Wednesday, January 22, 2020

2020 Tata Nexon launched, starts at Rs 6.95 lakh January 22, 2020 at 01:34AM

Tata Motors on Wednesday lauched the facelift Nexon powered by BSVI complaint engine, starting at Rs 6.95 lakh (ex-showroom, Delhi). The new Nexon will be available in 1.2L Revotron turbocharged petrol BSVI engine and 1.5L Revotorq turbocharged diesel BSVI engine, starting at Rs 6.95 lakh and Rs 8.45 lakh (ex-showroom) respectively.

Tata Altroz launched, price starts at Rs 5.29 lakh January 22, 2020 at 01:12AM

Tata Motors on Wednesday launched the premium hatchback Altroz in five trim at an introductory price starting from Rs 5.29 lakh for the petrol version and Rs 6.99 lakh (ex-showroom) for the diesel version.

टाटा की नई Nexon, Tigor और Tiago लॉन्च, जानें कीमत January 22, 2020 at 12:15AM

नई दिल्ली ने बुधवार को भारत में एक साथ 4 कार लॉन्च की है। कंपनी ने अपनी नई प्रीमियम हैचबैक टाटा अल्ट्रॉज () को लॉन्च किया। इसके अलावा कंपनी ने तीन और फेसलिफ्ट मॉडल टाटा नेक्सॉन, टाटा टियागो और टाटा टिगोर फेसलिफ्ट को लॉन्च किए हैं। ये सभी गाड़ियां कुछ बदलाव के बाद BS6 कंप्लायंट इंजन के साथ लाई गई हैं। टाटा नेक्सॉन () कॉम्पैक्ट एसयूवी समेत तीनों गाड़ियों के फ्रंट को रिडिजाइन करने के साथ इसमें कुछ फीचर्स जोड़े गए हैं। कार की कीमत नई टाटा नेक्सॉन की कीमत 6.95 लाख रुपये (पेट्रोल) से 8.45 लाख (डीजल) रखी गई है। और के इंटीरियर को अपडेट करके पहले से शार्प फ्रंट लुक दिया गया है। इस वजह से यह दिखने में कुछ-कुछ टाटा अल्ट्रॉज जैसी लग रही है। नई टाटा टिगोर की कीमत 5.75 लाख से शुरू होती है, जबकि नई टाटा टियागो के बेस वेरियंट की कीमत 4.60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। नई के फीचर्स सबसे बड़ा बदलाव कार के इंजन में किया गया है। कार में पहले वाला ही 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। हालांकि इसे BS6 में अपग्रेड कर दिया गया है। दोनों ही इंजन 6-स्पीड मैन्युअल और AMT ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। टाटा नेक्सॉन को नया फ्रंट लुक दिया गया है। इसमें नेक्सॉन EV वाला ही फ्रंट फेस लगाया गया है। कार में नए ग्रिल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। इसके अलावा LED टेल लैंप्स को बदला गया है और नए अलॉय वील्ज दिए गए हैं। अंदर की तरफ इसमें नई अल्ट्रॉज वाला ही इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। कार में ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल और बारिश को सेंस करने वाले वाइपर्स दिए गए हैं। नेक्सॉन में 35 कनेक्टेड कार फीचर्स दिए गए हैं, जिसके जरिए आप कार को कंट्रोल करने के अलावा फोन पर ही कार की लोकेशन देख सकते हैं। नई tata Tigor और Tiago facelift के फीचर्स इन दोनों के भी फ्रंट लुक में बदलाव किया गया है। इसमें नया बंपर, नया ग्रिल और नए हेडलैंप्स दिए गए हैं। नई टिगोर में निचले बंपर पर DRL मिल जाती है, जो टियागो में नहीं दी गई है। इंटीरियर की बात करें तो इसमें सेमी-डिजिटल गेज, नीचे से फ्लैट स्टीयरिंग व्हील, रिवर्स कैमरा असिस्ट के साथ 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम ऐपल कार प्ले और ऐंड्रॉयड ऑटो सपॉर्ट करता है। टाटा टिगोर में गाड़ी चालू और बंद करने के लिए पुश बटन भी दिया गया है। टाटा मोटर्स ने बताया कि इन दोनों गाड़ियों को ग्लोबल NCAP सेफ्टी टेस्ट में 4 स्टार मिले हैं। ये दोनों गाड़ियां बीएस6 वाले 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की गई हैं। 5 स्पीड मैन्युअल और AMT के साथ आने वाला यह इंजन 86 bHP की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही गाड़ियों से 1.05 लीटर डीजल इंजन को हटा लिया गया है।

मारुति सुजुकी ने 10 महीने में बेचीं 5 लाख से ज्यादा BS6 कारें January 21, 2020 at 11:44PM

नई दिल्ली मारुति सुजुकी () ने 10 महीने में 5 लाख से ज्यादा BS6 कंप्लायंट कारें बेची हैं। मारुति ने अप्रैल 2019 में पहला BS6 कंप्लायंट मॉडल पेश किया था। कंपनी अप्रैल 2019 में अपनी पहली BS6 कंप्लायंट कार Beleno हैचबैक लेकर आई थी। फिलहाल, कंपनी के पोर्टफोलियो में BS6 कंप्लायंट वाले 10 मॉडल हैं। इन मॉडल्स में ऑल्टो, सेलेरियो, स्विफ्ट, वैगनॉर, बलेनो, डिजाइन, एस्प्रेसो, अर्टिगा, XL6 और Eeco शामिल हैं। कंपनी के पेट्रोल वॉल्यूम में इनकी हिस्सेदारी करीब 75 फीसदी है। अभी बाकी हैं Alto K10, सेलेरियो X और इग्निश के BS6 अपग्रेड मारुति सुजुकी अभी Alto K10, सेलेरियो X और इग्निश के BS6 अपग्रेड लेकर नहीं आई है। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिची आयुकावा ने कहा है, 'BS6 टेक्नॉलजी के अर्ली एडॉप्टर्स बनने के लिए हम अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं। यह उपलब्धि भारत में नए इंजन और टेक्नॉलजी की ग्रोथ क्षमताओं की पुष्टि करती है। अपने पॉप्युलर मॉडल्स में BS6 कंप्लायंट इंजन को जल्द लाना क्लीन और ग्रीन एनवायरमेंट की दिशा में सरकार के विजन की ओर हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।' BS6 भी डेडलाइन 1 अप्रैल 2020 है। हाल में आया है सेलेरियो का BS6 वेरियंट मारुति सुजुकी ने हाल में BS6 सेलेरियो लॉन्च की है, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.41 लाख-5.67 लाख रुपये के बीच है। BS6 सेलेरियो में 998cc, 3 सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। कार का इंजन 68bhp का पावर और 90Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है और इसमें 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन हैं। BS6 सेलेरियो का पावर और परफॉर्मेंस BS4 मॉडल जैसा ही है। इंडियन मार्केट में इस कार का मुकाबला ह्यूंदै सैंट्रो, मारुति सुजुकी , Datsun Go और टाटा टियागो फेसलिफ्ट से होगा। आने वाले समय में कंपनी BS6 इंजन और फीचर अपग्रेड्स के साथ 2020 मारुति इग्निश लॉन्च करेगी।

बलेनो की टक्कर में Tata Altroz लॉन्च, जानें कीमत January 21, 2020 at 09:59PM

नई दिल्ली दिग्गज कार निर्माता कंपनी ने प्रीमियम हैचबैक (Tata Altroz) को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती 5.29 लाख रुपये कीमत रुपये रखी है। इसके टॉप वेरियंट की कीमत 9.29 लाख रुपये है। इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी Baleno और ह्यूंदै Elite i20 से रहेगा। को कंपनी ने 3 दिसंबर को पेश किया था और हाल ही में इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5 स्टार मिले थे। इसके अलावा कंपनी ने BS6 इंजन के साथ तीन फेसलिफ्ट मॉडल टाटा नेक्सॉन, टाटा टियागो और टाटा टिगोर फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। टाटा अल्ट्रॉज की कीमत यह कार पेट्रोल और डीजल के दो इंजन ऑप्शन और 10 वेरियंट (XE, XM, XT, XZ, XZO) में आती है। पेट्रोल इंजन के बेस वेरियंट (XE) की कीमत 5.29 लाख रुपये और टॉप वेरियंट (XZO) की कीमत 7.69 लाख रुपये है। वहीं, डीजल इंजन के बेस वेरियंट (XE) की कीमत 6.99 लाख रुपये और टॉप वेरियंट (XZO) की कीमत 9.29 लाख रुपये है। इंजन टाटा अल्ट्रॉज को दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। इसमें एक टियागो वाला 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन होगा, जबकि दूसरा नेक्सॉन वाला 1.5-लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 85 bhp की पावर और 113 Nm टॉर्क व डीजल इंजन 89 bhp की पावर और 200 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों इंजन के साथ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है। यह टाटा की नई इम्पैक्ट 2.0 डिजाइन लैंग्वेज सपॉर्ट करने वाली कार है।

महिंद्रा XUV300 को 5 स्टार रेटिंग, नेक्सॉन और अल्ट्रॉज से ज्यादा स्कोर January 21, 2020 at 09:50PM

नई दिल्ली टाटा मोटर्स की Nexon और Altroz को पिछले दिनों ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP) क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है। 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग पाने वाली इंडियन कार की लिस्ट में अब का भी नाम जुड़ गया है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट के लेटेस्ट राउंड में महिंद्रा XUV300 को 5 स्टार रेटिंग मिली है। Mahindra XUV300 को न केवल 5 स्टार रेटिंग मिली है, बल्कि इसने टाटा नेक्सॉन और टाटा अल्ट्रॉज को भी पीछे छोड़ दिया है। Mahindra XUV300 ने टाटा की इन दोनों कारों (Nexon और Altroz) से कहीं ज्यादा स्कोर किया है। टाटा नेक्सॉन और अल्ट्रॉज से बेहतर स्कोर चाइल्ड ऑक्यूपन्ट सेफ्टी में महिंद्रा XUV300 को 4 स्टार मिले हैं। महिंद्रा की इस कार ने एडल्ट और चाइल्ड ऑक्यूपन्ट प्रोटेक्शन में सबसे ज्यादा पॉइन्ट स्कोर किए हैं। महिंद्रा XUV300 को एडल्ट ऑक्यूपन्ट प्रोटेक्शन में 17 में से 16.42 पॉइन्ट मिले। जबकि, चाइल्ड ऑक्यूपन्ट प्रोटेक्शन में महिंद्रा की इस SUV को 49 में से 37.44 पॉइन्ट मिले। वहीं, एडल्ट ऑक्यूपन्ट प्रोटेक्शन में टाटा की अल्ट्रॉज और नेक्सॉन को क्रमशः 16.13 और 16.06 पॉइन्ट मिले थे। जबकि, चाइल्ड ऑक्यूपन्ट प्रोटेक्शन में टाटा मोटर्स की Nexon और Altroz को क्रमशः 25 और 29 पॉइन्ट्स मिले थे। इससे, महिंद्रा XUV300 सबसे ज्यादा स्कोर करने वाला इंडियन मैन्युफैक्चर्ड मॉडल बन गया है। यानी, Mahindra XUV300 ग्लोबल NCAP की तरफ से टेस्ट की गई सबसे सुरक्षित टेस्टेड इंडियन कार बन गई है। क्रैश के दौरान स्टेबल रहा कार का स्ट्रक्चर और फुटवेल ग्लोबल NCAP की तरफ से पब्लिश की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि क्रैश के दौरान Mahindra XUV300 का स्ट्रक्चर औऱ फुटवेल स्टेबल रहा। एडल्ट ऑक्यूपन्ट के लिए सिर, गर्दन और घुटने का प्रोटेक्शन काफी अच्छा रहा, जबकि ड्राइवर और फ्रंट पैसेंजर के लिए चेस्ट प्रोटेक्शन पर्याप्त था। वीइकल में लोएस्ट लेवल का इंट्रूशन देखने को मिला। अगर चाइल्ड ऑक्यूपन्ट सेफ्टी की बात करें तो 3 साल के बच्चे की डमी के लिए अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिले। चाइल्ड ऑक्यूपन्ट प्रोटेक्शन के लिए XUV300 को कमजोर ISOFIX मार्किंग और रियर मिडल पैसेंजर के लिए थ्री-पॉइन्ट सीटबेल्ट स्टैंडर्ड फीचर के रूप में ऑफर न करने के कारण परफेक्ट स्कोर नहीं मिला। टाटा नेक्सॉन और टाटा अल्ट्रॉज के बाद महिंद्रा XUV300 को सबसे सुरक्षित इंडियन मेड कार में से एक रूप में क्लासीफाइड किया गया है।

Tuesday, January 21, 2020

Hyundai to delay new plant by 2-3 years January 21, 2020 at 02:42PM

Korean carmaker Hyundai has said that it will not construct a new factory in India till at least two-three years as the economic slowdown and poor consumer sentiment have dented sales and depressed future market forecast. The company’s “current capacity is sufficient” to meet its domestic and export demand, and thus plans for any major expansion will not happen immediately, Hyundai Motor India MD & CEO S S Kim said.