Friday, February 12, 2021

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी को लगा झटका, कारखानों में 10 फीसदी कम बनी गाड़ियां February 12, 2021 at 02:12AM

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी () के लिए पिछले दो साल सबसे ज्यादा चुनौती भरे रहे। साल 2019 में जहां कंपनी को ऑटो सेक्टर में आई गिरावट का सामना करना पड़ा। वहीं, पिछले साल कोरोना की मार से कंपनी का प्रोडक्शन और बिक्री काफी प्रभावित रहा। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि नया साल कंपनी के लिए राहत भरा रहेगा, लेकिन जनवरी महीने में प्रोडक्शन में आई 10 फीसदी की गिरावट कंपनी के लिए चिंता बढ़ा रही है। जनवरी 2021 में मारुति ने कुल 1,60,975 वाहनों का प्रोडक्शन किया। जबकि, जनवरी 2020 में मारुति ने कुल 179,103 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया था। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में कंपनी के प्रोडक्शन में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। पैसेंजर वाहनों का घटा प्रोडक्शन जनवरी 2021 में कंपनी ने कुल 1,56,439 पैसेंजर वाहनों का प्रोडक्शन किया था। जबकि, जनवरी 2020 में मारुति ने 1,76,598 पैसेंजर वाहनों का प्रोडक्शन किया था। पिछले साल के जनवरी महीने के मुकाबले कंपनी के प्रोडक्शन में 11.4 फीसदी की साल दर साल गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिसंबर 2020 की तुलना में कंपनी के प्रोडक्शन में 3.7 फीसदी की महीना दर महीना बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2020 में 1,55,127 पैसेंजर वाहनों का प्रोडक्शन किया था। पैसेंजर सेगमेंट Alto और S-Presso जैसी मिनी कारों के प्रोडक्शन में 19.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2021 में इन कारों के 27,665 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ। जबकि, जनवरी 2020 में इन कारों के 34,288 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। कॉम्पैक्ट सेगमेंट Dzire, Swift, Ignis, Baleno, WagonR, और Celerio जैसी कारों के प्रोडक्शन में 19.2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2021 में इन कारों के 86,282 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ। जबकि, जनवरी 2020 में इन कारों के 106,803 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। सेडान सेगमेंट एंट्री लेवल और कॉम्पैक्ट सेगमेंट में आई गिरावट से अलग सेडान सेगमेंट में कंपनी को 89 फीसदी की जबरदस्त बढ़त मिली है। जनवरी 2021 में Ciaz के 1,524 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ। जबकि, जनवरी 2020 में Ciaz के 806 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। यूटिलिटी सेगमेंट यूटिलिटी वाहनों सेगमेंट में Gypsy, Vitara Brezza, Ertiga, XL6 और S-Cross जैसी गाड़ियों के प्रोडक्शन में 45.5 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई। जनवरी 2021 में इन गाड़ियों के 29,199 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ। जबकि, जनवरी 2020 में इनके 20,062 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ था। वैन सेगमेंट जनवरी महीने में Eeco वैन के प्रोडक्शन में 19.6 फीसदी की साल दर साल गिरावट दर्ज की गई। जनवरी 2021 में Eeco के 11,769 वैन्स का प्रोडक्शन हुआ। जबकि, जनवरी 2020 में इसके 14,639 वैन्स का प्रोडक्शन हुआ था।

देश में सिर चढ़ कर बोल रहा है इन 25 कारों का जादू, 2 मिनट में पढ़ें पूरी लिस्ट February 12, 2021 at 01:05AM

आज हम आपको देश में बिकने वाली उन 25 कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें भारतीय ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा पसंद किया गया। हम आपको इनकी जनवरी 2021 की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको पिछले साल के जनवरी महीने में हुई बिक्री के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि जो कार आपको पसंद है, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
नंबर कार जनवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई जनवरी 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया
1 Maruti Suzuki Alto 18,260 यूनिट्स 18,914 यूनिट्स 3 फीसदी घटी बिक्री
2 Maruti Suzuki Swift 17,180 यूनिट्स 19,981 यूनिट्स 14 फीसदी घटी बिक्री
3 Maruti Suzuki Wagon R 17,165 यूनिट्स 15,232 यूनिट्स 13 फीसदी बढ़ी बिक्री
4 Maruti Suzuki Baleno 16,648 यूनिट्स 20,485 यूनिट्स 19 फीसदी घटी बिक्री
5 Maruti Suzuki Dzire 15,125 यूनिट्स 22,406 यूनिट्स 32 फीसदी घटी बिक्री
6 Hyundai Creta 12,284 यूनिट्स 6,900 यूनिट्स 78 फीसदी बढ़ी बिक्री
7 Hyundai Venue 11,779 यूनिट्स 6,733 यूनिट्स 75 फीसदी बढ़ी बिक्री
8 Maruti Suzuki Eeco 11,680 यूनिट्स 12,324 यूनिट्स 5 फीसदी घटी बिक्री
9 Hyundai Grand i10 10,865 यूनिट्स 8,774 यूनिट्स 24 फीसदी बढ़ी बिक्री
10 Maruti Suzuki Brezza 10,623 यूनिट्स 10,134 यूनिट्स 5 फीसदी बढ़ी बिक्री
11 Kia Seltos 9,869 यूनिट्स 15,000 यूनिट्स 34 फीसदी घटी बिक्री
12 Maruti Ertiga 9,565 यूनिट्स 4,997 यूनिट्स 91 फीसदी बढ़ी बिक्री
13 Kia Sonet 8,859 यूनिट्स
14 Hyundai i20 Elite 8,505 यूनिट्स 8,137 यूनिट्स 5 फीसदी बढ़ी बिक्री
15 Tata Nexon 8,225 यूनिट्स 3,382 यूनिट्स 143 फीसदी बढ़ी बिक्री
16 Mahindra Bolero 7,567 यूनिट्स 7,233 यूनिट्स 5 फीसदी बढ़ी बिक्री
17 Tata Altroz 7,378 यूनिट्स 4,505 यूनिट्स 84 फीसदी बढ़ी बिक्री
18 Maruti Celerio 6,963 यूनिट्स 6,236 यूनिट्स 12 फीसदी बढ़ी बिक्री
19 Tata Tiago 6,909 यूनिट्स 4,313 यूनिट्स 60 फीसदी बढ़ी बिक्री
20 Maruti Suzuki S Presso 6,893 यूनिट्स 6,971 यूनिट्स 1 फीसदी घटी बिक्री
21 Honda Amaze 5,477 यूनिट्स 3,160 यूनिट्स 73 फीसदी बढ़ी बिक्री
22 Mahindra XUV300 4,612 यूनिट्स 3,360 यूनिट्स 37 फीसदी बढ़ी बिक्री
23 Hyundai Xcent/Aura 4,183 यूनिट्स 6,691 यूनिट्स 37 फीसदी घटी बिक्री
24 Mahindra Scorpio 4,083 यूनिट्स 5,316 यूनिट्स 23 फीसदी घटी बिक्री
25 Renault Triber 4,082 यूनिट्स 4,119 यूनिट्स 1 फीसदी घटी बिक्री

महिंद्रा ला रहा सस्ती Scorpio, जानें कितनी होगी कीमत February 11, 2021 at 08:00PM

नई दिल्ली Mahindra & Mahindra न्यू जेनेरेशन स्कॉर्पियो पर काम कर रही है। यह कार भारत में जून 2021 से पहले लॉन्च हो सकती है। स्कॉर्पियो SUV सेगमेंट में कंपनी की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है और भारत में इसका बड़ा कस्टमर बेस है। कंपनी ला रही सस्ती स्कॉर्पियो स्कॉर्पियो का न्यू जेनेरेशन मॉडल लाने से पहले कंपनी नया एंट्री लेवल S3+ वेरियंट ला रही है। इस वेरियंट को कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है जिसके बाद माना जा रहा है कि इसे जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा। मौजूदा समय में 4 वेरियंट महिंद्रा स्कॉर्पियो मौजूदा समय में 4 वेरियंट्स S5, S7, S9 और S11 वेरियंट्स में उपलब्ध है। जिनकी कीमत क्रमश: 12.67 लाख रुपये, 14.73 लाख रुपये, 15.36 लाख रुपये और 16.52 लाख रुपये है। कितनी होगी सस्ते वेरियंट की कीमत S3+ वेरियंट की कीमत से कंपनी ने आधिकारिक रूप से पर्दा नहीं उठाया है पर माना जा रहा है कंपनी इस मॉडल को 12 लाख रुपये की कीमत के आस पास लॉन्च कर सकती है। यह इस लाइनअप का सबसे सस्ता मॉडल होगा। महिंद्रा स्कॉर्पियो में BS6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा, जो 138bhp का पावर और 320 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। S5 वेरियंट में इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल, जबकि अन्य वेरियंट के साथ 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। बीएस6 मॉडल में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं है, जबकि बीएस4 मॉडल में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता था।

Yamaha Aerox 155 स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत और बाकी डिटेल February 11, 2021 at 10:13PM

नई दिल्ली ने 2021 स्कूटर लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को कंपनी ने अभी थाइलैंड में लॉन्च किया है। मलेशिया में इसे 67,500 भात यानी लगभग 1.64 लाख रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया है। 2 वेरियंट्स में उपलब्ध इस स्कूटर को कंपनी ने 2 वेरियंट्स में लॉन्च किया है। स्कूटर नॉन ABS और ABS वेरियंट्स में खरीदा जा सकेगा। ABS से लैस मॉडल की कीमत 78,500 भात यानी 1.91 लाख रुपये है। यामाहा Y कनेक्ट यामाहा का यह स्कूटर से लैस है जिससे राइडर एप्लीकेशन के जरिए स्कूटर को फोन से कनेक्ट कर सकता है। इसके अलावा इस टेक्नॉलजी के जरिए सेकेंड्री इंस्ट्रुमेंट पैनल, डिस्प्लेइंग टैकोमीटर समेत कई और फंक्शंस से कनेक्ट किया जा सकता है। यामाहा के इस स्कूटर में LED लाइटिंग सिस्टम, ट्विन LED हेडलाइट के LED DRLs (डेटाइम रनिंग लैंप्स) और नई LED टेल लाइट दी गई है। इसके अलावा स्कूटर में LCD डिजिटल मीटर भी मिलता है। स्कूटर में 25 लीटर फ्यूल स्टोरेज कंपार्टमेंट मिलता है जिसे अंडर द सीट प्लेस किया गया है। 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध थाइलैंड में लॉन्च हुआ यह मॉडल 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। वहीं स्टैंडर्ड वर्जन 3 कलर पावर ब्लैक, फास्टर टर्किश और अल्फा रेड कलर में आता है। वहीं ABS इक्विप्ड वेरियंट सिल्वर लाइट, डार्क नाइट और रेसिंग ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इंजन और पावर इस स्कूटर में 155cc, सिंगल सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन यामाहा ब्लू कोर टेक्नॉलजी के साथ दिया गया है। इस इंजन का इस्तेमाल में भी किया गया है। यह इंजन 15.4bhp पावर13.9Nm टॉर्क जेनेरेट करता है।

2021 Jawa Forty-Two धांसू फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खासियतें February 11, 2021 at 10:10PM

नई दिल्ली। 2021 Jawa Forty-Two भारत में लॉन्च हो गई है। क्लासिक लेजेंड्स प्राइवेट लिमिटेड (Classic Legends Pvt Ltd) ने अपनी इस अपडेटेड मोटरसाइकिल की भारतीय बाजार में 1,83,942 रुपये एक्स-शोरूम कीमत रखी है। ग्राहक 2021 Jawa Forty-Two को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और डीलरशिप पर बुक कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को 5,000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। नई Jawa Forty-Two मोटरसाइकिल को कंपनी ने तीन नए कलर वेरिएंट्स के साथ उतारा है। इनमें ओनियन रेड, साइरस और ऑलस्टार ब्लैक शामिल है। कंपनी ने इसमें 13-इंच के स्पोक अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर्स दिए हैें। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें हल्के कॉस्मैटिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। इस मोटरसाइकिल की पूरी लंबाई में आपको ग्रे क्लासिक स्पोर्ट स्ट्रिप देखने को मिलेगा। इसके अलावा इसमें री-डिजाइन बॉडी ग्राफिक्स भी दिया गया है। ब्लैकआउट थीम और नए कलर वेरिएंट के साथ इसके सीट को बदला गया है। 2021 Jawa Forty-Two आज से कंपनी के सभी डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो 2021 Jawa Forty-Two में ताकत के लिए 293 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। इसका इंजन अब 6,800 आरपीएम पर 27 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,000 आरपीएम पर 27.03 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका कर्ब वजन 172 किलोग्राम है। इसमें रीडिजाइन्ड साइड स्टैंड दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर माइलेज और मजबूत एक्सीलरेशन मिलेगा। कंपनी का यह भी कहना है कि अब ग्राहकों को इसमें पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर राइडिंग अनुभव मिलेगा। इसके फ्रंट में फ्लोटिंग कैलिपर के साथ 280 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में 153 मिलीमीटर का ड्रम ब्रैक दिया गया है। सस्पेंशन फीचर की बात करें, तो में टेलिस्कोपिक हाइड्रॉलिक फॉर्क फ्रंट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में गैस केनिस्टर- ट्विन हाईड्रॉलिक शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिया गया है।

Thursday, February 11, 2021

Tata की कारों पर 70000 रुपये तक की भारी बचत करने का शानदार मौका, पढ़ें ऑफर February 11, 2021 at 08:22PM

नई दिल्ली।Tata Motors (टाटा मोटर्स) इस महीने अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जहां ग्राहक 70,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से जिन कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमें Nexon, Tigor, Tiago और Harrier शामिल हैं। आज हम आपको इन कारों पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले हम आपको ऑफर्स के बारे में बताएं, यहां जानना जरूरी है कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये ऑफर्स अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,

Tata Nexon, Tigor, Tiago और Harrier जैसी गाड़ियों पर इस महीने भारी डिस्काउंट मिल रहा है


Tata की कारों पर 70000 रुपये तक की भारी बचत करने का शानदार मौका, पढ़ें ऑफर

नई दिल्ली।

Tata Motors (टाटा मोटर्स) इस महीने अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है, जहां ग्राहक 70,000 रुपये तक की भारी बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से जिन कारों पर डिस्काउंट दिया जा रहा है उनमें Nexon, Tigor, Tiago और Harrier शामिल हैं। आज हम आपको इन कारों पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। हालांकि, इससे पहले हम आपको ऑफर्स के बारे में बताएं, यहां जानना जरूरी है कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। इसके अलावा ये ऑफर्स अलग-अलग राज्यों और डीलरशिप्स पर बदल सकते हैं। तो डालते हैं एक नजर,



Tata Tiago
Tata Tiago

इस महीने टाटा की Tiago पर कुल 28,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी अपनी इस एंट्री लेवल कार पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारी इस कार पर 3,000 रुपये तक की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं।



Tata Tigor
Tata Tigor

Tigor को इस महीने खरीदने पर ग्राहक कुल 33,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस महीने टाटा मोटर्स अपनी Tigor पर 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके अलावा कंपनी की तरफ से इस पर 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस भी दिया जा रहा है।



Tata Harrier
Tata Harrier

Camo, Dark Edition, XZ+ और XZA+ वेरिएंट्स के अलावा: सभी मॉडल्स पर कुल 70,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें, 25,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।

Camo, Dark Edition, XZ+ और XZA+ वेरिएंट्स पर: कुल 45,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 40,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।



Tata Nexon
Tata Nexon

डीजल मॉडल:

कुल 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इनमें 15,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।

पेट्र्रोल मॉडल:

कुल 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें केवल 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट बोनस ही शामिल है।

इलेक्ट्रिक मॉडल:

कुल 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें केवल 15,000 रुपये का क्सचेंज बोनस ही शामिल है।




किस कंपनी की गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे भारतीय ग्राहक, पढ़ें जनवरी महीने की पूरी लिस्ट February 11, 2021 at 06:51AM

सभी कार कंपनियों ने जनवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ऐसे में आज हम आपको उन सभी कार कंपनियों की जनवरी महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी महीने में कार कंपनियों की बिक्री में क्या अंतर आया है। तो डालते हैं एक नजर...

आज हम आपको जनवरी महीने में हुई कार कंपनियों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं।


किस कंपनी की गाड़ियों को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे भारतीय ग्राहक, पढ़ें जनवरी महीने की पूरी लिस्ट

सभी कार कंपनियों ने जनवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। ऐसे में आज हम आपको उन सभी कार कंपनियों की जनवरी महीने में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि पिछले साल के मुकाबले इस साल जनवरी महीने में कार कंपनियों की बिक्री में क्या अंतर आया है। तो डालते हैं एक नजर...



Maruti Suzuki India
Maruti Suzuki India

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी 2021 में कुल 1,60,752 वाहनों की बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में मारुति ने कुल 1,54,123 यूनिट्स की बिक्री की थी। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में कंपनी की बिक्री में 4.3 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई।



Hyundai Motor India
Hyundai Motor India

ह्यूंदै मोटर इंडिया ने जनवरी 2021 में कुल 52,005 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने 42,002 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 23.8 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई। हालांकि, दिसंबर 2020 के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 10 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बता दें कि दिसंबर 2020 में कंपनी के कुल 47,400 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।



Mahindra & Mahindra
Mahindra & Mahindra

जनवरी 2021 में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों (इनमें कार, यूवी और वैन्स शामिल हैं) की बिक्री में 4 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई। जनवरी 2021 में महिंद्रा के कुल 20,634 पैसेंजर वाहनों की बिक्री हुई। जबकि, जनवरी 2020 में महिंद्रा के कुल 19,797 पैसेंजर वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।



Tata Motors
Tata Motors

देश की दिग्गज कार निर्माता टाटा मोटर्स ने जनवरी 2021 में कुल 26,978 वाहनों की बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में टाटा ने कुल 13,894 यूनिट्स की बिक्री की थी। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में टाटा मोटर्स की बिक्री में 94 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई।



MG Hector
MG Hector

एमजी मोटर इंडिया के जनवरी 2021 में कुल 3.602 वाहनों की बिक्री की। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में कंपनी की बिक्री में 15 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई। कंपनी ने पिछले साल की तुलना में भले ही बिक्री में बढ़त दर्ज की हो, लेकिन पिछले महीने की तुलना में कंपनी की बिक्री 10 फीसदी घटी है। बता दें कि कंपनी ने दिसंबर 2020 में अपने 4010 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी।



Toyota India
Toyota India

टोयोटा इंडिया ने जनवरी 2021 में 11,126 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। वहीं, जनवरी 2020 में टोयाटा के कुल 5,804 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। इसकी तुलना अगर पिछले साल के जनवरी महीने से करें, तो इस जनवरी कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की बढ़ोतरी आई है। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में टोयोटा ने 5,322 गाड़ियों की भारत में ज्यादा बिक्री की है।



Honda Cars India
Honda Cars India

होंडा कार्स इंडिया ने जनवरी 2021 में कुल 11,310 गाड़ियों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी के 5,299 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल के जनवरी महीने की तुलना में इस साल जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 114 फीसदी की भारी बढ़त दर्ज की गई है।