Thursday, May 21, 2020

BMW लाया दो धांसू बाइक, जानें कितनी कीमत May 21, 2020 at 12:02AM

नई दिल्ली ने गुरुवार को भारत में दो नई बाइक और लॉन्च की। F 900 R सिर्फ स्टैंडर्ड वेरियंट में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 9.90 लाख रुपये है। F 900 XR दो वेरियंट स्टैंडर्ड और प्रो में बाजार में उतारी गई है, जिनकी कीमत क्रमश: 10.50 लाख और 11.50 लाख रुपये है। इन दोनों बाइक को CBU (कम्प्लीट बिल्ट-अप यूनिट यानी पूरी तरह बनी हुई) के रूप में लाया जाएगा। नई बाइक्स की बुकिंग आज यानी 21 मई से शुरू हो गई है। BMW F 900 R नेकेड स्पोर्ट और BMW F 900 XR अडवेंचर स्पोर्ट्स टूरर बाइक है। दोनों मोटरसाइकल में 895cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 105 hp की पावर और 6,500 rpm पर 92 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड ट्रांसमिशन से लैस है। स्पीड बीएमडब्ल्यू की ये शानदार बाइक्स 3.6 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती हैं। इनकी टॉप स्पीड 200 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा है। फीचर्सदोनों बाइक्स के स्टैंडर्ड वेरियंट्स में दो राइडिंग मोड (रोड और रेन), ट्रैक्शन कंट्रोल, ब्लूटूथ के साथ 6.5-इंच TFT स्क्रीन और LED हेडलाइट्स जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। F 900 XR Pro मॉडल में क्रूज कंट्रोल, बाय-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर और डायनैमिक ESA जैसी खूबियां मिलेंगी। कॉर्नरिंग लाइट्स, की-लेस इग्निशन और प्रो राइडिंग मोड्स जैसे फीचर ऑप्शनल दिए गए हैं। इन फीचर्स को F 900 R के साथ ऑप्शन के तौर पर लिया जा सकता है, जिसके लिए अतिरिक्त पैसे देने होंगे। सेफ्टी सेफ्टी की बात करें, तो दोनों बाइक्स में एबीएस, ऑटोमैटिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, एंटी-होपिंग क्लच और कास्ट ऐल्युमिनियम वील्ज जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इनसे होगा मुकाबलाइंडियन मार्केट में बीएमडब्ल्यू F 900 R की टक्कर KTM 790 Duke, कावासाकी Z900, दुकाती मॉन्स्टर 821 और जल्द लॉन्च होने वाली ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल R जैसी बाइक से होगी। वहीं, BMW F 900 XR को सीधी टक्कर देने वाली भारतीय बाजार में कोई दूसरी बाइक नहीं है, लेकिन कीमत के हिसाब से इसका मुकाबला Kawasaki Versys 1000 से होगा।

Watch: BMW F 900 R and BMW F 900 XR May 20, 2020 at 11:32PM

Skoda, Volkswagen resume production, prepare for India 2.0 project May 20, 2020 at 10:54PM

...तो ह्यूंदै दोबारा लॉन्च करेगी नई क्रेटा, जानें वजह May 20, 2020 at 10:27PM

नई दिल्लीकोरोना वायरस के प्रकोप से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री भी काफी प्रभावित हुई है। इस महामारी के खौफ की वजह से सोशल गैदरिंग पर रोक लगी है, जिसके चलते अब ज्यादातर कार कंपनियां डिजिटल प्लैटफॉर्म के माध्यम से नई कारें बाजार में उतार रही हैं। Volkswagen T-ROC को ऑनलाइन लॉन्च किया गया था। 26 मई को स्कोडा भी अपनी तीन नई कारें Karoq SUV, Rapid 1.0 TSI और Superb facelift को ऑनलाइन लॉन्च करेगा। दूसरी ओर, इस ट्रेंड को देखते हुए नई Creta को ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के माध्यम से दोबारा लॉन्च कर सकती है। दरअसल, नई को 16 मार्च को भारत में लॉन्च किया गया था। इसके कुछ ही दिनों बाद कोरोना वायरस के प्रकोप की वजह से देश भर में लॉकडाउन हो गया। इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूंदै अपनी इस पॉप्युलर एसयूवी को डिजिटल प्लैटफॉर्म के माध्यम से दोबारा लॉन्च कर सकती है, ताकि की तरफ लोगों का ध्यान खींचा जा सके। माना जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह लोगों का ध्यान नई क्रेटा की तरफ उतना नहीं जा पाया होगा, जितना सामान्य स्थिति में यह एसयूवी लोगों को अट्रैक्ट करती। डिजिटल प्लैटफॉर्म पर दोबारा लॉन्चिंग नई क्रेटा के संभावित ग्राहकों में कुछ नयापन ला सकती है। वहीं, इससे पहले ह्यूंदै ने 20 मई को अपनी मिड-साइज सिडैन वरना के फेसलिफ्ट मॉडल को ऑनलाइन लॉन्च किया है। नई क्रेटा की कीमतनई क्रेटा 9.99 लाख से 17.20 लाख रुपये कीमत में उपलब्ध है। इस एसयूवी में इंजन के तीन ऑप्शन हैं, जिनमें 113bhp पावर वाला 1.5-लीटर पेट्रोल, 113bhp पावर वाला 1.5-लीटर डीजल और 138bhp पावर वाला 1.4-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन शामिल हैं। ये कंपनियां भी ऑनलाइन लॉन्च करेंगी कारेंह्यूंदै, फोक्सवैगन और स्कोडा ही नहीं, अन्य कई कंपनियां भी नई कारों की लॉन्चिंग डिजिटल प्लैटफॉर्म के माध्यम से करने की तैयारी में है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से किआ मोटर्स अपनी बहुप्रतीक्षित सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सॉनेट को डिजिटल प्लैटफॉर्म पर लॉन्च करेगी। इसके अलावा महिंद्रा और एमजी भी अपनी हाल में आने वाली नई कारों को ऑनलाइन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। कारों की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरीकोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए कार कंपनियां कारों की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी पर फोकस कर रही हैं, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन की जा सके। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, होंडा, मारुति, ह्यूंदै और रेनॉ समेत ज्यादातर कंपनियों ने ऑनलाइन कार सेल्स की सुविधा शुरू कर दी है।

Nissan commences booking for Kicks, Datsun cars through new digital platform May 20, 2020 at 09:22PM

Honda two-wheelers to resume production gradually from May 25 May 20, 2020 at 09:42PM

BMW Motorrad rides in F 900 R and F 900 XR, starting at Rs 9.90 lakh May 20, 2020 at 08:48PM