Car
Electronics
Vehicle
Electronics
Navigation
Devices
Paintwork
Audio & Video Accessories
GPS
Accessories
Car
Amplifiers
Car CD
Changers
Car
Digital Media Receivers
Car
Equalizers
Car Satellite
Radio
Car Speakers
Car Stereos
Compasses
Consoles & Organizers
Covers
Cup Holders
Door Entry Guard
Floor Mats & Cargo Liners
Gauges
Grab Handles
Gun Racks
Insulation & Noise Control
Keychains
Mirrors
Pedal Accessories
Safety
Shift Boots & Knobs
Steering Wheels & Accessories
Sun Protection
Thursday, November 5, 2020
Tata Nexon SUV hits 1.5 lakh production milestone November 05, 2020 at 01:12AM
केटीएम ला रही नई बाइक KTM 250 Adventure, धांसू फीचर्स के साथ ऑफ रोडिंग का मजा November 05, 2020 at 02:48AM
नई दिल्ली।एडवेंचर बाइक के शौकीन के लिए केटीएम इस महीने धांसू बाइक लॉन्च कर रही है। इस बाइक की डीलरशिप शुरू हो चुकी है, ऐसे में माना जा रहा है कि अगले हफ्ते या उसके बाद के हफ्तों में केटीएम 250 अडवेंचर लॉन्च कर दी जाएगी। हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर बाइक 390 Adventure की तर्ज पर डिवेलप इस बाइक में 248cc सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो कि BS6 कंप्लायंट है। केटीएम की इस अपकमिंग बाइक की टक्कर Royal Enfield Himalayan और BMW G310 GS जैसी बाइक से होगी। ये भी पढ़ें- इंजन और पावरKTM 250 Adventure में 250 Duke जैसा इंजन ही लगा है, ऐसे में माना जा रहा है कि इसमें पावर भी केटीएम ड्यूक जैसा ही है, जो कि 30PS पावर और 24Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। केटीएम 390 एडवेंचर में एलईडी हेडलेंप लगा है, लेकिन खबरें आ रही हैं कि केटीएम 250 एडवेंचर में हेलोजन हेटलेंप सेटअप देखने को मिलेगा। इसके साथ ही केटीएम की इस नई बाइक में LED DRL और कुछ अलग ग्राफिक्स देखने को मिलेंगे। ये भी पढ़ें- KTM 250 Adventure के फीचर्सKTM 250 Adventure के फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.0 इंच का ब्लैक एंड वाइट TFT डिस्प्ले लगा है। इसके साथ ही switchable ABS, मोनोशॉक रियर, डुअल स्पोर्ट टायर समेत कई बेहतरीन फीचर्स हैं। हालांकि, इस बाइक की सभी खासियतों से लॉन्च के दिन ही पर्दा उठेगा। ये भी पढ़ें- माना जा रहा है कि केटीएम के सबसे छोटी एडवेंचर बाइक 250 एडवेंचर की कीमत 2.3 लाख रुपये से 2.5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस रेंज में टीवीएस, रॉयल एनफील्ड और बीएमडब्ल्यू समेत अन्य कंपनियों की कई धांसू बाइक है, ऐसे में केटीएम की यह नई बाइक क्या अपनी जगह बना पाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।
TVS ला रही धांसू क्रूजर बाइक Zeppelin R, डिजाइन और फीचर्स जबरदस्त November 05, 2020 at 12:57AM
नई दिल्ली।टीवीएस मोटर्स क्रूजर बाइक सेगमेंट में जल्द ही बेहतरीन लुक और धांसू फीचर्स वाली TVS Zepplin R लॉन्च करने वाली है, जो , Jawa Perak और RE Meteor 350 जैसी बाइक से मुकाबला करेगी। टीवीएस की इस नई बाइक का डिजाइन कॉन्सेप्ट बाइक जैसा है, जिसमें कई ऐसे फीचर्स हैं, जिन्हें देखने के बाद क्रूजर बाइक लवर्स इसे खरीदने का जरूर मन बनाएंगे। ये भी पढ़ें- zigwheels की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन डेटा से टीवीएस की इस नई बाइक को Zepplin R के नाम की मंजूरी मिली है, जिसके बाद माना जा रहा है कि टीवीएस क्रूजर सेगमेंट में अपनी पहली बाइक Zepplin R के नाम से लॉन्च कर सकती है। टीवीएस जैपलिन आर के लुक को देखकर अभी से लोगों में इसके प्रति उत्सुकता देखने को मिल रही है। ये भी पढ़ें- बेहद अलग है यह बाइकसाल 2018 के ऑटो एक्स्पो में टीवीएस ने कॉन्सेप्ट बाइक के रूप में Zeppelin को शोकेस किया था, जो कि मौजूदा जैपलिन से नाम में एक्स्ट्रा E के साथ था। अब इसमें R जोड़ दिया गया है और E को हटा दिया गया है। डिजाइन के मामले में यह बाइक काफी अलग है। इसमें Octagonal Instrument Cluster, Rectangular Rear View Mirrors के साथ ही फ्यूल टैंक भी काफी अलग है। ये भी पढ़ें- इतनी हो सकती है कीमतयहां बता दूं कि जैसा ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट जैपलिन की झलक दिखी थी, हो सकता है कि जैपलिन आर का लुक उससे अलग हो। लेकिन माना जा रहा है कि चूंकि यह क्रूजर सेगमेंट की बाइक है, ऐसे में इसका लुक और डिजाइन जरूर पावरफुल रहेगा। टीवीएस मोटर्स Zepplin R को 1.5 लाख रुपये के रेंज में लॉन्च कर सकती है। अगले साल इसे लॉन्च किए जाने की संभावना है। ये भी पढ़ें- जैपलिन आर के फीचर्सTVS Zepplin R 220 सीसी मोटर कैपसिटी के साथ लॉन्च हो सकती है। इसके साथ ही इसमें LED लाइटिंग और डिजिटल इंस्ट्रुमेंट कंसोल के साथ ही हेडलेंप पर ऐक्शन कैमरा माउंट भी हो सकता है। इस बाइक में 41mm का अपसाइड डाउन फॉर्क्स, मोनोशॉक और दोनों छोर पर पेटल डिस्क ब्रेक के साथ ही बायो की और इंटरनेट कनेक्टिविटी जैसे फीचर भी दिख सकते हैं। माना जा रहा है कि इस क्रूजर बाइक में स्पोक व्हील की जगह अलॉय व्हील देखने को मिल सकते हैं। टीवीएस की इस बाइक को दूर से देखने पर हार्ले डेविडसन के बाइक्स की याद आती है।
भारत में लॉन्च हुई All New Hyundai i20, जानें सभी वेरियंट्स के प्राइस और फीचर्स November 04, 2020 at 11:00PM
नई दिल्ली।लंबे इंतजार के बाद आखिरकार Hyundai Motors ने भारत में अपनी पॉप्युलर हैचबैक ह्युंदै आई20 की थर्ड जेनरेशन कार लॉन्च कर दी है। पेट्रोल और डीजल फ्यूल ऑप्शन में ऑल न्यू ह्युंदै आई20 के 24 वेरियंट्स को लॉन्च किया गया है। जहां नई ह्युंदै आई20 के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 6.79 लाख रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 11.18 लाख रुपये (एक्स शो रूम, दिल्ली) है, वहीं इसके डीजल वेरियंट की कीमत 8.20 लाख रुपये से शुरू होकर 10.60 रुपये तक जाती है। All New Hyundai i20 को Magna, Sportz, Asta और Asta (O) जैसे ट्रिम लेवल में लॉन्च किया गया है, जिसके अलग-अलग फीचर्स वाले 24 वेरियंट्स हैं। ये भी पढ़ें- इंजन ऑप्शन और गियरबॉक्सAll New Hyundai i20 की टक्कर Tata Altroz और Maruti Suzuki Baleno जैसी कारों से होगी। नई ह्युंदै आई20 को तीन इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है, जो कि 1.2 लीटर 4 सिलिंडर naturally aspirated पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर 3 सिलिंडर turbocharged पेट्रोल इंजन के साथ ही 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन के साथ है। ट्रिम लेवल की बात करें तो Magna trim 1.2 लीटर पेट्रोल MT और 1.5 लीटर डीजल MT इंजन-गियरबॉक्स के साथ है। ये भी पढ़ें- किस ट्रिम में कौन-कौन सी खासियतAll New Hyundai i20 का Sportz trim तीनों इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ है, यानी 1.2 लीटर पेट्रोल MT और CVT, 1.0 लीटर पेट्रोल iMT और 1.5L डीजल MT। Asta Trim 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर पेट्रोल ऑप्शन में है। वहीं टॉप सेगमेंट में Asta (O) ट्रिम 1.2 लीटर MT, 1.0 लीटर DCT और 1.5 लीटर MT इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ है। ऑल न्यू ह्युंदै आई20 5 स्पीड, 6 स्पीड और 7 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ है, जिनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के गियरबॉक्स हैं। ये भी पढ़ें- जानें सभी वेरियंट की कीमतनई ह्युंदै आई20 के अलग-अलग वेरियंट्स की कीमतों की बात करें तो इसके शुरुआती पेट्रोल वेरियंट मॉडल Magna 1.2 लीटर MT की कीमत 6.79 लाख रुपये, Sportz 1.2 लीटर MT की कीमत 7.59 लाख रुपये, Asta 1.2 लीटर MT की कीमत 8.7 लाख रुपये, Asta (O) 1.2 लीटर MT की कीमत 9.2 लाख रुपये, Sportz 1.2 लीटर CVT की कीमत 8.6 लाख रुपये, Asta 1.2 लीटर CVT की कीमत 9.7 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- 1.0 लीटर टर्बो इंजन वाले ह्युंदै आई20 की कीमतों की बात करें तो Sportz 1.0 लीटर iMT की कीमत 8.8 लाख रुपये, Asta 1.0 लीटर iMT की कीमत 9.90 लाख रुपये, Asta 1.0 लीटर DCT की कीमत 10.67 लाख रुपये और Asta (O) 1.0 लीटर DCT की कीमत 11.18 लाख रुपये है। डीजन इंजन वाले ऑल न्यू ह्युंदै आई20 में Magna 1.5 लीटर MT वेरियंट की कीमत 8.2 लाख रुपये, Sportz 1.5 लीटर MT की कीमत 9 लाख रुपये और Asta (O) 1.5 लीटर MT की कीमत 10.6 लाख रुपये है। ये भी पढ़ें- All New Hyundai i20 के फीचर्स शानदार नई वाली ह्युंदै आई20 को 6 मोनोटोन और 2 डुअल टोन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इस कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटनमेंट सिस्टम लगा है, जो कि ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट के साथ है। इसमें रियर व्यू कैमरा, इंटिग्रेटेड एयर प्यूरिफायर, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, नेविगेशन एंड वॉयस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ ही डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट समेत कई सेफ्टी फीचर्स हैं। इस कार में कई स्मार्ट फीचर्स हैं, जो ब्लू लिंक कनेक्टेड हैं। इस कार के साथ 5 साल की वॉरंटी और 3 साल का रोड साइड असिस्टेंस ऑफर भी है। इसके साथ 3 साल के लिए ब्लूलिंग फ्री सर्विस भी दी जा रही है।
आ रही Tata की नई पावरफुल कार, New Hyundai i20 समेत इन कारों से टक्कर November 04, 2020 at 09:51PM
नई दिल्ली।फेस्टिवल सीजन में टाटा मोटर्स हैचबैग सेगमेंट में पॉल्युलर कार टाटा अल्ट्रॉज का ज्यादा पावरफुल वर्जन लॉन्च करने वाली है, जो New Hyundai i20 और Volkswagen Polo GT TSI समेत अन्य कारों से मुकाबला करेगी। टाटा अल्ट्रॉज टर्बो का इसी महीने लॉन्च किया जाएगा, जो कि बेहतर और ज्यादा पावरफुल इंजन ऑप्शन के साथ है। टाटा अल्ट्रॉज टर्बो में कुछ छोटे-मोटे बदलाव देखने को मिलेंगे और माना जा रहा है कि इस कार की कीमत मौजूदा कार से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। ये भी पढ़ें- इंजन में कैसा दमटाटा अल्ट्रॉज टर्बो की इंजन क्षमता की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर turbocharged पेट्रोल इंजन होगा, जो कि टाटा की पावरफुल कॉम्पैक्ट एसयूवी Nexon में है। यानी ग्राहकों को अल्ट्रॉज हैचबैक में ही एसयूवी वाला पावर मिल जाएगा। टाटा अल्ट्रॉज टर्बो का इंजन 110bhp की पावर और 140Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है। टाटा मोटर्स अल्ट्रॉज के ऑटोमैटिक वेरियंट पर भी काम कर रही है और आने वाले दिनों में टाटा अल्ट्रॉज का ऑटोमैटिक वर्जन भी आ सकता है। ये भी पढ़ें- मौजूदा Tata Altroz में क्या हैफिलहाल मार्केट में टाटा अल्ट्रॉज का जो वेरियंट मौजूद है, वो 1.2 लीटर naturally aspirated पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन के साथ है। जहां डीजल इंजन 89bhp की पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करता है, वहीं पेट्रोल इंजन 85bhp की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करता है। टाटा अल्ट्रॉज का जिन कारों से मुकाबला है, वो हैं ह्युंदै की आई20 और फॉक्सवैगन की पोलो जीटी। ये भी पढ़ें- कैसी है i20 और Polo GTHyundai i20 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ है, जो कि 118bhp की पावर और 175Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह कार 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है। वहीं फॉक्सवैगन Polo GT 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ है, जो 108bhp की पावर और 172Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है। पोलो जीटी 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ है।
Subscribe to:
Posts (Atom)