Thursday, February 4, 2021

Mahindra Thar के डीजल मॉडल में आई ये खराबी, 1577 गाड़ियों को रिकॉल करेगी कंपनी February 04, 2021 at 02:19AM

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी के डीजल वेरिएंट के 1577 यूनिट्स को रिकॉल करेगी। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि इन यूनिट्स में कैमशाफ्ट की जांच की जाएगी। वहीं, खराबी पाए जाने पर इसे बदला जाएगा। कंपनी Mahindra Thar के डीजल वेरिएंट के उन मॉडलों को रिकॉल करेगी, जिन्हें सितंबर 7 से दिसंबर 25, 2020 के दौरान बनाया गया है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि एक तय समय के दौरान स्पलायर प्लांट की तरफ से मशीन सेटिंग में गड़बड़ी के कारण ये गाड़ियां प्रभावित हो सकती हैं। कंपनी के डीलर प्रभावित गाड़ियों के मालिकों से संपर्क करेंगे। इसके अलावा खराब पार्ट को बदलने का खर्च कंपनी की तरफ से उठाया जाएगा। पावर परफॉर्मेंस भारतीय बाजार में Mahindra Thar दो इंजन में उपलब्ध है। इसका 2.2-लीटर का mHawk डीजल इंजन 130 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 2.0-लीटर का टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन 150 bhp की मैक्सिमम पावर और 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। कलर वेरिएंट Mahindra Thar छह रंगों में उपलब्ध है। इनमें मिस्टिक कॉपर, रेड रेज, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज शामिल हैं। फीचर्स इसमें 7-इंच का ड्रिजल रजिस्टेंट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यह एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। कीमत Mahindra Thar के AX OPTIONAL वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 12.10 लाख रुपये है। वहीं, इसके LX वेरिएंट की कीमत 12.79 लाख रुपये है। देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडिंग कार Mahindra Thar 2020 देश की सबसे सुरक्षित ऑफ-रोडिंग कार है। Global NCAP की तरफ से इसे एडल्ट और चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए 4 स्टार रेटिंग दी गई है। बता दें कि Global NCAP एक संस्थान है, जो गाड़ियों को सुरक्षा के आधार पर रेटिंग देती है। यह संस्थान कारों की कई राउंड में टेस्टिंग करती है। इस दौरान देखा जाता है कि अगर सड़क दुर्घटना होती है, तो कार के अंदर बैठे यात्री और ड्राइवर कितने सुरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही यह भी देखा जाता है कि कार के सुरक्षा फीचर्स हादसों के दौरान वयस्कों (एडल्ट) और बच्चों (चाइल्ड) के जान की कितनी हिफाजत कर सकते हैं। सुरक्षा के आधार पर हर कार को 5 स्टार में से रेटिंग दी जाती है।

Pandemic and chip shortage to weigh on carmakers in 2021: Bosch February 04, 2021 at 02:33AM

Auto supplier Robert Bosch said on Thursday the ongoing COVID-19 crisis and a semiconductor chip shortage will weigh on global automotive production growth in 2021.

Mercedes-Benz EQA pre-launch bookings commence February 04, 2021 at 02:08AM

Mercedes-Benz on Thursday announced the commencement of the all-new Mercedes-Benz EQA. The EQA is the second car to be manufactured by the German automaker’s dedicated electric sub-brand, EQ.

TVS iQube Electric भारत में हुआ लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर 75 किलोमीटर तक का देगा सफर February 04, 2021 at 01:40AM

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी दिल्ली ऑन रोड कीमत 1,08,012 रुपये है। कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप्स पर जाकर बुक कर सकते हैं, जहां उन्हें 5000 रुपये की टोकन राशि देनी होगी। कंपनी ने इसे खास कर युवाओं को ध्यान में रख कर बनाया है। कंपनी ने इसे व्हाइट कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसमें क्रिस्टल क्लियर एलईडी हैडलैम्प्स,ऑल एलईडी टेल लैम्प्स और एक इल्युमिनेशन लोगो दिया गया है। TVS iQube Electric: परफॉर्मेंस TVS के iQube Electric में पावर के लिए 4.4 kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। TVS iQube Electric: रेंज इसमें 75 किलोमीटर का रेंज मिलता है। आसान भाषा में समझें तो यह एक बार पूरा चार्ज होने के बाद 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। TVS iQube Electric: रफ्तार रफ्तार की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 4.2 सेकेंड में 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर सकता है। TVS iQube Electric: कनेक्टिविटी टीवीएस का यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नेक्स्ट जेनरेशन SmartXonnect प्लेटफार्म पर काम करता है। इसमें एडवांस्ड टीएफटी क्लस्टर दिया गया है। ग्राहक TVS iQube एप के जरिए स्कूटर के कई फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं। इनमें जियो फेंसिंग, रिमोट बैटरी चार्ज स्टेटस, नेविगेशन असिस्ट, लास्ट पार्क लोकेशन, इनकमिंग काॅल एलर्ट/एसएमएस एलर्ट शामिल हैं। TVS iQube Electric: फीचर्स बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए iQube Electric में कई हाइटेक फीचर्स दिए गए हैं। इनमें क्यू-पार्क असिस्ट, मल्टी-सलेक्ट इकोनोमी और पावर मोड, डे एंड नाईट डिस्प्ले और रीजनरेटिव ब्रेकिंग शामिल है। काॅन्टैक्टलैस अनुभव कोरोना काल में ग्राहकों को कंपनी की तरफ से काॅन्टैक्टलैस अनुभव दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से घर बैठे टेस्ट-राईड, होम डिलीवरी और होम चार्जिंग इन्सटाॅलेशन की ग्राहकों को सुविधा दी जा रही है।

Toyota Fortuner and Legender receive 5000 bookings, deliveries commence February 04, 2021 at 01:25AM

Toyota Kirloskar Motor on Thursday announced that the 2021 Fortuner facelift and the Toyota Fortuner Legender have received over 5,000 bookings within a month of their launch.

Maruti Suzuki True Value clocks 4 million sales in 20 years February 03, 2021 at 08:17PM

Maruti Suzuki True Value on Thursday announced that it has achieved the 4 million sales milestone. True Value is Maruti Suzuki’s pre-owned cars channel which was introduced back in 2001.

Mahindra recalls 1,577 units of diesel Thar to replace faulty engine part February 03, 2021 at 10:07PM

Utility vehicles major Mahindra & Mahindra (M&M) on Thursday said it is recalling 1,577 units of its SUV Thar with diesel powertrain to replace faulty camshaft, an engine part.