Wednesday, September 1, 2021

भारतीय बाजार में बढ़ी Toyota की कारों की मांग, जुलाई महीने में बिके इतने मॉडल... September 01, 2021 at 12:29AM

नई दिल्ली। किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने अगस्त 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। जापान की दिग्गज कार निर्माता ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि अगस्त 2021 में उसके 12,772 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2020 में कंपनी ने 5,555 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। यानी, अगस्त 2020 के मुकाबले अगस्त 2021 में कंपनी की बिक्री में 130 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, इसकी तुलना अगर इस साल के जुलाई महीने (जुलाई 2021) से करें, तो अगस्त महीने में कंपनी की बिक्री में 2.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें कि जुलाई 2021 में कंपनी ने 13,105 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। जुलाई महीने में कितनी बिक्री हुई थी जुलाई 2021 में कंपनी ने 13,105 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी, जो जुलाई 2020 के मुकाबले 143 फीसदी ज्यादा थी। जून महीने में कितनी बिक्री हुई थी टोयोटा ने जून 2021 में कुल 8801 यूनिट्स की बिक्री की थी, जो जून 2020 के मुकाबले 128 फीसदी ज्यादा थी। मई और अप्रैल महीने में कितनी बिक्री हुई थी भारतीय बाजार में मई 2021 में टोयोटा के केवल 707 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि, अप्रैल 2021 में टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी 9,622 गाड़ियों की बिक्री की थी। जनवरी से जुलाई तक में कितनी बिक्री हुई जनवरी-जुलाई 2021 के बीच टोयोटा की कुल 85,209 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जनवरी-जुलाई 2020 के दौरान कंपनी की 39,627 गाड़ियों को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा था। यानी, जनवरी-जुलाई 2020 के मुकाबले जनवरी-जुलाई 2021 में कंपनी की बिक्री में 115 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ऐसे में साफ देखा जा सकता है कि कोरोना की पहली लहर से जितना नुकसान टोयोटा को हुआ था, उसके मुकाबले कोरोना की दूसरी लहर के बाद कंपनी की स्थिती ज्यादा बेहतर है।

Bajaj के दोपहिया वाहनों की अगस्त महीने में बढ़ी बिक्री, लेकिन भारत में लगा झटका August 31, 2021 at 11:46PM

नई दिल्ली। Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने अगस्त 2021 की सेल्स रिपोर्ट पेश कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि जुलाई 2021 में उसके कुल (दोपहिया+कॉमर्शियल वाहन) 3,73,270 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, अगस्त 2020 में कंपनी ने कुल 3,56,199 वाहनों की बिक्री की थी। यानी, अगस्त 2020 की तुलना में इस साल अगस्त महीने में कंपनी के वाहनों की बिक्री में 5 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई। इतना ही नहीं जुलाई 2021 के मुकाबले भी कंपनी की पिछले महीने बिक्री बढ़ी है। बता दें कि जुलाई 2021 में कंपनी ने कुल (दोपहिया+कॉमर्शियल वाहन) 3,69,116 वाहनों7 वाहनों की बिक्री की थी। दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
3,38,310 यूनिट्स 3,21,058 यूनिट्स 5 फीसदी बढ़ी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2021 में कितनी बिक्री हुई
3,38,310 यूनिट्स 3,30,569 यूनिट्स 3,10,578 यूनिट्स
भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री एक साल में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
1,57,971 यूनिट्स 1,78,220 यूनिट्स 11 फीसदी घटी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2021 में कितनी बिक्री हुई
1,57,971 यूनिट्स 1,56,232 यूनिट्स 1,55,640 यूनिट्स
भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई? एक साल में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितना निर्यात हुआ अगस्त 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
1,80,339 यूनिट्स 1,42,838 यूनिट्स 26 फीसदी बढ़ा निर्यात
एक महीने में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितना निर्यात हुआ जुलाई 2021 में कितना निर्यात हुआ जून 2021 में कितना निर्यात हुआ
1,80,339 यूनिट्स ,74,337 यूनिट्स 1,54,938 यूनिट्स
कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री एक साल में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
34,960 यूनिट्स 35,141 यूनिट्स 1 फीसदी घटी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2021 में कितनी बिक्री हुई
34,960 यूनिट्स 8,547 यूनिट्स 35,558 यूनिट्स
भारत में कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री एक साल में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
14,624 यूनिट्स 7,659 यूनिट्स 91 फीसदी बढ़ी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2021 में कितनी बिक्री हुई
14,624 यूनिट्स 11,041 यूनिट्स 6,196 यूनिट्स
भारत से बाहर कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री
अगस्त 2021 में कितना निर्यात हुआ अगस्त 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
20,336 यूनिट्स 27,482 यूनिट्स 26 फीसदी घटा निर्यात

भारत में लॉन्च हुई Kia Seltos X Line, देखें दोनों वेरिएंट की कीमत के साथ ही लुक-फीचर्स August 31, 2021 at 11:30PM

नई दिल्ली।Kia Seltos X Line Variant Launch Price Features: लंबे इंतजार के बाद आज Kia Motors ने भारत में अपनी बेस्ट सेलिंग एसयूवी किआ सेल्टॉस का टॉप वेरिएंट Kia Seltos X Line लॉन्च कर दिया है। शानदार लुक और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ ही कई नए फीचर्स से लैस किआ सेल्टॉस एक्स लाइन कंपनी के मिड साइज एसयूवी सेगमेंट के टॉप मॉडल में धांसू एंट्री है, जो लोगों को काफी पसंद आएगी। भारत में किआ सेल्टॉस के टॉप मॉडल में GT Line Variants भी हैं, जो लुक और फीचर्स में काफी जबरदस्त हैं। चलिए, जानते हैं कि Kia Seltos X Line को कितने वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और उनकी कीमतों के साथ ही खासियत क्या है? ये भी पढ़ें- Kia Seltos X Line को भारत में दो शानदार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिनमें Kia Seltos X-Line Petrol 7DCT वेरिएंट की कीमत 17.79 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है, वहीं Kia Seltos X-Line Diesel 6AT वेरिएंट की कीमत 18.1 लाख रुपये है। भारत में किआ सेल्टॉस एक्स लाइन वेरिएंट की Hyundai Creta टॉप वेरिएंट्स, Skoda Kushaq और Nissan Kicks के साथ ही Tata Harrier जैसी धांसू एसयूवी से टक्कर होगी। हालिया लॉन्च Mahindra XUV700 के सामने भी किआ सेल्टॉस एक्स लाइन वेरिएंट चुनौती के रूप में है। किआ सेल्टॉस एक्स लाइन रेगुलर वेरिएंट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव के साथ ही कई नए फीचर्स के साथ आई है, जिससे यह देखने में काफी जबरदस्त लगती है। ये भी पढ़ें- लुक और डिजाइनKia Seltos X Line के लुक और फीचर्स की बात करें तो सबसे पहले बता दूं कि इसे मैट ग्रैफाइट कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। ऑरेंज ऐक्सेंट और ग्लॉस ब्लैक इन्सर्ट की वजह से यह एसयूवी काफी स्टाइलिश और स्पोर्टी दिखती है। लोअर रियर बंपर और साइड डोर के निचले हिस्से में ऑरेंज ऐक्सेंट काफी आकर्षक लगता है। कुल मिलाकर इसका रियर लुक काफी शानदार लगता है, जिसमें बोनट पर किआ के नए लोगो के साथ ही हैडलैंप और एलईडी डीआरएल की पोजिशनिंग जबरदस्त है। किआ सेल्टॉस एक्स लाइन में 18 इंच क्रिस्टल कट मैट ग्रैफाइट अलॉय व्हील्ज के साथ ही डुअल एक्जॉस्ट पाइप भी है, जिससे यह एसयूवी काफी जबरदस्त लगती है और आपको लग्जरी का ऐहसास होता है। ये भी पढ़ें- ये सारे बदलाव काफी जबरदस्त हैं:
  • Radiator Matte Graphite Grille with Xclusive Piano Black outline
  • Fog lamp with Xclusive Piano Black accent
  • Xclusive Piano Black Front Skid Plates with Sun Orange accents
  • Xclusive Piano Black Rear Skid Plates with Sun Orange accents
  • Xclusive Piano Black Dual Muffler Design
  • Xclusive Piano Black Tailgate Garnish
  • Side door garnish with Sun Orange Accents
  • Center Wheel Cap with Sun Orange Accents
  • Xclusive Piano Black ORVM
  • Xclusive Piano Black Shark Fin Antenna
  • An exclusive X Line emblem
फीचर्स की भरमारKia Seltos X Line में लेदरेट सीट के साथ ही डार्क ब्लू टच देखने को मिलता है। बाद बाकी किआ सेल्टॉस के इस टॉप एंड वेरिएंट में 10.25 इंच का एचडी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच मल्टी इन्फो डिस्प्ले, Bose कंपनी के 8 स्पीकर वाले ऑडियो सिस्टम, पावर अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, एयर प्यूरिफायर, 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, वीइकल स्टैबिलिटी मैनेजमेंट सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ब्रेक असिस्ट, हिल स्टार्ट असिस्ट और रोड ग्रिप कंट्रोल जैसे कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं। ये भी पढ़ें- इंजन पहले जैसाKia Seltos X Line वेरिएंट में भी रेगुलर मॉडल की तरह ही 1.4 लीटर का GDI टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 138bhp तक की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसका 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन 113bhp तक की पावर और 250Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इसे 7 स्पीड DCT और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन ऑप्शन में पेश किया गया है। ये भी पढ़ें-

Hyundai Casper Micro SUV के लुक-फीचर्स से पर्दा उठा, टाटा पंच और मारुति इग्निस से टक्कर August 31, 2021 at 09:19PM

नई दिल्ली।Hyundai Casper Micro SUV Look Features Exterior: कोरियन कार मेकर Hyundai Motors ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार अपनी Micro SUV Hyundai Casper के लुक और फीचर्स से पर्दा उठा दिया है, जिसमें इस अपकमिंग कार की एक्सटीरियर डिटेल्स के बारे में पता चल गया है। ह्यूंदै मोटर्स जल्द ही भारत में अपनी सबसे खास माइक्रो एसयूवी Hyundai Casper को लॉन्च करने वाली है, जो देखने में तो शानदार है ही, साथ ही इसके फीचर्स भी कमाल के हैं। भारत में ह्यूंदै कैस्पर की अपकमिंग माइक्रो एसयूवी Tata Punch के साथ ही मारुति सुजुकी की धांसू माइक्रो एसयूवी Maruti Ignis से टक्कर होगी। ह्यूंदै कैस्पर को भारत में 5 से 8 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- देखें लुक और डिजाइनHyundai Motors की अब तक की सबसे छोटी एसयूवी Casper के लुक और डिजाइन के साथ ही संभावित फीचर्स की जानकारी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई हैं। ह्यूंदै कैस्पर के लुक और डिजाइन के साथ ही साइज की बात करें तो यह 3,595mm लंबी, 1,595mm चौड़ी और 1,575mm ऊंची होगी। यह K1 कॉम्पैक्ट कार प्लैटफॉर्म पर डिवेलप की जाएगी, जिसपर कंपनी की बेस्ट सेलिंग हैचबैक Hyundai Grand i10 Nios और Hyundai Santro बनी है। कैस्पर के बारे में कहा जा रहा है कि यह लुक के मामले में ह्यूंदै की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू से काफी इंस्पायर्ड होगी। हालांकि, आने वाले समय में ही इसके बारे में ज्यादा पता चल पाएगा। ये भी पढ़ें- बेबी वेन्यू?Hyundai Casper के फ्रंट में सिंगल स्लेट ग्रिल के साथ ही नई डिजाइन देखने को मिलेगी। इसमें राउंड शेप हेडलैंप के साथ ही एलईडी डीआरएल और लोअर बंपर में एलईडी रिंग देखने को मिलेंगे। कैस्पर में ज्यादा अग्रेसिव बंपर, सिल्वर फिनिश स्किड प्लेट, चौड़ा एयर डैम है। इसमें अग्रेसिल क्रीजेज के साथ क्लैमशेल बोनट देखने को मिलेगा। ह्यूंदै की इस माइक्रो एसयूवी में डुअल टोन रूफ टेल्स, स्क्वैरिश व्हील आर्चेज, मल्टी स्पोक अलॉय व्हील्ज के साथ ही ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग बॉडी के चारों तरफ देखने को मिलेंगी। रियर लुक की बात करें तो इसके लोअर बंपर में इंटिग्रेटेड टेल-लाइट्स देखने को मिलेंगे। ये भी पढ़ें- फीचर्स और इंजनHyundai Casper के केबिन फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले सपोर्ट वाला 8 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डुअल टोन इंटीरियर, मल्टीफंक्शनल स्टीयरिंग व्हील्ज, कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी, रिवर्स पार्किंग कैमरा, डुअल एयरबैग्स, कीलेस एंट्री, अडजस्टेबल हैंडरेस्ट समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, इंजन की बात करें तो इसमें 1.1 लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 69PS तक की पावर जेनरेट कर सकेगा। इसके साथ ही 1.2 लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी होगा, जो कि 82bhp तक की पावर जेनरेट कर सकेगा। कैस्पर को 5 स्पीड मैनुअल और AMT ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। ये भी पढ़ें-

खत्म हुआ इंतजार! Royal Enfield की नई Classic 350 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें August 31, 2021 at 08:54PM

नई दिल्ली। 2021 (2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) भारत में लॉन्च हो गई है। भारत की दिग्गज बाइक निर्माता Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने भारतीय बाजार में इसे 1.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत () में लॉन्च किया है, जो 2.51 लाख रुपये तक जाती है। Royal Enfield Meteor 350 के बाद यह कंपनी की दूसरी बाइक है, जिसे J प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसका मतलब यह है कि इसमें Meteor 350 जैसा ही डबल क्रेडल चेसिस दिया गया है। कंपनी ने इसे 5 वैरिएंट्स में उतारा है। इनमें Redditch, Halcyon, Signals, Dark और Chrome शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 11 कलर ऑप्शन्स चुनने को मिलेंगे। इसकी डिजाइन की बात करें तो इसमें पहले जैसा ही राउंड हेलोजन हेडलैंप, टियरड्रॉप-शेप्ड फ्यूल टैंक, सर्कुलर टर्न इंडीकेटर्स और रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। इसमें आपको चौड़े हैंडलबार्स, स्पोक व्हील्स, बॉटल-ट्यूब एग्जॉस्ट मफलर और राउंड टेल लैंप मिलेगा। के पावर परफर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए नया 349 सीसी का सिंगल सिलिंडर एयर-कूल्ड DOHC इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6100 आरपीएम पर 20.2 bhp की मैक्सिमम पावर और 4000 आरपीएम पर 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। इसके ब्रेक्स को अपडेट किया गया है। इसके फ्रंट में 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में Bybre कैलिपर्स के साथ 270 मिलीमीटर का ब्रेक दिया गया है। भारतीय बाजार में इसका Jawa, Honda H’ness CB350 और Benelli Imperiale 400 जैसी मोटरसाइकिलों से सीधा और कड़ा मुकाबला है। फीचर्स की बात करें, तो इसमें नया डिजी-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें एलसीडी इंफो पैनल लगा है। इसके हैंडलबार के नीचे एक यूएसबी चार्जिंग प्वांइट दिया गया है। इसके Chrome वैरिएंट पर टर्न-बाय-टर्न ट्रिपर नेविगेशन पॉड फीचर मिलता है।

Mahindra XUV700 स्पेशल एडिशन SUV नीरज चोपड़ा के साथ ही सुमित अंतिल, अवनी लेखरा को भी August 31, 2021 at 07:59PM

नई दिल्ली। Sumit Antil Avani Lekhara: महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा का खेल प्रेम किसी से छुपा नहीं है और अब उन्होंने ऐसा काम किया है, जिसके बारे में जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा। जी हां, बीते दिनों तोक्यो ओलिंपिक में जैवलिन थ्रो कैटिगरी में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा को अपनी नई SUV Mahindra XUV700 Javelin Edition गिफ्ट करने की घोषणा के बाद आनंद महिंद्रा ने अब तोक्यो पैरालिंपिक में जैवलिन थ्रो कैटिगरी में ही गोल्ड जीतने वाले भारतीय सुमित अंतिल के साथ ही 10m Air Rifle SH1 इवेंट में गोल्ड जीतने वाली अवनी लेखरा को भी महिंद्रा एक्सयूवी700 स्पेशल एडिशन एसयूवी देने की घोषणा की है। ये भी पढ़ें- आनंद महिंद्रा की ऐसी पहल को देशवासियों का सलामआनंद महिंद्रा ने सुनित अंतिल के जैवलिन थ्रो कैटिगरी में पैरालिंपिक गोल्ड मेडल जीतने के बाद ट्वीट किया और उसमें अपने चीफ डिजाइनर प्रताप बोस को टैग करते हुए कहा कि और भी Mahindra XUV700 स्पेशल एडिशन एसयूवी बनाई जाए और देश का नाम ऊंचा करने वाले खिलाड़ी को गिफ्ट की जाए। इससे पहले भी आनंद महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया को उनकी ही सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में करारी शिकस्त देने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले 6 भारतीय खिलाड़ी नवदीप सैनी, सुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, टी. नटराजन और वॉशिंगटन सुंदर को अपनी धांसू एसयूवी Mahindra Thar गिफ्ट की थी। ये भी पढ़ें- महिंद्रा की धांसू एसयूवीआपको बता दें कि महिंद्रा मोटर्स ने बीते महीने अपनी धांसू एसयूवी Mahindra XUV700 से पर्दा उठाया है और उसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों की भी घोषणा की है। हालांकि, यह एसयूवी इस महीने या अगले महीने भारत में लॉन्च होगी, लेकिन लुक और फीचर्स देखकर लोग इसे लेकर क्रेजी हो गए हैं और इसकी बंपर बुकिंग हो रही है। महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमत 11.99 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 16.49 लाख रुपये है। इस एसयूवी को काफी सारे लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही नए लोगों के साथ पेश किया गया है। ये भी पढ़ें- पैरा एथलीट्स के लिए खास एसयूवीआपको बता दूं कि बीते दिनों जब पैरालिंपियन दीपा मलिक ने आनंद महिंद्रा से आग्रह किया कि वे ऐसी एसयूवी बनाएं, जिन्हें दिव्यांग एथलीट भी इस्तेमाल कर सकेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि सुमित अंतिल और अवनी लेखरा के लिए जो महिंद्रा एक्सयूवी700 स्पेशल एडिशन एसयूवी आएगी, वो कस्टमाइज्ड होगी और इससे इस्तेमाल करने वालों को आसानी होगी। महिंद्रा ने तो जैवलीन नाम ट्रेडमार्क भी करा दिया है। यहां बताना जरूरी है कि नई महिंद्रा एक्सयूवी700 5 सीटर और 7 सीटर ऑप्शन के साथ आएगी। इस एसयूवी की Tata Safari, MG Hector और Hyundai Alcazar जैसी एसयूवी से टक्कर होगी। ये भी पढ़ें- ये भी पढ़ें-

Tuesday, August 31, 2021

आज से महंगी होने जा रही हैं Volkswagen की Polo और Vento कारें, जानें कितनी बढ़ेंगी कीमतें August 31, 2021 at 07:37PM

नई दिल्ली। फॉक्सवैगन इंडिया (Volkswagen India) अपने ग्राहकों को एक बार फिर झटका देने जा रही है। कंपनी अपनी Polo और Vento की कीमतों को 1 सितंबर 2021 से महंगा करने जा रही है। जर्मन कार निर्माता की तरफ से घोषणा की गई है कि () हैचबैक की कीमत में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। वहीं, () सेडान की कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि, बढ़ी कीमतें अलग-अलग वैरिएंट्स पर अलग-अलग होंगी। इस बीच राहत की बात यह है कि Polo carline के GT वैरिएंट की कीमत में कोई भी बढ़ोतरी नहीं होगी। फॉक्सवैगन की तरफ से कहा गया है कि जिन ग्राहकों ने Volkswagen Polo (फॉक्सवैगन पोलो) और Volkswagen Vento (फॉक्सवैगन वेंटो) की बुकिंग 31 अगस्त 2021 तक की है, उन पर बढ़ी कीमतों का असर नहीं पड़ेगा। बता दें कि Volkswagen Polo की मौजूदा शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.27 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वैरिएंट पर 9.75 लाख रुपये तक जाती है। बता दें, इनमें GT वैरिएंट शामिल नहीं है। वहीं, Vento की शुरुआती दिल्ली-एक्स शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड मॉडल पर 14.10 लाख रुपये तक जाती है। इससे पहले फॉक्सवैगन इंडिया ने इसी साल जनवरी महीने में अपनी Polo और Vento की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। 23 सितंबर को 2021 Volkswagen Taigun होगी लॉन्च फॉक्सवैगन इंडिया अपनी 2021 Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन टाइगुन) को भारतीय बाजार में 23 सितंबर 2021 को लॉन्च (2021 Volkswagen Taigun launch) करेगी। कंपनी की तरफ से इसकी प्रीबुकिंग पहले ही शुरू कर दी गई है। ग्राहक कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए इसे प्रीबुक (2021 Volkswagen Taigun pre booking) कर सकते हैं। ग्राहकों को इसके लिए 25,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। बता दें कि प्रीबुकिंग के साथ इसका प्रोडक्शन भी पहले शुरू हो गया है।