Sunday, August 29, 2021

2021 TVS Apache RR 310 अब से कुछ देर में होगी भारत में लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत August 29, 2021 at 04:11PM

नई दिल्ली। 2021 () लॉन्च के लिए तैयार है। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) अब से कुछ देर में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च (2021 RR 310 launch) करेगी। कंपनी इसे पहले ही लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण इसका लॉन्च टल गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हल्के कॉस्मैटिक बदलाव के साथ हल्के अपडेट और नए कलर ऑप्शन्स दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 2021 TVS Apache RR 310 में रिवाइज्ड सस्पेंशन सेटअप मिलेगा। माना जा रहा है कि इसमें प्री-लोड एडजस्टेबल USD फ्रंट फॉर्क्स दिया जा सकता है। बता दें कि कंपनी पहले से प्री-लोड एडजस्टेबल फीचर अपनी Apache RTR 200 4V बाइक में देती आ रही है। नए कलर ऑप्शन्स या ग्राफिक्स के साथ लॉन्च हो सकती है। हालांकि, इसकी डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें पहले जैसा ही ट्विन प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, फुल फेयरिंग, स्प्लिट सीट्स और साइड स्लंग एग्जॉस्ट मिलेगा। Apache RR 310 की मौजूदा दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.55 लाख रुपये है। माना जा रहा है कि 2021 TVS Apache RR 310 मॉडल की कीमत में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

अब से 24 घंटे के अंदर भारत में लॉन्च होगी नई TVS Apache RR 310, जानें क्या होगा खास August 29, 2021 at 02:50AM

नई दिल्ली। 2021 () भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) भारतीय बाजार में अपनी इस फ्लैगशिप बाइक को 30 अगस्त 2021 को लॉन्च (2021 RR 310 launch) करेगी। बता दें कि कंपनी इसे पहले ही लॉन्च करने वाली थी, लेकिन कोरोना की दूसरी लहर के कारण नई RR 310 का लॉन्च टल गया। इसमें हल्के कॉस्मैटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इसे हल्के अपडेट और नए कलर ऑप्शन्स के साथ उतार सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके फीचर्स में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मैकेनिकली इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इसमें मौजूदा TVS Apache RR 310 जैसा ही पावर परफॉर्मेंस मिलेगा। हालांकि, इसके परफॉर्मेंस को थोड़ा ट्यून किया जा सकता है। TVS Apache RR 310 मौजूदा TVS Apache RR 310 के परफॉर्मेंस की बात करें तो, इसमें 313 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसके ट्रैक और स्पोर्ट मोड में 34 bhp की मैक्सिमम पावर और 27.3 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। वहीं, इसके रेन मोड में 25 bhp की मैक्सिमम पावर और 25 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है, जो स्लिपर क्लच के साथ आता है। महंगी हुई TVS Apache RR 310 इससे पहले कुछ समय पहले ही 2020 TVS Apache RR 310 की कीमत में कंपनी ने बढ़ोतरी की है। पुराना मॉडल पहले के मुकाबले 5,000 रुपये महंगा हो गया है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2,54,990 रुपये हो गई है। हालांकि, कीमत में बढ़ोतरी के अलावा इसमें कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसके बावजूद Apache RR 310 इस सेगमेंट में अभी भी वैल्यू फॉर मनी बाइक है, जो KTM RC390 से सस्ती है।

कम दाम में अच्छी माइलेज वाली इन 10 हैचबैक कारों का जवाब नहीं, जानें फीचर्स समेत सबकुछ August 29, 2021 at 02:17AM

नई दिल्ली।Top 10 Hatchback Cars In India Price Features: भारत में हैचबैक कारें सबसे ज्यादा बिकती हैं और खासकर Maruti Suzuki, Hyundai Motors और Tata Motors की हैचबैक कारों का जलवा देखने को मिलता है। इनकी बिक्री का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि इनकी कीमतें सिडैन और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की कारों की अपेक्षा कम होती हैं। साथ ही कई पॉपुलर हैचबैक कारों का अब सीएनजी वेरिएंट भी मार्केट में आ चुका है, जिससे कि लोग महंगे पेट्रोल की खर्च से निजात पा सकते हैं। तो चलिए, आपको भारत में सबसे पॉपुलर हैचबैक कारों की कीमत और खासियत के साथ ही माइलेज के बारे में भी बताते हैं। ये भी पढ़ें- आप भी अगर इस फेस्टिवल सीजन हैचबैक कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको टॉप 10 बेस्ट सेलिंग हैचबैक कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनमें Maruti Suzuki WagonR, Maruti Swift, Maruti Suzuki Baleno, Maruti Alto 800, Hyundai Nios i10, Hyundai Santro, Tata Tiago, Tata Altroz, Renault Kwid, Volkswagen Polo और Ford Figo जैसी कारें प्रमुख हैं। इन कारों के लुक और फीचर्स तो शानदार हैं ही, साथ ही इनकी माइलेज भी जबरदस्त है। ये भी पढ़ें- मारुति सुजुकी की कारों का जवाब नहींबेस्ट सेलिंग हैचबैक कार का जब भी जिक्र होता है तो इसमें सबसे पहला नाम Maruti Suzuki WagonR का आता है, जिसकी शुरुआती कीमत 4.80 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। 1197 cc की इस कार की माइलेज 20.52 kmpl है। यह हैचबैक सीएनजी ऑप्शन में भी है। Maruti Baleno की भारत में अच्छी बिक्री होती है और यह आपको 5.98 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जााएगी। 1197 cc की इस कार की माइलेज 19.56 kmpl है। ये भी पढ़ें- Maruti Suzuki Swift बेस्ट सेलिंग कारों में से है और इसकी शुरुआती कीमत 5.19 लाख रुपये है। 1197 cc की इस कार की माइलेज 21.21kmpl तक की है। Maruti Suzuki Alto 800 आपको 2.94 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगी। 796 cc की इस एंट्री लेवल हैचबैक की माइलेज 25kmpl तक की है। ये भी पढ़ें- ह्यूंदै की टॉप सेलिंग कारबेस्ट सेलिंग कारों में Hyundai Grand i10 Nios का भी नंबर है और यह फिलहाल 5.04 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगी। 1197 सीसी की इस कार का माइलेज 26.2 kmpl तक की है। Hyundai Santro की शुरुआती कीमत 5.52 लाख रुपये है। 1086 सीसी की इस कार की माइलेज 20.3 Kmpl है। टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz आपको 5.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाएगी। 1199 से 1497 cc तक की इस हैचबैक कार की माइलेज 25.11 kmpl तक की है। टाटा की पॉपुलर हैचबैक Tata Tiago को आप 5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। 1199 cc की इस हैचबैक की माइलेज 23.84 kmpl तक की है। ये भी पढ़ें- जरा इन ऑप्शंस पर भी गौर फरमाएंभारत में Renault जैसी कंपनी ने शानदार हैचबैक Renault Kwid पेश किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.31 लाख रुपये है। 999 cc तक की इस कार की माइलेज 25 kmpl तक की है। प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में Volkswagen Polo भी इंडियन यूजर्स को काफी पसंद है। इसकी शुरुआती कीमत 6.21 लाख रुपये है। 999 cc की इस कार की माइलेज 17.99 kmpl तक की है। भारत में Ford Figo जैसी कार की भी अच्छी डिमांड है और आप इसे 5.82 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं। 1499 cc तक की इस हैचबैक की माइलेज 24.4 kmpl तक की है। ये भी पढ़ें-

इन 25 कारों का पूरा देश हुआ दीवाना, जुलाई महीने में हाथों-हाथ हुई इनकी खरीदारी August 29, 2021 at 01:28AM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन 25 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय ग्राहकों की तरफ से जुलाई महीने में सबसे ज्यादा खरीदा गया। हम आपको इन कारों के नाम और जुलाई महीने में हुई इनकी बिक्री के बारे में बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आप जिस कार को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं टॉप-25 बेस्ट सेलिंग कारों ( in india) की लिस्ट पर एक नजर... टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारें
रैंक टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारें जुलाई 2021 में कितने बिके इनके मॉडल्स
1 Maruti Suzuki WagonR 22,836 यूनिट्स
2 Maruti Suzuki Swift 18,434 यूनिट्स
3 Maruti Suzuki Baleno 14,729 यूनिट्स
4 Maruti Suzuki Ertiga 13,434 यूनिट्स
5 Hyundai Creta 13,000 यूनिट्स
6 Maruti Suzuki Alto 12,867 यूनिट्स
7 Maruti Vitara Brezza 12,676 यूनिट्स
8 Maruti Suzuki Dzire 10,470 यूनिट्स
9 Tata Nexon 10,287 यूनिट्स
10 Maruti Suzuki Eeco 10,057 यूनिट्स
टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में सबसे ज्यादा मारुति सुजुकी की 8 कारें शामिल हैं। वहीं, इस लिस्ट में टाटा मोटर्स और ह्यूंदै की 1-1 कार शामिल है। टॉप- 20 बेस्ट सेलिंग कारें
रैंक टॉप 11-20 बेस्ट सेलिंग कारें जुलाई 2021 में कितने बिके इनके मॉडल्स
11 Hyundai Grand i10 9,379 यूनिट्स
12 Hyundai Venue 8,185 यूनिट्स
13 Kia Sonet 7,675 यूनिट्स
14 Kia Seltos 6,983 यूनिट्स
15 Tata Altroz 6,980 यूनिट्स
16 Maruti Suzuki S Presso 6,818 यूनिट्स
17 Tata Tiago 6,794 यूनिट्स
18 Hyundai i20 Elite 6,518 यूनिट्स
19 Mahindra Bolero 6,491 यूनिट्स
20 Toyota Innova Crysta 6,093 यूनिट्स
टॉप- 25 बेस्ट सेलिंग कारें
रैंक टॉप 21-25 बेस्ट सेलिंग कारें जुलाई 2021 में कितने बिके इनके मॉडल्स
21 Mahindra XUV300 6,027 यूनिट्स
22 Maruti Suzuki XL6 4,190 यूनिट्स
23 Nissan Magnite 4,073 यूनिट्स
24 Hyundai Xcent/Aura 4,034 यूनिट्स
25 Mahindra Scorpio 3,855 यूनिट्स

मोदी सरकार का तोहफा! 15 सितंबर से लागू होंगे नंबर प्लेट के नए नियम, एक साथ होंगे इतने फायदे August 28, 2021 at 11:49PM

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की अगुवाई वाली मोदी सरकार (Modi 2.0) ने वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी गई है। दरअसल, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से नए वाहनों के लिए भारत सीरीज (BH registration series) की अधिसूचना जारी की गई है। BH सीरीज का नंबर लेने के बाद वाहन मालिकों को एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर अपनी गाड़ी का फिर से रजिस्ट्रेशन नहीं कराना पड़ेगा।यह नियम 15 सितंबर से लागू होगा। मंत्रालय की तरफ से इसके नियम और फीस भी तय कर दी गई है। आज हम आपको इससे जुड़ी सभी छोटी-बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी बताएंगे कि इस नई सीरीज के आपको क्या फायदा होगा। तो डालते हैं एक नजर... कौन कर सकता है अप्लाई? सड़क परिवहन मंत्रालय ने जिनके लिए नई सीरीज की शुरुआत की है उनमें,
  • रक्षा कर्मियों के वाहन
  • केंद्र और राज्य सरकारों के कर्मचारियों के वाहन
  • सार्वजनिक उपक्रमों के वाहन
  • निजी क्षेत्र की कंपनियों के वाहन
  • संगठनों के स्वामित्व वाले निजी वाहन शामिल हैं।
आसान भाषा में समझें तो जिनके ऑफिस चार या अधिक राज्यों में है उनके कर्मचारी अप्लाई कर सकते हैं। नई BH सीरीज के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों ही सस्थानों के कर्मचारी अप्लाई कर सकते हैं। नंबर प्लेट बदलना अनिवार्य नहीं है नई BH सीरीज के लिए अप्लाई करना अनिवार्य नहीं है। बल्कि, यह लोगों के मर्जी पर निर्भर करता है। इन्हें होगा सबसे ज्यादा फायदा इस नई BH सीरीज का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जिनका ट्रांसफर अक्सर होता रहता है। नई BH सीरीज की शुरुआत के बाद ऐसे लोगों को अब दूसरे राज्य में जाने के बाद वाहन का दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं कराना होगा। किस रंग का होगा नंबर प्लेट? नई BH सीरीज वाला नंबर प्लेट काले और सफेद रंग का होगा, जहां सफेद बैकग्राउंड पर काले रंग से नंबर लिखा होगा। कैसे होगी नंबर की शुरुआत? नंबर प्लेट की शुरुआत BH से होगी। इसके बाद रजिस्ट्रेश के साल का अंतिम दो अंक होगा और फिर आगे का नंबर होगा। कितना टैक्स और कितने साल के लिए होगा? वाहन मालिकों के पास दो विकल्प होंगे। इनमें 2 साल या 2 के गुणा में रोड टैक्स का भुगतान करना होगा।
  • 10 लाख रुपये तक की लागत वाले वाहनों के लिए 8 फीसदी रोड टैक्स
  • 10-20 लाख रुपये की लागत वाले वाहनों के लिए 10 फीसदी रोड टैक्स
  • 20 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले वाहनों के लिए 12 फीसदी रोड टैक्स तय किया है।
  • डीजल वाहनों के लिए 2 फीसदी अतिरिक्त शुल्क
  • इलेक्ट्रिक वाहनों पर 2 फीसदी कम टैक्स लगाया जाएगा।
ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया नई BH सीरीज के लिए वाहन मालिकों को आरटीओ के पास जाने की जरूरत नहीं है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।

Saturday, August 28, 2021

भारत में इन Top 10 Electric Scooters को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, देखें कीमत-खासियत August 28, 2021 at 06:48PM

नई दिल्ली।Top 10 Electric Scooters In India Battery Range Price: भारत में Electric Vehicles कि डिमांड बढ़ रही है। चाहें Electric Bike हो, Electric Scooters हो या Electric Car, पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने के कारण अब हजारों-लाखों लोग इलेक्ट्रिक वीइकल्स को ही पसंद कर रहे हैं और इनकी खूब बिक्री भी हो रही है। बीते दिनों हमने आपको भारत में बिकने वालीं टॉप 10 इलेक्ट्रिक बाइक्स की जानकारी दी थी, आज हम आपको भारत के टॉप 10 पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें लोगों का खूब प्यार मिला है। इनमें कुछ हाल ही में लॉन्च हुए हैं और इनकी जल्द ही बिक्री शुरू होने वाली है। ये भी पढ़ें- भारत में बीते दिनों Ola S1, Simple One और EbikeGo Rugged जैसे बेहतरीन Electric Scooters लॉन्च हुए, जो कि शानदार लुक, पावरफुल और अडवांस फीचर्स के साथ ही बेहतरीन बैटरी रेंज वाले हैं। भारत में बिकने वाली टॉप 10 स्कूटर की बात करें तो Ola S1, Simple One, EbikeGo Rugged के साथ ही TVS iQube, Ather 450X, Bajaj Chetak Electric, Hop Electric LYF, Hero Electric Atria, Okinawa R30 और Ampere V 48 जैसे ऑप्शन जबरदस्त हैं। ये भी पढ़ें- बेहतरीन लुक और फीचर्सभारत के टॉप 10 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत और खासियत की बात करें तो बीते दिनों लॉन्च Ola S1 और Ola S1 Pro की कीमत क्रमश: 99,999 रुपये और 1,21,999 रुपये है। ओला का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज पर 181 KM तक चलाया जा सकता है और इसकी टॉप स्पीड 115 किलोमीटर प्रति घंटे तक की है। बीते दिनों सिंपल एनर्जी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One लॉन्च किया, जिसकी कीमत 1.09 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। दावा है कि इसे सिंगल चार्ज में 236 KM तक चलाया जा सकता है और इसकी टॉप स्पीड भी 105kmph है। ये भी पढ़ें- महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटरभारत में Ather 450X Electric Scooter की भी अच्छी बिक्री होती है और इसकी कीमत 1.13 लाख रुपये से लेकर 1.32 लाख रुपये तक की है। कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने पर 116 KM तक चलाया जा सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है। Bajaj Chetak Electric स्कूटर की भारत में खूब बिक्री होती है। कीमत की बात करें तो इसे भारत में 1.42 लाख रुपये से लेकर 1.44 लाख रुपये तक पेश किया गया है। बजाज चेतक इलेक्ट्रिक की बैटरी रेंज 95 किलोमीटर तक की है। वहीं टॉप स्पीड की बात करें तो इसे 70kmph तक चला सकते हैं। ये भी पढ़ें- अच्छी बैटरी रेंज और स्पीडभारत में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर की भी अच्छी डिमांड है। इसकी शुरुआती कीमत 1.15 लाख रुपये है। इसे सिंगल चार्ज पर 75 KM तक चला सकते हैं। वहीं टॉप स्पीड की बात करें तो इसे 78 kmph तक की स्पीड से चला सकते हैं। बीते दिनों भारत में eBikeGo ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर eBikeGo Rugged Electric Scooter लॉन्च किया, जिसके eBikeGo G1 Rugged Electric Scooter वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये और eBikeGo G1+ Rugged वेरिएंट की कीमत 99,999 रुपये है। इसकी बैटरी रेंज के बारे में दावा किया गया है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह 160 किलोमीटर तक चल सकता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 70kmph है। ये भी पढ़ें- बजट और मिड रेंज इलेक्ट्रिक स्कूटरभारत में Hero Electric Atria इलेक्ट्रिक स्कूटर भी काफी पॉपुलर है, जिसकी कीमत 63,640 रुपये (एक्स-शोरूम) है और इसे सिंगल चार्ज में आप 85 किलोमीटर तक चला सकते हैं। वहीं इसकी टॉप स्पीड 25 kmph है। यहां Hop Electric LEO इलेक्ट्रिक स्कूटर भी पॉपुलर है, जिसकी कीमत 72,818 रुपये है। दावा है कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को फुल चार्ज में 125 km तक चला सकते हैं। वहीं इसकी टॉप स्पीड 60 kmph है। भारत में Okinawa R30 आप 58,992 रुपये में खरीद सकते हैं और इसकी बैटरी रेंज 48 km है। वहीं Ampere V 48 आपको 34,899 रुपये में मिल जाएगा और इसकी बैटरी रेंज 65 km है। ये भी पढ़ें-

Honda ने लॉन्च की 300cc की अडवेंचर बाइक, देखते रह जाएंगे धांसू लुक August 28, 2021 at 03:24AM

नई दिल्ली ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी होंडा (Honda) ने अपनी बाइक Honda XRE 300 का 2021 वर्जन लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह मॉडल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी इसे ब्राजील में लॉन्च किया है। यह होंडा की अडवेंचर बाइक है। भारत में इस बाइक के डेब्यू की कोई जानकारी नहीं है। होंडा की यह अडवेंचर बाइक कई धांसू फीचर्स के साथ आती है। तो आइए जानते हैं इस बाइक में क्या कुछ है खास। इंजन और पावर यह अडवेंचर टू वीलर अग्रेसिव लुक के साथ आती है और इसके साथ आपको मिलता है डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर जो कि फुल LED है। इस बाइक को पावर मिलती है 291cc के एयर-कूल्ड, सिंगल सिलिंडर इंजन से। बाइक में 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। 13. 8 लीटर फ्यूल टैंक 2021 Honda XRE 300 बाइक एक मस्क्युलर फ्यूल टैंक के साथ आती है जिसकी क्षमता 13. 8 लीटर है। बाइक में स्टेप्ड अप सिंगल सीट पिलियन ग्रैब रेल के साथ दी गई है। इसके अलावा बाइक का लुक भी काफी शानदार है जो अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट और आई-कैचिंग ग्रैफिक्स से लैस है। बाइक में LCD इंस्ट्रुमेंट कंसोल और ऑल LED लाइटिंग सेटअप दिया गया है। बाइक में 21 इंच फ्रंट और 18 इंच रियर स्पोक्ड वील्ज दिए गए हैं। कितनी होगी कीमत ? भारत में इस बाइक की लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और माना जा रहा है कि कंपनी इसे भारतीय बाजार में नहीं उतारेगी। ब्राजील में इस बाइक की कीमत 20,390 BRL यानी लगभग 2.90 लाख रुपये है।