Friday, March 27, 2020

टोयोटा की नई SUV की तस्वीरें लीक, जानें डीटेल March 27, 2020 at 03:59AM

नई दिल्लीToyota एक नई कॉपैक्ट एसयूवी लाने की तैयारी कर रहा है। यह कंपनी की यारिस हैचबैक पर आधारित है। हाल में टोयोटा की इस नई एसयूवी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जहां से इसकी कुछ तस्वीरें लीक हुई हैं। इन तस्वीरों से इसके काफी डीटेल सामने आए हैं। टोयोटा यारिस हैचबैक के मुकाबले इस एसयूवी में स्पोर्टी लुक वाले फ्रंट और रियर बंपर, बड़े वील्ज और ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस मिलेगा। यारिस से अलग इसमें नए डिजाइन के वील्ज और नए टेललैम्प होंगे। 4-मीटर से थोड़ी बड़ी यह नई एसयूवी टोयोटा के ग्लोबल प्रॉडक्ट लाइनअप में C-HR एसयूवी से नीचे रहेगी। टोयोटो की यह नई कॉम्पैक्ट एसयूवी नए TNGA-B प्लैटफॉर्म पर डिजाइन की जाएगी। इसमें 10-इंच HUD (हेड-अप-डिस्प्ले) यूनिट, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और कई एयरबैग समेत अन्य फीचर मिलेंगे। पावर पावर की बात करें, तो इसमें 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो नई यारिस हैचबैक में दिया गया है। यह हाइब्रिड इंजन 115bhp का पावर जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 6-स्पीड मैन्युअल और CVT ऑटोमैटिक यूनिट होंगी। पढ़ें: कब होगी लॉन्च? यारिस पर आधारित यह एसयूवी इस साल की दूसरी छमाही में पेश की जा सकती है। पहले इसे यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद दूसरे मार्केट्स में इसे उतारा जाएगा। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसकी मार्केट लॉन्चिंग साल 2021 की पहली छमाही में होगी। भारत में इसकी लॉन्चिंग अभी टोयोटा की योजना में शामिल नहीं है। यहां कंपनी मारुति ब्रेजा का रिबैज वर्जन लाने की तैयारी में है। पढ़ें:

Thursday, March 26, 2020

जीप कंपस की टक्कर में आ रही दमदार SUV March 26, 2020 at 08:22PM

नई दिल्लीSkoda भारतीय बाजार में अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी को अप्रैल में लॉन्च करेगा। लॉन्चिंग से पहले कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी की डीलरशिप या स्कोडा ऑटो इंडिया की वेबसाइट से 50 हजार रुपये में को बुक किया जा सकता है। इसकी डिलीवरी 6 मई से शुरू होने वाली है। स्कोडा की यह 5-सीटर एसयूवी भारतीय बाजार में जीप कंपस और ह्यूंदै टूसॉन जैसी गाड़ियों के मुकाबले उतारी जा रही है। कैरक एसयूवी सिर्फ पेट्रोल इंजन में आएगी। इसमें 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो फोक्सवैगन T-ROC में दिया गया है। 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस यह इंजन 148bhp का पावर और 250Nm टॉर्क जेनरेट करता है। सुरक्षित एसयूवी कैरक की लंबाई 4,382mm, चौड़ाई 1,814mm और ऊंचाई 1,605mm है। एसयूवी का वीलबेस 2,638mm और ग्राउंड क्लियरेंस 200mm है। इसमें 521-लीटर का बूट स्पेस दिया गया है, जिसे पीछे वाली सीट्स को पूरी तरह फोल्ड करके 1,810-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। अपनी कैटिगरी की सबसे सुरक्षित एसयूवी में से एक है। यूरो एनसीएपी से इसे 5-स्टार रेटिंग मिली है। पढ़ें: फीचर्स स्कोडा की यह प्रीमियम एसयूवी शानदार फीचर्स से लैस है। इसमें ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और मिररलिंक के साथ 9.2-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा एसयूवी में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ब्लूटूथ टेलिफोनी, नेविगेशन, रिवर्स कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स, 9-एयरबैग और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर हैं। पढ़ें:

कोरोना का खौफ, ह्यूंदै की नई कारों का इंतजार लंबा March 26, 2020 at 04:33AM

नई दिल्लीकोरोना वायरस का खौफ दुनिया भर में है। इस वायरस की वजह से नई कारों की लॉन्चिंग भी टल रही है। कोरोना के चलते की दो नई कारों का इंतजार लंबा हो गया है। इनमें वरना और टूसॉन के फेसलिफ्ट मॉडल शामिल हैं। वरना फेसलिफ्ट 26 मार्च को, जबकि अप्रैल की शुरुआत में लॉन्च होने वाली थी। देश भर में लॉकडाउन की वजह से इनकी लॉन्चिंग टल गई है। हयूंदै वरना फेसलिफ्ट तीन इंजन ऑप्शन में आएगी। इनमें 1.5-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर GDI टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल हैं। 1.5-लीटर वाले पेट्रोल-डीजल इंजन का पावर आउटपुट 113bhp है। वहीं, टर्बो पेट्रोल इंजन 118bhp का पावर और 172Nm टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरी ओर, टूसॉन फेसलिफ्ट में 2.0-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन होंगे। इसमें तीन ड्राइविंग मोड- इको, कम्फर्ट और स्पोर्ट मिलेंगे। ह्यूंदै की यह एसयूवी तीन वेरियंट्स- GL 2WD, GLS 2WD और GLS 4WD में उपलब्ध होगी। कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी इन दोनों फेसलिफ्ट कारों में ह्यूंदै की ब्लूलिंक कनेक्टेड कार टेक्नॉलजी मिलेगी। इसमें वीइकल रिलेशनशिप मैनेजमेंट, लोकेशन बेस्ड सर्विस, सेफ्टी, सिक्यॉरिटी, अलर्ट सर्विस, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस और रिमोट ऐक्सेस के तहत कई फीचर्स मिलेंगे। पढ़ें: दोनों मॉडल्स में कॉस्मेटिक बदलाव और टूसॉन फेसलिफ्ट को फ्रेश लुक देने के लिए इनमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। साथ ही इन दोनों कारों के इंटीरियर में बदलाव के साथ नए फीचर्स दिए गए हैं। पढ़ें:

Coronavirus: M&M to make ventilators for just Rs 7,500 March 26, 2020 at 01:07AM

Mahindra & Mahindra on Thursday said it expects to come up with a sophisticated ventilator at just Rs 7,500, which otherwise costs up to Rs 10 lakh, as it seeks to assist the government in combating coronavirus. The company said it hopes to have a prototype of an automated version of bag valve mask ventilator, commonly known as Ambu bag, in 3 days for approval.

Wednesday, March 25, 2020

महिंद्रा XUV300 का बदला इंजन, जानें कितनी कीमत March 25, 2020 at 07:45PM

नई दिल्लीMahindra ने अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 के डीजल मॉडल को में अपग्रेड कर दिया है। BS6 की कीमत 8.69 लाख से 12.69 लाख रुपये के बीच है। ये कीमत इसके बीएस4 मॉडल के बराबर है। के बीएस6 डीजल मॉडल में कंपनी ने बीएस4 मॉडल में मिलने वाले W8 AMT वेरियंट को बंद कर दिया है। अब एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन सिर्फ W6 और W8(O) वेरियंट में उपलब्ध है। बीएस6 एक्सयूवी300 डीजल में भी 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर डीजल इंजन दिया गया है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड एएमटी गियबॉक्स के ऑप्शन उपलब्ध हैं। बीएस4 वर्जन में यह इंजन 3750rpm पर 115bhp का पावर और 1500rpm-2500rpm पर 300Nm टॉर्क जेनरेट करता है। बीएस6 में अपग्रेड के अलावा एसयूवी में कोई और बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। महिंद्रा ने एक्सयूवी300 के पेट्रोल मॉडल को पिछले साल दिसंबर में ही बीएस6 में अपग्रेड कर दिया था। अब डीजल मॉडल को अपग्रेड करने के साथ ही इस एसयूवी की पूरी रेंज नए एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप हो गई है। बीएस6 की कीमत
वेरियंट बीएस6 कीमत बीएस4 कीमत
W4 8.69 लाख 8.69 लाख
W6 9.50 लाख 9.50 लाख
W6 AMT 9.99 लाख 9.99 लाख
W8 10.95 लाख 10.95 लाख
W8 AMT - 11.50 लाख
W8 (O) 12.14 लाख 12.14 लाख
W8 (O) AMT 12.69 लाख 12.69 लाख
पढ़ें: आने वाली है ज्यादा पावरफुल एक्सयूवी300फरवरी में हुए ऑटो एक्सपो में महिंद्रा ने इस एसयूवी का ज्यादा पावरफुल मॉडल XUV300 Sportz पेश किया था। इसमें कंपनी का नया 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 130hp का पावर और 230Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन एसयूवी के मौजूदा पेट्रोल इंजन से 20hp ज्यादा पावर और 30Nm ज्यादा टॉर्क जेनरेट करता है। एक्सयूवी300 स्पोर्ट्ज को अगले कुछ महीनों में बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। इसके साथ मौजूदा पेट्रोल मॉडल भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। पढ़ें:

आ रही क्रेटा और सेल्टॉस से पावरफुल SUV March 25, 2020 at 02:58AM

नई दिल्लीVolkswagen भारतीय बाजार में एक नई एसयूवी ला रहा है। यह कंपनी के 'इंडिया 2.0' प्रोजेक्ट के तहत पहली एसयूवी है। ह्यूंदै और किआ की टक्कर में आने वाली सिर्फ पेट्रोल इंजन में बाजार में उतारी जाएगी। यह नई एसयूवी क्रेटा और सेल्टॉस से ज्यादा पावरफुल होगी। दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन में आएगी। एक 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज और दूसरा 1.5-लीटर TSI EVO पेट्रोल इंजन होगा। 1.0-लीटर वाला इंजन एसयूवी के एंट्री लेवल और मिड-लेवल वेरियंट्स में मिलेगा, जबकि 1.5-लीटर वाला इंजन टाइगुन के टॉप मॉडल में दिया जाएगा। छोटे इंजन का पावर कितना?टाइगुन में मिलने वाला 1.0-लीटर, 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज पेट्रोल इंजन 115bhp का पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलेंगे। अभी यह इंजन कंपनी को पोलो और वेंटो कारों में दिया गया है, जिनमें यह 110bhp का पावर और 175Nm टॉर्क जेनरेट करता है। दमदार है दूसरा इंजन1.5-लीटर TSI EVO इंजन कंपनी की हाल में लॉन्च हुई T-ROC एसयूवी में दिया गया है। यह इंजन 147 bhp का पावर और 240 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। टाइगुन में भी यह इंजन इसी कॉन्फिगरेशन के साथ मिलेगा। यही इंजन स्कोडा की आने वाली एसयूवी कैरक में भी दिया जाएगा। पढ़ें: सेगमेंट की सबसे पावरफुल एसयूवी टाइगुन अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल एसयूवी होगी। इस सेगमेंट की दो पॉप्युलर एसयूवी क्रेटा और सेल्टॉस के पावरफुल वेरियंट में 138bhp पावर वाला 1.4-लीटर इंजन दिया गया है। वहीं, टाइगुन के पावरफुल वेरियंट में 147 bhp का पावर मिलेगा। पढ़ें:

हर दूसरे महीने नए अवतार में आएंगी टाटा की कारें March 24, 2020 at 09:39PM

नई दिल्ली। अपनी 'न्यू फॉरएवर' फिलॉसफी के तहत देश में हर एक-दो महीने में अपनी कारों को नए अवतार में पेश करेगा। कंपनी ने कहा है कि वह अपने प्रॉडक्ट्स को लगातार अपग्रेड करेगी। मार्केट के बदलते समीकरणों के साथ बनाए रखने के लिए कंपनी मौजूदा मॉडल्स के नए वेरियंट, स्पेशल एडिशन या मौजूदा मॉडल को नए फीचर के साथ पेश करेगी। टाटा पिछले साल से ही इसके तहत गाड़ियां ला रहा है, जिसे अब और तेज करने की तैयारी है। कंपनी ने अगस्त 2019 में 14 अपग्रेड्स के साथ टाटा हैरियर डार्क एडिशन लॉन्च किया था। हैरियर की कुल बिक्री में इस वेरियंट की हिस्सेदारी 35 पर्सेंट है। इसी तरह कंपनी ने जुलाई 2019 में हैरियर ड्यूल-टोन मॉडल पेश किया था, जिसने इसकी बिक्री के आंकड़ों को बढ़ाने में मदद की। फरवरी 2020 में ऑटो एक्सपो में हैरियर को ज्यादा पावरफुल इंजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ लॉन्च किया गया। तेजी से अपग्रेडेड कारें लाने के साथ ही अगले साल तक अपने डीलरशिप नेटवर्क को लगभग 200 टचप्वाइंट तक बढ़ाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कंपनी अपने शोरूम्स को नए कलर स्कीम के साथ अपग्रेड करेगी और ग्राहकों को और अच्छा अनुभव देने के लिए सुविधाएं बेहतर बनाएगी। कई नई कारें ला रही कंपनी टाटा भारतीय बाजार में कई नई कारें लॉन्च करने वाला है। इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान कंपनी 7-सीटर एसयूवी ग्रैविटस लाएगी। यह हैरियर का 7-सीटर वर्जन है। इसमें हैरियर में दिया गया 170bhp पावर वाला 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलेगा। इस साल के आखिर या अगले साल की शुरुआत में कंपनी माइक्रो एसयूवी Tata HBX लॉन्च करेगी। पढ़ें: इनके अलावा टाटा हेक्सा सफारी एडिशन और क्रेटा-सेल्टॉस जैसी एसयूवी की टक्कर में एक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी कंपनी की आने वाली नई कारों में शामिल है। टाटा ने ऑटो एक्सपो में टाटा सिएरा कॉन्सेप्ट को पेश किया था। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि आने वाले सालों में कंपनी इस एसयूवी को भी मार्केट में उतारेगी। पढ़ें: