Wednesday, July 29, 2020

आ रही इलेक्ट्रिक सेल्टॉस SUV, कीमत होगी कम July 28, 2020 at 11:19PM

नई दिल्लीकिआ मोटर्स अपनी पॉप्युलर एसयूवी Seltos के इलेक्ट्रिक वर्जन पर काम कर रही है। Kia का वर्ल्ड डेब्यू इस साल के आखिर में होगा। इसके बाद इसे सबसे पहले चीन में लॉन्च किए जाने की तैयारी है। चीन के अलावा को अन्य ग्लोबल मार्केट्स में भी पेश किया जाएगा। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, इलेक्ट्रिक सेल्टॉस के पावरट्रेन ह्यूंदै की कोना इलेक्ट्रिक एसयूवी से लिए जाएंगे। कोना इलेक्ट्रिक में परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर और 39.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलते हैं। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 136bhp की पावर और 395Nm टॉर्क जेनरेट करता है। ह्यूंदै का दावा है कि कोना इलेक्ट्रिक एक बार फुल चार्ज होने पर 452 किलोमीटर तक चलती है। यह 9.7 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसके अलावा कंपनी के लिए Kia K3 EV के पावरट्रेन का भी इस्तेमाल कर सकती है। करीब 400 किलोमीटर होगी रेंज एक बार फुल चार्ज होने पर इलेक्ट्रिक सेल्टॉस की रेंज करीब 400 किलोमीटर होगी। एसयूवी का चार्जिंग पोर्ट एरिया इसके फ्रंट में इंटीग्रेटेड होने की उम्मीद है। ईवी का ग्लोबल प्रॉडक्शन अगस्त 2020 में शुरू हो सकता है। किआ मोटर्स पहले साल करीब 10 हजार इलेक्ट्रिक सेल्टॉस बनाने की तैयारी में है। सेल्टॉस ईवी की भारत में लॉन्चिंग को लेकर अभी कुछ साफ नहीं है। भारत में आने वाली है किआ की छोटी एसयूवीकिआ मोटर्स भारतीय बाजार में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट लाने वाली है। इसे 7 अगस्त को पेश किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि सॉनेट में कई ऐसे फीचर मिलेंगे, जो इस सेगमेंट की किसी कार में पहली बार होंगे। इसके इंजन ह्यूंदै वेन्यू वाले होंगे। सॉनेट की मार्केट में टक्कर मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू और टाटा नेक्सॉन जैसी कारों से होगी।

Hyundai Creta bookings cross 55,000-mark, diesel contributes to 60% July 28, 2020 at 11:02PM

Skoda Enyaq to offer personal interior customisation July 28, 2020 at 09:50PM

EnyaqiV is the Czech manufacturer’s first all-electric SUV. The design selections replace the previous equipment lines and feature natural, sustainably produced and recycled materials.

Watch: Hero Xtreme 160R road test review July 28, 2020 at 08:39PM

Hero Xtreme 160R, most-affordable 160-cc sporty-commuter, reviewed July 28, 2020 at 08:43PM

In Pics: Hero Xtreme 160R reviewed July 28, 2020 at 09:34PM

Tuesday, July 28, 2020

फॉर्च्यूनर को टक्कर देने वाली SUV हो रही बंद July 28, 2020 at 08:05PM

नई दिल्ली जापान की ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर Mitsubishi Motors Corp अपनी बंद करने की तैयारी में है। कंपनी ने भारी नुकसान की आशंका के चलते यह फैसला लिया है। दरअसल, मित्सुबिशी ने हाल में घोषणा की है कि कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से उसे लगातार दूसरे साल (चालू वित्त वर्ष में मार्च 2021 के अंत तक) भारी नुकसान होगा। यह पिछले 18 साल में मित्सुबिशी का सबसे बड़ा नुकसान होगा। इससे उबरने की योजना के तहत कंपनी ने पजेरो को बंद करने का फैसला लिया है। जापान की छठी सबसे बड़ी ऑटोमेकर मित्सुबिशी को आशंका है कि मार्च 2021 में खत्म होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष में उसे 1.3 बिलियन डॉलर (140 बिलियन येन) का ऑपरेटिंग लॉस (कामकाजी नुकसान) होगा। इसे देखते हुए कंपनी अपने वर्कफोर्स और प्रॉडक्शन हो कम करने की तैयारी में है। साथ ही 20 पर्सेंट फिक्स्ड कॉस्ट कम करने के लिए अगले दो साल में बिना फायदे वाली डीलरशिप को भी बंद करने की योजना है। पजेरो और इसे बनाने वाले प्लांट को भी बंद करने की तैयारी इस रिस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत मित्सुबिशी ने अगले साल से अपनी का प्रॉडक्शन बंद करने की घोषणा की है। साथ ही कंपनी पजेरो बनाने वाले जापान स्थित प्लांट को भी बंद कर देगी। मित्सुबिशी यूरोप और नॉर्थ अमेरिका में अपनी उपस्थिति कम करना चाह रही है। दूसरी ओर, बिक्री में सुधार के लिए कंपनी एशिया में अपनी उपस्थिति बढ़ाने पर फोकस करेगी। नए प्रॉडक्ट के लिए रेनॉ-निसान अलायंस का यूजइसके अलावा मित्सुबिशी नए प्रॉडक्ट डिवेलप करने के लिए रेनॉ-निसान अलायंस का इस्तेमाल करेगी। कंपनी न्यू-जेनरेशन Outlander पर काम कर रही है, जो इस अलायंस के CMF-C/D (कॉमन मॉड्यूलर फैमिली) प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसी प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल निसान की Rogue/Qashqai, X-Trail और रेनॉ की Kadjar, Talisman और Koleos कारों में हुआ है।