Wednesday, February 19, 2020

क्रेटा-सेल्टॉस की टक्कर में टोयोटा की नई SUV February 18, 2020 at 09:37PM

नई दिल्ली ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी टोयोटा (Toyota) निसान, रेनॉ, ह्यूंदै और किआ जैसे ब्रैंड्स को टक्कर देने के लिए नई SUV ला रही है। कंपनी ने अपनी नई SUV का टीजर जारी किया है। एसयूवी के टीजर में 'हाइब्रिड' बैज भी नजर आ रहा है। इससे पहले कंपनी ने इस SUV का स्केच टीजर भी जारी किया था। कंपनी यह SUV जेनेवा मोटर शो 2020 में पेश करेगी। इंटरनेशल मार्केट में यह एसयूवी C-HR से निचली कैटिगरी में शामिल होगी। मौजूदा समय में कंपनी की यह छोटी एसयूवी B-SUV नाम से जानी जा रही है। इसके प्रॉडक्शन वर्जन को अभी कोई नाम नहीं दिया गया है। भारत में कब होगी लॉन्च ? टीजर से यह साफ होता है कि कंपनी की यह नई एसयूवी हाइब्रिड पावरट्रेन और ऑल वील ड्राइव के साथ आएगी। यह एसयूवी टोयोटा यैरिस पर आधारित होगी। टोयोटा की यह नई एसयूवी पहले यूरोपियन मार्केट में दस्तक देगी। इसके बाद इसे एशिया के बाजारों में उतारा जाएगा। नई फॉर्च्यूनर ला रही टोयोटा टोयोटा भारत नई फॉर्च्यूनर लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इसे नए BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी। टोयोटा की इस एसयूवी को भारत में काफी पसंद किया जाता है। ब्रेजा और अर्टिगा को नए अवतार में लॉन्च करेगी टोयोटा टोयोटा (Toyota) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के बीच ग्लोबल पार्टनरशिप के तहत टोयोटा ने बलेनो का रिब्रैंडेड वर्जन Toyota Glanza भारत में लॉन्च किया था। अब कंपनी मारुति की दो और कारों को टोयोटा की ब्रैंडिंग के साथ लाने की तैयारी कर रही है। अब कंपनी Maruti Suzuki Vitara Brezza और Ertiga MPV का रिब्रैंडेड वर्जन लॉन्च करेगी। टोयोटा नई विटारा ब्रेजा अगस्त-सितंबर तक बाजार में उतार सकती है। टोयोटा ग्लैंजा देखने में बलेनो जैसी ही है। इसके फ्रंट में 2-स्लॉट 3D सराउंड क्रोम ग्रिल दी गई है। इसके बंपर बोल्ड और अग्रेसिव है। कार में डायमंड कट अलॉय वील्ज हैं, जिस पर टोयोटा का बैज है। इसमें डीआरएल के साथ एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और टेल लाइट गाइड के साथ एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैम्प्स दिए गए हैं।

Tuesday, February 18, 2020

Kia Sorento: A look at platform and powertrain February 18, 2020 at 08:48PM

Kia Motors on Wednesday revealed details of the next-generation Sorento’s new platform and powertrains. Sorento will make its debut on March 3 at the 2020 Geneva International Motor Show.

Hair-raising pictures of fiery crash at Daytona 500 February 18, 2020 at 08:59PM

Hair-raising pictures of fiery crash at Daytona 500

नई मारुति इग्निस पुराने मॉडल से कितनी अलग, जानें February 18, 2020 at 07:56PM

नई दिल्ली मारुति सुजुकी ने मंगलवार को भारत में नई इग्निस (Ignis) लॉन्च की थी। नई इग्निस की डिजाइन में मामूली बदलाव के साथ कुछ फीचर अपग्रेड्स भी दिए गए हैं। नई मारुति इग्निस दो नए कलर ऑप्शन में के साथ बजार में उतारी गई है। यह कार ल्यूसेंट ऑरेंज और फिरोजा ब्लू कलर स्कीम के साथ खरीदी जा सकती है। इसके अलावा कंपनी ने इस कार को तीन नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन में भी पेश किया है। इनमें ब्लैक के साथ नेक्सा ब्लू, ब्लैक के साथ ल्यूसेंट ऑरेंज और सिल्वर के साथ नेक्सा ब्लू कलर शामिल हैं। यहां हम आपको नई इग्निस में किए गए 5 बदलावों के बारे में बता रहे हैं जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाते हैं। 1. पुराने मॉडल से महंगी है नई इग्निस बात करें नई इग्निस की कीमत की तो यह पुराने मॉडल से 6,000 रुपये महंगी है। नए मॉडल की कीमत 4.89 लाख रुपये से शुरू है। टॉप वेरियंट की कीमत 7.20 लाख रुपये है। वहीं इग्निस के पुराने मॉडल की कीमत 4.83 लाख से 7.14 लाख रुपये के बीच है। 2. बदल गया इग्निस का फ्रंट लुक नई इग्निस के फ्रंट लुक में काफी बदलाव किए गए हैं। 2020 मारुति इग्निस में ग्रिल को नया डिजाइन दिया गया है जो देखने में एस-प्रेसो मिनी एसयूवी की तरह लगता है। कार के फ्रंट और रियर बंपर में भी बदलाव किया गया है। कार दो कस्टमाइजेशन ऑप्शन स्कॉर्चर (Scorcher) और एक्रोपॉलिस (Acropolis) के साथ आती है। 3. नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध मारुति की नई इग्निस दो नए कलर ऑप्शन के साथ आती है। यह कार टर्किश ब्लू और लूसेंट ऑरेंज में खरीदी जा सकती है। इसके अलावा यह कार तीन नए ड्यूल टोन कलर नेक्सा ब्लू विद सिल्वर, ब्लू विद ब्लैक और लूसेंट ऑरेंज विद ब्लैक में भी उपलब्ध है। 4. इग्निस फेसलिफ्ट में है अपडेटेड इंटीरियर बात करें इस कार के इंटीरियर की तो इसमें नया 7.0 इंच टचस्क्रीन मारुति लेटेस्ट स्मार्टप्ले स्टूडियो इंफोटेंटमेंट सिस्टम दिया गया है जो स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ऑन-बोर्ड नेविगेशन और वॉइस कमांड रिकग्निशन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 5.BS6 कंप्लायंट इंजन से लैस है 2020 इग्निस मारुति ने नई इग्निस में बीएस6 कम्प्लायंट 1.2-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है। यह इंजन 82 bhp का पावर और 113 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैन्युअल और एएमटी गियरबॉक्स के ऑप्शन हैं। बात करें इस इंजन की फ्यूल इकॉनमी की तो यह BS6 कंप्लायंट इंजन 20.89kmpl की माइलेज देता है।

Hero Xtreme 160R first ride review: Fun on two wheels February 18, 2020 at 07:01PM

Hero MotoCorp unveiled the Xtreme 160R based on the concept Xtreme 1.R showcased at the EICMA 2019. We test rode the naked street motorcycle on company's track in CID, Jaipur. Xtreme 160R is set to take on the likes of Bajaj Pulsar 150, TVS Aache RTR160 4V and Suzuki Gixxer 155 on launch. Here's the first ride take on Xtreme 160R:

First look: Hero Xtreme 160R February 18, 2020 at 07:20PM

First look: Hero XPulse 200 Rally Edition February 18, 2020 at 06:09PM