Sunday, February 14, 2021

Maruti से Tata तक, फरवरी में इन कारों पर तगड़ा डिस्काउंट February 13, 2021 at 10:12PM

नई दिल्ली भारत में सब 4 मीटर SUV सेगमेंट भारत में फास्टेस्ट ग्रोइंग सेगमेंट है। भारत में अब हैचबैक और छोटी एसयूवी की तुलना में कॉम्पैक्ट एसयूवी काफी पसंद की जाती हैं। इस सेगमेंट में कई धांसू कारें मौजूद हैं। इस सेगमेंट की कई कारों पर इस महीने डिस्काउंट मिल रहा है। मारुति विटारा ब्रेजा इस कार पर 35,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10,000 रुपये का कैश बेनेफिट, 20000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस 4000 रुपये तक मिल रहा है। कार की शुरुआती कीमत 7.39 लाख रुपये है। टोयोटा अर्बन क्रूजर यह कार विटारा ब्रेजा का रिबैज्ड वर्जन है। कार के फीचर और मकैनिक्स भी विटारा ब्रेजा की तरह हैं। कार पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। टाटा नेक्सॉन इस कार को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। इस पॉप्युलर कार पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। यह कार 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है।

Saturday, February 13, 2021

How Ather Energy plans expansion in busy 2W EV market February 13, 2021 at 02:09AM

TOI Auto got into a conversation with Tarun Mehta, CEO, Ather Energy to understand how challenging was it penetrating into the Tier-2 market and what change in strategy did it actually require.

अब देश का हर किसान बनेगा 'आत्मनिर्भर', CNG ट्रैक्टर से करेगा सालान 1.5 लाख रुपये तक की बचत February 13, 2021 at 01:20AM

देश का पहला CNG ट्रैक्टर लॉन्च हो गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस ट्रैक्टर पर से पर्दा हटाया। इस ट्रैक्टर को रावमैट टेक्नो सॉल्यूशन्स और टॉमासेटो ऐशिल इंडिया की साझेदारी में बनाया गया है। खास बात यह है कि इस रेट्रोफिटेड सीएनजी ट्रैक्टर को डीजल इंजन वाले ट्रैक्टर से बनाया गया है। सरकार की तरफ से दावा किया जा रहा है कि इस ट्रैक्टर से किसानों की लागत कम होगी, जहां वो हर साल 1.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। किसानों को होगी 1.5 लाख रुपये तक की बचत ट्रैक्टर को पेश करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सीएनजी के साथ रेट्रोफिटेड डीजल ट्रैक्टर किसानों की लागत कम करने में बड़ा योगदान देंगे। गडकरी के दावे के मुताबिक हर साल एक किसान डीजल पर 3 लाख से 3.5 लाख रुपये तक खर्च करता है। ऐसे में सीएनजी ट्रैक्टर का इस्तेमाल करके वह सालाना 1.5 लाख रुपये तक की बचत कर सकता है। पर्यावरण का दोस्त है सीएनजी ट्रैक्टर डीजल के मुकाबले सीएनजी ट्रैक्टर 50 फीसदी से भी कम कार्बन उत्सर्जन करेगा। ऐसे में पर्यावरण के लिए यह डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले बहुत बेहतर है। मैनटेनेंस पर होगी बचत डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले रेट्रोफिटेड सीएनजी ट्रैक्टर के रख रखाव पर बहुत कम खर्च आएगा। ऐसे में मैनटेनेंस को लेकर भी किसानों के खर्चे कम होंगे। पेट्रोल-डीजल की कीमतों के टेंशन से मिलेगा छुटकारा रेट्रोफिटेड सीएनजी ट्रैक्टर का इस्तेमाल करने वाले किसानों के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि अब उन्हें पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बढ़ेगी इंजन की लाइफ रेट्रोफिटेड सीएनजी ट्रैक्टर के इंजन की लाइफ डीजल ट्रैक्टर के मुकाबले कहीं ज्यादा होती है। अतिरिक्त कमाई करने का मिलेगा मौका बायो-सीएनजी का उत्पादन करने में पराली का इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में किसान बायो सीएनजी प्रोडक्ट्स की यूनिट्स को बेचकर पैसा कमा सकते हैं।

Honda की इस कार ने चुराया भारतीय ग्राहकों का दिल, पढ़ें जनवरी महीने की टॉप-7 लिस्ट February 12, 2021 at 11:18PM

आज की हमारी यह खबर उन लोगों के लिए है, जो Honda की कार खरीदना चाहते हैं। आज हम आपको Honda की सभी कारों की जनवरी महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के जनवरी महीने की तुलना में इस जनवरी महीने में होंडा की किन कारों को ग्राहकों का सबसे ज्यादा साथ मिला। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि होंडा की जो कार आप खरीदना चाहते है उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर... पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई जनवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Honda Amaze 5,477 3,160 73 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda City 3,667 1,734 112 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda WRV 1,211 116 944 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda Jazz 953 46 1972 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda CR-V 11 37 70 फीसदी घटी बिक्री
Honda Civic 0 146 100 फीसदी घटी बिक्री
Honda BR-V 0 60 -
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई जनवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Honda Amaze 5,477 4,385 25 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda City 3,667 2,717 35 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda WRV 1,211 930 30 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda Jazz 953 602 58 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda CR-V 11 4 175 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda Civic 0 0 1 फीसदी बढ़ी बिक्री
Honda BR-V 0 - -
जनवरी 2021 में टोयोटा की कारों के कुल 11,319 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जनवरी 2020 में कुल 5,299 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के जनवरी महीने की तुलना में कंपनी की कारों की बिक्री में 114 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, दिसंबर महीने की तुलना में कंपनी की बिक्री में 31 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि जनवरी 2020 में टोयोटा की 8,638 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।

Friday, February 12, 2021

2021 Jawa Forty Two या Royal Enfield Meteor 350: आपके लिए कौन है सबसे बेहतर? पढ़ें कम्पेरिजन February 12, 2021 at 06:53PM

नई दिल्ली। भारत में लॉन्च हो गई है। क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड (Classic Legends Pvt Ltd) ने इसे ओनियन रेड, साइरस और ऑलस्टार ब्लैक जैसे तीन नए कलर वेरिएंट्स के साथ उतारा है। इसमें री-डिजाइन बॉडी ग्राफिक्स, ब्लैकआउट थीम और नए कलर वेरिएंट के साथ इसके सीट को बदला गया है। भारतीय बाजार में इस बाइक का से सीधा और कड़ा मुकाबला है। आज हम इन दोनों ही मोटरसाइकिलों का स्पेसिफिकेशन्स कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सी बाइक आपके लिए सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर... इंजन
  • 2021 Jawa Forty Two में ताकत के लिए 293 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है।
  • Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
  • 2021 Jawa Forty Two का इंजन अब 6,800 आरपीएम पर 27 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,000 आरपीएम पर 27.03 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 20.4 PS की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें इलेक्ट्रिक फ्यूल इंजेक्शन (EFI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
ट्रांसमिशन
  • 2021 Jawa Forty Two का इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Royal Enfield Meteor 350 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
सस्पेंशन
  • 2021 Jawa Forty Two के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।
  • Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 41 मिलीमीटर का फॉर्क्स टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में ट्विन ट्यूब इमल्शन शॉक अब्जॉर्बर के साथ 6-स्टेप एडजस्टेबल प्रीलोड सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेक
  • 2021 Jawa Forty Two के फ्रंट में 280 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रैक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) फीचर दिया गया है।
  • Royal Enfield Meteor 350 के फ्रंट में 300 मिलीमीटर और रियर में 270 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल ABS फीचर दिया गया है।
फ्यूल क्षमता
  • 2021 Jawa Forty Two में 14 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • Royal Enfield Meteor 350 में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
कीमत
  • 2021 Jawa Forty Two की एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपये है।
  • Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.03 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 2.20 लाख रुपये तक जाती है।

भारत में कौन है Toyota की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार, पढ़ें टॉप-7 लिस्ट February 12, 2021 at 05:49PM

अगर आप Toyota की कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको टोयोटा की सभी कारों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको बताएंगे कि पिछले साल के जनवरी महीने की तुलना में इस साल जनवरी में इन कारों को भारत में कितनी बिक्री हुई है। इसके अलावा यह भी बताएंगे कि दिसंबर महीने के मुकाबले जनवरी में कितना बदलाव आया। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि टोयोटा की जो कार आपको पसंद है। उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर... पिछले साल की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई जनवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Innova Crysta 3,939 2,575 53 फीसदी बढ़ी बिक्री
URBAN CRUISER 3,005 0 -
GLANZA 2,556 2,191 17 फीसदी बढ़ी बिक्री
Fortuner 1,169 228 413 फीसदी बढ़ी बिक्री
YARIS 412 725 43 फीसदी घटी बिक्री
Camry 45 85 47 फीसदी घटी बिक्री
VELLFIRE 0 0 -
पिछले महीने की तुलना में कैसी रही कारों की बिक्री
कारों का नाम जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई दिसंबर 2020 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
Innova Crysta 3,939 2,764 43 फीसदी बढ़ी बिक्री
URBAN CRUISER 3,005 1,762 -
GLANZA 2,556 2,102 22 फीसदी बढ़ी बिक्री
Fortuner 1,169 584 100 फीसदी बढ़ी बिक्री
YARIS 412 226 82 फीसदी बढ़ी बिक्री
Camry 45 33 36 फीसदी बढ़ी बिक्री
VELLFIRE 0 16 100 फीसदी घटी बिक्री
जनवरी 2021 में टोयोटा की 11,126 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, जनवरी 2020 में टोयोटा की 5,804 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। पिछले साल के जनवरी महीने की तुलना में कंपनी की कारों की बिक्री में 92 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है। वहीं, दिसंबर महीने की तुलना में कंपनी की बिक्री में 49 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि जनवरी 2020 में टोयोटा की 7,487 कारों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।

मुश्किल रास्तों के लिए कैसी है Royal Enfield की 2021 Himalayan? इन 7 बड़ी बातों से करें फैसला February 12, 2021 at 03:49AM

नई दिल्ली। Royal Enfield (रॉयल एनफील्ड) ने अपनी 2021 को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 2.01 लाख रुपये है। इस नई एडवेंचर टूरर बाइक में हल्के बदलाव किए गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसकी कीमतों को भी बढ़ाया है। आज हम आपको इस बाइक से जुड़ी 7 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि आपके लिए यह बाइक कैसी रहेगी। तो डालते हैं एक नजर... 2021 Royal Enfield Himalayan: परफॉर्मेंस इसमें कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पावर के लिए 411 सीसी का, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, सिंगल ओवरहेड (SOHC) इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6,500 आरपीएम पर 24.3 bhp की मैक्सिमम पावर और 4,000-4,500 आरपीएम पर 32 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 2021 Royal Enfield Himalayan: डायमेंशन इसकी लंबाई 2184 मिलीमीटर, चौड़ाई 838 मिलीमीटर और ऊंचाई 1346 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1473 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 218 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 800 मिलीमीटर है। 2021 Royal Enfield Himalayan: कलर वेरिएंट्स रॉयल एनफील्ड ने इसमें तीन नए कलर वेरिएंट्स शामिल किए हैं, जिसके बाद यह बाइक अब कुल 6 रंगों में आती है। इनमें मिराज सिल्वर, ग्रेनाइट ब्लैक, पाइन ग्रीन, ग्रेवल ग्रे, लेक ब्लू और रॉक रेड शामिल हैं। 2021 Royal Enfield Himalayan: फ्यूल टैंक इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 2021 Royal Enfield Himalayan: ब्रेक इसके फ्रंट में 2-पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर वाला 300 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में सिंगल पिस्टन फ्लोटिंग कैलिपर वाला 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें डुअल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है। 2021 Royal Enfield Himalayan: सस्पेंशन इसके फ्रंट में 41मिलीमीटर फॉर्क्स का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में लिंकेज के साथ मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। 2021 Royal Enfield Himalayan: वेरिएंट्स की कीमतें
वेरिएंट कीमत
मिराज सिल्वर 2,36,286 रुपये
ग्रेवल ग्रे 2,36,286 रुपये
लेक ब्लू 2,40,285 रुपये
रॉक रेड 2,40,285 रुपये
पाइन ग्रीन 2,44,284 रुपये
ग्रेनाइट ब्लैक 2,44,284 रुपये