Thursday, July 15, 2021

​2021 Land Rover Discovery भारत में हुई लॉन्च, दमदार इंजन के साथ मिलेंगे हाइटेक फीचर्स July 15, 2021 at 05:02AM

नई दिल्ली। 2021 ( फेसलिफ्ट) भारत में लॉन्च हो गई है। India (लैंड रोवर इंडिया) ने भारतीय बाजार में अपनी 2021 Discovery की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 88.06 लाख रुपये रखी है। बता दें कि कंपनी ने अपनी इस अपडेटेड प्रीमियम कार को पिछले साल नवंबर महीने में पेश किया था। इसमें कई हल्के बदलाव किए गए हैं। इनमें नई डिजाइन लैंगवेज, तकनीक और इम्प्रूव्ड इंजन शामिल हैं। भारतीय बाजार में 2021 Discovery फेसलिफ्ट का Volvo XC90, BMW X5 और Audi Q7 जैसी गाड़ियों से सीधा और कड़ा मुकाबला है। भारतीय बाजार में Land Rover Discovery फेसलिफ्ट तीन इंजन में उपलब्ध है। इनमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला पेट्रोल, 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला डीजल, और 3.0-लीटर का 6-सिलिंडर वाला डीजल इंजन शामिल हैं। इसका 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 296 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 2.0-लीटर का डीजल इंजन 355 bhp की पावर और 550 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि, इसका 3.0-डीजल का डीजल इंजन 296 bhp की पावर और 650 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। जल्द ही इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इसमें नया Pivi Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ OTA अपडेट्स दिए गए हैं। इसमें 11.4-इंच का एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो पुराने वर्जन के मुकाबले 48 फीसदी बड़ा और 3 गुना ज्यादा ब्राइट है। इस एसयूवी में 12.3-इंच का डिजिटल कंसोल दिया गया है, जो हाई-डेफिनेशन 3D मैपिंग को सपोर्ट करता है और कस्टमाइसेबल इंटरफेज ऑप्शन्स के साथ आता है।इसमें कैबिन एयर आयोनाइजेशन के साथ PM2.5 एयर फिल्ट्रेशन तकनीक दी गई है। इससे पहले इसी महीने Land Rover Defender 90 भारत में लॉन्च हुई। इसके 3-डोर वाले स्टैंडर्ड वर्जन की एक्स-शोरूम कीमत 76.57 लाख रुपये है, जो इसके Defender X पर 1.12 करोड़ रुपये तक जाती है। इसका लुक नई जेनरेशन वाली Defender 110 जैसा ही है। कंपनी ने इसे Defender, X-Dynamic और Defender X जैसे वैरिएंट्स में उतारा है। इसके अलावा इनमें S, SE और HSE स्पेसिफिकेशन पैक्स चुनने का विकल्प मिलता है। यह 2.0-लीटर पेट्रोल, 3.0 लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर डीजल जैसे तीन इंजन में उपलब्ध है। इसका 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन 296 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 3.0-लीटर का पेट्रोल इंजन 394 bhp की मैक्सिमम पावर और 550 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि, इसका 2.0-लीटर का डीजल इंजन 296 bhp की मैक्सिमम पावर और 650 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसी महीने 2021 Range Rover Evoque भी भारत में लॉन्च हुई। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 64.12 लाख रुपये है। नई Range Rover Evoque का R-Dynamic SE ट्रिम पेट्रोल वर्जन में उपलब्ध है। वहीं, इसका डीजल वर्जन केवल S ट्रिम में उपलब्ध है।

4.99 करोड़ रुपये महंगी कार भारत में हुई लॉन्च, 9 सेकंड में पकड़ती है 200 kmph की रफ्तार July 15, 2021 at 02:07AM

नई दिल्ली। () ने भारत में अपनी नई 2021 () को लॉन्च कर दिया है। इटली की सुपर स्पोर्ट्स लक्जरी कार निर्माता ने भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.99 करोड़ रुपये रखी है। कंपनी की यह लग्जरी स्पोर्ट्स कार भारतीय बाजार में पुराने वर्जन वाली Huracan की जगह लेगी। बता दें कि कंपनी ने अपनी नई Huracan STO को अंतरराष्ट्रीय बाजार (ग्लोबली) में नवंबर 2020 को पेश किया था। नई Huracan STO पहले के मुकाबले 43 किलोग्राम हल्की हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि इसकी बॉडी में 75 फीसदी कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसका विंडस्क्रीन अकेले 20 फीसदी हल्का हो गया है। Huracan STO का ड्राइ वजन 1,339 किलोग्राम हो गया है। नई के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 5.2-लीटर का नेचुलरी एस्पीरेटेड V10 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 630 bhp की मैक्सिमम पावर और 565 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। पुराने मॉडल के मुकाबले कंपनी ने इसके टॉर्क को घटाया है। पुराने मॉडल में 600 Nm का टॉर्क मिलता है। 2021 Huracan STO रफ्तार के मामले में भी बेमिसाल है। यह कार महज 3 सेकंड में 0-100 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है। वहीं, 9 सेकंड में यह कार 0-200 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 310 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 4-सीटर और 5-सीटर का विकल्प मिलता है। नई Huracan STO में शानदार अनुभव के लिए तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इनमें रोड-ओरिएंटेड STO, ट्रैक फोकस्ड ट्रॉफी, और सेल्फ एक्सप्लेनट्री रेन। इसमें टू-टोन फिनिश्ड ब्लू लौफे और कैलिफोर्निया ऑरेंज कलर पेंट दिया है। इसमें सिग्नेचर स्विप्टबैक LED हेडलैंप्स के साथ W-शेप्ड LED डेटाइम रनिंग लैंप्स के साथ बोनेट और फ्रंट बंपर पर ऑरेंज हाइलाट्स के साथ ब्लैक डिफ्यूजर दिया गया है। इससे पहले पिछले महीने लैंबॉर्गिनी इंडिया ने अपनी Lamborghini Huracan EVO RWD को भारत में लॉन्च किया। यह Huracan EVO का ओपेन टॉप रियर व्हील ड्राइव वर्जन है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.54 करोड़ रुपये है। इसमें पावर के लिए 5.2-लीटर का नेचुलरी एस्पीरेटेड V10 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 602 bhp की मैक्सिमम पावर और 560 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड डुअल-कल्च ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा। Spyder में 28 हॉर्सपावर और 40 Nm टॉर्क की कमी की गई है। यह कार महज 3.5 सेकंड में 0-100 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार हासिल कर लेती है, जो RWD कूपे वर्जन से 0.2 सेकंड धीमी है। इसमें 324 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 4-सीटर और 5-सीटर का विकल्प मिलता है।

भारत की सड़कों पर Tata उतारेगी नए CNG वैरिएंट्स, इन कारों पर बढ़ी अटकलें July 14, 2021 at 11:35PM

नई दिल्ली। नेक्सन ईवी () के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल स्पेस में आने के बाद, टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपना ध्यान सीएनजी (CNG Cars) सेग्मेंट की तरफ लगा दिया है। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि वह देश में अपनी कुछ पेशकशों पर सीएनजी वैरिएंट (Tata CNG Cars) लॉन्च करेगी। मीडिया को संबोधित करते हुए टाटा मोटर्स के पीवीबीयू शैलेश चंद्र ने कहा, " इस वित्तवर्ष में हम सीएनजी वाहन लॉन्च करने जा रहे हैं क्योंकि हमें फ्यूल इफीशिएंट कारों की चाह रखने वाले लोगों की आवश्यकता है।" उन्होंने आगे कहा कि टाटा की तरफ से कैप्चर की गई Tiago CNG एक मिड-ट्रिम वैरिएंट प्रतीत होती है, जिसमें नए मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स होते हैं, जबकि Tigor प्रोटोटाइप एक लोअर-वेरिएंट था, क्योंकि उसके रिम्स स्टील के होते हैं। कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि टाटा की कौन-कौन सी कारों में सीएनजी वैरिएंट उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी ने इतना जरूर साफ किया है कि टियागो और टिगोर में निश्चित रूप से इस वैरिएंट के लिए कंसिडर किया जा सकता है। बता दें, Tiago CNG एक मिड-ट्रिम वैरिएंट टाइप है, जिसमें नए मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील्स होते हैं, जबकि Tigor प्रोटोटाइप लोअर-वैरिएंट है, क्योंकि इसमें स्टील रिम्स होते हैं। इन कारों में फ्रंट ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, फॉग लैंप, शार्क फिन एंटीना, एलईडी हाई माउंट स्टॉप लैंप, एलईडी टेललाइट्स और बहुत कुछ पर ट्राई-एरो थीम मिलती रहती है। ऐसे में उम्मीद है कि कार का केबिन पहले जैसा ही रहेगा। यह संभावना जताई जा रही है कि () और () में वही पहले वाले 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होंगे, जो जनवरी 2020 में लॉन्च हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों कारों में मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा, लेकिन टाटा इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन शामिल करके ग्राहकों को हैरान कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से कंपनी इन कारों की कीमतों को बढ़ा सकती है, क्योंकि मौजूदा समय में बाजारों में उपलब्ध कारों में से कोई भी इस तरह के कंबिनेशन नहीं दे रहा है।

'देसी' कंपनी ला रही दमदार 9 सीटर 'मेड इन इंडिया' कार, जानें डीटेल July 14, 2021 at 10:42PM

नई दिल्ली Mahindra & Mahindra ने हाल ही में इंट्रोड्यूस की. यह कार मार्केट में को रिप्लेस करेगी. यह मॉडल पहले से बेहतर स्टाइलिंग के साथ आने वाला है। इसके अलावा इस कार में अपमार्केट इंटीरियर और BS6 इंजन मिलने वाला है। आ रहा 9 सीटर वर्जन मीडिया से बातचीत के दौरान कंपनी के ऑटोमोटिव डिविजन के CEO विजय नाकरा (Vijay Nakra) ने बताया कि कंपनी इस कार ज्यादा बड़ा वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी वर्जन लॉन्च करेगी। भारतीय बाजार में इस कार को खूब पसंद किया जाता है। के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1493 सीसी का 3-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 1750-2250 आरपीएम पर 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। Mahindra Bolero Neo एक सब-4 मीटर कार है, जिसमें केवल 2-व्हील ड्राइव सिस्टम ही मिलता है। इसमें महिंद्रा का मल्टी टेरेन तकनीक दी गई है। इस कार की पूरी बॉडी TUV300 के मुकाबले नीचे है। कंपनी ने Mahindra Bolero Neo को भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें नेपोली ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर, हाइवे रेड, पर्ल व्हाइट, डायमंड व्हाइट और रॉकी बैज शामिल हैं। इसमें स्पेस के साथ सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है। हाल ही में लॉन्च हुआ नया मॉडल भारतीय बाजार में Mahindra TUV300 की जगह लेगा। बता दें कि Bolero कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है। 20 साल से भी ज्यादा समय से यह कार भारतीय बाजार में ग्राहकों की पसंद बनी हुई है, जहां अब तक इसके 13 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं।

Wednesday, July 14, 2021

गोवा सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कसी कमर, अगले 5 सालों में 11000 वाहनों पर मिलेगी सब्सिडी July 14, 2021 at 07:38PM

नई दिल्ली। गोवा सरकार ने हाल ही में राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक ड्राफ्ट स्कीम जारी किया है। इसके तहत अगले पांच सालों के लिए 11,000 का ऑफर किया जाएगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि साल 2025 तक वह अपने कुल वाहन पंजीकरण का 30 प्रतिशत करे। इस उद्देश्य से राज्य सरकार ने 10,000 इलेक्ट्रिक दोपहिया, 500 इलेक्ट्रिक तीन पहिया और लगभग 500 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों को सब्सिडी देने की योजना बनाई है। दोपहिया वाहनों के लिए सब्सिडी राशि प्रति वर्ष 10 करोड़ रुपये से अधिक नहीं होगी। वहीं, तीन पहिया वाहनों के लिए इसे 1 करोड़ रखा गया है। जबकि, चार पहिया वाहनों के लिए यह सीमा 14 करोड़ रुपये है। कुल मिलाकर इलेक्ट्रिक वाहनों पर सालाना सब्सिडी 25 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं होगी। कथित तौर पर, राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि सब्सिडी पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दी जाएगी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के लिए इंसेंटिव 30,000 प्रति वाहन पर कैप किया गया है, जबकि इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पर दी जाने वाली अधिकतम इंसेंटिव 1.5 लाख रुपये प्रति वाहन तक होगी। सब्सिडी एक ही किश्त में वितरित की जाएगी। मालिक को केवल आरसी बुक और बीमा सहित खरीद के डॉक्यूमेंट पेश करने होंगे। ड्राफ्ट स्कीम में यह भी कहा गया है कि यदि वाहन के साथ बैटरी नहीं बेची जाती है तो वाहन मालिक को परचेज इंसेंटिव 50 प्रतिशत दिया जाएगा। 50 प्रतिशत तक की शेष राशि ऊर्जा ऑपरेटरों को किसी भी जमा की लागत को चुकाने के लिए प्रदान की जाएगी, जो कि एक स्वैपेबल बैटरी के उपयोग के लिए एंड यूजर्स से आवश्यक हो सकती है। आपको बता दें,केंद्र सरकार ने पहले राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्लान (एनईएमपीपी) के तहत 2020 तक भारतीय सड़कों पर 6 से सात मिलियन इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन रखने का टारगेट रखा था। भारत सरकार के भारी उद्योग विभाग द्वारा वाहन (FAME) योजना शुरू की गई है। FAME योजना के लॉन्च के पीछे प्रमुख कारण 120 मिलियन बैरल तेल की बचत, 4 मिलियन टन CO2 को कम करना और 2020 तक वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में 1.3 प्रतिशत की कमी करना था।

Bolero Neo के लॉन्च पर CEAT ने मिलाया महिंद्रा से हाथ, पेश किए CZAR HP रेंज के टायर्स July 14, 2021 at 07:34PM

नई दिल्ली। टायर निर्माता, () ने नए लॉन्च किए गए () के लिए महिंद्रा के साथ अपने सहयोग की घोषणा की। सिएट नए बोलेरो नियो (Bolero Neo) के लिए CZAR HP श्रेणी के टायरों की आपूर्ति करेगा। कार में जो आकार फिट किया जाएगा वह 217/75R15 है। सिएट का CZAR HP एक हाई परफॉर्मेंस टायर है, जो सभी स्पीड पर बेहतर कंट्रोल और आरामदायक राइडिंग अनुभव देता है। इसके इंटर कनेक्टेड ग्रोव्स, ऑप्टिमाइज्ड सीक्वेंस ट्रेड ब्लॉक पैटर्न सटीक वाहन कंट्रोल और सभी गति पर कम शोर सुनिश्चित करते हैं। CEAT CZAR HP टायर को बेहतर स्टीयरिंग कंट्रोल और हाई फ्यूल इफीशियंट बनाने के लिए खास डिजाइन किया गया है। इस मौके पर सिएट टायर्स लिमिटेड के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर ने कहा, “हमें महिंद्रा के साथ अपने जुड़ाव पर गर्व है, जो पिछले कुछ सालों में बढ़ा है। हमने 2015 से एक लंबा सफर तय किया है, और महिंद्रा बोलेरो नियो अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ उत्पादों की पेशकश करने की हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हम महिंद्रा के साथ एक लंबी और उपयोगी साझेदारी की आशा करते हैं” इससे पहले हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra Bolero का नया अवतार भारत में लॉन्च किया। Mahindra Bolero Neo (महिंद्रा बोलेरो नियो) की भारतीय बाजार में शुरुआती (N4 वैरिएंट) एक्स-शोरूम कीमत 8.48 लाख रुपये है। वहीं, इसके N10 वैरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये है। बता दें कि अभी कंपनी ने इसके टॉप स्पेसिफिकेशन वाले N10 (O) ट्रिम की कीमत पर से पर्दा नहीं हटाया है। Mahindra Bolero Neo के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1493 सीसी का 3-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 1750-2250 आरपीएम पर 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

KTM के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 31 अगस्त तक 25000 सस्ती हुई यह बाइक July 14, 2021 at 06:49AM

नई दिल्ली। KTM के दीवानों के लिए एक अच्छी खबर है। बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी को 25,000 रुपये तक सस्ता कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने कुछ दिनों के लिए ही इसकी कीमतों में कटौती की है। बता दें कि कंपनी ने 250 Adventure को केवल अगस्त 2021 तक सस्ता किया है। पहले इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.55 लाख रुपये थी, लेकिन अब इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 2.30 रुपये हो गई है। कीमतों में बदलाव के अलावा इस एडवेंचर बाइक में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। KTM 250 Adventure के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस नई एडवेंचर बाइक में 248.8 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 9,000 आरपीएम पर 29.5 bp की मैक्सिमम पावर और 7,500 आरपीएम पर 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। KTM 250 Adventure में 14.5 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। बाइक की टंकी को एक बार फुल करने पर 400 किलोमीटर तक की यात्रा की जा सकती है। इसमें ऑफ रोड एबीएस फीचर के साथ LCD स्क्रीन मिलती है। इसके दूसरे फीचर्स की बात करें, तो इसमेंजीपीएस ब्रैकेट, क्रैश बंग्स, रेडिएटर प्रोटेक्शन ग्रिल, हेडलैंप प्रोटेक्शन और हैंडलबार पैड मिलते हैं। इसके फ्रंट में 19 इंच का व्हील दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 17 इंच का व्हील दिया गया है। इसमें डुअल परपज के लिए MRF टायर्स दिए गए हैं। लंबी दूरी और किसी भी रास्ते पर बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसके फ्रंट में 43 मिलीमीटर का WP APEX USD फॉर्क्स सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसके फ्रंट यूनिट में 170 मिलीमीटर का ट्रेवल और रियर में 177 मिलीमीटर का रियर शॉक अब्जॉर्बर दिया गया है। हालांकि, 390 ADV के मुकाबले इसमें ग्राहकों को राइड-बाय-वायर और फुल-एलईडी हेडलैम्प नहीं दिए गए हैं।