Wednesday, November 10, 2021

पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म! इन CNG कारों में मिलता है शानदार माइलेज, हर महीने होगी बंपर बचत November 10, 2021 at 02:45AM

नई दिल्ली। अगर आप पेट्रोल-डीजल की महंगी कीमतों से परेशान हैं तो यह खबर सिर्फ आपके लिए हैं। आज हम आपको उन 5 सीएनजी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें शानदार माइलेज () मिलता है। इन सीएनजी कारों की शुरुआती कीमतें 6 लाख रुपये (cng cars under 6 lakh rupees) से भी कम हैं। इन सीएनजी कारों में (मारुति सुजुकी वैगन आर), (हुंडई ग्रैंड आई10 निओस), Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो), (मारुति सुजुकी अर्टिगा) और Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी इको) शामिल हैं। तो डालते हैं इन सबसे सस्ती () सीएनजी कारों के परफॉर्मेंस और कीमतों पर एक नजर.... Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगन आर) यह कार मिडिल क्लास फैमिली के लिए परफेक्ट है। जब प्रैक्टिली कार लेने की बात आती है तो वैगन आर एक बेहतर विकल्प बनकर सामने आता है। अगर आपके परिवार के बुजुर्ग सदस्य हैं, तो कार में बैठने और उतरने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प है। मारुति के सर्विस नेटवर्क और सर्विसिंग की लागत जारी रहती है। वैगन आर मंथली बेस्ट सेलिंग कार की लिस्ट में जमी हुई है। सीएनजी-किट वाले विकल्प में 998cc पेट्रोल मोटर दी गई है जो मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ी होती है। यह ऑप्टिमल ड्राइविंग कंडीशन्स में सीएनजी पर यह 32.52 किमी/किलोग्राम माइलेज उपलब्ध कराती है। वर्तमान में, वैगन आर सीएनजी वर्जन केवल एलएक्सआई और एलएक्सआई (ओ) ट्रिम के साथ उपलब्ध है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये है। Hyundai Grand i10 NIOS (हुंडई ग्रैंड आई10 निओस) अगर आप मारुति के मॉडल आपको बेहद ही सरल लगते हैं तो आप CNG-कंपेटिबल Hyundai Grand i10 Nios खरीदने पर विचार कर सकते हैं। निश्चित रूप से, स्पोर्टज़ 1.2-लीटर कप्पा वीटीवीटी विकल्प की कीमत थोड़ी ज्यादा है। लेकिन इसके फीचर्स की लिस्ट कीफा अच्छी है। इसमें एक रिवर्स कैमरा, एबीएस, ईबीडी, रियर ए / सी वेंट, फ्रंट और रियर पावर विंडो और इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्टेबल RVMs दिए गए हैं। इसके अलावा, नैचुरली एस्पिरेटेड 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन थोड़ी अधिक पावर (65 बीएचपी) देता है। माइलेज की बात करें तो यह पर्याप्त से अधिक, 18.9 किमी/किलोग्राम तक जा सकती है। कुल मिलाकर,ओवरऑल केबिन क्वालिटी और आरामदायक अनुभव की बात करें तो यह इसके मुख्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में अधिक है। इसकी एक्स-शोरू कीमत 7.53 लाख रुपये है। Maruti Suzuki S-Presso (मारुति सुजुकी एस-प्रेसो) इसमें भी 998cc वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो Wagon R में मिलता है। यह मात्र 58bhp की पावर उपलब्ध कराता है। हालांकि, एस-प्रेसो में कम कर्ब वेट और हाई ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। इसमें फीचर्स की कआफी कमी है लेकिन इसमें पार्किंग सेंसर और ब्लूटूथ सक्षम साउंड सिस्टम दिया गया है। अगर इसकी सुरक्षा रेटिंग (0 स्टार ग्लोबल एनसीएपी रेटिंग) को अलग रख दिया जाएगा तो एस-प्रेसो उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो दोपहिया वाहन से चार पहिया वाहन पर स्विच कर रहे हैं। इसकी माइलेज को लेकर 32.2 किमी/किलोग्राम का दावा किया गया है। इसके कॉम्पैक्ट डायमेंशन्स के साथ ड्राइव करना बेहद आसान है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.37 लाख रुपये है। Maruti Suzuki Ertiga (मारुति सुजुकी अर्टिगा) मारुति ईको के अपवाद के साथ, यह एकमात्र फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी कार है जिसमें सात सीट दी गई हैं। सबसे पीछे वाली रो को मोड़ा भी जा सकती है जिससे वो स्टोरेज सेक्शन भी बन सकता है। इसके बाद यह फाइव सीटर हो जाती है। भारत में मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक यह कार है। अर्टिगा के केवल वीएक्सआई पेट्रोल वेरिएंट को फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी किट के साथ खरीदा जा सकता है। इसका 1.46-लीटर, नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, CNG-कन्वर्जन इसे अधिक दमदार बनाता है। डैशबोर्ड की क्वालिटी की बात करें तो यह अभी-भी स्टैलर से कम है। लेकिन अन्य सभी जगहों पर एर्टिगा सीएनजी एक बढ़िया विकल्प है। इसमें एआरएआई ने 26.2 किमी/किलोग्राम का दावा किया गया है। यहां बताई गई कारों में से केवल Ertiga को ही 3-स्टार ग्लोबल NCAP सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.66 लाख रुपये है। Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी इको) ईको नियमित रूप से उन कारों में शामिल है जो मंथली टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली लिस्ट में आती हैं। निश्चित रूप से, इसमें सुरक्षा फीचर्स का न होना सुरक्षा का विषय तो हमेशा से ही रहा है लेकिन निजी और कर्मशियल व्हकील दोनों के लिए यह एक लोकप्रिय विकल्प रहा है। इसका सीएनजी विकल्प केवल 5-सीट कॉन्फ़िगरेशन के साथ उपलब्ध है। इस लिस्ट में इसे जगह इसलिए मिली है क्योंकि यह काफी स्पेस के साथ आता है। इसका किफायती 1198cc पेट्रोल मोटर वेरिएंट द्वारा संचालित है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.6 लाख रुपये है।

Mahindra XUV 700 बनी देश की सबसे 'सुरक्षित' कार, 5 स्टार पाने पहली पहली एसयूवी November 10, 2021 at 02:26AM

नई दिल्ली स्वदेशी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने कुछ वक्त पहले अपनी एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 700 () लॉन्च की थी। लॉन्च से पहले और बाद में इस कार के लिए काफी बज क्रिएट हो चुका है और यह कार लगातार चर्चा का विषय रही है। अब महिंद्रा की यह धांसू एसयूवी एक बार फिर चर्चा में है। इस कार को ने क्रैश टेस्ट किया। महिंद्रा की इस कार ने एक बार फिर कंपनी की लेगसी को आगे बढ़ाते हुए इस टेस्ट में शानदार स्कोर्स हासिल किए। क्रैश टेस्ट में 5 स्टार इस कार ने अब तक का हाइएस्ट कंबाइंड सेफ्टी स्कोर (अडल्ट+चाइल्ड) हासिल किया। कार को 66.00 में से 57.69 पॉइंट हासिल हुए. इस स्कोर के साथ यह इंडिया की सबसे सेफ कार बन गई है। महिंद्रा की की कारें पहले भी इस टेस्ट में शानदार स्कोर्स हासिल कर चुकी हैं। 5 स्टार रेटिंग वाली पहली फुल साइज एसयूवी सेफ्टी टेस्ट में जबरदस्त स्कोर हासिल करके यह कार इंडिया की पहली ऐसी 7 सीटर फुल साइज एसयूवी बन गई है जिसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल हुई है। यह स्कोर इस कार की सेल में चार चांद जरूर लगा सकता है। इसमें 10-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह एप्पल कारप्ले (Apple CarPlay) और एंड्रॉइड ऑटो (Android Auto) जैसी कनेक्टिविटी के साथ आता है। इस कार में कंपनी टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का ऑप्शन दे रही है। ये दोनों इंजन ऑटोमेटिक और मैन्युअल गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आने वाले हैं। जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक वेरियंट चुन सकें। महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी में नई ब्लैक ग्रिल के साथ लंबा वर्टिकल क्रोम स्लेट्स और फ्रंट पर नया लोगो दिया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, बड़ा ट्विन C-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसमें नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिक से चलने वाले ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स और फ्लेयर्ड वील आर्क्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक दे रहे हैं। इसके रियर में स्टाइलिश रैपअराउंड LED टेललैंप्स के साथ टेलगेट दिया है।

नई मारुति सिलैरियो को माइलेज के मामले टक्कर देती हैं ये पांच कारें, कीमत ₹5 लाख से कम November 09, 2021 at 11:30PM

नई दिल्ली भारत एक प्राइस सेंसिटिव मार्केट है और यहां बजट कारों की डिमांड भी काफी ज्यादा है। कार की कीमत के साथ यहां ग्राहक कार के माइलेज पर भी खास ध्यान देते हैं। इन दिनों फ्यूल प्राइस भी काफी बढ़ गए हैं। ऐसे में कार का माइलेज भी बहुत इंपॉर्टेंट हो जाता है। आज मारुति ने अपनी ऑल न्यू सिलैरियो (All New Celerio) लॉन्च की है। इस कार को कंपनी ने इंडिया की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार के तौर पर बाजार में उतारा है। आइए नजर डालते हैं उन कारों पर जो सिलैरियो को माइलेज और कीमत के मामले में टक्कर दे सकती हैं। - 25.0 kmpl इस कार की शुरुआती कीमत 3.18 लाख रुपये है वहीं टॉप मॉडल 5.39 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। यह कार ARAI सर्टिफाइड 25 kmpl माइलेज के साथ आती है। इसकी टक्कर सीधे नई सिलैरियो से होने वाली है। - 22.0 kmpl निसान ग्रुप ने डैटसन रेडिगो फेसलिफ्ट लॉन्च की थी। 800cc इंजन वाली इस कार का माइलेज 22 kmpl है। कार की शुरुआती कीमत 3.82 लाख रुपये से 4.96 लाख रुपये के बीच है। - 22.05 kmpl इस कार की शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये से 4.61 लाख रुपये के बीच है। यह कार ARAI सर्टिफाइड 22.05 kmpl माइलेज देता है। कीमत को देखते हुए यह कार सिलैरियो को माइलेज के मामले में भी टक्कर दे सकती है। Maruti Suzuki WagonR - 21.79 kmpl यह कंपनी की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। इस कार की शुरुआती कीमत 4.79 लाख रुपये है। यह कार साल 1999 से भारतीय बाजार में उपलब्ध है। यह कार दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। Maruti Suzuki S-Presso - 21.7 kmpl इस कार की शुरुआती कीमत 3.77 लाख रुपये है। वहीं टॉप मॉडल की कीमत 5.25 लाख रुपये है। यह कार 21.7kmpl का शानदार माइलेज देती है। इस कार की भारतीय बाजार में टक्कर क्विड से हैं।

Maruti Celerio: ₹5 लाख से कम कीमत में लॉन्च हुई देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार November 09, 2021 at 09:51PM

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी बहुप्रतीक्षित हैचबैक मारुति सुजुकी सिलैरियो (New Gen Maruti Suzuki Celerio) लॉन्च कर दी है। लंबे समय से इस कार का इंतजार किया जा रहा था। कंपनी ने लंबे समय से इस कार को अपडेट भी नहीं किया था। अब इस कार की कीमत और फीचर्स से पर्दा उठ चुका है। तो आइए जानते हैं कि नई सिलैरियो में क्या कुछ खास है। Next Gen K10C पेट्रोल इंजन वाली पहली कार नई मारुति सिलैरियो कंपनी के नेक्स्ट जेनेरेशन K10C पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली पहली कार है। इस इंजन का इस्तेमाल भविष्य में मारुति सुजुकी के अन्य कई मॉडल्स में भी किया जाएगा। यह इंजन 65bhp पावर और 89Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। कार 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और AMT के साथ लॉन्च की गई है। यह कार 5th HEARTEC टेक्नॉलजी से लैस है। 15-23% तक ज्यादा माइलेज कंपनी ने इस कार को देश की सबसे ज्यादा फ्यूल इकनॉमिकल कार के तौर पर बाजार में उतारा है। कार में यूज किए गए K10C पेट्रोल इंजन को कंपनी इंडिया का सबसे फ्यूल एफिशिएंट इंजन मान रही है। आउटगोइंग मॉडल की तुलना में नया मॉडल 15 से 23 फीसदी तक अधिक माइलेज देगा। कंपनी का दावा है कि यह कार 26.68kmpl का माइलेज देगी। यह फिगर इस कार को देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कार बनाता है। जबरदस्त हैं सेफ्टी फीचर्स और लुक इस कार को पुश बटन स्टार्ट स्टॉप, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट, स्टियरिंग माउंटेड कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs, ब्लैक फिनिश्ड 15 इंच अलॉय वील्ज जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स के रूप में इस कार में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और स्टैंडर्ड किट दी गई हैं। कितनी है कीमत ? चूकिं यह कंपनी की बजट कार है इसलिए कंपनी ने इसकी प्राइसिंग भी अग्रेसिव की है। इस कार को कंपनी ने 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। वहीं इस कार के टॉप वेरियंट की कीमत 6.94 लाख रुपये है।

Tuesday, November 9, 2021

लॉन्च से पहले सामने आया नई Hyundai Creta का लुक, कल उठेगा पर्दा November 09, 2021 at 08:23PM

नई दिल्ली 2022 अब लॉन्च होने को तैयार है। इस बेहद पॉप्युलर कार का कल यानी 11 नवंबर को ग्लोबल डेब्यू होने वाला है। इंडोनेशिया में में इस कार से पर्दा उठेगा। इस कार की ऑफिशियल अनवीलिंग से पहले इस कार की प्रमोशनल इमेज इंटरनेट पर लीक हो गई है। इस कार में कई कॉस्मेटिक बदलाव फ्रंट एंड पर किए गए हैं। नई क्रेटा ब्रैंड की नई पैरामीट्रिक ग्रिल और न्यूली डिजाइन LED हेडलैम्प्स दिए जाएंगे जो न्यू जेनेरेशन टक्सन () में भी देखा गया है। इस कार का कार बायर्स को बेसब्री से इंतजार है। नई क्रेटा में क्या है खास ? क्रेटा में क्या नए फीचर्स जुड़ेंगे इस बारे में अभी कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है। कंपनी कार के फीचर्स मार्केट ट्रेंड्स और कस्टमर फीडबैक के आधार पर अपडेट करेगी जिससे कार की सेल बूस्ट की जा सके। इन खूबियों से लैस है मौजूदा मॉडल ह्यूंदै क्रेटा को तीन इंजन ऑप्शन में बाजार में उतारा गया है, जो किआ सेल्टॉस से लिए गए हैं। इनमें 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 1.5-लीटर के पेट्रोल और डीजल इंजन शामिल हैं। 1.5-लीटर वाले पेट्रोल और डीजल इंजन 113 bhp का पावर और 144 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करते हैं। टर्बो-पेट्रोल इंजन 138 bhp का पावर और 242 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। तीनों इंजन बीएस6 कम्प्लायंट हैं। क्रेटा का कैबिन भी नया और पहले के मुकाबले प्रीमियम है। इंटीरियर के लिए दो कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं। एक ब्लैक-बेज ड्यूल-टोन कलर और दूसरा फुल ब्लैक कलर इंटीरियर है। एसयूवी के अंदर ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, नया मल्टी-फंक्शनल फ्लैट-बॉटम स्टीयरिग वील, लेदर सीट्स और 7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं।

हो जाएं तैयार ! आ रही Royal Enfield की सबसे 'सस्ती' बाइक November 09, 2021 at 07:28PM

नई दिल्ली रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) अपनी अपकमिंग बाइक रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) की टेस्टिंग काफी समय से कर रही है। रॉयल एनफील्ड इंडिया में बेहद पॉप्युलर ब्रैंड है। अगर रिपोर्ट्स की मानें तो रॉयल एनफील्ड हंटर कंपनी की अभी तक की सबसे अफोर्डेबल बाइक होगी यानी कंपनी की सस्ती बाइक होगी। अग्रेसिव प्राइसिंग के चलते यह बाइक बाकी कंपनियों के लिए कड़ा कॉम्पटिशन पैदा कर सकती है। इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। केमोफ्लॉज से इस बाइक के नई फीचर्स और डिजाइन के डीटेल सामने आए हैं। J प्लेटफॉर्म पर आधारित बाइक यह बाइक रॉयल एनफील्ड मीटियर () और नई क्लासिक 350 () के बाद पहली बाइक होगी जो J प्लेटफॉर्म पर आधारित है। हंटर के अलावा कंपनी रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भी लॉन्च कर रही है. रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 में कंपनी मीटियर 350 में इस्तेमाल किए जाने वाले इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। भारत में Royal Enfield Meteor 350 को शानदार रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी ने क्लासिक 350 के जरिए सेल का मूमेंटम बरकरार रखना चाहती है। New Generation Classic 350 में सबसे बड़ा बदलाव जो देखने को मिलेगा, वो है बेहतर इंजन। रॉयल एनफील्ड इस बाइक को 349 cc की नई सिंगल सिलिंडर एयर कूलर लॉन्ग स्ट्रोक इंजन के साथ पेश करेगी, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट कर सकता है।

माइलेज का बाप ! आज लॉन्च होगी मारुति सिलैरियो हैचबैक, जानें कितनी होगी कीमत November 09, 2021 at 05:40PM

नई दिल्ली अपनी बहुप्रतीक्षित कार मारुति सुजुकी सिलैरियो () आज लॉन्च होगी। कार बायर्स क बेसब्री से इस कार का इंतजार था और यह इंतजार आज कुछ ही समय में खत्म होने वाला है। देश की सबसे ज्यादा माइलेज वाली कार मारुति सुजुकी इस कार को देश की सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट यानी सबसे तगड़ा माइलेज देने वाली है कार के तौर पर प्रमोट कर रही है। कंपनी का दावा है कि यह कार 26 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। इंजन और पावर नई सिलैरियो में 1.0 लीटर K10C K Series ड्यूलजेट, ड्यूल VVT (वेरियेबल वॉल्व टाइमिंग) पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इस इंजन के साथ कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। नई सिलैरियो का इंजन इसके मौजूदा मॉडल से ज्यादा पावरफुल होगा। सिलैरियो के करेंट जेनेरेशन मॉडल में 1.0 लीटर गैसोलीन यूनिट दी गई है जो 67bhp पावर जेनेरेट करता है। आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलजी नई सिलैरियो अपने सेगमेंट की पहली कार होगी जो आइडल स्टार्ट-स्टॉप टेक्नॉलजी से लैस होगी। यह कार मार्केट में LXi, VXi, ZXi और ZXi+ जैसे 4 ट्रिम और 7 वेरियंट में उपलब्थ होगी। बायर्स के लिए यह कार 6 कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में एंटर करेगी। कितनी होगी कीमत ? इस कार की कीमत से कंपनी आज ऑफिशली पर्दा उठाएगी लेकिन अभी तक सामने आ रही जानकारी के मुताबिक इस कार की कीमत 4.48 लाख रुपये से 7 लाख रुपये तक के बीच हो सकती है।