Friday, April 2, 2021

आनंद महिंद्रा ने निभाया वादा, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने वाले इन भारतीय खिलाड़ियों को तोहफे में दी नई Thar April 02, 2021 at 05:00AM

नई दिल्ली। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा () ने अपना किया एक ऐसा वादा पूरा किया है, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। दरअसल, भारतीय टीम ने जब ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर 2-1 से टेस्ट सीरीज हराया था, तब आनंद महिंद्रा ने 6 खिलाड़ियों को तोहफे में देने का वादा किया था। इन खिलाड़ियों में टी नटराजन (), शार्दुल ठाकुर (), मोहम्मद सिराज (), वॉशिंगटन सुंदर (), शुभमन गिल (), और नवदीप सैनी () का नाम शामिल था। अब उसी वादे को महिंद्रा की तरफ से पूरा किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 'टी नटराजन' और शार्दुल ठाकुर से हो गई है, जिनकों Mahindra Thar की डिलीवरी हो गई है। इसकी जानकारी इन खिलाड़ियों ने खुद अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी है। टी नटराजन को सबसे पहले हुई Mahindra Thar की डिलीवरी टी नटराजन को सबसे पहले Mahindra Thar की डिलीवरी हुई। इसकी जानकारी नटराजन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। तोहफे में मिली Mahindra Thar पर नटराजन ने खुशी जताई और आनंद महिंद्रा का आभार जताते हुए उन्हें गाबा टेस्ट मैच की जर्सी को गिफ्ट किया। शार्दुल ने किया Mahindra Thar का स्वागत शार्दुल ठाकुर ने Mahindra Thar के लिए आनंद महिंद्रा का आभार जताया। इन खिलाड़ियों को भी जल्द होगी Mahindra Thar की डिलीवरी टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर के बाद अब जल्द मोहम्मद सिराज, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल और नवदीप सैनी को Mahindra Thar की डिलीवरी की जाएगी। भारतीय टीम की जीत पर आनंद महिंद्रा ने किया था वादा Mahindra Thar: पावर परफॉर्मेंस Mahindra Thar भारतीय बाजार में दो इंजन में उपलब्ध है। इसका 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Mahindra Thar: कलर वेरिएंट Mahindra Thar छह रंगों में उपलब्ध है। इनमें मिस्टिक कॉपर, रेड रेज, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं। Mahindra Thar: कीमत Mahindra Thar के AX OPTIONAL वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 12.10 लाख रुपये है। वहीं, इसके LX वेरिएंट की कीमत 12.79 लाख रुपये है।

देश में खूब पसंद की जा रही हैं ये 10 धांसू कारें, मार्च महीने में हुई इनकी बंपर खरीदारी April 02, 2021 at 04:11AM

नई दिल्ली। मार्च महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग कारों की लिस्ट आ गई है। इस महीने भी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में मारुति का एक तरफा दबदबा देखने को मिला। देश में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Maruti Suzuki की 7 और Hyundai की 3 कारें शामिल हैं। ऐसे में आज हम आपको इस महीने की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकी, आप अपनी पसंद की कार को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर...
नंबर मार्च महीने की टॉप-10 कारें फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर मार्च महीने की टॉप-10 कारें
1 Maruti Suzuki Swift 21,714 यूनिट्स 8,575 यूनिट्स 153 फीसदी बढ़ी बिक्री Maruti Suzuki Swift
2 Maruti Suzuki Baleno 21,217 यूनिट्स 11,406 यूनिट्स 86 फीसदी बढ़ी बिक्री Maruti Suzuki Baleno
3 Maruti Suzuki Wagon R 18,757 यूनिट्स 9,151 यूनिट्स 105 फीसदी बढ़ी बिक्री Maruti Suzuki Wagon R
4 Maruti Suzuki Alto 17,401 यूनिट्स 10,829 यूनिट्स 61 फीसदी बढ़ी बिक्री Maruti Suzuki Alto
5 Hyundai Creta 12,640 यूनिट्स 6,706 यूनिट्स 88 फीसदी बढ़ी बिक्री Hyundai Creta
6 Maruti Suzuki Eeco 11,547 यूनिट्स 5,966 यूनिट्स 94 फीसदी बढ़ी बिक्री Maruti Suzuki Dzire
7 Maruti Suzuki Dzire 11,434 यूनिट्स 5,476 यूनिट्स 109 फीसदी बढ़ी बिक्री Maruti Suzuki Eeco
8 Maruti Vitara Brezza 11,274यूनिट्स 5,513 यूनिट्स 104 फीसदी बढ़ी बिक्री Maruti Vitara Brezza
9 Hyundai Grand i10 11,020 यूनिट्स 4,293 यूनिट्स 157 फीसदी बढ़ी बिक्री Hyundai Venue
10 Hyundai Venue 10,722 यूनिट्स 6,127 यूनिट्स 75 फीसदी बढ़ी बिक्री Hyundai Grand i10
मार्च 2021 में Maruti Suzuki की Swift देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही, जहां इसके 21,714 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस लिस्ट में मारुति की Baleno दूसरे और Wagon R तीसरे नंबर पर रही। टॉप-5 बेस्ट सेलिंग कारों की सूची में मारुति के चार गाड़ियों के अलावा ने भी अपनी जगह बनाई है।

Bajaj Auto के दोपहिया वाहनों को मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, जानें मार्च महीने में कितनी बिक्री हुई April 02, 2021 at 03:36AM

नई दिल्ली। Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। बजाज ऑटो के मार्च 2021 में कुल (दोपहिया+कॉमर्शियल वाहन) 3,69,448 वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 2,42,574 वाहनों की बिक्री की थी। मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी की कुल बिक्री में 52 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल मार्च महीने में कोरोना महामारी के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू हो गया है, जिसके वजह से कंपनी की बिक्री में भारी गिरावट आ गई थी। भारतीय बाजार में कुल बिक्री (दोपहिया+कॉमर्शियल वाहन)
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
1,98,551 यूनिट्स 1,16,541 यूनिट्स 70 फीसदी बढ़ी बिक्री
कुल वाहनों (दोपहिया+कॉमर्शियल) का निर्यात
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
1,70,897 यूनिट्स 1,26,034 यूनिट्स 36फीसदी बढ़ा निर्यात
दोपहिया वाहनों की
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
330,133 यूनिट्स 210,976 यूनिट्स 5 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारतीय बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
181,393 यूनिट्स 98,412 यूनिट्स 84 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारत से बाहर दोपहिया वाहनों की बिक्री
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
148,740 यूनिट्स 112,564 यूनिट्स 32 फीसदी बढ़ा निर्यात
कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
39,315 यूनिट्स 31,599 यूनिट्स 24 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारतीय बाजार में कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
17,158 यूनिट्स 18,129 यूनिट्स 5 सदी घटी बिक्री
कॉमर्शियल वाहनों का निर्यात
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
22,157 यूनिट्स 13,470 यूनिट्स 64 फीसदी बढ़ा निर्यात

भारत में बढ़ी Hyundai की कारों की मांग, मार्च महीने में 50000 से भी ज्यादा गाड़ियां बिकीं April 02, 2021 at 02:32AM

नई दिल्ली। मोटर इंडिया () ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में ह्यूंदै मोटर ने बताया कि मार्च 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 64,621 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 26,300 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री में 100 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। ह्यूंदै की बिक्री में आई बढ़त देखने में भले ही बहुत ज्यादा लग रही हो, लेकिन यह बिक्री इतनी भी ज्यादा नहीं है। दरअसल पिछले साल मार्च महीने में कोरोना महामारी के कारण केंद्र सरकार ने पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके कार ह्यूंदै की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट आई थी। हालांकि. फरवरी महीने के मुकाबले भी कंपनी की बिक्री मार्च महीने में बढ़ी है, लेकिन बिक्री का प्रतिशत उतना नहीं है। बता दें फरवरी 2021 में ह्यूंदै ने कुल 61,800 यूनिट्स की बिक्री की थी। Hyundai की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,600 यूनिट्स 26,300 यूनिट्स 100 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारत से बाहर Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
12,021 यूनिट्स 5,979 यूनिट्स 101 फीसदी बढ़ा निर्यात
फरवरी 2021 में Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई थी? इससे पहले ह्यूंदै ने फरवरी 2021 में कुल 61,800 यूनिट्स की बिक्री की थी। जबकि, फरवरी 2019 में कंपनी ने 48,910 यूनिट्स की बिक्री की थी। फरवरी महीने के मुकाबले Hyundai की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,600 यूनिट्स 51,600 यूनिट्स 29 फीसदी बढ़ी बिक्री
फरवरी महीने के मुकाबले भारत से बाहर Hyundai की कितनी कारों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ फरवरी 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
12,021 यूनिट्स 10,200 यूनिट्स 14.6 फीसदी बढ़ा निर्यात

Hero के दोपहिया वाहनों ने मचाई धूम, फरवरी महीने में पार किया 5 लाख बिक्री का आंकड़ा April 02, 2021 at 01:17AM

नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने मार्च 2021 में कुल (घरेलू+निर्यात) 5,76,957 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, मार्च 2020 में हीरो ने 3,34,647 दो-पहिया वाहनों की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले इस साल मार्च महीने में कंपनी की बिक्री में 72 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बिक्री में आई 72 फीसदी की बढ़ोतरी देखने में भले ही ज्यादा लग रही हो, लेकिन यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल मार्च महीने में केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था, जिससे कंपनी बिक्री की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। अगर इसकी तुलना फरवरी 2021 से की जाए, तो कंपनी की बिक्री में 14 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी आई है। दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,44,340 यूनिट्स 3,16,685 यूनिट्स -
मोटरसाइकिलों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,24,608 यूनिट्स 3,05,932 यूनिट्स -
स्कूटरों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,349 यूनिट्स 28,175 यूनिट्स -
भारत से बाहर Hero के कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
32,617 यूनिट्स 17,962 यूनिट्स -
फरवरी महीने की तुलना में कैसी रही दोपहिया वाहनों की भारत में बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,44,340 यूनिट्स 4,84,433 यूनिट्स -
फरवरी महीने की तुलना में कैसी रही मोटरसाइकिलों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
5,24,608 यूनिट्स 4,63,723 यूनिट्स -
फरवरी महीने की तुलना में कैसी रही स्कूटरों की बिक्री
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
52,349 यूनिट्स 41,744 यूनिट्स -

Maruti को मिला भारतीय ग्राहकों का साथ, पिछले महीने के मुकाबले मार्च में 2% बढ़ी बिक्री April 01, 2021 at 11:35PM

नई दिल्ली। इंडिया ( India) ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में मारुति सुजुकी ने बताया कि मार्च 2021 में उसके कुल (घरेलू + निर्यात) 167,014 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 83,792 यूनिट्स की बिक्री की थी। मार्च 2020 की तुलना में इस साल मार्च महीने में कंपनी की बिक्री में 99 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। हालांकि, यहां ध्यान देना जरूरी है कि पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने कोरोना महामारी को देखते हुए पूरे देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया था, जिसके चलते सभी वाहन कंपनियों की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। ऐसे में अगर इसकी तुलना फरवरी 2021 से की जाए, तो कंपनी की बिक्री में 2 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी आई है। वित्तवर्ष 2020-21 (FY 2020-21) में मारुति के कुल 1,457,861 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि, वित्तवर्ष 2029-20 में कंपनी के 1,563,297 वाहनों की बिक्री हुई थी। यानी, अप्रैल 2019 से मार्च 2020 की तुलना में अप्रैल 2020 से मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री 7 फीसदी घटी है। Maruti Suzuki की कितनी कारों की भारतीय बाजार में हुई बिक्री?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
155,417 यूनिट्स 79,080 यूनिट्स 97 फीसदी बढ़ी बिक्री
फरवरी के मुकाबले कैसी रही भारत में बिक्री?
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
155,417 यूनिट्स 152,983 यूनिट्स 2 फीसदी बढ़ी बिक्री
भारत से बाहर Maruti Suzuki की कितनी कारों की बिक्री हुई?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2020 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
11,597 यूनिट्स 4,712 यूनिट्स 146 फीसदी बढ़ा निर्यात
फरवरी के मुकाबले कितना निर्यात हुआ?
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ फरवरी 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया
11,597 यूनिट्स 11,486 यूनिट्स 1 फीसदी बढ़ा निर्यात
मिनी सब-सेगमेंट
मार्च 2021 में Alto और S-Presso की कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में Alto और S-Presso की कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
24,653 यूनिट्स 15,988 यूनिट्स 54.20 फीसदी बढ़ी बिक्री
कॉम्पैक्ट सेगमेंट
मार्च 2021 में Swift, Celerio, Ignis, Dzire, Tour S, WagonR और Baleno की बिक्री मार्च 2020 में Swift, Celerio, Ignis, Dzire, Tour S, WagonR और Baleno की बिक्री कितना अंतर आया
82,201 यूनिट्स 40,519 यूनिट्स - फीसदी बढ़ी बिक्री
सेडान सेगमेंट
मार्च 2021 में Ciaz बिक्री हुई मार्च 2020 में Ciazबिक्री हुई थी कितना अंतर आया
1,628 यूनिट्स 1,863 यूनिट्स - फीसदी घटी बिक्री

Thursday, April 1, 2021

STUDDS ने 9 रंगों में लॉन्च किया Urban Super D1 Decor हेलमेट, बजट रेंज में मिलेगी जबरदस्त मजबूती April 01, 2021 at 06:23PM

नई दिल्ली। स्टड्स एक्सेसरीज लिमिटेड ( Ltd) ने भारत में अपना नया हेलमेट लॉन्च किया है, जिसका नाम Urban Super D1 Decor है। यह एक हाफ-फेस हेलमेट है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1,220 रुपये है। इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें यूवी रेजिस्टेंट पेंट, रेगुलेटेड डेंसिटी EPS, हाइपोएलर्जिक लाइनर और क्विक रिलीज चिन स्ट्रैप दिए गए हैं। वहीं, हेलमेट में बेहतरीन वेंटिलेशन के लिए इसमें एग्जॉस्ट पोर्ट्स दिए गए हैं। मजबूती और अतिरिक्त सुरक्षा के लिए इस हेलमेट के आउटरशेल में थर्मोप्लास्टिक इंजेक्ट किया गया है। Urban Super D1 Decor: साइज Urban Super D1 Decor भारतीय बाजार में पांच साइज में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें,
  • 540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल
  • 560 मिलीमीटर- स्मॉल
  • 570 मिलीमीटर- मीडियम
  • 580 मिलीमीटर- लार्ज और
  • 600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं।
Urban Super D1 Decor: फिनिश ऑप्शन STUDDS ने Urban Super D1 Decor को ग्लॉस और मैट दोनों ही फिनिश में लॉन्च किया है। Urban Super D1 Decor: कलर डीकेल्स Urban Super D1 Decor भारतीय बाजार में 9 कलर डीकेल ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें,
  • White N2
  • Red N6
  • Gun Grey N6
  • Matt Black N2
  • Matt Black N5
  • Matt Black N6
  • Matt Blue N6
  • Matt Pink N6
  • Matt Gun Grey N6
इसमें यूवी रजिस्टेंट पेंट दिया गया है, जो हेलमेट के कलर को फीका होने से बचाता है। इसके हेलमेट का रंग लंबे समय तक टिका रहेगा। Studds Ninja Elite Super D5 Decor इससे पहले STUDDS ने पिछले महीने अपने Ninja Elite Super D5 Decor हेलमेट को भारत में लॉन्च किया था। इसकी कीमत 1,595 रुपये है। यह हेलमेट 6 साइज में उपलब्ध है। इनमें, 540 मिलीमीटर- एकस्ट्रा स्मॉल, 560 मिलीमीटर- स्मॉल, 570 मिलीमीटर- मीडियम, 580 मिलीमीटर- लार्ज और 600 मिलीमीटर- एक्सट्रा लार्ज साइज शामिल हैं। यह हेलमेट ग्लॉस और मैट फिनिश दोनों में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ने इसे 10 कलर डीकेल ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें, Black N2, Black N3, Black N5, Black N10, Matt Black N1, Matt Black N2, Matt Black N3, Matt Black N5, Matt Black N6 और Matt Black N10 शामिल हैं।