Tuesday, July 27, 2021

1 अगस्त से महंगी हो जाएंगी Kawasaki की बाइक्स, बचत करने का आखिरी मौका, पढ़ें पूरी प्राइस लिस्ट July 27, 2021 at 06:17AM

नई दिल्ली। इंडिया () अपने ग्राहकों को एक बार फिर से झटका देने वाली है। जापान की दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता अगले महीने यानी कि 1 अगस्त 2021 से अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों को महंगा करने जा रही है। कंपनी अपने लाइनअप की कीमतों में 6,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कावासाकी, पहली ऐसी प्रीमियम बाइक निर्माता बन गई है, जो इस तिमाही में अपनी मोटरसाइकिलों की कीमतों को बढ़ाने जा रही है। ऐसे में अगर आप को मौजूदा कीमतों पर खरीदना चाहते हैं, तो आपको 31 जुलाई तक इन्हें खरीदना पड़ेगा।
Kawasaki की मोटरसाइकिलें मौजूदा कीमतें 1 अगस्त से क्या होंगी कीमतें कितना अंतर आएगा
Kawasaki Ninja 650 6.54 लाख रुपये 6.61 लाख रुपये 7,000 रुपये
Kawasaki Z 650 6.18 लाख रुपये 6.24 लाख रुपये 6,000 रुपये
Kawasaki Versys 650 7.08 लाख रुपये 7.15 लाख रुपये 7,000 रुपये
Kawasaki Vulcan S 6.04 लाख रुपये 6.10 लाख रुपये 6,000 रुपये
Kawasaki W800 7.19 लाख रुपये 7.26 लाख रुपये 7,000 रुपये
Kawasaki Z900 8.34 लाख रुपये 8.42 लाख रुपये 8,000 रुपये
Kawasaki Ninja 1000SX 11.29 लाख रुपये 11.40 लाख रुपये 11,000 रुपये
Kawasaki Ninja ZX-10R 14.99 लाख रुपये 15.14 लाख रुपये 15,000 रुपये
Kawasaki Versys 1000 11.44 लाख रुपये 11.55 लाख रुपये 11,000 रुपये

4 अगस्त को भारत में लॉन्च होगी नई Tata Tiago NRG, जानें आपके लिए क्या होगा खास July 27, 2021 at 05:06AM

नई दिल्ली। 2021 () फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। टाटा मोटर्स () भारतीय बाजार में इसे 4 अगस्त 2021 को लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे टीज कर दिया है। बता दें कि साल 2018 से लेकर 2020 तक Tiago NRG की भारतीय बाजार में बिक्री होती थी। यह क्रॉसओवर मॉडल पर बेस्ड कंपनी की एंट्री लेवल कार थी। लेकिन, साल 2020 की शुरूआत में जब Facelift () लॉन्च हुई, तब कंपनी ने अपनी Tiago NRG की बिक्री बंद कर दी। भारतीय बाजार में नई टियागो एनआरजी फेसलिफ्ट का मुकाबला Maruti Suzuki Celerio X (मारुति सुजुकी सेलेरियो एक्स) और Ford Freestyle (फोर्ड फ्रीस्टाइल) जैसी कारों से होगा। माना जा रहा है कि कंपनी इसे 5.5 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम में लॉन्च कर सकती है। इसमें नया फ्रंट लुक मिलेगा। इसमें शार्प ग्रिल और हेडलैंप, रिवाइज्ड बम्पर के साथ नए 14-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। टेलगेट में एनआरजी बैज के साथ रफ एंड टफ ब्लैक क्लैडिंग भी मिलेगी। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 200 से 205 मिलीमीटर तक जा सकता है। इसके अलावा इस पर रूफ रेल्स देखने की भी उम्मीद है। टाटा टियागो एनआरजी फेसलिफ्ट के इंटीरियर की बात करें, तो इसके अंदर ऑल-ब्लैक केबिन मिलेगा। इसमें कंट्रास्ट एक्सेंट के साथ एसी एयर वेंट बेजल्स, गियरशिफ्ट नॉब और सेंटर कंसोल मिलेंगे। इसमें नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन साउंड सिस्टम के साथ और भी कई हाइटेक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। 2021 Tata Tiago NRG फेसलिफ्ट में पावर के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 84 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट का भी विकल्प मिलेगा।

नई Tata Tiago NRG भारत में इस दिन होगी होगी लॉन्च! जानें क्या होगी कीमत July 27, 2021 at 01:53AM

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने 4 अगस्त 2021 के लिए मीडिया को इनवाइट भेजा है, जिसमें ब्लॉक योर डेट लिखा है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी अपनी फेसलिफ्ट अवतार वाली () को इस दिन भारत में लॉन्च कर सकती है। बता दें कि टाटा मोटर्स ने अपनी Tiago NRG की साल 2018 से 2020 तक भारतीय बाजार में बिक्री की। यह क्रॉसओवर मॉडल पर बेस्ड कंपनी की एंट्री लेवल कार थी। हालांकि, जैसे ही साल 2020 की शुरूआत में Tata Tiago Facelift () लॉन्च हुई, वैसे ही कंपनी ने Tiago NRG की बिक्री बंद कर दी। कंपनी इसे 5.5 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम में लॉन्च कर सकती है। इसमें नया फ्रंट लुक मिलेगा। इसनें शार्प ग्रिल और हेडलैंप, रिवाइज्ड बम्पर और नए 14-इंच के अलॉय व्हील्स मिलेंगे। टेलगेट में एनआरजी बैज के साथ रफ एंड टफ ब्लैक क्लैडिंग भी मिलेगी। ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें, तो स्टैंडर्ड 170 मिलीमीटर के मुकाबले इसमें 200 से 205 मिलीमीटर तक का ग्राउंड क्लीयरेंस मिल सकता है। इस पर रूफ रेल्स देखने की भी उम्मीद है। टाटा टियागो एनआरजी फेसलिफ्ट के अंदर ऑल-ब्लैक केबिन मिलेगा। इसमें कंट्रास्ट एक्सेंट के साथ एसी एयर वेंट बेजल्स, गियरशिफ्ट नॉब और सेंटर कंसोल मिलेंगे। इसमें नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन साउंड सिस्टम के साथ और भी कई हाइटेक फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें प्री-फेसलिफ्ट मॉडल की तुलना में ज्यादा फीचर्स मिलेंगे। वहीं, सुरक्षा के लिए इसमें डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। 2021 Tata Tiago NRG फेसलिफ्ट में पावर के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 84 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट का भी विकल्प मिलेगा। नई टियागो एनआरजी फेसलिफ्ट का मुकाबला भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Celerio X (मारुति सुजुकी सेलेरियो एक्स) और Ford Freestyle (फोर्ड फ्रीस्टाइल) जैसी कारों से होगा।

कौन है यामाहा की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक या स्कूटर? पढ़ें जून महीने की टॉप-6 लिस्ट July 26, 2021 at 11:21PM

नई दिल्ली। अगर आप Yamaha की नई मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि, आज हम आपको यामाहा के सभी दोपहिया वाहनों (TVS two wheelers) की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें यामाहा के स्कूटर (Yamaha best selling scooters) और यामाहा की मोटरसाइकिलें (Yamaha best selling bikes) दोनों शामिल हैं। हम आपको बताएंगे कि यामाहा का वो कौन सा दोपहिया वाहन है, जिसे पिछले महीने देश में सबसे ज्यादा खरीदा गया। इसके बाद आप यह जान सकेंगे कि यामाहा की जो बाइक या स्कूटरआपको पसंद है, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर... भारत में कितनी बिक्री हुई
यामाहा के दोपहिया वाहन जून 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Yamaha FZ 11,084 यूनिट्स 8,463 यूनिट्स 30.97 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha R15 5,020 यूनिट्स 3,624 यूनिट्स 38.52 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha MT15 3,628 यूनिट्स 2,504 यूनिट्स 44.89 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha RayZR 2,229 यूनिट्स 7,832 यूनिट्स 71.54 फीसदी बिक्री घटी
Yamaha Fascino 2,065 यूनिट्स 7,116 यूनिट्स 70.98 फीसदी बिक्री घटी
Yamaha FZ25 562 यूनिट्स 0 यूनिट्स -
जून 2021 में यामाहा के कुल 24,588 दोपहिया वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जून 2020 में यामाहा के कुल 29,539 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी जून 2020 की तुलना में जून 2021 में यामाहा की बिक्री में 16.76 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान, कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। वहीं, इस बीच YamahaZR कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वालस्कूटर रहा। मार्केट शेयर
Yamaha Fascino 8.4 फीसदी
Yamaha FZ 45 फीसदी
Yamaha RayZR 9.07 फीसदी
Yamaha R15 20.4 फीसदी
Yamaha MT15 15 फीसदी
Yamaha FZ25 2.29 फीसदी
क्या होता है मार्केट शेयर? मार्केट शेयर को आसान भाषा में समझें, तो एक वाहन अपने सेगमेंट में 100 में कितना खरीदा गया उसे मार्केट शेयर कह सकते हैं। उदाहरण का मार्केट शेयर 30.9 फीसदी है। यानी, देश में बिकने वाले यामाहा के 100 स्कूटरों में Fascino के 30.9 फीसदी स्कूटर खरीदे गए। भारत से बाहर कितनी बिक्री हुई?
यामाहा के दोपहिया वाहन जून 2021 में कितना निर्यात हुआ जून 2020 में कितना निर्यात हुआ था निर्यात में कितना अंतर आया
Yamaha FZ 11,780 यूनिट्स 3,263 यूनिट्स 261 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha RayZR 3,348 यूनिट्स 1,327 यूनिट्स 152 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha Saluto RX 2,916 यूनिट्स 0 -
Yamaha FZ25 2,442 यूनिट्स 648 यूनिट्स 277 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha Crux 1,690 यूनिट्स 540 यूनिट्स 213 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha SZ 1,568 यूनिट्स 24 यूनिट्स 6433 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha R15 1,541 यूनिट्स 72 यूनिट्स 2040 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha YD125 1,350 यूनिट्स 0 -
Yamaha R15 Saluto 920 यूनिट्स 0 -
Yamaha MT15 160 यूनिट्स 0 -
Yamaha Fascino 84 यूनिट्स 4 यूनिट्स 1950 फीसदी बिक्री बढ़ी
Yamaha Alpha 0 242 यूनिट्स -

Monday, July 26, 2021

टोयोटा की इन 3 धांसू कारों पर मिल रही है 65000 रुपये की भारी छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा July 26, 2021 at 07:23PM

नई दिल्ली। इस जुलाई अगर आप टोयोटा की नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको कुल 65,000 रुपये तक की भारी बचत हो सकती है। दरअसल, इस महीने टोयोटा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट () दे रही है। इन कारों में () से लेकर () और Toyota Urban Cruiser() तक शामिल हैं। ग्राहकों को इन कारों पर कैश डिस्काउंट से लेकर एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट तक जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं। ऐसे में हम आज आपको होंडा की इन सभी कारों पर मिल रहे सभी ऑफर्स () के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर.. Toyota Yaris टोयोटा यारिस पर इस जुलाई महीने ग्राहकों को कुल 65,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस र,
वेरिएंट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल डिस्काउंट
Toyota Yaris 20,000 रुपये 20,000 रुपये 25,000 रुपये 65,000 रुपये
Toyota Glanza टोयोटा ग्लांजा पर ग्राहकों को इस जुलाई महीने कुल 30,000 रुपये तक की भारी छूट मिल रही है। इस पर कंपनी की तरफ से,
वेरिएंट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल डिस्काउंट
8A वैरिएंट 10,000 रुपये 2,000 रुपये तक 18,000 रुपये 30,000 रुपये तक
8A वैरिएंट के अलावा 10,000 रुपये 2,000 रुपये तक 8,000 रुपये 20000 रुपये तक
इस जुलाई महीने टोयोटा अर्बन क्रूजर पर ग्राहकों को कुल 20,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर के तहत इस पर,
वेरिएंट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल डिस्काउंट
सभी वेरिएंट्स 0 रुपये 2,000 रुपये तक 8,000 रुपये 20,00 रुपये तक
नोट- टोयोटा की तरफ से दिए जा रहे ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये ऑफर्स अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। ऐसे में अपनी पसंद की टोयोटा कार को खरीदने से पहले कंपनी के आधिकारिक डीलरशिप्स पर जाकर ऑफर के बारे में पूरा पता लगा लें।

कौन है Bajaj Pulsar की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक? July 26, 2021 at 06:32PM

नई दिल्ली। अगर आप (Bajaj Pulsar) की नई मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। क्योंकि, आज हम आपको पल्सर सीरीज के सभी मोटरसाइकिलें (Best selling ) की जून महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि पल्सर सीरीज की वो कौन सी बाइक है, जिसे पिछले महीने देश में सबसे ज्यादा खरीदा गया। इसके बाद आप यह जान सकेंगे कि पल्सर सीरीज की जो बाइक आपको पसंद है, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर... भारत में कितनी बिक्री हुई
बजाज पल्सर सीरीज की बाइक्स जून 2021 में कितनी बिक्री हुई जून 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Bajaj Pulsar 125 47,266 यूनिट्स 26,346 यूनिट्स 79.40 फीसदी बिक्री बढ़ी
Bajaj Pulsar 150 23,901 यूनिट्स 41,393 यूनिट्स 42.26 फीसदी बिक्री घटी
Bajaj Pulsar 160, 180, 200 4,443 यूनिट्स 8,712 यूनिट्स 49 फीसदी बिक्री घटी
Bajaj Pulsar 220 F 3,540 यूनिट्स 4,371 यूनिट्स 19 घटी
जून 2021 में बजाज पल्सर के कुल 79,150 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जून 2020 में पल्सर की कुल 80,822 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी जून 2020 की तुलना में जून 2021 में यामाहा की बिक्री में 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान, Pulsar 125 इस सीरीज की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही। भारत से बाहर कितनी बिक्री हुई?
बजाज पल्सर सीरीज की बाइक्स जून 2021 में कितना निर्यात हुआ जून 2020 में कितना निर्यात हुआ था निर्यात में कितना अंतर आया
Bajaj Pulsar 125 2,772 यूनिट्स 1,786 यूनिट्स 55.21 फीसदी बिक्री बढ़ी
Bajaj Pulsar 150 9,358 यूनिट्स 4,496 यूनिट्स 108.26 फीसदी बिक्री बढ़ी
Bajaj Pulsar 160, 180, 200 12,702 यूनिट्स 4,808 यूनिट्स 164 फीसदी बिक्री बढ़ी
Bajaj Pulsar 220F 12,702 यूनिट्स 4,808 यूनिट्स 581फीसदी बिक्री बढ़ी
जून 2021 में बजाज पल्सर के कुल 26,003 यूनिट्स का भारत से निर्यात हुआ। जबकि, जून 2020 में पल्सर के कुल 11,262 यूनिट्स का निर्यात हुआ था। यानी जून 2020 की तुलना में जून 2021 में पल्सर के निर्यात में 130.89 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

कौन है TVS का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर या बाइक? पढ़ें जून महीने की टॉप-11 लिस्ट July 26, 2021 at 06:15AM

नई दिल्ली। अगर आप TVS की नई मोटरसाइकिल या स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके लिए है। क्योंकि, आज हम आपको TVS के सभी दोपहिया वाहनों (TVS two wheelers) की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें टीवीएस के स्कूटर () और टीवीएस की मोटरसाइकिलें () दोनों शामिल हैं। हम आपको बताएंगे कि पिछले महीने टीवीएस का वो कौन सा दोपहिया वाहन है, जिसे देश में सबसे ज्यादा खरीदा गया। इसके बाद आप यह जान सकेंगे कि टीवीएस का जो स्कूटर या बाइक आपको पसंद है, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
TVS की मोटरसाइकिलें मई 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई बिक्री में अंतर बिक्री में कितना अंतर आया
TVS Apache 30,233 यूनिट्स 14,218 यूनिट्स 16,015 ज्यादा मॉडल बिके 113 फीसदी बिक्री बढ़ी
TVS XL 35,897 यूनिट्स 40,620 यूनिट्स 4,723 कम मॉडल बिके 11.63 फीसदी बिक्री घटी
TVS Sport 10,755 यूनिट्स 6,508 यूनिट्स 4,247 ज्यादामॉडल बिके 65.26 फीसदी बिक्री बढ़ी
TVS Jupiter 31,848 यूनिट्स 31,848 यूनिट्स - -
TVS Ntorq 15,544 यूनिट्स 18,680 यूनिट्स 3,136 कम मॉडल बिके 16.79 फीसदी बिक्री घटी
TVS Radeon 8,132 यूनिट्स 11,775 यूनिट्स 3,643 कम मॉडल बिके 30.94 फीसदी बिक्री घटी
TVS Star City 6,408 यूनिट्स 6,543 यूनिट्स 135 कम मॉडल बिके 2.06 फीसदी बिक्री घटी
TVS Pep+ 3,368 यूनिट्स 8,291 यूनिट्स 4,923 कम मॉडल बिके 59.38 फीसदी बिक्री घटी
TVS Zest 2.274 यूनिट्स 0 यूनिट्स 2,274 कम मॉडल बिके -
TVS RR310 315 यूनिट्स 319 यूनिट्स 4 कम मॉडल बिके 1.25 फीसदी बिक्री घटी
TVS iQube 639 0 639 ज्यादा मॉडल बिके -
जून 2021 में टीवीएस के कुल 1,45,143 दोपहि वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जून 2020 में टीवीएस के कुल 52,084 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी जून 2020 की तुलना में जून 2021 में टीवीएस की बिक्री में 178.67 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान, TVS XL कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया वाहन रहा। वहीं, इस बीच कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक और कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा।