साथ ही अच्छी माइलेज वाली है, ऐसे में इसकी सबसे ज्यादा बिक्री हुई। इसके बाद बजाज पल्सर सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही, जिसकी कुल 42,311 यूनिट बिकी। फिलहाल भारत में 125 सीसी सेगमेंट में बजाज की पल्सर 125 और बजाज पल्सर एनएस125 जैसी बाइक है। ये भी पढ़ें- केटीएम की बाइक युवाओं के बीच काफी पॉपुलरनवंबर 2021 में 125 सीसी सेगमेंट की बेस्ट सेलिंग बाइक की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हीरो ग्लैमर है, जिसकी कुल 21,901 यूनिट बिकी। इसके बाद हीरो मोटोकॉर्प की ही बेस्ट सेलिंग बाइक हीरो स्प्लेंडर का 125 सीसी वेरिएंट है, जिसकी कुल 12,299 यूनिट बिकी। हाल ही में लॉन्च टीवीएस रेडर 125 का भारत में जलवा शुरू है और इस धांसू बाइक की कुल 10,040 यूनिट पिछले महीने बिकी है। इसके बाद केटीएम की धांसू स्पोर्ट्स बाइक केटीएम 125 है, जिसकी कुल 929 यूनिट बीते नवंबर में बिकी हैं। ये सभी बाइक्स लुक और फीचर्स में तो अच्छी हैं ही, साथ ही पावरफुल भी हैं, जिस वजह से ये लोगों को काफी पसंद आती हैं। ये भी पढ़ें-

Thursday, December 23, 2021

नए साल में Volkswagen भी ग्राहकों को देगी झटका, 3 पॉपुलर कारों के दाम बढ़ाने का लिया फैसला December 23, 2021 at 01:43AM

नई दिल्ली।Volkswagen Polo Vento Taigun Price Hike In India: लोगों को ऐसे ही नई कार खरीदने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है और उसपर से नए साल में कई ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी कारों के दाम में बढ़ोतरी का फैसला किया है। अन्य कंपनियों की तरह ही अब फॉक्सवैगन ने भी अपनी 3 पॉपुलर कारों की कीमत में एक जनवरी 2022 से बढ़ोतरी का फैसला किया है। फॉक्सवैन की ये कारें प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट की फॉक्सवैगन पोलो, सिडैन सेगमेंट की फॉक्सवैगन वेंटो और एसयूवी सेगमेंट की फॉक्सवैगन टाइगुन है। ये भी पढ़ें- कीमत में 2-3 पर्सेंट की बढ़ोतरीनए साल में फॉक्सवैगन इंडिया ने पोलो, वेंटो और टाइगुन की कीमत में 2-5 पर्सेंट तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। आने वाले समय में डिटेल में जानकारी मिल जाएगी कि किन कारों की कीमत कितनी बढ़ाई गई है। फॉक्सवैगन पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में काफी अग्रेसिव है और उसने एसयूवी सेगमेंट में नए-नए प्रोडक्ट पेश किए हैं। जहां प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में फॉक्सवैगन पोलो की अच्छी बिक्री होती है, वहीं मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में फॉक्सवैगन टाइगुन भी मार्केट पकड़ रही है। सिडैन सेगमेंट में फॉक्सवैगन वेंटो की अच्छी खासी बिक्री होती है। कंपनी ने हालिया लॉन्च प्रीमियम एसयूवी फॉक्सवैगन टिगुआन की कीमत नहीं बढ़ाई है। ये भी पढ़ें- इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से....आपको बता दें कि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने इनपुट कॉस्ट बढ़ने का हवाला देते हुए अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी का फैसला किया है। बीते कुछ महीनों से सेमीकंडक्टर शॉर्टेज की वजह से ऐसे ही कारों का प्रोडक्शन घटा है और इसकी वजह से सेल भी डाउन हुई है। अब कीमत बढ़ने की वजह से लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। फिलहाल आपको बता दें कि भारत में फॉक्सवैगन टाइगुन की कीमत 10.54 लाख रुपये से लेकर 17.54 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। वहीं, फॉक्सवैगन पोलो की कीमत 6.32 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। फॉक्सवैगन वेंटो की कीमत 9.99 लाख रुपये से लेकर 14.50 लाख रुपये तक है। ये भी पढ़ें-

नए अवतार में आ रही है मारुति सुजुकी की दो जबरदस्त 6-7 सीटर कारें, देखें स्पाई इमेज December 23, 2021 at 12:35AM

नई दिल्ली।Maruti XL6 Facelift And Ertiga Facelift Launch: पॉपुलर ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी अगले साल भारत में अलग-अलग सेगमेंट की अपनी कई बेस्ट सेलिंग कारों के या तो नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने वाली है या फेसलिफ्ट वर्जन। इनमें हैचबैक सेगमेंट में नई मारुति ऑल्टो और नई बलेनो आ रही है, वहीं एमपीवी सेगमेंट में मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट और मारुति एक्सएल6 फेसलिफ्ट आ रही है। हाल ही में मारुति अर्टिगा और मारुति एक्सएल6 के फेसलिफ्ट मॉडल की टेस्टिंग के दौरान स्पाई इमेज दिखी है, जिसमें इन 6-7 सीटर कारों की कुछ-कुछ डिटेल भी सामने आ गई है। ये भी पढ़ें- क्या कुछ नया होगा मारुति अर्टिगा फेसफिल्ट में?स्पाई इमेज की मानें तो मारुति की बेस्ट सेलिंग एमपीवी मारुति अर्टिगा के फेसलिफ्ट अवतार में मौजूदा मॉडल के मुकाबले कुछ-कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें नई ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके एक्सटीरियर के साथ ही इंटीरियर में भी कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे, लेकिन इसमें काफी सारे नए फीचर्स जरूर देखने को मिलेंगे। इसमें नए इंटीरियर कलर के साथ ही नई अपहॉल्स्ट्री होगी। बाद बाकी इंजन और पावर की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.5 लीटर का K15B पेट्रोल इंजन लगा होगा, जो कि माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस होगा। मारुति अर्टिगा फेसलिफ्ट को 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिखेंगे। ये भी पढ़ें- मारुति एक्सएल6 में क्या कुछ नया?मारुति अर्टिगा की तरह ही अगले साल मारुति सुजुकी नेक्सा अपनी पॉपुलर 6 सीटर एमपीवी मारुति एक्सएल6 का भी फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर सकती है, जिसमें बहुत कुछ नया देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्सएल6 का 7 सीटर वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है। हाल ही में मारुति एक्सएल6 फेसलिफ्ट की स्पाई इमेज में पता चला है कि इसमें नई ग्रिल और अलॉय व्हील्ज के साथ ही नई अपहॉल्स्ट्री, लेदर सीट, रियर पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक हेडलैंप, नया टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम समेत कई खास खूबियां देखने को मिलेंगी। अपकमिंग मारुति एक्सएल6 फेसलिफ्ट को मौजूदा मॉडल की तरह ही 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जो कि माइल्ड हाइब्रिड टेक्नॉलजी से लैस होगा। ये भी पढ़ें-

मात्र 18.4 रुपये में 'बनारस से प्रयागराज' पहुंचाएगी ये धांसू बाइक, बचत ऐसी कि लॉटरी लग जाए December 22, 2021 at 11:29PM

नई दिल्ली। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच देश में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के तरफ ग्राहकों का रिझान तेजी से बढ़ा है। ऐसे में आज हम आपको देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल () के बारे में बताने जा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं () की, जो न सिर्फ भारत की सबसे सस्ती () बल्कि, यह देश की पहली है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें प्रति किलोमीटर पर बहुत कम खर्च आता है। इस बाइक पर होने वाली बचत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि आप इससे वाराणसी से प्रयागराज केवल 11 रुपये में तय कर सकते हैं। जी हां, सही पढ़ा आपने। बाइक को फुल चार्ज होने में कितने रुपये लगेंगे? इसमें पावर के लिए 3.24KWh की बैटरी दी गई है। ऐसे में अगर 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से देखा जाए तो इस इलेक्ट्रिक बाइक को फुल चार्ज होने में 22.68 रुपये लगेंगे। यहां ध्यान देना जरूरी है कि अलग-अलग राज्यों में इलेक्ट्रिक यूनिट की कीमतें अलग-अलग हैं। ऐसे में यहां हमनें औसत 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से प्रति किलोमीटर का कॉस्ट (per kilometer cost) निकाला है। फुल चार्ज पर बाइक कितने किलोमीटर चलेगी? फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक बाइक 150 किलोमीटर तक का रेंज देती है। यानी अगर आप इसे फुल चार्ज करते हैं, तो यह बिना रुके 150 किलोमीटर तक चल सकती है। यानी 23 रुपये में आप इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल से 150 किलोमीटर तक चल सकते हैं। इसे और भी आसान भाषा में समझें तो आप इस बाइक से 1 रुपये में 6.5 किलोमीटर तक चल सकते हैं। बनारस से प्रयागराज तक के सफर में कितना आएगा खर्च वाराणसी से प्रयागराज की दूरी 120 किलोमीटर है। ऐसे में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल पर 120 किलोमीटर का खर्च 18.4 रुपये आएगा। यानी आपको Revolt RV 400 (रेवोल्ट आरवी 400) पर पेट्रोल की कीमतों की चिंता करने की जरूरत नहीं है। फुल चार्ज होने में कितना समय लगता है? कंपनी के दावे के मुताबिक Revolt RV 400 को फुल चार्ज करने में 4.5 घंटे का समय लगता है। राइडिंग मोड्स इसमें शानदार राइडिंग अनुभव के लिए ECO, Normal और Sport जैसे तीन मोड्स दिए गए हैं। डायमेंशन इसका व्हीलबेस 1350 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 215 मिलीमीटर है। इसका वजन 108 किलोग्राम है। कीमत Revolt RV 400 (रेवोल्ट आरवी 400) की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 90,799 रुपये है।

खुशखबरी! आपके पैसे बचाने आ रही हैं टाटा मोटर्स की 3 शानदार CNG कारें, टेस्टिंग शुरू, देखें फोटो December 22, 2021 at 11:21PM

नई दिल्ली।Tata Tiago Tigor And Punch CNG India Launch: भारत में अगले साल कई ऑटोमोबाइल कंपनियां लोगों के पैसे बचाने के लिए सीएनजी कारें लॉन्च करने वाली है। जी हां, दरअसल पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण लोग सीएनजी और इलेक्ट्रिर कारों पर फोकस कर रहे हैं और चूंकि इलेक्ट्रिक कारें अपेक्षाकृत महंगी होती हैं, ऐसे में सीएनजी कार ग्राहकों के लिए अच्छा विकल्प है। इसी कोशिश में टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी पॉपुलर हैचबैक टाटा टिएगो, सिडैन टाटा टिगोर और माइक्रो एसयूवी टाटा पंच का सीएनजी वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। ये भी पढ़ें- स्पाई इमेज आई सामनेबीते दिनों खबर आई थी कि टाटा मोटर्स नए साल में अपनी पॉपुलर कारों के सीएनजी वेरिएंट भी पेश करने वाली है और अब हाल ही में टाटा टिएगो सीएनजी, टाटा टिगोर सीएनजी और टाटा पंच सीएनजी की टेस्टिंग शुरू हुई और इसकी झलक भी दिख गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा की फैक्ट्री फिटेड इन सीएनजी कारों की अनऑफिशल बुकिंग भी कुछ-कुछ जगह डीलरशिप स्तर पर शुरू हो गई है, हालांकि इस खबर पर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि अगले साल की शुरुआत में ही इसे भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- मिलेगी अच्छी माइलेजफिलहाल आपको टाटा की अपकमिंग सीएनजी कारों के इंजन ऑप्शन की बात बताएं तो टाटा टिगोर और टाटा टिएगो में 1.2 लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल यूनिट देखने को मिलेगा, जो कि 85 बीएचपी की पावर और 113 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकेगा। इन कारों के फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट 70 एचपी की पावर और 90 एनएम टॉर्क जेनरेट कर सकेंगे। ये कारें 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएंगी। माना जा रहा है कि टाटा की अपकमिंग सीएनजी कारों की माइलेज 30 km/kg तक की हो सकती है। ये भी पढ़ें- आ सकती है नेक्सॉन सीएनजी भीमाना जा रहा है कि टाटा मोटर्स आने वाले समय में अपनी प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रोज के साथ ही कॉम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सॉन का सीएनजी वेरिएंट भी पेश कर सकती है। फिलहाल इंडियन मार्केट में मारुति सुजुकी और ह्यूंदै मोटर्स की अलग-अलग सेगमेंट की सीएनजी कारों की खूब बिक्री होती है और जब टाटा की सीएनजी कारें मार्केट में आ जाएंगी तो ग्राहकों को और भी कई विकल्प मिल जाएंगे, जो कि बेहतर भी हो सकते हैं। ये भी पढ़ें-

जल्द लॉन्च होंगी ये 10 नई SUV, लिस्ट में नई मारुति ब्रेजा और 2022 स्कॉर्पियो भी, देखें पूरी डिटेल December 22, 2021 at 09:49PM

नई दिल्ली।New SUV Launch In 2022 Under 20 Lakh Rupees: भारत में अगले साल और साल 2024 के शुरुआती महीनों में नई-नई एसयूवी की बाढ़ आने वाली है और इस सेगमेंट में मारुति सुजुकी, महिंद्रा, एमजी, किआ, जीप, होंडा समेत कई और कंपनियां अपनी नई एसयूवी ला रही हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, साल 2022-23 में कम से कम 10 नई एसयूवी लॉन्च होगी, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये से कम होगी और ये लुक और फीचर्स के मामले में शानदार होंगी। अपकमिंग एसयूवी की लिस्ट में नई मारुति सुजुकी ब्रेजा के साथ ही मारुति जिम्नी और नई महिंद्रा स्कॉर्पियो समेत अन्य धांसू एसयूवी है, जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। ये भी पढ़ें- अगले साल नई ब्रेजा और जिम्नी आ रही है...अगले साल लॉन्च होने वाली एसयूवी की लिस्ट में सबसे पहला नाम नई मारुति ब्रेजा का है, जिसे अप्रैल से जून के दरमियां भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसी के साथ मारुति जिम्नी भी अगले साल की आखिर तक लॉन्च हो सकती है। मारुति और टोयोटा की पार्टनरशिप में एक और एसयूवी साल 2023 तक लॉन्च हो सकती है, जिसका मुकाबला ह्यूंदै क्रेटा और किआ सेल्टॉस जैसी बेस्ट सेलिंग एसयूवी से होगा। जल्द ही इंडियन मार्केट में मारुति की कॉम्पैक्ट कुपे भी लॉन्च होने वाली है, जिसकी झलक ऑटो एक्सपो 2020 में दिखी थी। ये भी पढ़ें- आ रही है किआ कारेन्सभारत में अगले साल किआ मोटर्स की नई 6-7 सीटर कार किआ कारेन्स भी लॉन्च होने वाली है, जिसका मुकाबला मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6 और ह्यूंदै अल्कजार के साथ ही टोयोटा इनोवा क्रिस्टा जैसी बड़ी एसयूवी और एमपीवी से होगा। अगले साल जीप और होंडा जैसी कंपनी भी कॉम्पैक्ट और मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अपने नए प्रोडक्ट पेश करने की तैयारी में है, जिसके बाद इस सेगमेंट में हंगामा होना तय है। जीप 10 लाख से कम की तो होंडा 15 लाख रुपये से कम की एसयूवी लॉन्च कर सकती है। ये भी पढ़ें- महिंद्रा और एमजी की अपकमिंग कारेंअगले साल देसी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्राहकों को सरप्राइज करने वाली है और मार्केट में नई महिंद्रा स्कॉर्पियो के साथ ही महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक और महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक लॉन्च करने वाली है। लोगों को महिंद्रा की सस्ती इलेक्ट्रि एसयूवी के साथ ही नई स्कॉर्पियो का भी बेहद इंतजार है। अगले साल एमजी मोटर्स एक और इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर एसयूवी लॉन्च करने वाली है, जिसके बाद कंपनी की दो इलेक्ट्रिक कार भारत में अपना जलवा बिखेरती दिखेगी। आने वाले समय में इन अपकमिंग एसयूवी की डिटेल्स सामने आ जाएंगी, जिसके बाद हम डिटेल जानकारी लेकर आपसे रूबरू होंगे। ये भी पढ़ें-