Monday, November 15, 2021

5 लाख रुपये से सस्ती नई Maruti Suzuki Celerio या Hyundai Santro में किसे खरीदें, 2 मिनट में करें फैसला November 15, 2021 at 01:14AM

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अभी हाल ही में अपनी () को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार (best mileage car) है। भारत में इसका ह्यूंदै की लोकप्रिय कार Hyundai Santro () से सीधा और कड़ा मुकाबला है। इन दोनों ही कारों की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये से कम है। इसके अलावा इन कारों में शानदार माइलेज मिलता है। आज हम इन दोनों कारों को स्पेसिफिकेशन कम्पेरिजन 2021 Maruti Suzuki Celerio Vs Hyundai Santro specification comparison) करने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी कार सबसे किफायती है। तो डालते हैं एक नजर... वैरिएंट्स
  • नई Maruti Suzuki Celerio चार वैरिएंट्स में आती है। इनमें LXi, VXi, ZXi+ और ZXi+ शामिल हैं।
  • Hyundai Santro भारतीय बाजार में कुल 6 वैरिएंट्स में आती है। इनमें Era Executive, Magna Executive, Sportz Executive, Magna, Sportz और Asta शामिल हैं।
इंजन
  • 2021 Maruti Suzuki Celerio में 998 सीसी का K10C इंजन दिया गया है।
  • Hyundai Santro में पावर के लिए 4-सिलेंडर, 12 वाल्व, 1.1-लीटर का SOHC पेट्रोल इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
  • नई Maruti Suzuki Celerio का इंजन 5500 आरपीएम पर 66.6 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 89 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Hyundai Santro का इंजन 5500 आरपीएम 69 PS की मैक्सिमम पावर और 4500 आरपीएम पर 99 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
  • नई Maruti Suzuki Celerio में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के साथ ऑटो गियर शिफ्ट का विकल्प मिलता है।
  • Hyundai Santro में 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के साथ ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है।
फ्यूल टैंक
  • नई Maruti Suzuki Celerio में 32 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • Hyundai Santro में 35 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलता है।
माइलेज
  • नई Maruti Suzuki Celerio में 26.68 kmpl तक का माइलेज मिलता है।
  • Hyundai Santro में 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है।
डायमेंशन
  • नई Maruti Suzuki Celerio की लंबाई 3695 मिलीमीटर, चौड़ाई 1655 मिलीमीटर और ऊंचाई 1555 मिलीमीटर है। इसमें 2435 मिलीमीटर का व्हीलबेस दिया गया है।
  • Hyundai Santro की लंबाई 3610 मिलीमीटर, चौड़ाई 1645 मिलीमीटर, ऊंचाई 1560 मिलीमीटर है। वही, इसका व्हीलबेस 2400 मिलीमीटर है।
ब्रेकिंग
  • मारुति सुजुकी की नई सेलेरियो के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
  • Hyundai Santro के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है।
सस्पेंशन
  • इसके फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ Mcpherson Strut और रियर में क्वाइल स्प्रिंग के साथ टॉरशन बीम सस्पेंशन दिया गया है।
  • Hyundai Santro के फ्रंट में McPherson Strut सस्पेंशन और रियर में Coupled Torsion Beam Axle यूनिट दिया है।
कीमत
  • 2021 Maruti Suzuki Celerio की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो 6.94 लाख रुपये तक जाती है।
  • Hyundai Santro की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.77 लाख रुपये है, जो 6.21 लाख रुपये तक जाती है।

आने वाली है New Maruti Celerio CNG भी, मारुति की बेस्ट माइलेज कार मचाएगी हंगामा November 15, 2021 at 12:38AM

नई दिल्ली।New Maruti Celerio CNG Launch Price Features: भारत में बीते दिनों मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी हैचबैक कार (Hatchback Car) मारुति सिलेरियो (Maruti Celerio) का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल नई 2021 मारुति सुजुकी सिलेरियो (2021 New Maruti Celerio) लॉन्च की, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार (‌‌Best Mileage Cars) है। अब मारुति सुजुकी लोगों को और ज्यादा सरप्राइज करने वाली है और अगले महीने नई सिलेरियो का सीएनजी वेरिएंट (New Maruti Celerio CNG) भी लॉन्च करने वाली है। ये भी पढ़ें- देखें पेट्रोल वेरिएंट की कीमतभारत में नई सिलेरियो को 4.99 लाख रुपये से लेकर 6.94 लाख रुपये (एक्स शोरूम) प्राइस रेंज में पेश किया दया है। नई सिलेरियो को LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे 4 ट्रिम लेवल के 7 वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जो कि पेट्रोल इंजन से लैस है। बेहतर लुक और फीचर्स से लैस इस हैचबैक कार को 1.0 लीटर 3 सिलिंडर K10C Dualjet पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है, जो कि 67bhp तक की पावर और 89Nm टॉर्क जेनरेट करता है। मारुति सुजुकी का दावा है कि नई सिलेरियो की माइलेज 26.68kmpl तक की है। ये भी पढ़ें- फीचर्स हुए काफी खासमारुति सुजुकी अगले महीने New Maruti Celerio CNG भी मार्केट में पेश कर देगी, जो कि 1.0 लीटर 3 सिलिंडर Dualjet पेट्रोल इंजन के साथ ही CNG kit और मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। इसकी संभावित माइलेज को लेकर किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल इस हैचबैक की खूबियों की बात करें तो इसमें कीलेस एंट्री, अडस्टेबल ड्राइवर सीट, 7 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, एबीएस, डुअल एयरबैग्स, पावर स्टीयरिंग, गियर शिफ्ट इंडिकेटर समेत कई अन्य स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स से लैस है। ये भी पढ़ें-

खुशखबरी ! सस्ती होंगी इलेक्ट्रिक कारें, अगले दो सालों में पेट्रोल मॉडल्स के बराबर होगी कीमत November 14, 2021 at 11:57PM

नई दिल्ली यूनियन ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर नितिन गडकरी () ने भारत में ग्रीन मोबिलिटी से जुड़ा एक बड़ा बयान दिया है। गडकरी ने अपने एक बयान में कहा कि अगले दो सालों में इलेक्ट्रिक वीकल्ज की कीमत पेट्रोल वीकल्ज के लेवल पर आ जाएगी। सरकार वर्तमान में प्रॉडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव और ईवी चार्जिंग स्टेशन के इंस्टालेशन पर काफी काम कर रही है और देश में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने की कोशिशें कर रही है। 2030 तक का टारगेट सरकार ने साल 2030 तक भारत में प्राइवेट वीकल्ज में 30 पर्सेंट तक पहुंच बनाने का टारगेट तय किया है। कमर्शल वीकल्ज में 70 पर्सेंट, बसों के लिए यह टारगेट 40 पर्सेंट है। वहीं टू वीलर और 3 वीकर के मामले में यह टारगेट 80 पर्सेंट मार्केट शेयर का है। मौजूदा समय में ईवी की कीमत भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में मौजूदा समय में सिर्फ 3 ऐसी इलेक्ट्रिक कारें हैं जो 15 लाख रुपये से कम कीमत में उपलब्ध है। टू वीलर्स के मामले में दोपहिया वाहनों की कीमत लगभग पेट्रोल वेरियंट्स की कीमत के आस पास आ चुकी है। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारें सब्सिडी भी ऑफर करती हैं। NHAI इंस्टॉल करेगा 700 चार्जिंग स्टेशन ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) अलग अलग हाइवे पर 700 से ज्यादा चार्जिंग स्टेशन लगाने वाली है। NHAI साल 2023 तक ये चार्जिंग स्टेशन इंस्टॉल करने वाली है।

जल्द आ सकती है यह बेस्ट सेलिंग एसयूवी CNG अवतार में, बचेंगे पैसे और माइलेज भी बढ़ेगी November 14, 2021 at 11:24PM

नई दिल्ली।Upcoming Hyundai Venue CNG Launch India: भारत में आने वाले समय में मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपनी कई पॉपुलर मॉडल को सीएनजी अवतार में उतारने की तैयारी () में है, जिसके बाद मार्केट में टाटा नेक्सॉन सीएनजी (Tata Nexon CNG), टाटा टिएगो सीएनजी (Tata Tiago CNG), मारुति ब्रेजा सीएनजी (Maruti Brezza CNG), मारुति स्विफ्ट सीएनजी (Maruti Swift CNG) और मारुति डिजायर सीएनजी (Maruti Dzire CNG) समेत अन्य कारें आ जाएंगी। ये भी पढ़ें- आ सकती है Venue CNGअब इसी कोशिश में ह्यूंदै मोटर्स (Hyundai Motors) भी अपनी बेस्ट सेलिंग सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी (Best Selling Sub-Compact SUV) ह्यूंदै वेन्यू को सीएनजी अवतार (Hyundai Venue CNG) में पेश कर सकती है। दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छूने के बाद से काफी लोग सीएनजी कारें खरीदने लगे हैं और बीते कुछ महीनों के आंकड़ें देखें तो सीएनजी कारों की बिक्री में तेजी देखने को मिली है। ये भी पढ़ें- सीएनजी कारों की डिमांड बढ़ी हैफिलहाल इंडियन मार्केट में ह्यूंदै मोटर्स की 3 पॉपुलर सीएनजी कारें हैं, जो कि ह्यूंदै सेंट्रो (Hyundai Santro CNG), ह्यूंदै ग्रैंड आई10 नियॉस सीएनजी (Hyundai Grand i10 Nios CNG) और ह्यूंदै औरा सीएनजी (Hyundai Aura CNG) हैं। ह्यूंदै हर महीने 4000 से ज्यादा सीएनजी कारें बेच देती हैं। ऐसे में कंपनी की कोशिश है कि सीएनजी कारों की संख्या बढ़ाई जाए और मीडिया रिपोर्ट्स में आने लगी हैं कि ह्यूंदै आने वाले समय में अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू का सीएनजी वेरिएंट इंडियन मार्केट में पेश कर सकती है। ऑटोकार इंडिया से बातचीत में हाल ही में ह्यूंदै मोटर इंडिया के सेल्स, मार्केटिंग और सर्विस डायरेक्टर तरुण गर्ग ने इस बारे में बताया। ये भी पढ़ें- जरा ह्यूंदै वेन्यू की कीमत देख लेंभारत में Hyundai Venue की कीमत 6.99 लाख रुपये से लेकर 11.85 लाख रुपये तक है। जहां ह्यूंदै वेन्यू पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत 6.99 लाख रुपये से लेकर 11.85 लाख रुपये तक है, वहीं इसके डीजल वेरिएंट्स की कीमत 9.52 लाख रुपये से लेकर 11.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है। अगर इसका सीएनजी वेरिएंट लॉन्च होता है तो उसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। ये भी पढ़ें-

भारत में कौन सी Electric Car सबसे ज्यादा बिकती है, देखें इन कारों की 2021 सेल्स रिपोर्ट November 14, 2021 at 09:43PM

नई दिल्ली।Electric Car Sales Nexon EV Kona ZE EV Tigor EV: भारत में पिछले दो वर्षों के दौरान इलेक्ट्रिक वीइकल्स (Electric Vehicles) की तरफ लोगों का ध्यान जा रहा है और लोग इलेक्ट्रिक कारों (Electric Cars) के साथ ही इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर (Electric Bike And Scooters) खरीद भी रहे हैं। अब तो महानगरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के साथ ही फॉसिल फ्यूल की कीमतों के आसमान छूने और सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के कारण इलेक्ट्रिक वीइकल्स की बिक्री में भी रफ्तार देखने को मिल रही है। ये भी पढ़ें- इन कंपनियों की इलेक्ट्रिक कारें मचा रही हैं धमालइस साल यानी 2021 में अप्रैल और सितंबर के बीच की इलेक्ट्रिक कार सेल्स रिपोर्ट देखें तो इस अवधि में 6,261 यूनिट इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री हुई है, जो कि अप्रैल-सितंबर 2020 के मुकाबले 234 फीसदी ग्रोथ के साथ है। भारत में फिलहाल इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में टाटा नेक्सॉन ईवी बेस्ट सेलिंग कार (Tata Nexon EV Best Selling Electric Car) है। इसके साथ ही टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक (Tata Tigor EV), एमजी मोटर्स की एमजी जेडएस ईवी (MG ZS EV), ह्यूंदै कोना (Hyundai Kona) और महिंद्रा वरीटो (Mahindra Verito) जैसी इलेक्ट्रिक कारों की अच्छी बिक्री होती है। ये भी पढ़ें- जरा इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स रिपोर्ट देख लेंइस साल अप्रैल से सितंबर के बीच भारत में कुल 6261 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं। अब आप जानना चाह रहे होंगे कि आखिरकार भारत में कौन सी इलेक्ट्रिक कार सबसे ज्यादा बिकती है या किन-किन इलेक्ट्रिक कारों की कितनी यूनिट इस साल अप्रैल से सितंबर के दरमियां बिकी हैं? आपको बता दें कि इस साल अप्रैल से सितंबर के दौरान टाटा नेक्सॉन ईवी की सबसे ज्यादा 3618 यूनिट बिकी। इसके बाद एमजी जेडएस ईवी की कुल 1789 यूनिट बिकी। हालिया लॉन्च टाटा टिगोर ईवी की 801 यूनिट बिकी। इस अवधि में ह्यूंदै कोना की कुल 51 यूनिट बिकी। आखिर में महिंद्रा वरीटो की कुल 2 यूनिट अप्रैल-सितंबर 2021 के दौरान बिकी। ये भी पढ़ें- इन इलेक्ट्रिक कारों की प्राइस और बैटरी रेंज देखें भारत में बिकने वालीं पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों की कीमत और बैटरी रेंज की बात करें तो Tata Nexon EV की कीमत 13.99 लाख रुपये से लेकर 16.85 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक है और इसकी बैटरी रेंज कंपनी के दावे के मुताबिक 312km तक की है। Tata Tigor EV की कीमत 11.99 लाख रुपये से लेकर 13.14 लाख रुपये तक है और इसकी बैटरी रेंज 306km तक की है। MG ZS EV की कीमत 21.00 लाख रुपये से लेकर 24.68 लाख रुपये तक है और इसकी बैटरी रेंज 419km तक की है। Hyundai Kona की कीमत 23.79 लाख रुपये से लेकर 23.97 लाख रुपये तक है और इसकी बैटरी रेंज 452km तक की है। Mahindra E Verito की कीमत 10.15 लाख रुपये से लेकर 10.49 लाख रुपये तक है और इसकी बैटरी रेंज 110km तक की है। ये भी पढ़ें-

27 kmpl का धांसू माइलेज देकर इस कार ने मचाई सनसनी, जानें कौन सा मॉडल है सबसे सस्ता November 14, 2021 at 08:59PM

नई दिल्ली। (नई ) हाल ही में भारत में लॉन्च हुई है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने इसे चार वैरिएंट्स में उतारा है। इनमें LXi, VXi, ZXi+ और ZXi+ शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि यह भारत की सबसे ज्यादा माइलेज (india best mileage car) देने वाली कार है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत 5 लाख रुपये (Maruti Suzuki cars under 5 lakh rupees) से भी कम है, जो इसे मारुति की सबसे किफायती (cheapest car) कारों में से एक बनाती है। आज हम आपको इसके सभी वैरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी वैरिएंट्स के माइलेज () के बारे में बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इसका कौन सा मॉडल आपके बजट में सबसे बेस्ट रहेगा। तो डालते हैं एक नजर... मारुति सुजुकी की नई सेलेरियो के सभी वैरिएंट्स की कीमतें
Maruti Suzuki Celerio के वैरिएंट्स दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें
Maruti Suzuki Celerio LXI 1 लीटर ISS 5 मैनुअल ट्रांसमिशन 4,99,000 रुपये
Maruti Suzuki Celerio VXI 1 लीटर ISS 5 मैनुअल ट्रांसमिशन 5,63,000 रुपये
Maruti Suzuki Celerio ZXI 1 लीटर ISS 5 मैनुअल ट्रांसमिशन 5,94,000 रुपये
Maruti Suzuki Celerio VXI 1 लीटर ISS AGS 6,13,000 रुपये
Maruti Suzuki Celerio ZXI+ 1 लीटर ISS 5 मैनुअल ट्रांसमिशन 6,44,000 रुपये
Maruti Suzuki Celerio ZXI 1 लीटर ISS AGS 6,44,000 रुपये
Maruti Suzuki Celerio ZXI+ 1 लीटर ISS AGS 6,94,000 रुपये
2021 Maruti Suzuki Celerio के सभी वैरिएंट्स की माइलेज
वैरिएंट्स माइलेज
LXi MT, VXi MT, ZXi MT 25.24 kmpl
ZXi+ MT 24.97 kmpl
VXi AGS 26.68 kmpl
ZXi, ZXi+ AGS 26 kmpl
2021 Maruti Suzuki Celerio के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 998 सीसी का K10C इंजन दिया गया है। इसका इंजन 5500 आरपीएम पर 66.6 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 89 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड के साथ 5-स्पीड ऑटो गियर शिफ्ट का विकल्प भी मिलता है।

Sunday, November 14, 2021

पैसे बचाएं! 50 हजार से भी कम में अच्छी बैटरी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए तो देखें टॉप 10 लिस्ट November 14, 2021 at 08:34PM

नई दिल्ली।Best Electric Scooters ‌Bike Under 50000 Rupees: भारत में कम दाम में ज्यादा दूरी तक चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर (Best Battery Range Electric Scooter) की डिमांड बढ़ती जा रही है। लोगों की इन जरूरतों का ध्यान रखते हुए कोमाकी (Komaki), एम्पियर (Ampere), हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric), रफ्तार (Raftaar), ओकिनावा (Okinawa) समेत अन्य कंपनियों ने 50 हजार रुपये से भी कम में धांसू बैटरी रेंज के साथ ही शानदार लुक और फीचर्स वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं, जिनकी अच्छी बिक्री भी हो रही है। ये भी पढ़ें- आप भी अगर 50 हजार रुपये से कम में अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooters Under 50K) खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको टॉप 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Top 10 Electric Scooters In India) की कीमत और खासियत के साथ ही बैटरी रेंज की भी जानदारी दे रहे हैं, जिन्हें खरीदकर यकीनन आपके पैसे बचेंगे। हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर तो मार्केट में छाए हुए हैं...भारत में 50 हजार रुपये से कम में आपके पास Hero Electric Flash खरीदने का ऑप्शन है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 46,640 रुपये से लेकर 56,940 रुपये तक है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी रेंज 85 km प्रति चार्ज की है। इसके बाद Hero Electric Dash भी अच्छा ऑप्शन है, जिसकी कीमत 50,000 रुपये से शुरू होती है और कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी रेंज 60 km प्रति चार्ज की है। ये भी पढ़ें- कोमाकी के इन स्कूटर की बंपर सेल50 हजार रुपये से कम में आपके पास कोमाकी कंपनी के Komaki XGT KM इलेक्ट्रिक स्कूटर का विकल्प है, जिसकी कीमत 42,500 रुपये है। इसे सिंगल चार्ज पर 85 km तक चला सकते हैं। इसके बाद Komaki Xone इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 45,000 रुपये है और इसे सिंगल चार्ज में 85 km तक चलाने का दावा किया गया है। Komaki X2 Vouge भी अच्छा विकल्प है, जिसकी कीमत 47,000 रुपये है और इसे सिंगल चार्ज में 85 km तक चलने का दावा किया गया है। ये भी पढ़ें- एंपियर कंपनी के धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटरभारत में 50 हजार रुपये से में कम में सबसे अच्छी बैटरी रेंज का दावा करने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर में Ampere Magnus है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। इसकी बैटरी रेंज को लेकर कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 121 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इसके बाद Ampere Reo अच्छे विकल्प के रूप में है, जिसकी कीमत 43,490 रुपये से शुरू होती है और इसकी बैटरी रेंज 60 km तक की है। Ampere V48 की कीमत 37,390 रुपये है और इसकी बैटरी रेंज 45 km तक की है। ये भी पढ़ें- रफ्तार इलेक्ट्रिका स्कूटर की अच्छी बिक्रीआप अगर कम दाम में अच्छे लुक और बेहतर बैटरी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं तो आपके पास Okinawa Ridge अच्छा ऑप्शन है, जिसकी कीमत 47,980 रुपये से शुरू होती है और कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी रेंज 84 km तक की है। इसके बाद Avon E Scoot की कीमत 45,000 रुपये है और इसकी बैटरी रेंज 65 km प्रति चार्ज तक की है। Raftaar Electrica भी अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसकी कीमत 48,540 रुपये है और दावा किया जा रहा है कि इसकी बैटरी रेंज 100 km तक की है। ये भी पढ़ें-