Maruti Brezza LXI And VXI Car Loan EMI Down Payment: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी मारुति सुजुकी ब्रेजा के एलएक्सआई और टॉप सेलिंग मॉडल ब्रेजा वीएक्सआई को आप महज दो लाख रुपये डाउनपेमेंट कर घर ले जा सकते हैं। इसके बाद आपको इनपर कितना लोन मिलेगा और किस ब्याज दर के कितनी मासिक किस्त बनेगी, ये सारी फाइनैंस डिटेल हम बताने जा रहे हैं।
Car
Electronics
Vehicle
Electronics
Navigation
Devices
Paintwork
Audio & Video Accessories
GPS
Accessories
Car
Amplifiers
Car CD
Changers
Car
Digital Media Receivers
Car
Equalizers
Car Satellite
Radio
Car Speakers
Car Stereos
Compasses
Consoles & Organizers
Covers
Cup Holders
Door Entry Guard
Floor Mats & Cargo Liners
Gauges
Grab Handles
Gun Racks
Insulation & Noise Control
Keychains
Mirrors
Pedal Accessories
Safety
Shift Boots & Knobs
Steering Wheels & Accessories
Sun Protection
Wednesday, August 30, 2023
Hyundai Creta के सभी मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट के दाम देखें, फेसलिफ्ट मॉडल जल्द होंगे लॉन्च August 29, 2023 at 10:12PM
Hyundai Creta MT AMT Price List: हुंडई क्रेटा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है और 10 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये तक की प्राइस रेंज में अच्छी एसयूवी खरीदने वाले हजारों लोग हर महीने क्रेटा को घर लाते हैं। आज हम आपको क्रेटा के सभी मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स के दाम के साथ ही फ्यूल एफिसिएंसी के बारे में बताने जा रहे हैं।
Best Rakhi Gift: बहन और भाई के लिए गिफ्ट चाहिए तो इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के ये 6 विकल्प देखें, देखें कीमत August 29, 2023 at 08:50PM
Best Rakhi Gift For Sister And Brother: भाई और बहन के सबसे पवित्र त्योहार रक्षाबंधन को देशभर में मनाया जा रहा है और इस अवसर पर भाई अपनी बहन की रक्षा के लिए कसमें-वादे खाते हैं और उसे ताउम्र निभाने की कोशिश का प्रण लेते हैं। प्यार और अपनेपन के इस खास त्योहार के मौके पर भाई और बहनें एक-दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं और आजकल के समय में को काफी सारे विकल्प उपलब्ध हैं। भाई चाहें तो अपनी बहन को इलेक्ट्रिक स्कूटर भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक लाख रुपये तक की कीमत में उपलब्ध 6 ऐसे शानदार विकल्प के बारे में बताने जा रहे हैं और इन्हें खरीदना आपके लिए काफी अच्छा सौदा हो सकता है।
Tuesday, August 29, 2023
Karizma का दिखेगा करिश्मा! 1.73 लाख रुपये में लॉन्च हुई हीरो की प्रीमियम बाइक, लुक और फीचर्स शानदार August 29, 2023 at 06:52PM
Hero Karizma XMR Price And Features: हीरो मोटोकॉर्प की आइकॉनिक और सबसे स्टाइलिश मोटरसाइकल करिज्मा की फिर से वापसी हो गई है। हीरो मोटोकॉर्प ने उम्मीद के अनुरूप ग्राहकों की पसंद और नए जमाने की जरूरतों को देखते हुए नई करिज्मा एक्सएमआर 210 को जहां स्पोर्टी लुक और कई खास फीचर्स के साथ पेश किया है, वहीं इसमें स्लिपर असिस्ट क्लच के साथ ही 6 स्पीड ट्रांसमिशन से लैस लिक्विड-कूल्ड डीओएचसी इंजन दिया गया है। पावरफुल परफॉर्मेंस और सेगमेंट फर्स्ट अजस्टेबल विंडशील्ड, इलुमिनेशन हेडलैंप्स और टर्न बाई टर्न नैविगेशन के साथ ही काफी सारी खूबियों से इस बाइक को लैस कर पेश किया गया है।
Monday, August 28, 2023
नई हीरो करिज्मा आज हो रही है लॉन्च, अगले 7 दिनों में ये 3 और नई कार-बाइक की कीमत का होगा खुलासा August 28, 2023 at 06:39PM
Upcoming Car And Bike Launch In India: भारत में आज 29 सितंबर को बाइक लवर्स के लिए बेहद खास चीज आ रही है। जी हां, 21वीं सदी के पहले दशक में लोगों की जुबां और दिल पर करिज्मा बाइक का नाम रहता था और फिर समय के साथ गुम हो जाने के बाद एक बार फिर से करिज्मा की शानदार वापसी हो रही है। हीरो मोटोकॉर्प अपनी नई करिज्मा एक्सएमआर 210 के लुक और फीचर्स के साथ ही कीमत का भी आज खुलासा करने वाली है। इसके बाद अगले एक हफ्ते में 3 और नई कार और मोटरसाइकल लॉन्च होने जा रही है, जिनमें रॉयल एनफील्ड की ऑल न्यू बुलेट 350 के साथ ही होंडा एलिवेट और वॉल्वो सी40 रिचार्ज भी है। चलिए आपको इन आगामी प्रोडक्ट्स के बारे में बताते हैं।
Honda Hornet 2.0: होंडा ने लॉन्च की अपडेटेड होर्नेट बाइक, नए ग्राफिक्स और ओबीडी2 कंप्लायंट इंजन से लैस August 28, 2023 at 02:35AM
Honda Hornet 2.0 Launch Price Features: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने ओबीडी2 कंप्लायंट 2023 होर्नेट 2.0 भी लॉन्च कर दी है, जिसकी एक्स शोरूम प्राइस 1,39,000 रुपये है। पहले के मुकाबले अपडेटेड होर्नेट बेहतर लुक और लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही ओबीडी2 कंप्लायंट इंजन से लैस है।
इन 3 नई 7 सीटर कारों का इंतजार रहेगा फायदेमंद, नई टाटा सफारी से लेकर बोलेरो नियो प्लस तक August 28, 2023 at 01:06AM
भारत में नई 7 सीटर कार खरीदने वालों के लिए अगले महीने और फिर फेस्टिवल सीजन में 3 धांसू एसयूवी लॉन्च (New 7 Seater SUV Launch In Festival Season) होने वाली हैं और इनमें टाटा मोटर्स की सफारी फेसलिफ्ट (Tata Safari Facelift), सिट्रोएन की सी3 एयरक्रॉस (Citroen C3 Aircross) और महिंद्रा की बोलेरो नियो प्लस (Mahindra Bolero Neo Plus) प्रमुख है।
Toyota Rumion भारत में 10.29 लाख रुपये में लॉन्च, मारुति अर्टिगा से 1.65 लाख महंगी, देखें खासियत August 27, 2023 at 11:45PM
Toyota Rumion Price: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया ने अपनी सबसे किफायती एमपीवी टोयोटा रूमियन को लॉन्च कर दिया है और इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.29 लाख रुपये से शुरू होती है, वहीं टॉप एंड वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 13.68 लाख रुपये है। रूमियन की बुकिंग पिछले कुछ समय से 11,000 रुपये टोकन अमाउंट के साथ शुरू है और आगामी 8 सितंबर से इसकी डिलिवरी शुरू होगी। भारत में सस्ती 7 सीटर कार खरीदने वालों की फेवरेट मारुति सुजुकी अर्टिगा पर बेस्ड टोयोटा रूमियन को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी ऑप्शन में भी पेश किया गया है और इंडियन मार्केट में इसका मुकाबला किआ कारेन्स और महिंद्रा बोलेरो नियो के साथ ही आगामी सिट्रोएन सी3 एयरक्रॉस से होगा।
हुंडई की क्रेटा समेत इन 3 टॉप सेलिंग कारों के अपडेटेड मॉडल मार्केट में मचाएंगे धूम, जानें लॉन्च डिटेल August 27, 2023 at 08:46PM
Hyundai Best Selling Cars Updated Model Launch: हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड एक-एक करने अपनी टॉप सेलिंग कारों को अपडेट करने में लगी है और अब सबकी निगाहें क्रेटा फेसलिफ्ट पर टिकी हैं। लंबे समय से क्रेटा के अपडेटेड मॉडल का लोगों को इंतजार है और अब खबर है कि इसे अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा। क्रेटा कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बेस्ट सेलिंग है और हुंडई इसे मेजर अपडेट के साथ पेश करके बाकी सारी कंपनियों के लिए ऐसी चुनौती लाने वाली है, जिसे पार करना किसी कंपनी के लिए आसान नहीं होगा। इसके साथ ही हुंडई की प्रीमियम हैचबैक आई20 के फेसलिफ्ट मॉडल भी अगले साल लॉन्च होगी और फिर 2025 में वेन्यू को भी अपडेट किया जाएगा।
Sunday, August 27, 2023
इस हफ्ते आ रही है दो नई मोटरसाइकल, आम आदमी से लेकर ऋतिक रोशन तक हैं फैन, देखें सारी डिटेल August 27, 2023 at 07:45PM
भारतीय बाजार में इस हफ्ते 29 अगस्त को हीरो मोटोकॉर्प अपनी सबसे स्टाइलिश मोटरसाइकल करिज्मा की वापसी कर रही है और इसे 2023 हीरो करिज्मा एक्सएमआर 210 के रूप में लॉन्च करने जा रही है। वहीं, एक सितंबर को रॉयल एनफील्ड अपने आइकॉनिक मोटरसाइकल बुलेट 350 का न्यू जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने जा रही है। आप भी देखें इन दोनों मोटरसाइकल की डिटेल।
2023 Tata Nexon Facelift: अगले महीने इस तारीख को लॉन्च होगी यह धांसू एसयूवी, देखें सारी खास बातें August 27, 2023 at 07:10PM
Tata Nexon Facelift Launch Date: टाटा मोटर्स अगले महीने इंडियन एसयूवी मार्केट में बड़ा धमाका करने करते हुए नेक्सॉन और नेक्सॉन ईवी के फेसलिफ्टेड मॉडल लॉन्च करने जा रही है। नेक्सॉन के अपडेटेड मॉडल में काफी कुछ खास देखने को मिलेगा और इसके जरिये टाटा फिर से एसयूवी सेगमेंट में अपनी बादशाहत दिखाने की कोशिश करेगी।
Friday, August 25, 2023
आपकी कार के लिए डैशकैम और टायर इन्फ्लेटर समेत ये 6 गैजेट्स हैं बड़े काम के, कम दाम और काम ज्यादा August 25, 2023 at 05:30PM
Top 6 Budget Gadgets For Cars: कार चलाने वालों के लिए आजकल के समय में कुछ गैजेट्स बेहद जरूरी हो गए हैं। इनमें कुछ गैजेट्स तो कारों में इनबिल्ट भी आने लगे हैं और जिनमें नहीं होते हैं, उसे आसानी से कम दाम में बाहर से खरीदकर अपनी कार में फिट कराया जा सकता है या इसे कार के अंदर रखा जा सकता है। चलिए, आपको 6 ऐसे गैजेट्स के बारे में बताते हैं, जो आपकी कार में निश्चित रूप से होने चाहिए।
इन 10 पॉपुलर SUV पर 2 लाख रुपये तक का बंपर डिस्काउंट, खरीदने पर होगी भारी बचत August 25, 2023 at 12:38AM
Discount Offers On Popular SUV This Month: इन दिनों काफी सारी एसयूवी पर डिस्काउंट और ऑफर्स की बरसात हो रही है। ऐसे में आप भी अगर टाटा मोटर्स, हुंडई मोटर, जीप, सिट्रोएन, स्कोडा, फॉक्सवैगन, निसान और रेनो जैसी कंपनियों की नई एसयूवी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इन 10 पॉपुलर गाड़ियों पर मिल रहे डिस्काउंट और ऑफर्स के बारे में जान लें।
शाहरुख खान और आलिया भट्ट समेत इन 8 हस्तियों की पहली कार देख हो जाएंगे हैरान, विराट को सफारी से प्यार August 24, 2023 at 11:11PM
First Cars of Indian Celebrities: हर किसी की पहली कार बेहद खास होती है और उसे खरीदने के लिए लोग जी-तोड़ मेहनत और कोशिश करते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकार, चाहे वह शाहरुख खान हो, अमिताभ बच्चन हो या अक्षय कुमार या सचिन तेंडुलकर जैसे स्टार क्रिकेटर, हर किसी के पास भले आज करोड़ों रुपये की गाड़ियां हों, लेकिन इन सबकी पहली कार ऐसी थी कि इनके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये सभी हस्तियां किसी तरह नई कार खरीदने में सफल हो पाए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि जो शाहरुख खान इन दिनों 6-7 करोड़ की रोल्स रॉयस एसयूवी के साथ देखे जाते हैं, उनकी पहली कार मारुति ओम्नी थी, जिसे लोग मस्ती-मस्ती में किडनैंपिंग कार भी बोल देते हैं। वहीं, मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पहली कार फिएट 1100 थी। आज हम आपको अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, शाहरुख खान, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और सलमान खान जैसी हस्तियों की पहली कार के बारे में बताने जा रहे हैं।
Thursday, August 24, 2023
Revolt RV400 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल का स्टील्थ ब्लैक एडिशन लॉन्च, देखें कीमत और खासियत August 24, 2023 at 08:05PM
Revolt RV400 Stealth Black Edition Price Range: रिवोल्ट मोटर्स ने अपनी धांसू इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल आरवी400 का स्टील्थ ब्लैक एडिशन लॉन्च किया है, जो कि देखने में तो जबरदस्त है ही, साथ ही स्टैंडर्ड वेरिएंट से 5000 रुपये सस्ती भी है। इस लिमिटेड एडिशन बाइक की डिलिवरी अक्टूबर से शुरू होगी। देखें कीमत और खासियत।
सिर्फ एक लाख रुपये डाउनपेमेंट कर 6 एयरबैग वाली हुंडई एक्सटर एसयूवी लाएं घर, फिर इतनी EMI, देखें पूरी डिटेल August 24, 2023 at 06:23PM
Hyundai Exter Easy Loan EMI Down Payment: हुंडई एक्सटर को हाल ही में लॉन्च किया गया है और उसकी शुरुआती कीमत महज 6 लाख रुपये है। शानदार लुक और धांसू फीचर्स के साथ ही सीएनजी ऑप्शन में भी होने की वजह से यह काफी चर्चा में है। आज हम आपको 6 एयरबैग्स वाली एक्सटर एसयूवी के एस ऑटोमैटिक और एसएक्स ऑटोमैटिक पेट्रोल वेरिएंट्स की आसान फाइनैंस डिटेल्स के बारे में बताएंगे।
भारत में तैयार इन 20 कारों की विदेशों में बंपर डिमांड, हुंडई वरना एक्सपोर्ट में नंबर 1, देखें बाकियों के हाल August 24, 2023 at 01:53AM
Most Exported Made In India Cars: हुंडई वरना का देश-विदेश में जलवा है और भारत में मैन्युफैक्चर यह सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट की जाने वाली गाड़ी बन गई है। इसके बाद किआ सॉनेट, हुंडई ग्रैंड आई10 नियॉस, मारुति सुजुकी एस-प्रेसो, निसान सनी, मारुति बलेनो, हुंडई ऑरा, मारुति स्विफ्ट, फॉक्सवैगन वर्चुस समेत अन्य कारें हैं। देखें टॉप 10 मोस्ट एक्सपोर्टेड कार लिस्ट।
मारुति सुजुकी एरिना की सभी 14 गाड़ियों की कीमतें, Swift से Brezza तक महज 2 मिनट में पढ़ें पूरी प्राइस लिस्ट August 23, 2023 at 11:54PM
Maruti Suzuki Cars Price: मारुति सुजुकी अपनी एरिना डीलरशिप पर कुल 14 गाड़ियां बेचती हैं। आज हम आपको मारुति सुजुकी एरिना की सभी गाड़ियों की अपडेट प्राइस लिस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें टॉप सेलिंग स्विफ्ट के साथ ही ब्रेजा, अर्टिगा, ऑल्टो के10, वैगनआर समेत अन्य हैचबैक, एसयूवी और एमपीवी हैं।
नई Bullet 350 अगले हफ्ते आ रही है, रॉयल एनफील्ड की इस आइकॉनिक बाइक के बारे में जानें सारी डिटेल August 23, 2023 at 09:40PM
New Royal Enfield Bullet 350 India Launch: रॉयल एनफील्ड इस साल के बाकी बचे 4 महीनों में दो नई मोटरसाइकल लॉन्च करने जा रही है और इसमें न्यू जेनरेशन बुलेट 350 सबसे खास है। जी हां, आगामी एक सितंबर को 2023 बुलेट 350 लॉन्च हो रही है और इसमें रॉयल एनफील्ड ने अपनी जे-सीरीज इंजन डाली है। इसके साथ ही फ्रंट और रियर लुक में भी बदलाव देखने को मिलेंगे और इस बार बुलेट 350 को फीचर्स के मामले में भी जबरदस्त बना दिया जाएगा। लंबे समय से बुलेट 350 के न्यू जेनरेशन मॉडल की टेस्टिंग चल रही है और अब इसे लॉन्च किया जा रहा है। (नीचे दिखने वालीं तस्वीरें बुलेट 350 के मौजूदा मॉडल की है।)
New Tata Nexon Facelift: ब्लू कलर, बेहतर डिजाइन और ढेर सारे नए फीचर्स के साथ आ रही यह SUV August 23, 2023 at 08:43PM
New Tata Nexon Facelift Look Design Features: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली एसयूवी टाटा नेक्सॉन के फेसलिफ्ट मॉडल जल्द लॉन्च होने वाले हैं। नई नेक्सॉन में बेहतर डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स के साथ ही नया ब्लू कलर ऑप्शन भी मिलेगा। चलिए, आपको लॉन्च से पहले टाटा नेक्सॉन फेसलिफ्ट के बारे में सारी बातें बताते हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)