Monday, September 7, 2020
7 रुपये में 100 किलोमीटर तक चलती है यह बाइक, ₹50 हजार है कीमत September 06, 2020 at 10:36PM
Sunday, September 6, 2020
Volkswagen की कारों पर तगड़ा डिस्काउंट, ₹1.6 लाख तक सस्ती September 05, 2020 at 09:38PM
नई दिल्ली अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। Volkswagen की दो कारों Volkswagen Polo और Volkswagen Vento के सिलेक्टेड वेरियंट्स पर कंपनी बढ़िया डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फॉक्सवैगन वेंटो के वेरियंट्स पर 1.6 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के कम्फर्टलाइन वेरियंट पर यह डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं एंट्री लेवल पोलो ट्रेडलाइन पर 29,000 रुपये का डिस्काउंटड मिल रहा है।फॉक्सवैगन वेंटो के वेरियंट्स पर 1.6 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के कम्फर्टलाइन वेरियंट पर यह डिस्काउंट मिल रहा है।

नई दिल्ली
अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए सही समय साबित हो सकता है। Volkswagen की दो कारों Volkswagen Polo और Volkswagen Vento के सिलेक्टेड वेरियंट्स पर कंपनी बढ़िया डिस्काउंट ऑफर कर रही है। फॉक्सवैगन वेंटो के वेरियंट्स पर 1.6 लाख रुपये तक डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार के कम्फर्टलाइन वेरियंट पर यह डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं एंट्री लेवल पोलो ट्रेडलाइन पर 29,000 रुपये का डिस्काउंटड मिल रहा है।
फॉक्सवैगन वेंटो कम्फर्टलाइन की कीमत और डिस्काउंट

फॉक्सवैगन कम्फर्टलाइन के मिड स्पेक नॉन मेटैलिक की कीमत 9.99 लाख रुपये है। इस महीने कंपनी इस मॉडल पर धांसू डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इस कार को मौजूदा समय में 8.39 लाख रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। यानी इस कार को 1.6 लाख रुपये के बंपर डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।
वेंटो हाईलाइन वेरियंट 1.09 लाख रुपये का डिस्काउंट

वेंटो हाईलाइन प्लस MT वेरियंट को 1.09 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है। इस मॉडल की कीमत 12.08 लाख रुपये है। वेंटो के ऑटोमैटिक वर्जन पर कोई डिस्काउंट ऑफर नहीं किया जा रहा है।
फॉक्सवैगन पोलो के 3 वेरियंट्स पर डिस्काउंट

इस कार के एंट्री लेवल ट्रेडलाइन पर 29,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस कार की कीमत 5.59 लाख रुपये है। वहीं इस कार के कम्फर्टलाइन वेरियंट पर 23,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। पोलो हाइलाइन प्लस वेरियंट पर 20,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
Saturday, September 5, 2020
Tata का बड़ा धमाका, Nexon बनीं भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार September 05, 2020 at 02:16AM
नई दिल्ली भारत समेत दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में वीकल्ज की डिमांड को भुनाने के लिए सभी बड़े ब्रैंड्स अपनी प्रॉडक्ट लॉन्च कर रहे हैं। भारत में भी कई ब्रैंड्स अपनी इलेक्ट्रिक कार उतार चुके हैं। हालांकि यूरोपीय देशों की तुलना में भारत में इलेक्ट्रिक वीकल्ज की डिमांड और इस्तेमाल अभी काफी कम है। Tata भी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon लॉन्च कर चुका है। टाटा नेक्सॉन ईवी को भारत में अच्छ रिस्पॉन्स मिला है।टाटा की टिगोर इस लिस्ट में 4 नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रही। इस कार की सिर्फ 9 यूनिट ही अगस्त 2020 में बिकीं। वहीं जुलाई महीने में टिगोर की 24 यूनिट्स बिकी थी।

नई दिल्ली
भारत समेत दुनिया भर में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक सेगमेंट में वीकल्ज की डिमांड को भुनाने के लिए सभी बड़े ब्रैंड्स अपनी प्रॉडक्ट लॉन्च कर रहे हैं। भारत में भी कई ब्रैंड्स अपनी इलेक्ट्रिक कार उतार चुके हैं। हालांकि यूरोपीय देशों की तुलना में भारत में इलेक्ट्रिक वीकल्ज की डिमांड और इस्तेमाल अभी काफी कम है। Tata भी भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon लॉन्च कर चुका है। टाटा नेक्सॉन ईवी को भारत में अच्छ रिस्पॉन्स मिला है।
भारत की नंबर 1 इलेक्ट्रिक कार है टाटा नेक्सॉन

टाटा नेक्सॉन भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक SUV है। पिछले महीने यानी अगस्त में इस कार की 296 यूनिट्स बिकीं। वहीं इससे पहले जुलाई में इस कार की 286 यूनिट्स सेल हुई थी।
MG ZS EV दूसरे पायदान पर

टाटा नेक्सॉन के बाद MG ZS EV भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार रही। इस कार की 119 यूनिट अगस्त महीने में बिकीं। वहीं जुलाई 2020 में इस कार की 85 यूनिट्स बिकीं।
ह्यूंदै कोना तीसरे नंबर पर

इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में Hyundai Kona तीसरे नंबर पर रही। इस कार की सिर्फ 26 यूनिट अगस्त 2020 में सेल हुई। जुलाई 2020 में कोना की 25 यूनिट ही बिकी थीं।
टिगोर-वर्टिगो को भी टॉप 5 में जगह

टाटा की टिगोर इस लिस्ट में 4 नंबर पर जगह बनाने में कामयाब रही। इस कार की सिर्फ 9 यूनिट ही अगस्त 2020 में बिकीं। वहीं जुलाई महीने में टिगोर की 24 यूनिट्स बिकी थी। 5वें नंबर पर वर्टिगो रही जिसकी अगस्त महीने में एक भी यूनिट भी नहीं बिकी। जुलाई में इस कार 6 यूनिट बिकीं।
Auto firms moving facilities out of China to cover geopolitical risks September 05, 2020 at 01:12AM
Royal Enfield की 4 धांसू बाइक्स भारत में होंगी लॉन्च, जानें डीटेल September 04, 2020 at 11:56PM
29 साल बाद बाजार में वापसी कर रही ये धांसू SUV, आधुनिक फीचर्स से लैस होगी कार September 04, 2020 at 09:13PM