Tuesday, May 4, 2021

Suzuki के दोपहिया वाहनों की बढ़ी मांग, अप्रैल महीने में 11.3 फीसदी ज्यादा हुई बिक्री May 04, 2021 at 05:16AM

नई दिल्ली। इंडिया () ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 77,849 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2021 में सुजुकी के कुल 69,942 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में कंपनी की कुल बिक्री में 11.3 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी दर्ज की गई। यहां ध्यान देना जरूरी है पिछले साल अप्रैल महीने में कोविड-19 महामारी के कारण पूरे देशभर में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया था, जिसकी वजह से सुजुकी के एक भी दोपहिया वाहनों की बिक्री नहीं हुई थी। इसके अलावा कंपनी के प्रोडक्शन पर भी इसका बुरा असर पड़ा था। मार्च 2021 के मुकाबले अप्रैल 2021 में बिक्री में आई बढ़त इसलिए भी खास है, क्योंकि अप्रैल के आखिरी 15 दिनों में कोरोना की दूसरी लहर से बिक्री पर असर पड़ा है। दरअसल, पिछले महीने कई राज्यों में लॉकडाउन लगाया गया, जो अभी भी जारी है। इससे कंपनी की बिक्री पर भी असर पड़ा है। सुजुकी के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई बिक्री में कितना अंतर आया
63,879 यूनिट्स 60,222 यूनिट्स -
सुजुकी के भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ था बिक्री में कितना अंतर आया
13,790 यूनिट्स 6,706 यूनिट्स -

पेट्रोल-डीजल पर पड़ी कोरोना की मार, लोगों ने 7 फीसदी कम कर दी ईंधन की... May 04, 2021 at 04:48AM

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने देश में काफी नुकसान पहुंचाया है। देश में बढ़ते मामलों और लगातार हो रही मौतों के बीच कोरोना देश की अर्थव्यवस्था पर भी भारी असर डाल रहा है। इसकी कड़ी में अप्रैल महीने में ईंधन की खपत में 7 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 7 फीसदी की यह गिरावट अप्रैल 2019 के मुकाबले है। बता दें कि पिछले साल अप्रैल महीने में कोरोना महामारी के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन था, जिसके कारण ईंधन की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में पिछले साल के अप्रैल महीने से तुलना नहीं की जा सकती। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) में मार्केटिंग एंड रिफाइनरीज के निदेशक अरुण सिंह ने PTI से कहा, "अप्रैल 2019 के मुकाबले अप्रैल 2021 के अंत में ईंधन की कुल खपत में लगभग 7 फीसदी की कमी आई है।" अप्रैल महीने में घटी पेट्रोल की बिक्री मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में पेट्रोल या गैसोलीन की बिक्री में 6.3 फीसदी की महीना-दर-महीना गिरावट दर्ज की गई। जबकि, अप्रैल 2019 के मुकाबले पेट्रोल की खपत में 4.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि अप्रैल 2021 में भारत में 2.14 मिलियन टन गैसोलीन या पेट्रोल की बिक्री हुई। वहीं, अप्रैल 2020 में 8,72,000 टन पेट्रोल या गैसोलीन की बिक्री हुई थी। अप्रैल महीने में डीजल की बिक्री में भी आई गिरावट मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में डीजल की बिक्री में 1.7 फीसदी की महीना-दर-महीना गिरावट दर्ज की गई। जबकि, अप्रैल 2019 के मुकाबले डीजल की खपत में 9.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि अप्रैल 2021 में देश में 5.9 मिलियन टन डीजल की बिक्री हुई। जबकि, अप्रैल 2020 में 2.84 मिलियन टन डीजल की बिक्री हुई थी। यहां जानना जरूरी है कि भारत की अर्थव्यवस्था पर डीजल की कीमतों का बड़ा असर पड़ता है। भारत में कुल ईंधन का 40 फीसदी हिस्सा डीजल के तौर पर खपत किया जाता है।

Royal Enfield के वाहनों पर पड़ा कोरोना की दूसरी लहर का असर, अप्रैल महीने में 18 फीसदी घटी बिक्री May 04, 2021 at 03:05AM

नई दिल्ली। (Royal Enfield) ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि अप्रैल 2021 में उसके कुल 48,789 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2021 में के 60,173 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2021 की तुलना इस साल अप्रैल महीने में Royal Enfield की बिक्री में 18 फीसदी की महीना दर महीना गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल में आई गिरावट का एक बड़ा कारण कोरोना की दूसरी लहर है। दरअसल, अप्रैल महीने के आखिरी 15 दिनों में देश के कई राज्यों में लॉकडाउन लागू था, जिसका असर कंपनी की बिक्री पर पड़ा है। यही कारण है कि मार्च महीने के मुकाबले अप्रैल महीने में कंपनी की बिक्री घटी है। पिछले साल की बात करें, तो कोरोना को रोकने के लिए अप्रैल 2020 में पूरे देशभर में केंद्र सरकार ने लॉकडाउन किया है। इससे Royal Enfield की एक भी बाइक की भारत में बिक्री नहीं हुई थी। हालांकि, पिछले साल अप्रैल महीने में कंपनी ने भारत से बाहर 91 यूनिट्स का निर्यात किया था। भारत से बाहर कितनी बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2020 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ
53,298 यूनिट्स 91 यूनिट्स यूनिट्स 66,058 यूनिट्स
मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में रॉयल एनफील्ड के निर्यात में 19.3 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। भारत से बाहर कितने मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ कितना अंतर आया
4,509 यूनिट्स 5,885 यूनिट्स 23 फीसदी घटा निर्यात
पिछले तीन महीनों में कुल कितने वाहनों की बिक्री हुई
जनवरी 2021 फरवरी 2021 मार्च 2021
68,887 यूनिट्स 69,659 यूनिट्स 66,058 यूनिट्स
पिछले तीन महीनों में भारतीय बाजार में कितने वाहनों की बिक्री हुई
जनवरी 2021 फरवरी 2021 मार्च 2021
64,372 यूनिट्स 65,114 यूनिट्स 60,173 यूनिट्स

आ रही 8 सीट वाली धांसू कार, क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार May 03, 2021 at 11:38PM

नई दिल्ली ने 2020 में न्यू जेनेरेशन कार्निवल एमपीवी पेश की थी। यह कार दुनिया के कई बाजारों में उपलब्ध है। भारत में भी यह कार 2022 में लॉन्च हो जाएगी। यह इस कार का 4th जेनेरेशन मॉडल है। NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार इस कार का हाल ही में क्रैश टेस्ट किया गया है। क्रैश टेस्ट में इस कार को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह कार 8 सीटर कार है। यह कार कई हाई एंड सेफ्टी फीचर्स के साथ आती है। कार हेड प्रोटेक्टिंग एयरबैग्स भी दिए गए हैं। भारत में मौजूदा कार्निवल में कम्प्लायंट 2.2-लीटर, 4-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 202 hp की पावर और 441 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा कार में 8 स्पीड स्पोर्ट्समैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। किआ कार्निवल भारत में कंपनी की पहली MPV है। इसके अलावा कंपनी भारत में किआ सेल्टॉस और किआ सॉनेट भी लॉन्च कर चुकी है। भारत में इस कार की टक्कर टोयोटा इनोवा और फॉर्च्यूनर जैसे कारों से है।C किआ कार्निवल इंटरनेशनल मॉडल इस कार का इंटरनेशनल मॉडल 3 इंजन ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 3.5 लीटर V6 MPi पेट्रोल, 2.2 लीटर डीजल और 3.5 लीटर GDi V6 पेट्रोल इंजन शामिल है। भारतीय मॉडल में 2.2 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है।

महंगी हो गई Renault Kiger, जानें कितनी बढ़ी कीमत May 03, 2021 at 10:33PM

नई दिल्ली Renault India ने अपनी हाल ही में लॉन्च हुई कार की कीमत बढ़ा दी है। कार को इसी साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इस कार को महंगा कर दिया है। कार की बढ़ी हुई कीमत 1 मई से लागू होती है। कितनी बढ़ी कीमत रेनॉ की इस कार की कीमत 33,000 रुपये तक बढ़ाई गई है। कंपनी ने अलग अलग वेरियंट्स की कीमत में अलग अलग बदलाव किया है। RXE MT और RXE MT ड्यूल टोन वेरियंट की कीमत में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। RXE MT – 5.45 लाख RXE DT MT – 5.65 लाख RXL MT – 6.32 लाख RXL AMT – 6.82 लाख RXL DT MT –6.52 लाख RXL DT AMT – 7.02 लाख RXT MT – 6.80 लाख RXT AMT - 7.30 लाख RXT DT MT – 7 लाख RXT DT AMT – 7.50 लाख RXZ MT – 7.69 लाख RXZ AMT – 8.19 लाख RXZ DT MT – 7.80 लाख RXZ DT AMT – 8.30 लाख Renault Kiger भारत में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसका 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 100 PS की पावर और 160Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.0-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन 72 PS की पावर और 92 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। Kiger में 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड ऑटोमैटिक और CVT ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा।

कोरोना के बावजूद भारत में धड़ाधड़ बिकी ये कारें, टॉप 5 बेस्ट सेलर May 03, 2021 at 09:43PM

नई दिल्ली भारत में कोरोना की दूसरी लहर अपने चरम पर है। संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते ज्यादातर व्यवसाय पर इसका असर हुआ है। ऐसे में ज्यादातर ऑटोमोबाइल कंपनियों की सेल पर भी इसका सीधा असर देखा जा रहा है। यहां हम आपको अप्रैल महीने में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताएंगे। वैगन-आर अप्रैल महीने में मारुति सुजुकी की यह कार काफी सेल हुई। 18,656 यूनिट्स के साथ यह कार सेल के मामले में पहले नंबर पर रही। मार्च की तुलना में 0.54 फीसदी सेल अप्रैल में कम रही। सुजुकी स्विफ्ट दूसरे पायदान पर भी सुजुकी की कार रही। 18,316 यूनिट्स के साथ स्विफ्ट दूसरे नंबर पर रही। मार्च की तुलना में इस कार की सेल 15.65 फीसदी कम रही। मारुति ऑल्टो तीसरे नंबर पर भी मारुति कब्जा जमाने में कामयाब रही। इस कार की 17,303 यूनिट्स सेल हुई। वहीं मार्च में 17,401 यूनिट बिकी थी। मार्च की तुलना में अप्रैल 98 यूनिट्स कम बिकी। कार का मार्केट शेयर 12.13 फीसदी रहा। मारुति बलेनो यह कंपनी की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। अप्रैल महीने में 16,384 यूनिट्स बिकीं। अप्रैल में इस कार की 21,217 यूनिट्स बिकी थी। यानी कार की सेल में लगभग 5 हजार यूनिट्स का फर्क रहा। मारुति सुजुकी डिजायर यह भारत में कंपनी की सफल कारों में से एक है। इस कार की 14,073 यूनिट्स अप्रैल में बिकी। वहीं पिछले महीने मार्च में इस कार की 11,434 बिकी थी। यानी कोरोना वेव के बावजूद इस कार की सेल में इजाफा दर्ज किया गया।

TVS के वाहनों पर पड़ा कोरोना की दूसरी लहर का असर, अप्रैल महीने में 41.91 फीसदी घटी बिक्री May 03, 2021 at 09:39PM

नई दिल्ली। () ने अप्रैल 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने बताया कि उसने अप्रैल 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 238,983 वाहनों की बिक्री की। जबकि, अप्रैल 2020 में कंपनी ने केवल 9,640 यूनिट्स की बिक्री की थी। बता दें कि अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के कारण कंपनी की बिक्री और प्रोडक्शन पर भारी असर पड़ा था। अप्रैल 2021 में कोरोना की दूसरी लहर के कारण कंपनी की बिक्री में भारी कमी आई है। अप्रैल 2021 में कंपनी ने भारतीय बाजार में कुल 202,155 वाहनों की बिक्री की है। जबकि, मार्च 2021 में कंपनी ने 202,155 वाहनों की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में कंपनी की बिक्री में 41.91 फीसदी की भारी गिरावट आई है। दोपहिया वाहनों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई अप्रैल 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
2,26,193 यूनिट्स 8,134 यूनिट्स -
भारत में दोपहिया वाहनों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
131,386 यूनिट्स 307,437 यूनिट्स -
मोटरसाइकिलों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
133,227 यूनिट्स 157,294 यूनिट्स
स्कूटरों की बिक्री
अप्रैल 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
65,213 यूनिट्स 104,513 यूनिट्स
भारत से बाहर TVS के कितने वाहनों की बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2020 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ
107,185 यूनिट्स 9,640 यूनिट्स 119,422 यूनिट्स
भारत से बाहर TVS के कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई?
अप्रैल 2021 में कितना निर्यात हुआ अप्रैल 2020 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ
94,807 यूनिट्स 8,134 यूनिट्स 105,282 यूनिट्स