Sunday, March 8, 2020

बेंटले ने नई कार लॉन्च की, कीमत 14 करोड़ रु; इसके इंटीरियर में 5 हजार साल पुरानी लकड़ी का इस्तेमाल March 08, 2020 at 05:46PM

नई दिल्ली. ब्रिटिश लग्जरी कार निर्माता बेंटले ने अपनी नई कार म्यूलिनर बाकलर ऑनलाइन लॉन्च किया है। कार के अंदर की डिजाइन को 5 हजार साल पहले गिरे पेड़ों की लकड़ियों से बनाया गया है। कंपनी ने इस रुफलेस कार की कीमत 14 करोड़ रुपए रखी है। फॉक्सबैगन की सहायक कंपनी बेंटले इस मॉडल की सिर्फ 12 कारें ही बनाएगी।

कंपनी इस मॉडल को जेनेवा मोटर शो में लॉन्च करने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के चलते यह ऑटो शो रद्द करना पड़ा। बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया।

बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बेंटले ने फिर इसे ऑनलाइन प्रदर्शित किया।

आ रही ज्यादा पावरफुल महिंद्रा XUV300 March 08, 2020 at 01:48AM

नई दिल्ली अपनी सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी XUV300 का ज्यादा पावरफुल वेरियंट लाने की तैयारी में है। हाल में हुए ऑटो एक्सपो में इसे Mahindra नाम से पेश किया गया था। इसमें नया 1.2-लीटर T-GDI (टर्बोचार्ज्ड-गैसोलिन डायरेक्ट इंजेक्शन) इंजन मिलेगा। स्टैंडर्ड एक्सयूवी300 के मुकाबले इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव भी देखने को मिलेंगे। XUV300 Sportz अप्रैल में लॉन्च होगी। के पावरफुल वेरियंट में बीएस6 कम्प्लायंट नया 1.2-लीटर, 3-सिलिंडर, डायरेक्ट-इंजेक्शन, टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 130hp का पावर और 230Nm टॉर्क जेनरेट करता है। एक्सयूवी300 के मौजूदा बीएस6 कम्प्लायंट टर्बो-पेट्रोल इंजन के मुकाबले नया इंजन 20hp ज्यादा पावर और 30Nm ज्यादा टॉर्क जेनरेट करता है। T-GDI इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस होगा। एक्सयूवी300 इस नए इंजन के अलावा अभी मिलने वाले 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ भी उपलब्ध रहेगी। नए इंजन में लॉन्च होने के साथ ही एक्सयूवी300 स्पोर्ट्ज भारतीय बाजार में पेट्रोल इंजन वाली सबसे पावरफुल सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी। रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि महिंद्रा इस नए इंजन को फॉर्ड से भी शेयर करेगा, जिसे इकोस्पोर्ट में दिया जाएगा। कॉस्मेटिक बदलाव कॉस्मेटिक बदलावों की बात करें, तो एक्सयूवी300 स्पोर्ट्ज पर बॉडी ग्राफिक्स मिलेंगे। बॉडी ग्राफिक्स में फ्रंट डोर पर 'Sportz' लिखा है और इसमें रेड फ्रंट ब्रेक कैलिपर दिए गए हैं। ये कॉस्मेटिक बदलाव इसे स्टैंडर्ड एक्सयूवी300 से अलग बनाते हैं। इसकी कैबिन ब्लैक कलर में है। डैशबोर्ड पर रेड हाइलाइट्स और सीट्स पर रेड कंट्रास्ट स्टिचिंग दी गई है। पढ़ें: इन एसयूवी से होगा मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी300 की मार्केट में टक्कर मारुति ब्रेजा, ह्यूंदै वेन्यू, टाटा नेक्सॉन और फॉर्ड इकोस्पोर्ट जैसी एसयूवी से होगी। बता दें कि महिंद्रा अपनी इस एसयूवी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च करने वाला है। इलेक्ट्रिक एक्सयूवी300 साल 2021 की दूसरी छमाही में बाजार में उतारी जा सकती है। पढ़ें:

बजाज ला रहा छोटी डॉमिनार, जल्द होगी लॉन्च March 08, 2020 at 12:11AM

नई दिल्ली छोटी डॉमिनार बाइक ला रहा है। इसे Bajaj नाम से लॉन्च किया जाएगा। यह ब्रैंड के तहत बजाज की दूसरी बाइक होगी। कंपनी ने एक टीजर विडियो जारी कर Dominar 250 की लॉन्चिंग की जानकारी दी है। 13 सेकंड के इस विडियो में 'D250' नाम दिखाया गया है। साथ ही बताया गया है कि बाइक जल्द लॉन्च होगी। 250 में नया इंजन मिलेगा। दरअसल, बजाज ऑटो के पास अभी 250cc का इंजन नहीं है। इसका मतलब है कि छोटी डॉमिनार में नया इंजन दिया जाएगा, जो KTM 250 Duke में दिए गए 248.8 cc सिंगल-सिलिंडर इंजन पर आधारित होगा। केटीएम में यह इंजन करीब 30 bhp का पावर और 24 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। में इस इंजन को कम पावर के साथ दिए जाने की उम्मीद है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। लुक की बात करें, तो डॉमिनार 250 की डिजाइन और स्टाइलिंग डॉमिनार 400 की तरह ही होगी। लीक तस्वीरों से साफ हुआ है कि छोटी डॉमिनार में भी अप-साइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, रेग्युलर अलॉय वील्ज, स्प्लिट सीट्स, स्प्लिट ग्रैब रेल्स और एलईडी टेललैम्प मिलेंगे। डॉमिनार 400 की तरह डॉमिनार 250 में ट्विन-पॉड एग्जॉस्ट सिस्टम भी मिलेगा। नीचे देखें टीजर विडियो: पढ़ें: कीमतबजाज डॉमिनार 400 की कीमत 1.90 लाख रुपये है। डॉमिनार 250 की कीमत करीब 1.45 लाख रुपये रहने की उम्मीद है। मार्केट में इसकी टक्कर Yamaha FZ25, KTM 250 Duke और Royal Enfield Thunderbird 350X जैसी बाइक से होगी। पढ़ें:

होंडा ला रहा 4 शानदार बाइक, जानें डीटेल March 07, 2020 at 10:15PM

नई दिल्ली ने हाल में भारतीय बाजार में नई अफ्रीका ट्विन अडवेंचर स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च की है। अब कंपनी इंटरनैशनल मार्केट में उपलब्ध अपनी 500सीसी बाइक्स की रेंज भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसके तहत कंपनी चार बाइक लॉन्च करेगी, जिनमें Rebel 500, CB500X, CBR500R और CB500F शामिल हैं। इन चारों नई मोटरसाइकल में Rebel 500 क्रूजर बाइक, CB500X अडवेंचर टूरर बाइक, CBR500R फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक और CB500F नेकेड बाइक है। रिबेल 500 बाइक में 471cc, पैरलल-ट्विन सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,500 rpm पर 45bhp का पावर और 6,000 rpm पर 44.6Nm टॉर्क जेनरेट करता है। की 500सीसी रेंज वाली तीनों अन्य बाइक में भी रिबेल 500 वाला इंजन दिया गया है, लेकिन इनमें आउटपुट अलग है। तीनों बाइक, यानी CBR500R, CB500F और CB500X में मिलने वाला 471cc का यह इंजन 8,600 rpm पर 47bhp का पावर और 6,500 rpm पर 43Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कीमत होंडा की इन चारों बाइक की कीमत का खुलासा इनकी लॉन्चिंग के समय होगा। हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इनमें रिबेल 500 की कीमत 4.5 लाख रुपये के आसपास होगी। वहीं, CBR500R का दाम करीब 5 लाख और CB500F की कीमत लगभग 4.8 लाख रुपये हो सकती है। की कीमत 5.5 लाख रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। पढ़ें: होंडा को इन बाइक से फायदा मिलने की उम्मीद होंडा की ये चारों बाइक एक ही प्लैटफॉर्म पर बनाई गई हैं। इनमें रिबेल 500 कंपनी की भारत में पहली क्रूजर बाइक होगी। वहीं, CB500X होंडा की देश में सबसे सस्ती अडवेंचर टूरर मोटरसाइकल होगी। फिलहाल भारतीय बाजार में होंडा के पास CB300R और CBR650R के बीच के सेगमेंट में कोई बाइक नहीं है। इन चारों मोटरसाइकल से कंपनी को इस खालीपन को भरने में मदद मिलेगी, जिससे उसे मार्केट में फायदा मिलने की उम्मीद है।

Saturday, March 7, 2020

₹21 हजार में बुक करें होंडा की नई WR-V March 07, 2020 at 07:53PM

नई दिल्लीHonda भारतीय बाजार में अपनी क्रॉसओवर एसयूवी WR-V का फेसलिफ्ट मॉडल ला रहा है। कंपनी ने नई Honda WR-V की बुकिंग शुरू कर दी है। 21 हजार रुपये में होंडा की डीलरशिप से इसकी बुकिंग की जा सकती है। कंपनी ने कहा है कि नई WR-V इस महीने के अंत तक बाजार में उतारी जाएगी। हालांकि, लॉन्चिंग की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है। के एक्सटीरियर में हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे, जिनमें नई ग्रिल, रिवाइल्ड बंपर और नई फॉग लैम्प हाउसिंग शामिल हैं। होंडा ने कहा है कि इस क्रॉसओवर एसयूवी का नया मॉडल एलईडी पैकेज के साथ आएगा, जिसमें इंटीग्रेटेड डीआरएल के साथ अडवांस्ड एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, नए एलईडी फॉग लैम्प और नए एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प होंगे। कार के अंदर हल्के बदलाव किए जाने की उम्मीद है। इंजन Honda WR-V फेसलिफ्ट में बीएस6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल इंजन 89bhp का पावर और 110Nm टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि डीजल इंजन 99bhp का पावर और 200Nm टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। पढ़ें: कीमत नई डब्ल्यूआरवी की कीमत मौजूदा मॉडल से 7-8 हजार रुपये ज्यादा रहने की उम्मीद है। अभी इसकी कीमत 8.08 लाख से 10.48 लाख रुपये के बीच है। डब्ल्यूआरवी फेसलिफ्ट का मार्केट में मुकाबला मारुति ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, महिंद्रा एक्सयूवी300, ह्यूंदै वेन्यू और फॉर्ड इकोस्पोर्ट जैसी एसयूवी से होगा। पढ़ें:

2020 Honda WR-V bookings commence ahead of launch in April March 07, 2020 at 04:04AM

Honda Cars India on Friday commenced the pre-launch bookings of its upcoming new WR-V with an amount of Rs 21,000 at all authorised HCIL dealerships across the country.

CEAT Ltd launches limited edition colourful Zoom RAD tyres March 07, 2020 at 03:50AM

Leading tyre manufacturers CEAT has launched a limited edition Zoom RAD tubeless tyres in three sidewall colours (Blue, Orange, Blue and Orange) on the colourful occasion of Holi. The tyres are compatible with and available for sports bikes such as Yamaha FZ, Yamaha Fazer, Suzuki Gixxer and Suzuki Intruder.