Monday, June 7, 2021

किस कार कंपनी के पास कितना पैसा ? दुनिया के 5 सबसे अमीर ऑटोमोबाइल ब्रैंड June 07, 2021 at 03:14AM

नई दिल्ली ने को सबसे वैल्यूएबल ऑटोमोबाइल कंपनी के मामले में पीछे छोड़ दिया है। मर्सेडीज को पीछे छोड़ अब दुनिया की सबसे अमीर ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। Automotive Industry 2021 की रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा की ब्रैंड वैल्यू 2020 में 58,076 मिलियन डॉलर हो गई थी जो अब बढ़कर 59,479 मिलियन डॉलर हो गई है। यहां हम आपको दुनिया की 5 सबसे अमीर ऑटोमोबाइल कंपनियों की ब्रैंड वैल्यू के बारे में बता रहे हैं। 1. टोयोटा Toyota ने दुनिया की सबसे अमीर ऑटोमोबाइल कंपनी की लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा किया है। कंपनी मर्सेडीज बेंज को पीछे छोड़ नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा किया और दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई। 2. मर्सेडीज बेंज इस कंपनी की कुल ब्रैंड वैल्यू 2021 में घटकर 58,225 मिलियन डॉलर हो गई है। इस कंपनी की पिछले साल यानी 2020 में ब्रैंड वैल्यू 65,041 मिलियन डॉलर थी। 3. फॉक्सवैगन Volkswagen की साल 2021 में ब्रैंड वैल्यू बढ़कर 47,020 मिलियन डॉलर हो गई। वहीं 2020 में कंपनी की ब्रैंड वैल्यू 33,897 मिलियन डॉलर थी। इस लिस्ट में यह कंपनी तीसरे स्थान पर रही। 4.BMW बीएमडब्ल्यू लग्जरी ऑटोमोबाइल बनाने के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इस कंपनी की ब्रैंड वैल्यू 2021 में 40,447 मिलियन डॉलर रही। वहीं पिछले साल यह वैल्यू 40,483 मिलियन डॉलर थी। 5. इस कंपनी ने भी साल 2021 में अपनी ब्रैंड वैल्यू में इजाफा किया। 2021 में 34,326 मिलियन डॉलर के साथ यह कंपनी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही। वहीं 2020 में यह वैल्यू 33,911 मिलियन डॉलर थी।

2021 Ducati Panigale V4 भारत में हुई लॉन्च, कीमत सुन कर उड़ जाएंगे होश June 07, 2021 at 12:53AM

नई दिल्ली। (Ducati India) ने अपनी को भारत में लॉन्च कर दिया है। नई-जेनरेशन वाली Panigale V4 भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 23.50 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 28.40 लाख रुपये तक जाती है। इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट पहले के मुकाबले 80,000 रुपये महंगा हो गया है। वहीं, इसका S वेरिएंट पहले के मुकाबले 1.90 लाख रुपये महंगा हो गया है।इसमें अब भारत स्टेज VI (बीएस6) कम्प्लायंट वाला इंजन दिया गया है। 2021 Ducati Panigale V4 की बुकिंग शुरू हो गई है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। 2021 Ducati Panigale V4 के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1,103 सीसी का V4 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 13,000 आरपीएम पर 214 bhp की मैक्सिमम पावर और 9,500 आरपीएम पर 124 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें बड़े कैटेलिस्ट दिए गए हैं, जिससे इसमें पहले जैसा ही पावर परफॉर्मेंस मिलेगा, लेकिन यह कम एमीशन करेगी। इससे यह बाइक कम प्रदूषण करेगी। Panigale V4 में लेटेस्ट जेनरेशन वाला प्रीडिक्टिव कंट्रोल सिस्टम दिया गया है, जो 6-एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) से लिंक है। इसमें एबीएस कॉर्नेरिंग, डुकाटी ट्रैक्शन कंट्रोल EVO 3, डुकाटी स्लाइड कंट्रोल, डुकाटी व्हीली कंट्रोल, डुकाटी पावर लॉन्च, डुकाटी अप/डाउन क्विलशिफ्टर के साथ इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स दिए गए हैं। 2021 Ducati Scrambler Nightshift और Scrambler Desert Sled इससे पहले Ducati ने अपनी Ducati Scrambler फैमिली की दो नई मोटरसाइकिलों को बीएस6 इंजन के साथ इस साल मार्च महीने में लॉन्च किया था। इनमें 2021 Ducati Scrambler Nightshift और 2021 Ducati Scrambler Desert Sled शामिल हैं। नई Ducati Scrambler Nightshift की एक्स-शोरूम कीमत 9.80 लाख रुपये है। वहीं, 2021 Ducati Scrambler Desert Sled की कीमत 10.89 लाख रुपये है। Nightshift और Desert Sled में 803 सीसी का L-ट्विन, 2-वाल्व इंजन दिया गया है, जो 8,250 आरपीएम पर 73 HP की मैक्सिमम पावर और 5,750 आरपीएम पर 66.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही मोटरसाइकिलों का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Renault की सबसे सस्ती कार 14,000 रुपये तक हुई महंगी, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की नई कीमतें June 06, 2021 at 10:09PM

नई दिल्ली। रेनो इंडिया (Renault India) ने बड़ी खामोशी से अपनी की कीमतों को बढ़ा दिया है। कंपनी ने अपनी बेस्ट सेलिंग कार को 14,000 रुपये तक महंगा कर दिया है। हालांकि, बढ़ी कीमतें अलग-अलग वेरिएंट्स पर अलग-अलग हैं। बता दें कि Kwid कंपनी की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। आज हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की नई कीमतों के बारे में बताने। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि इसके सभी वेरिएंट्स की पहले की तुलना में कितनी कीमतें बढ़ी हैं। तो डालते हैं एक नजर...
Renault Kwid: वेरिएंट्स पुरानी कीमत नई कीमत कीमत में कितना अंतर आया?
STD 3.18 लाख रुपये 3.32 लाख रुपये 14,000 रुपये
RXE 3.88 लाख रुपये 4.02 लाख रुपये 14,000 रुपये
RXL MT 0.8-लीटर 4.18 लाख रुपये 4.32 लाख रुपये 14,000 रुपये
NEotech Edition MT 0.8-लीटर 4.30 लाख रुपये 4.37 लाख रुपये 7,000 रुपये
RXT MT 0.8-लीटर 4.62 लाख रुपये
RXL MT 1.0-लीटर 4.40 लाख रुपये 4.49 लाख रुपये 9,000 रुपये
Neotech Edition MT 1.0-लीटर 4.52 लाख रुपये 4.59 लाख रुपये 7,000 रुपये
RXT (0) MT 1.0-लीटर 4.78 लाख रुपये 4.87 लाख रुपये 9,000 रुपये
Climber (0) 4.99 लाख रुपये 5.08 लाख रुपये 9,000 रुपये
RXL AMT 1.0-लीटर 4.80 लाख रुपये 4.89 लाख रुपये 7,000 रुपये
Neotech Edition AMT 1.0-लीटर 4.84 लाख रुपये 4.91 लाख रुपये 9,000 रुपये
RXT (0) AMT 1.0-लीटर 5.18 लाख रुपये 5.27 लाख रुपये 9,000 रुपये
Climber (0) AMT 5.39 लाख रुपये 5.48 लाख रुपये 9,000 रुपये

Hyundai Alcazar से Volkswagen Tiguan भारत में इस महीने लॉन्च हो रही ये 5 कारें June 06, 2021 at 08:48PM

नई दिल्ली भारत में कोविड 19 संक्रमण की दूसरी लहर के चलते कई कंपनियों को अपने कार लॉन्च पोस्टपोन्ड करने पड़े। अब जब भारत में कोविड की रफ्तार पहले के मुकाबले काफी कम हो गई है तो कंपनियां अपने नए कार लॉन्च की तैयारी कर रही है। यहां हम आपको इस महीने होने वाले टॉप 5 कार लॉन्च के बारे में बताएंगे। Skoda Kushaq स्कोडा अपनी इस कार को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च करने वाली है। यह कार खास तौर पर भारतीय बाजार के लिए प्लेटफॉर्म MQB A0 IN पर आधारित होगी। यह कार इस महीने के अंत तक इसे लॉन्च कर दिया जाएगा। इस कार का लॉन्च कई बार कोविड 19 के चलते टल चुका है। अब माना जा रहा है कि कंपनी इसे इसी महीने लॉन्च कर देगी। यह कार ह्यूंदै क्रेटा पर आधारित है जो 7 सीटर फॉर्मेट में लॉन्च की जाएगी। कंपनी ने इस कार का लॉन्च मई 2021 के लिए तय किया था मगर कोविड 19 संक्रमण के चलते इसे भी वक्त पर लॉन्च नहीं किया जा सका। लिहाजा कंपनी इसे अब जून 2021 में लॉन्च करने जा रही है। Skoda Octavia कंपनी इस का 4th जेनेरेशन मॉडल लॉन्च करेगी। बाकी कारों की तरह इसे भी कंपनी पहले लॉन्च करने की योजना बना रही थी मगर लॉकडाउन और कोविड संक्रमण के चलते इसे लॉन्च नहीं किया जा सका। अब कंपनी इसे जून 2021 में लॉन्च करेगी। Audi e-Tron SUV जून में महीने में एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की भी भारतीय बाजार में एंट्री होने वाली है। इस कार को 95kWh lithium-ion बैटरी के साथ बाजार में उतारा जाएगा। यह कार 400 किमी तक रेंज ऑफर करेगी।

Sunday, June 6, 2021

31 km/kg का धांसू माइलेज देती है ये CNG कार, इस महीने पाएं 34000 रुपये तक की बंपर छूट June 06, 2021 at 06:34PM

नई दिल्ली। अगर आप 5 लाख रुपये से कम कीमत में एक किफायती () खरीदना चाहते हैं, तो यह महीना आपके लिए सबसे बेहतर साबित हो सकता है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी Alto के CNG मॉडल पर भारी डिस्काउंट (Discount on CNG Cars) दे रही है। आज हम आपको पर मिल रहे सभी डिस्काउंट () ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसकी कीमत और माइलेज के बारे में भी बताएंगे। इसके साथ ही जानेगें कि इसमें कितना पावरफुल इंजन मिलता है। तो डालते हैं एक नजर... Maruti Suzuki Alto के CNG मॉडल पर क्या है ऑफर? अगर आप इस जून महीने में Maruti Suzuki Alto के CNG मॉडल को खरीदते हैं, तो आपको कुल 34,000 रुपये तक की बचत होगी। दरअसल, इस महीने कंपनी अपनी इस लोकप्रिय हैचबैक के सीएनजी मॉडल पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा, पुरानी कार को एक्सचेंज करने के Alto के CNG मॉडल खरीदने पर ग्राहकों को 15,000 रुपये की छूट मिलेगी। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारी इस सीएनजी कार पर 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट पा सकते हैं। कितने वेरिएंट्स में आता है Maruti Suzuki Alto का CNG मॉडल? Maruti Suzuki की Alto CNG भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें LXi और LXi (O) शामिल हैं। कितना पावरफुल है Maruti Suzuki Alto का CNG मॉडल? Maruti Suzuki Alto के CNG मॉडल के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 796 सीसी का तीन सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 48 bhp की मैक्सिमम पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। कितना माइलेज देता है Maruti Suzuki Alto का CNG मॉडल? Maruti Suzuki Alto का CNG मॉडल 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का शानदार माइलेज देता है। क्या है Maruti Suzuki Alto CNG की कीमत? Maruti Suzuki Alto के CNG मॉडल मॉडल की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.56 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 461 लाख रुपये तक जाती है।

खत्म होगा इंताजर ! Maruti Suzuki जल्द लॉन्च करेगी 3 डोर SUV, कंपनी ने किया कन्फर्म June 05, 2021 at 10:52PM

नई दिल्ली Maruti भारत की सबसे पॉप्युलर कार निर्माता कंपनी है। बीते काफी समय से कंपनी की 3 डोर एसयूवी मारुति सुजुकी जिम्नी की चर्चा हो रही है। अगर आप इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे तो आपका इंतजार अब खत्म होने को है। इस कार को India Limited (MSIL) ने 3 डोर जिम्नी ऑटो एक्सपो 2020 में पेश की थी। इसके बाद से ही कार के लॉन्च का इंतजार किया जा रहा है। कब होगी लॉन्च ? कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव ने कन्फर्म किया है अब इस कार के लॉन्च के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में उतारने की प्लानिंग कर रही है। पहले सामने आ चुकी रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति जिम्नी भारत में 4-वील ड्राइव सिस्टम के साथ आएगी, जो इसकी ऑफ-रोडिंग क्षमता को बढ़ाएगा। इसमें 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 100bhp का पावर और 130Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन होंगे। बॉक्सी प्रोफाइल वाली यह एसयूवी रग्ड स्टाइलिंग के साथ आती है। इसके फ्रंट में 5-स्लेट ग्रिल, सर्कुलर एलईडी हेडलैम्प और ब्लैक बंपर दिए गए हैं। बॉडी के चारों ओर ब्लैक बॉडी क्लैडिंग, बाहर की तरफ निकले हुए वील आर्च और रियर माउंटेड स्पेयर वील इस एसयूवी के मस्क्युलर लुक को और बढ़ाते हैं। इस कार के 5 डोर वर्जन के इंडिया लॉन्च की चर्चा लंबे समय से चल रही है। कंपनी ने विदेश में इस ऑफ रोडर कार की टेस्टिंग शुरू कर दी है। मौजूदा समय में कंपनी कार के 3 डोर वेरियंट की सप्लाई बढ़ा रही है।

इन SUV कारों को खरीदना फायदे का सौदा, मिलेगा सबसे तगड़ा माइलेज June 05, 2021 at 09:17PM

नई दिल्ली भारत दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल मार्केट में से एक है। भारतीय ग्राहक कार के लुक्स और कीमत के साथ माइलेज पर भी खास ध्यान देते हैं। ज्यादा माइलेज वाली कारें बायर्स को ज्यादा पसंद आती हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ एसयूवी कारों के बारे में बताएंगे जो शानदार माइलेज देती हैं। यह कंपनी की पॉप्युलर सब 4 मीटर एसयूवी है। कार की कीमत 6.67 लाख रुपये से 13 लाख रुपये के बीच है। कार का पेट्रोल इंजन 18.4kmpl और डीजल इंजन 24.1kmpl की माइलेज देता है। इस कार को कंपनी ने साल 2017 की शुरुआत में लॉन्च किया था। होंडा की इस के पेट्रोल वर्जन का माइलेज 16.5kmpl और डीजल वर्जन का माइलेज 23.7kmpl है। कोरियन कंपनी ह्यूंदै की यह सब 4 मीटर एसयूवी है। कंपनी ने इसे साल 2019 में लॉन्च किया था। यह कार डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन के साथ आती है। पेट्रोल इंजन का माइलेज 17.52kmpl है। वहीं डीजल इंजन 23.4kmpl का माइलेज देता है। Tata Nexon इस कार को सबसे पहले कॉन्सेप्ट के रूप में ऑटो - एक्सपो 2014 में देखा गया था। इस कार को भी डीजल और पेट्रोल दोनों ही इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध कराया गया है। पेट्रोल वर्जन 17kmpl और डीजल वर्जन 21.5kmpl का माइलेज देता है।