Monday, March 22, 2021

Maruti Suzuki to raise prices to tackle higher costs March 22, 2021 at 03:17AM

Maruti Suzuki India Ltd will raise prices for different car models in April, its second increase in 2021, due to a rise in various input costs, the automaker said on Monday.

Royal Enfield 650 Twins flaunt 10 new colour schemes March 22, 2021 at 03:06AM

Royal Enfield on Monday launched 9 new colour schemes for the 650 Twins. The bikemaker also reintroduced a previous colour scheme - Rocker Red - for the Continental GT.

Audi S5 Sportback फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, 4.5 सेकंड में 100 kmph की पकड़ती है रफ्तार March 22, 2021 at 01:30AM

नई दिल्ली। Sportback फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च हो गई है। ऑडी इंडिया () ने अपनी इस नई कार को भारतीय बाजार में 79.06 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है। जमर्नी की दिग्गज कार निर्माता भारत में इसकी बिक्री कम्पलीट बिल्ट यूनिट (CBU) के जरिए करेगी। लॉन्च के बाद Audi S5 Sportback का भारतीय बाजार में BMW M340i xDrive और Mercedes-AMG C 43 जैसी फ्लैगशिप कारों से सीधा और कड़ा मुकाबला है। बता दें कि कंपनी पिछले काफी समय से भारत में अपनी पेट्रोल इंजन वाली कारों की संख्या बढ़ाने की बात कहती आ रही है। ने अपनी S5 Sportback को ग्लोबली 2019 Frankfurt Motor Show में पेश किया था। Audi S5 Sportback के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 3-लीटर का V6 TFSI टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है।इसका इंजन 349 bhp की मैक्सिमम पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। रफ्तार की बात करें, तो यह कार महज 4.5 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसमें 250 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। Audi ने S5 Sportback का फेसलिफ्ट अवतार भारत में लॉन्च किया है। इसकी डिजाइन और लुक की बात करें, तो इस फेसलिफ्ट S5 स्पोर्टबैक में अग्रेसिव लुक के साथ स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसमें 19 इंच के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें नए LED हेडलैंप्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। इसके साथ इसमें LED DRLs दिए गए हैं। इसमें रिवाइज्ड सिंगल-फ्रेम ग्रिल और स्लोपिर रूफलाइन दिया गया है। इसमें कई हाईटेक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें 10.1-इंच का MMI इंफोटेनमेंट सिस्टम, वर्चुअल कॉकपिट, फ्लैट बटन स्टीयरिंग व्हील शामिल हैं। Audi S5 Sportback फेसलिफ्ट में 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रोटर ग्रे अलकेनट्रा और लेदर स्पोर्ट्स सीट्स के साथ S एमबॉसिंग और फैनटास्टिक 19-स्पीकर Bang एंड Olufsen साउंड सिस्टम दिया गया है।

Jeep Magneto hints at Wrangler EV arrival March 22, 2021 at 12:52AM

Jeep Wrangler Magneto EV concept is breaking the internet and the SUV will begin trials in Utah, US soon for the 2021 Easter Jeep Safari. Wrangler Magneto EV is one of four new concepts to be introduced in the annual event.

होली से पहले भारत में लॉन्च हुईं ये धांसू बाइक्स, कीमत 53,920 से शुरू March 21, 2021 at 09:14PM

अगर होली से पहले आप एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। आज हम आपको उन 6 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर बाइक्स या तो अपडेट वर्जन हैं या स्पेशल एडिशन हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इस होली कौन बनेगी आपके सपनों की बाइक। तो डालते हैं एक नजर...

आज हम आपको उन 6 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं।


होली से पहले भारत में लॉन्च हुईं ये 6 धांसू बाइक्स, कीमत 53,920 से शुरू

अगर होली से पहले आप एक नई बाइक खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपकी बड़ी मदद कर सकती है। आज हम आपको उन 6 बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। हालांकि, इनमें से ज्यादातर बाइक्स या तो अपडेट वर्जन हैं या स्पेशल एडिशन हैं। आज हम आपको इन बाइक्स के फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इस होली कौन बनेगी आपके सपनों की बाइक। तो डालते हैं एक नजर...



2021 TVS Star City Plus
2021 TVS Star City Plus

2021 TVS Star City Plus में रेड ब्लैक डुअल टोन कलर स्कीम दिया गया है। इसमें ETFi या Eco-Thrust फ्यूल इंजेक्शन तकनीक दी गई है, जिससे अब यह बाइक पहले की तुलना में 15 फीसदी तक ज्यादा फ्यूल इफीशियंट (माइलेज देगी) हो गई है। इसमें 110 सीसी, सिंगल सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 7,350 आरपीएम पर 8.08 bhp की पावर और 4,500 आरपीएम पर 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

भारतीय बाजार में 2021 TVS Star City Plus के Roto Petal डिस्क ब्रेक्स की एक्स-शोरूम कीमत 68,465 रुपये है।



Bajaj Platina 100 ES
Bajaj Platina 100 ES

Bajaj Platina 100 के ES वेरिएंट में आरामदायक यात्रा के लिए स्प्रिंग-इन-स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। इसमें ट्यूबलेस टायर्स दिए गए हैं। झटकों से बचने के लिए इसमें पहले की तुलना में 20 फीसदी बड़ा फ्रंट और रियर सस्पेंशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें एलईडी DRL हेडलैंप और बेहतर ग्रिप के लिए चौड़े रबड़ फुटपैड्स दिए गए हैं। Bajaj Platina 100 में 102 सीसी, 4-स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, DTS-i इंजन दिया गया है, जो 7500 आरपीएम पर 7.9 PS की पावर और 5500 आरपीएम पर 8.3 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसका इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।

भारतीय बाजार में Platina 100 Electric Start की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 53,920 रुपये है।



Bajaj Platina 110 ABS
Bajaj Platina 110 ABS

नई Platina 110 अब एबीएस (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) फीचर से लैस हो गई है। यह इस सेगमेंट में एकमात्र ऐसी बाइक है, जिसमें एबीएस फीचर मिलता है। इसके फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह इस सेगमेंट की सबसे सुरक्षित मोटरसाइकिल हो गई है। इसमें पहले के मुकाबले 20 फीसदी लंबा फ्रंट और रियर (नाइट्रॉक्स के साथ) सस्पेंशन दिया गया, जिससे गड्ढों और खराब सड़कों पर कम झटका लगेगा। इसमें इंटीग्रेटेड DRL के साथ LED हेडलैंप ABS- इंडीकेट करने वाला एनालॉग स्पीडोमीटर दिया गया है।

Bajaj Platina 110 ABS की भारतीय बाजार में 65,920 रुपये एक्स-शोरूम कीमत है।



2021 TVS Apache RTR 160 4V
2021 TVS Apache RTR 160 4V

2021 TVS Apache RTR 160 4V भारतीय बाजार में ड्रम और डिस्क ब्रेक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। पुराने मॉडल की तुलना में इसके 2021 मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं। नया मॉडल पहले की तुलना में 2 किलोग्राम हल्का है। इसके मैक्सिमम पावर को 1.5 bhp और टॉर्क को 0.6 Nm बढ़ाया गया है, जिसके बाद यह इस सेगमेंट में सबसे पावरफुल बाइक बन गई है। इसके डिस्क वेरिएंट का वजन 147 किलोग्राम और ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 145 किलोग्राम है।

2021 TVS Apache RTR 160 4V के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,07,270 रुपये है। जबकि, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,10,320 रुपये है।



2021 Bajaj Pulsar 180
2021 Bajaj Pulsar 180

Bajaj Pulsar 180 में 178.6 सीसी,4-स्ट्रोक, SOHC 2-वाल्व, एयर कूल्ड, बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i Fi इंजन दिया है, जो 8500 आरपीएम पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14.52 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Bajaj Pulsar 180 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,07,904 रुपये है।



Yamaha FZ Series
Yamaha FZ Series

Yamaha FZ-FI और 2021 Yamaha FZS-FI में 149सीसी, एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 2-वाल्व, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 12.4PS का मैक्सिमम पावर और 13.6Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इनमें 5-स्पीड कॉन्सटेंट मेश गियरबॉक्स दिया गया है।

2021 Yamaha FZ-FI की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,03,700 रुपये है। वहीं, 2021 Yamaha FZS-FI की कीमत 1,07,200 रुपये है।




Days after Skoda Kushaq, Volkswagen set to unveil Taigun March 21, 2021 at 09:27PM

Volkswagen Taigun, like its cousin Kushaq, is expected to range between Rs 9.5 lakh – Rs 17 lakh (ex-showroom). The pricing is quite aggressive compared to the competitive rivals like Hyundai Creta, Kia Seltos, Renault Duster and Nissan Kicks.

Maruti Suzuki shortlists three new startups under innovation initiative March 21, 2021 at 08:45PM

Maruti Suzuki India (MSI) on Monday said it has shortlisted three new startups as part of its Mobility and Automobile Innovation Lab (MAIL) programme. The company said this initiative is more than just a startup accelerator as it aims to create a suitable environment to nurture, foster and guide the early-stage startups