Sunday, February 9, 2020

बड़े टायर, पावरफुल इंजन, कुछ ऐसा है Force Gurkha का कस्टमाइज वर्जन February 08, 2020 at 10:11PM

नई दिल्ली ने ऑटो एक्सपो 2020 में BS6 कम्प्लायंट इंजन के साथ अपडेटेड Gurkha कार को पेश किया। इस कार का मुकाबला महिंद्रा थार से रहता है। इसके अलावा कंपनी ने () का मोडिफाइड वर्जन भी दिखाया। यह एक बड़े टायरों, बड़े ग्राउंड क्लियरेंस और काफी ऊंची कार है। ऑटो एक्सपो में इस कार ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। मिलिटरी ग्रीन शेड वाली इस कार में कई ऑफ-रोडिंग अक्सेसरीज दी हुई थी, जो कार को टफ लुक देती हैं। ऐसा का कार का लुक आगे की तरफ कस्टमाइज्ड फोर्स गुरखा में बड़ा बुल गार्ड दिया हुआ है। हेडलैंप, फॉग लैंप्स और ग्रिल के चारों तरफ ब्लैक क्लैडिंग मिलती है। कार में रेड कलर की हाइलाइट वाले 17 इंच के वील्ज मिलते हैं जो कार को हाई ग्राउंड क्लियरेंस देते हैं। इसकी विंडशील्ड और विंडोज के चारो तरफ मेटल लगाया गया है, जो अतिरिक्त सुरक्षा के लिए है। इसमें दिए गए हेवी ड्यूटी विंच और स्नॉर्कल कार के ऑफ-रोड लुक को और निखार देती है। कार के रूफ पर चार एक्स्ट्रा लाइट भी दी गई हैं। इसमें रूफ रेल्स और पीछे की तरफ हुक मिलता है। कार को पावर देने के लिए 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलता है। यह 90 bhp की पावर और 200Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। यह 4 वील ड्राइव कार है। यानी कार को चारों पहियो को पावर मिलती है। कार में LED DRL के साथ गोलाकार प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलते हैं। आपको यह भी बता दें कि इस कस्टमाइज गुरखा का कंपनी प्रोडक्शन नहीं करेगी। यह सिर्फ डिस्प्ले के लिए बनाया गया मॉडल है।

ऑटो एक्सपो में फ्यूचर कारों का जलवा, सबसे धांसू कॉन्सेप्ट कारें February 08, 2020 at 09:48PM

15वें ऑटो एक्सपो में कई कार निर्माता कंपनियों ने अपनी कॉन्सेप्ट कार पेश कीं। कॉन्सेप्ट कार इस एक्सपो में आकर्षण का केंद्र रही। एक्सपो में कई कॉन्सेप्ट कार पेश की गई। मारुति से लेकर टाटा जैसे ब्रैंड्स ने इस इवेंट में अपनी फ्यूचर कॉन्सेप्ट कार पेश की। मारुति ने जहां अपनी फ्यूचरो-ई (Futuro-E) कार पेश की। वहीं टाटा की सिएरा (Tata Sierra) कॉन्सेप्ट कार भी इस इवेंट में नजर आई। यहां हम आपको इस इवेंट में पेश की गई टॉप फ्यूचर कॉन्सेप्ट कारों के बारे में बता रहे हैं।

Saturday, February 8, 2020

ये हैं भारत की 10 सबसे पॉप्युलर कारें, यहां देखें पूरी लिस्ट February 08, 2020 at 07:43PM

नई दिल्ली मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने 2020 कैलेंडर इयर के पहले महीने में 1,54,123 यूनिट्स सेल की। इसमें से 1,42,250 यूनिट्स कंपनी ने डोमेस्टिक मार्केट में सेल कीं। जनवरी 2020 में टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में मारुति का दबदबा रहा। टॉप 10 कारों में मारुति की 7 कारों ने अपनी जगह बनाई। इसके अलावा एक कार किआ की और दो ह्यूंदै की कारें टॉप 10 लिस्ट में शामिल हुईं। यहां हम आपको जनवरी 2020 में 10 बेस्ट सेलिंग कारों के बारे में बता रहे हैं। टॉप 10 में मारुति की 7 कारें शामिल टॉप सेलिंग कार की लिस्ट में यह पहले नंबर पर है। इस कार की 22,406 यूनिट्स जनवरी 2020 में बिकीं। यह मारुति की बेहद पॉप्युलर सिडैन है। दूसरे नंबर पर मारुति की बलेनो रही। इस कार की 20,485 यूनिट्स बिकीं। तीसरे नंबर पर स्विफ्ट रही जिसकी 19,981 यूनिट्स बिकीं। ऑल्टो इस लिस्ट में 4 नंबर पर रही जिसकी 18,914 यूनिट्स बिकीं। पांचवें नंबर पर मारुति की ही वैगन आर रही। किआ सेल्टॉस भी बेस्टसेलर्स में शामिल किआ की भारत में पहली कार किआ सेल्टॉस ने भी टॉप 10 कार में जगह बनाई। यह कार इस लिस्ट में 6 नंबर पर रही। सातवें और आठवें नंबर पर मारुति सुजुकी ईको रही। इन दोनों कारों की क्रमश: 12,324 यूनिट्स और 10,134 यूनिट्स बिकीं। ह्यूंदै की 2 कारों ने टॉप 10 में बनाई जगह ह्यूंदै की दो कार भी टॉप 10 बेस्टसेलर्स में शामिल रही। ह्यूंदै ग्रैंड आई10 और ह्यूंदै एलीट i20 की क्रमश: 8,774 यूनिट्स और 8,134 यूनिट्स बिकीं।

महिंद्रा का इलेक्ट्रिक स्कूटर, फोन से भी होता है कनेक्ट February 08, 2020 at 01:47AM

नई दिल्ली ऑटो एक्सपो 2020 में ऑटोमोबाइल कंपनी ने कई इलेक्ट्रिक गाड़ियां पेश की। कंपनी ने e-KUV100 से eKUV300 तक कई गाड़ियों से पर्दा हटाया। इसके अलावा कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर e-Ludix भी पेश किया है। यह कंपनी के 50cc वाले Ludix ICE स्कूटर का फुली- इलेक्ट्रिक वर्जन है। इस स्कूटर को महिंद्रा भारत में बनाती है और फ्रेंच मार्केट में अपनी सब्सिडियरी कंपनी Peugeot मोटरसाइकल के जरिए बेचती है। अब कंपनी की प्लानिंग इसे भारत में भी लाने की है। यही वजह है कि कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो में पेश किया है। टॉप स्पीड और रेंज इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3kW का इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है, जो एक लिथियम-आयन बैटरी से जुड़ा है। इसकी बैटरी रिमूवेबल है, और इसे स्कूटर से निकालकर चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर को फुल चार्ज होने में करीब 3 घंटे का समय लगता है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 50 किलोमीटर तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। खास बात है कि स्कूटर का वजन मात्र 85 किग्रा का है। भले ही इस स्कूटर को भारत में एक स्लो स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में पेश किया जा सकता है। हालांकि इसका यह मतलब कतई नहीं कि फीचर्स के मामले में यह स्कूटर किसी से भी कम है। स्कूटर में फुली-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें प्रॉजेक्टर हेडलैंप और फ्रंट वील में डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। प्यूजो ई-लुडिक्स इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग मध्य प्रदेश में महिंद्रा के पीथमपुर प्लांट में की जाती है।

नई Hyundai Elite i20 की पहली झलक, जानें कब होगी लॉन्च February 08, 2020 at 01:01AM

नई दिल्ली दिग्गज कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै (Hyundai) ने हाल ही में नई क्रेटा पेश की जिसे भारत में अगले महीने पेश किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने ऑरा भी लॉन्च की थी। कंपनी Tucson फेसलिफ्ट भी जल्द लॉन्च करने वाली है। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै इस साल मध्य में नई लॉन्च करेगी। कंपनी ने अपनी इस पॉप्युलर कार का पहला टीजर जारी किया है। जेनेवा मोटर शो में आएगी नजर यह कार जेनेवा मोटर शो 2020 में पेश की जाएगी। यह इवेंट अगले महीने आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल इस कार का स्केच टीजर के रूप में जारी किया है। जेनेवा मोटर शो में कार का प्रॉडक्शन मॉडल नजर आएगा। हाल ही में कंपनी ने अपडेट की थी Elite i20 कंपनी ने पिछले महीने ही इस कार का अपडेट पेश किया था। कंपनी ने इस कार में नए फीचर्स जोड़े हैं। साथ ही इसके लाइनअप में भी बदलाव किया गया था। इसके अलावा अपडेट की गई Elite i20 के बेस वेरियंट्स की कीमत में 6,000 रुपये से 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी भी हुई है। आई20 के बेस वेरियंट Era में अब रियर पार्किंग सेंसर और एसी के लिए ईको-कोटिंग तकनीक स्टैंडर्ड मिलेगी। वहीं, अगले वेरियंट Magna Executive का नाम बदलकर अब Magna+ कर दिया गया है। Magna+ वेरियंट मैन्युअल ट्रांसमिशन में उपलब्ध होगा, जबकि पेट्रोल मॉडल मैग्ना एग्जिक्युटिव में मैन्युअल के साथ सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता था। टॉप वेरियंट में भी बड़ा बदलाव टॉप वेरियंट Asta (O) की बात करें, तो इसमें सबसे बड़ा बदलाव गियरबॉक्स ऑप्शन को लेकर हुआ है। अब Asta (O) के पेट्रोल वेरियंट में मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स, दोनों का ऑप्शन मिलेगा। वहीं, इसके सारे फीचर्स Sportz+ ड्यूल-टोन वेरियंट वाले हैं।

MG मोटर ने नई प्रीमियम सेडान RC 6 से उठाया पर्दा February 08, 2020 at 12:45AM

नई दिल्ली MG मोटर इंडिया लिमिटेड ने ग्रेटर नोएडा में चल रहे में कई नए प्रॉडक्ट्स और कॉन्सेप्ट कार पेश की हैं। कंपनी MG Hector Plus लेकर आई, जो पुरानी एमजी हेक्टर का बड़ा वेरियंट कहा जा सकता है। इसमें बैठने के लिए तीसरी लाइन पर भी सीट दी गई है। इसके अलावा कंपनी ने Marvel X और ZS पेट्रोल वर्जन जैसे मॉडल्स से भी पर्दा उठाया है। इसके साथ ही कंपनी नई प्रीमियम सेडान कार भी ले आई है। यह एमजी के सहयोगी ब्रैंड Baojun की RC6 सेडान कार पर आधारित है, जिसे पहली बार MG की ब्रैंडिंग के साथ पेश किया गया है। इस कार में कूप, सेडान और एसयूवी तीनों का मिश्रण है। कार की शेप थोड़ी हटके है। इसकी बैक प्रोफाइल आपको बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज GT की याद दिलाती है और कूप (Coupe) कार की फील देती है। वहीं इसका ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस (198mm) एसयूवी की फील देता है। इसके अलावा इसकी लंबाई और ओवरऑल लुक देखकर यह एक सेडान कार ही कही जाएगी। कार का वीलबेस 2,800mm का है। MG RC6 सेडान में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। कंपनी ने यही इंजन हेक्टर कार में भी दिया है। इसके अलावा कंपनी 2.0 लीटर डीजल इंजन भी ला सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह गाड़ी भारत में मार्च 2021 तक आ सकती है।

MG Motors aims to sell 5,000-6,000 units of Gloster SUV annually February 07, 2020 at 11:35PM

Morris Garages Motors India foraying into the premium segment, intends to sell 5,000-6,000 units of Gloster SUV annually to begin with, a top company official said on the sidelines of the unveiling at the Auto Expo.