Car
Electronics
Vehicle
Electronics
Navigation
Devices
Paintwork
Audio & Video Accessories
GPS
Accessories
Car
Amplifiers
Car CD
Changers
Car
Digital Media Receivers
Car
Equalizers
Car Satellite
Radio
Car Speakers
Car Stereos
Compasses
Consoles & Organizers
Covers
Cup Holders
Door Entry Guard
Floor Mats & Cargo Liners
Gauges
Grab Handles
Gun Racks
Insulation & Noise Control
Keychains
Mirrors
Pedal Accessories
Safety
Shift Boots & Knobs
Steering Wheels & Accessories
Sun Protection
Thursday, March 5, 2020
1084cc इंजन के साथ आई नई Africa Twin Adventure Sports, जानें कीमत March 05, 2020 at 12:10AM
नई दिल्ली होंडा () ने नई 2020 अफ्रीका ट्विन अडवेंचर स्पोर्ट्स ( Adventure Sports) मोटरसाइकल भारत में लॉन्च कर दी है। भारत में इस बाइक को 15.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, इंडिया) की कीमत के साथ लॉन्च किया गया है। यह कीमत मैनुअल ट्रांसमिशन वेरियंट की है। DCT वेरियंट की कीमत 16.10 लाख रुपये रखी गई है। अफ्रीका ट्विन लाइनअप में दो वेरियंट उपलब्ध है पर भारत में अभी इस बाइक का अडवेंचर स्पोर्ट्स वेरियंट ही उपलब्ध है। पहले से ज्यादा दमदार है नई अफ्रीका ट्विन नई अफ्रीका ट्विन को पहले से ज्यादा दमदार इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। इस बाइक में अब 1084cc का इंजन दिया गया है जो 100hp पावर और 105Nm टॉर्क जनरेट करता है। पुराने मॉडल से 5KG हल्की है नई अफ्रीका ट्विन होंडा अफ्रीका ट्विन का नया मॉडल पुराने की तुलना में 5KG हल्की है। नई अफ्रीका ट्विन पहले की तरह ही दो ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आती है। यह बाइक 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 स्पीड DCT यूनिट में उपलब्ध है। बाइक में हैं 4 राइडिंग मोड नई अफ्रीका ट्विन में 4 राइडिंग मोड दिए गए हैं। यह बाइक टूर, अर्बन, ग्रैवल और ऑफ रोड मोड के साथ आती है। बाइक में इसके अलावा दो अतिरिक्त राइडिंग मोड भी मिलेंगे। बात करें फ्यूल टैंक की तो बाइक की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 24.8 लीटर है। इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज की बात करें तो में होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) है, जो अब नई 6 एक्सिस इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट से पावर्ड है। बाइक में व्हीली कंट्रोल के तीन लेवल, HSTC के 7 लेवल और इलेक्ट्रॉनिक इंजन ब्रेकिंग के तीन लेवल से लैस है।
Wednesday, March 4, 2020
Kia का बड़ा धमाका, महिंद्रा और टाटा को पीछे छोड़ा March 04, 2020 at 09:05PM
नई दिल्ली किआ मोटर्स ने अगस्त 2019 में किआ सेल्टॉस () के साथ भारतीय बाजार में दस्तक दी थी। कंपनी की इस कार को भारत में शानदार रिसेप्शन मिला। कंपनी पिछले साल अक्टूबर में सेल्स के मामले में टॉप 5 ब्रैंड्स में शामिल हुई थी। किआ भारत में शानदार परफॉर्मेंस देते हुए 75,000 यूनिट्स सेल कर चुकी है। कंपनी ने यह आंकड़ा छूने के लिए 7 महीनों का समय लिया। कंपनी ने पिछले महीने ऑटो एक्सपो में अपनी दूसरी कार किआ कार्निवाल भारत में पेश की। टाटा और महिंद्रा को पीछे छोड़ा कंपनी की भारत में अब तक 2 कार लॉन्च हो चुकी हैं। दोनों कार की सेल के चलते अब कंपनी देश की तीसरी सबसे बड़ी कार मेकर कंपनी बन गई है। किआ ने टाटा मोटर्स और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा जैसी कंपनियों को पछाड़ दिया है। सिर्फ मारुति सुजुकी और ह्यूंदै से पीछे किआ मोटर्स भारत में अब सिर्फ मारुति और ह्यूंदै से पीछे है। टॉप कार मेकर्स में मारुति पहले नंबर पर और ह्यूंदै दूसरे नंबर पर है। सभी कार मेकर कंपनियों की सेल में कोरोना वायरस आउटब्रेक के चलते सेल में कमी आई है। कोरोना वायरस के चलते कंपनियां चीन से कार के कलपुर्जे इम्पोर्ट नहीं कर पा रहे हैं। 7 महीने में सेल की 75,000 से ज्यादा कारें कंपनी ने अगस्त महीने में 6,236 यूनिट्स सेल की। सितंबर में 7,554 यूनिट्स बेचने में कंपनी कामयाब रही। अक्टूबर में महीने सेल बढ़ाते हुए कंपनी ने 14,005 यूनिट्स बेचने में सफलता हासिल की। दिसंबर 2019 में किआ की सेल 4,645 रही। जनवरी 2020 में 15,000 यूनिट्स किआ ने सेल की। फरवरी 2020 कंपनी के लिए सबसे सफल महीना रहा और इस महीने कंपनी ने 15,644 यूनिट्स सेल कीं। इस तरह कंपनी ने कुल 75,870 यूनिट्स अभी तक सेल की। छोटी एसयूवी ला रही किआ किआ ने ऑटो एक्सपो 2020 में अपनी नई SUV कार किआ सॉनेट () पेश की थी। इवेंट में यह कार कॉन्सेप्ट फॉर्म में पेश की गई थी। इस कार का प्रॉडक्शन वर्जन कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया। अब इस कार प्रॉडक्शन रेडी वर्जन टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। साउथ कोरिया की कंपनी किआ मोटर्स ने अगस्त 2019 में सेल्टॉस की लॉन्चिंग के साथ भारतीय कार बाजार में पूरी तरह एंट्री की। अगस्त 2020 में यहां अपनी पहली ऐनिवर्सरी पर सॉनेट को लॉन्च करके कंपनी इस मौके को सेलिब्रेट करेगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)