Sunday, December 13, 2020

थोड़ा इंतजार ! भारत में होने वाली है इन 4 धांसू कारों की एंट्री December 13, 2020 at 12:26AM

नई दिल्ली साल 2020 खत्म होने में अब ज्यादा वक्त नहीं हैं। कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते यह साल ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी परेशानी भरा रहा। भारत में संक्रमण के चलते कई महीने लॉकडाउन की स्थिति बनी रही। इस वजह से कार निर्माता कंपनियों की सेल शून्य तक पहुंच गई थी। इसके बाद फेस्टिव सीजन में कंपनियों बढ़िया सेल दर्ज की। अब 2021 में कई नए कारें भारत के ऑटोमोबाइल बाजार में एंट्री करने वाली हैं। यहां हम आपको ऐसी ही कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस कार को कुछ समय पहले ही कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था। अब कंपनी अगले साल की शुरुआत यानी जनवरी 2021 में यह कार लॉन्च करेगी। माना जा रहा है कि कार फाइनल प्रॉडक्शन मॉडल की डिजाइन और लुक्स 80 फीसदी तक कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह ही होंगे। टोयोटा फॉर्च्यूनर फेसलिफ्ट यह कंपनी की टॉप सेलिंग एसयूवी है। कंपनी जनवरी में इस कार का अपडेटेड वर्जन पेश करेगी। इसके साथ कंपनी इस कार का ज्यादा स्पोर्टी वर्जन भी पेश करेगी। टाटा अल्ट्रॉज टर्बो पेट्रोल टाटा अल्ट्रॉज भारत की सबसे सेफ कारों में से एक है। अब कंपनी इस प्रीमियम हैचबैक का ज्यादा पावरफुल वर्जन लाएगी। कंपनी इसे टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च करेगी। यह इंजन 119bhp पावर 140Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। टाटा हैरियर पेट्रोल यह कंपनी की सबसे चर्चित SUV कार है। अभी तक यह कार डीजल इंजन के साथ उपलब्ध है। कार की लोकप्रियता देखते हुए कंपनी अब इस कार का पेट्रोल वर्जन भी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

नए अवतार में आ रही Royal Enfield की दो बाइक्स, और धांसू होगा लुक December 12, 2020 at 10:29PM

नई दिल्ली और बाइक्स नए अवतार में नजर आएगी। कंपनी इन दोनों बाइक्स को अलॉय वील्ज के साथ लाने जा रही है। अलॉय वील्ज कंपनी एक्सेसरी के तौर पर लाएगी। मौजूदा समय में ये बाइक स्पोक वील्ज के साथ आती हैं जो बाइक्स को रेट्रो लुक देते हैं। टेस्टिंग कर रही कंपनी एक लीक डॉक्यूमेंट के मुताबिक कंपनी इन दोनों बाइक्स के लिए नए अलॉय वील्ज की टेस्टिंग कर रही है। इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 दोनों बाइक में इन अलॉय वील्ज का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी ने इन्हें फरवरी 2021 तक लॉन्च कर सकती है। दुनिया भर में पॉप्युलर है RE 650 ट्विन्स रॉयल एनफील्ड की इन दोनों बाइक्स में BS6-कम्प्लायंट 648cc, पैरलल-ट्विन, एयर/ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7150rpm पर 46.8bhp का पावर और 5250rpm पर 52Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। रॉयल एनफील्ड की इन दोनों बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क और रियर में ट्विन गैस-चार्ज्ड शॉक अब्जॉर्बर्स सस्पेशन में दिए गए हैं। फ्रंट में 320mm और रियर में 240mm डिस्क ब्रेक हैं। दोनों बाइक ड्यूल-चैनल एबीएस से लैस हैं। भारत में इन दोनों बाइक्स को दुनिया भर में काफी पसंद किया जाता है। हालांकि भारत में RE 350 बाइक्स 650cc की तुलना में ज्यादा पॉप्युलर हैं।

Saturday, December 12, 2020

₹12,500 तक सस्ता हुआ Tata Nexon EV सब्सक्रिप्शन, बिना खरीदे घर ले जाएं December 12, 2020 at 08:43PM

नई दिल्ली अगस्त 2020 से Marque के सब्सक्रिप्शन के साथ उपलब्ध है। इसके लिए कंपनी ने Orix India के साथ सब्सक्रिप्शन किया है। इस ऑप्शन का इस्तेमाल करके आप कार खरीदने के बजाय सब्सक्राइब कर सकते हैं। अब कंपनी ने इस स्कीम की मासिक कीमत में काफी बड़ी कटौती की है। 12,500 रुपये तक सस्ता सब्सक्रिप्शन कंपनी की नई स्कीम के तहत आप कार का सब्सक्रिप्शन अब 12,500 रुपये तक सस्सा पा सकते हैं। अभी यह सर्विस दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में ही उपलब्ध है। इस सर्विस के तहत कंपनी अब 1500 किमी प्रति महीना के अलावा 2,000 से 2500 किमी का भी ऑप्शन दिया है। धांसू है नेक्सॉन ईवी का परफॉर्मेंस टाटा नेक्सॉन ईवी में 30.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक है। बैटरी पैक को फ्लोर के नीचे दिया गया है, जो बॉडी रोल को कम करने में मदद करेगा। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में दिया गया इलेक्ट्रिक मोटर 129PS का पावर और 245Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। टाटा मोटर्स का दावा है कि नेक्सॉन इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज होने पर 312 किलोमीटर तक चलेगी। 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को 9.9 सेकंड का समय लगेगा। स्टैंडर्ड 15A AC चार्जर से बैटरी को 20 पर्सेंट से 100 पर्सेंट चार्ज करने में 8 घंटे का समय लगेगा। वहीं, फास्ट चार्जर से इसकी बैटरी को 60 मिनट में 0 से 80 पर्सेंट तक चार्ज किया जा सकता है।

Friday, December 11, 2020

Amped up: Major automakers that have shifted to EV-only sub-brands December 11, 2020 at 09:31PM

Tougher norms, growing competition, and economic viability has led many automakers to make the switch to an electric-only sub-brand. And now these electric sub-brands definitely have an upper hand when compared to the conventional line-up.

पेट्रोल इंजन के साथ आ रही Tata Harrier, हेक्टर से कम होगी कीमत December 11, 2020 at 08:25PM

नई दिल्ली कंपनी की सबसे पॉप्युलर SUV कारों में से एक है। यह कार जल्द ही 1.5L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली है। यह इंजन डायरेक्ट इंजेक्शन टेक्नॉलजी के साथ आने वाला है। यह नेक्सॉन के 1.2L रेवट्रॉन पेट्रोल यूनिट्स का 4 सिलिंडर वर्जन है। यह मोटर 150bhp पावर जेनेरेट करेगा। कंपनी इसे मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों ट्रांसमिशन के साथ लाएगी। टाटा ग्रेविटस में भी कंपनी इसी इंजन का इस्तेमाल करने वाली है। आ रही टाटा हैरियर पेट्रोल टाटा हैरियर के पेट्रोल वर्जन को हाल ही में पुणे में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। पेट्रोल इंजन वेरियंट लाने के बाद कंपनी इस कार को पेट्रोल हाइब्रिड इंजन के साथ भी लॉन्च कर सकती है। टाटा हैरियर: मौजूदा कीमत मौजूदा समय में टाटा हैरियर डीजल इंजन 13.84 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलती है। यह कीमत एंट्री लेवल XE वेरियंट की है। कार के XZA + डार्क एडिशन की कीमत 20.30 लाख रुपये है। से कम होगी कीमत MG Hector डीजल और पेट्रोल वेरियंट्स की कीमत क्रमश: 13.99 लाख रुपये से 18.08 लाख रुपये और 12.83 लाख रुपये से 17.75 लाख रुपये के बीच है। टाटा हैरियर के पेट्रोल वेरियंट की कीमत एमजी हेक्टर से कम होगी। हालांकि इस बारे में कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशल जानकारी अभी सामने नहीं आई है। टाटा ने यह कार जनवरी में भारत में लॉन्च की थी। टाटा हैरियर नए OMEGARC प्लैटफॉर्म पर बनाई गई है, जिसे टाटा मोटर्स और जैगवार लैंड रोवर ने मिलकर डिवेलप किया है। टाटा मोटर्स ने नई एसयूवी को चार वेरियंट्स में आती है। जिनमें XE, XM, XT और XZ शामिल हैं। टाटा हैरियर की लंबाई 4598 mm, चौड़ाई 1894 mm और ऊंचाई 1706 mm है। हैरियर का वीलबेस 2741 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 205 mm है। इस धांसू कार में आपको 50-लीटर की कपैसिटी वाला फ्यूल टैंक मिलेगा। इसके अलावा रेडियल टायर के साथ 17-इंच की अलॉय वील्ज दी गई हैं।

Tata Harrier Camo edition: First impression December 10, 2020 at 10:21PM

Tata Harrier, priced Rs 13.84 lakh (ex-showroom) onwards, was available in monotone, dual-tone and dark black colour options. Available XT in manual and XZA in automatic onwards, the latest Camo green is priced Rs 10,000-20,000 over the regular monotone trims.

Uncertain on the impact of semiconductors shortage on vehicle production: ACMA December 11, 2020 at 07:46PM

Following Bosch Ltd's submission that it has been impacted severely by the supply shortage for imported microprocessors, ACMA on Friday said it is still not clear as to what extent and for how long the shortage of semiconductors will impact vehicle production in India.